एक्शन में सीएम साय,LPG किल्लत की खबरों की बीच प्रदेश के बड़े अफसरों की ली बैठक इन लोगों पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश CG: LPG किल्लत की खबरों की बीच एक्शन में सीएम साय, प्रदेश के बड़े अफसरों की ली बैठक, इन लोगों पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश रायपुर। CG: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई, जिसमें सभी संभागीय कमिश्नर, आईजी और जिला कलेक्टर शामिल हुए। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडरों की उपलब्धता की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति लगातार बनी रहे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों और गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि स्थिति का फायदा उठाकर कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन को सतर्क रहते हुए बाजार पर नजर बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है और किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि आम जनता तक सही जानकारी पहुंचाई जाए और अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जाए।

- पीकअप वाहन चोरी का खुलासा, आरोपी भूपेन्द