21–22 मार्च को चंबा में होगी एमटीवी क्रॉस कंट्री साइकिलिंग रेस, देशभर के प्रतिभागी लेंगे हिस्सा PANGI NEWS 24 जिला चंबा में पर्यटन और साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “चलो चंबा अभियान” के तहत 21 और 22 मार्च को एमटीवी चंबा क्रॉस कंट्री साइकिलिंग रेस का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यह क्रॉस कंट्री साइकिलिंग रेस चंबा साइकिलिंग एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य जिले में एडवेंचर स्पोर्ट्स और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना है। उपायुक्त ने बताया कि इस प्रतियोगिता का रेस रूट लगभग 65 किलोमीटर लंबा होगा। रेस का मार्ग चंबा–भद्रम–गैला–दियोलीहटी–सुंगल–कोहा–चमीणु–सराहन–पेनेला–वाट–कुमारका–बाड़ीदेहरा–ब्रजेश्वरी मंदिर होते हुए चंबा परिधि गृह तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने चंबा साइकिलिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर रेस के दौरान विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें। इसके साथ ही आयोजन के दौरान होमगार्ड और आपदा मित्रों का सहयोग भी उपलब्ध करवाया जाएगा। बैठक में जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने आयोजन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विभिन्न विभागों से अपेक्षित सहयोग और समन्वय की जानकारी दी। इस दौरान चंबा साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रकांत ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर के प्रसिद्ध साइकिलिस्ट भाग लेंगे। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, अंडर-19, ओपन, मास्टर, वूमेन जूनियर और वूमेन सीनियर श्रेणियों में प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। बैठक में आयोजन के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं, सड़क व्यवस्था, रेस्क्यू ऑपरेशन और डिजास्टर मैनेजमेंट से संबंधित तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई, ताकि प्रतिभागियों की सुरक्षा और आयोजन की सफलता सुनिश्चित की जा सके। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शर्मा, उपमंडल दंडाधिकारी प्रियांशु खाती, कार्यवाहक सहायक आयुक्त राहुल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.एस. भारद्वाज, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी रूपेश कुमार, वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी राजेश कुमार, चंबा साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रकांत, आपदा प्रबंधन शाखा प्रभारी सुमित गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
21–22 मार्च को चंबा में होगी एमटीवी क्रॉस कंट्री साइकिलिंग रेस, देशभर के प्रतिभागी लेंगे हिस्सा PANGI NEWS 24 जिला चंबा में पर्यटन और साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “चलो चंबा अभियान” के तहत 21 और 22 मार्च को एमटीवी चंबा क्रॉस कंट्री साइकिलिंग रेस का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यह क्रॉस कंट्री साइकिलिंग रेस चंबा साइकिलिंग एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य जिले में एडवेंचर स्पोर्ट्स
और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना है। उपायुक्त ने बताया कि इस प्रतियोगिता का रेस रूट लगभग 65 किलोमीटर लंबा होगा। रेस का मार्ग चंबा–भद्रम–गैला–दियोलीहटी–सुंगल–कोहा–चमीणु–सराहन–पेनेला–वाट–कुमारका–बाड़ीदेहरा–ब्रजेश्वरी मंदिर होते हुए चंबा परिधि गृह तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने चंबा साइकिलिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर रेस के दौरान विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें। इसके साथ ही आयोजन के दौरान होमगार्ड और आपदा मित्रों का सहयोग भी उपलब्ध करवाया जाएगा। बैठक में जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने आयोजन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विभिन्न विभागों से अपेक्षित सहयोग और समन्वय की जानकारी दी। इस दौरान चंबा साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रकांत ने बताया कि
प्रतियोगिता में देशभर के प्रसिद्ध साइकिलिस्ट भाग लेंगे। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, अंडर-19, ओपन, मास्टर, वूमेन जूनियर और वूमेन सीनियर श्रेणियों में प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। बैठक में आयोजन के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं, सड़क व्यवस्था, रेस्क्यू ऑपरेशन और डिजास्टर मैनेजमेंट से संबंधित तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई, ताकि प्रतिभागियों की सुरक्षा और आयोजन की सफलता सुनिश्चित की जा सके। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शर्मा, उपमंडल दंडाधिकारी प्रियांशु खाती, कार्यवाहक सहायक आयुक्त राहुल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.एस. भारद्वाज, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी रूपेश कुमार, वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी राजेश कुमार, चंबा साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रकांत, आपदा प्रबंधन शाखा प्रभारी सुमित गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
- हिमालय की दुर्गम और प्राकृतिक रूप से समृद्ध घाटियों में वन्यजीवों की मौजूदगी एक सुखद संकेत मानी जाती है। इसी कड़ी में 3 अप्रैल 2026 को पांगी घाटी के चस्क क्षेत्र में एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा हिमालयन आइबेक्स (Himalayan Ibex) का कैमरे में कैद होना न केवल रोमांचक क्षण है, बल्कि यह क्षेत्र में जैव विविधता की समृद्धि और संरक्षण प्रयासों की सफलता को भी दर्शाता है। बताया जा रहा है कि यह दुर्लभ दृश्य चस्क की ऊंची पहाड़ियों में देखा गया, जहां आइबेक्स अपने प्राकृतिक आवास में स्वतंत्र रूप से विचरण करता नजर आया। हिमालयन आइबेक्स एक जंगली बकरी प्रजाति है, जो ऊबड़-खाबड़ चट्टानी इलाकों में रहने के लिए जानी जाती है और इसे देख पाना बेहद कठिन होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह की वन्यजीव उपस्थिति यह संकेत देती है कि क्षेत्र का पर्यावरण अभी भी संतुलित है और मानव हस्तक्षेप सीमित है। स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने इस दुर्लभ क्षण को साझा करते हुए वन्यजीव पर्यटन (Wildlife Tourism) को बढ़ावा देने की अपील की है, ताकि लोग प्रकृति के करीब आ सकें और इसके संरक्षण के प्रति जागरूक बनें। पांगी घाटी, जो अपनी अनछुई सुंदरता और जैव विविधता के लिए जानी जाती है, अब धीरे-धीरे एडवेंचर और इको-टूरिज्म का केंद्र बनती जा रही है। ऐसे में हिमालयन आइबेक्स जैसे दुर्लभ जीवों की मौजूदगी पर्यटकों को आकर्षित करने में अहम भूमिका निभा सकती है। स्थानीय प्रशासन और वन विभाग से भी यह अपेक्षा की जा रही है कि वे इस दिशा में ठोस कदम उठाएं, ताकि वन्यजीवों का संरक्षण सुनिश्चित हो सके और क्षेत्र में जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। 👉 यह दृश्य न केवल एक फोटोग्राफर की उपलब्धि है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है, जो हमें प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का एहसास कराता है।1
- Post by Varun Slathia1
- 📍 भराड़ी से बड़ी खबर | Ajmerpur Summer Festival 2026 बारिश भी नहीं रोक पाई उत्साह! 🌧️🔥 अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव मेला भराड़ी की दूसरी सांस्कृतिक संध्या रही पूरी तरह धमाकेदार 🎤🎶 हिमाचल जोड़ी (अर्जुन गोपाल, रंजना रघुवंशी) और गायिका दीक्षा ने अपने सुपरहिट पहाड़ी और फिल्मी गीतों से ऐसा रंग जमाया कि पूरा पंडाल देर रात तक झूमता रहा 💃🕺 स्थानीय कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया 🎭👏 हालांकि बारिश के कारण कार्यक्रम देर से शुरू हुआ और मुख्य अतिथि नहीं पहुंच सके, लेकिन उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी 🙌 👉 कुल मिलाकर भराड़ी में संगीत, संस्कृति और जोश का जबरदस्त संगम देखने को मिला!1
- Crafted in wood, designed for timeless living. This wooden dining table blends warmth, durability, and modern elegance—perfect for everyday moments and special gatherings. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 2013181
- सुजानपुर सुजानपुर के विश्व प्रसिद्ध काली माता मंदिर प्रांगण में शनिवार को विशेष पूजा अर्चना हवन इत्यादि करने के बाद वार्षिक भंडारा आयोजित किया गया मंदिर परिसर के बाहर सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया बताते चले की मंदिर कमेटी द्वारा प्रतिवर्ष नवरात्र संपन्न होने के बाद वार्षिक भंडारा आयोजित किया जाता है जिसके चलते यह कार्यक्रम आयोजित हुआ भंडारा शुरू होने से पहले मंदिर परिसर में विशेष पूजा पाठ हवन इत्यादि करवाया गया यहां पंडित आचार्य संजय शर्मा द्वारा तमाम वैदिक रस्मों को निभाते हुए सर्वजन मंगल कल्याण की कामना की गई3
- देवभूमि कुल्लू हिमाचल प्रदेश1
- हमीरपुर कांगड़ा घाटी में 4 अप्रैल 1905 को आए विनाशकारी भूकंप की 121वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर शनिवार को यहां उपायुक्त कार्यालय परिसर में एक जागरुकता कार्यक्रम, रैली और मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस अवसर पर मिनी सचिवालय परिसर में मॉक ड्रिल करवाई गई तो भंूकंप आने पर किस तरह से बचाव किया जाए इस पर कर्मचारियों व लोगों को जागरूक किया गया है। एसडीएम संजीत सिंह की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दमकल विभाग, पुलिस व कर्मचारियों ने मॉक ड्रिल में हिस्सा लिया और लोगों को बचाव की जानकारी दी। इसके बाद उपायुक्त कार्यालय से लेकर नगर निगम कार्यालय तक एक जागरुकता रैली भी निकाली गई। रैली के बाद उपायुक्त कार्यालय परिसर में एक मॉक ड्रिल भी की गई, जिसमें होमगार्ड्स और अग्निशमन विभाग के बचाव दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने कहा है कि 121 वर्ष पूर्व कांगड़ा में आया विनाशकारी भूकंप एक बहुत बड़ी त्रासदी थी। उस समय आपदा प्रबंधन के लिए न तो कोई सिस्टम विकसित हुआ था और न ही आम लोगों में इसके प्रति जागरुकता थी। लेकिन, आज के दौर में किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए हर जिला स्तर पर डीडीएमए से लेकर उपमंडल स्तर तक एक प्रभावी तंत्र और आधुनिक संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि भूकंप और अन्य आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों को तत्परता तथा प्रभावी ढंग से अंजाम देने के लिए हमारी पहले से ही तैयारी होनी चाहिए, ताकि वास्तव में आपदा आने पर जान-माल के नुक्सान को कम किया जा सके। इस अवसर पर एसडीएम संजीत सिंह ने उपायुक्त, अन्य अधिकारियों, आईटीआई हमीरपुर और अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा कांगड़ा घाटी की भूकंप त्रासदी के इतिहास पर प्रकाश डाला।2
- बैजनाथ मॉक ड्रिल 2026 | कांगड़ा भूकंप 121वीं बरसी पर बड़ा अभ्यास | Himachal Earthquake Drill1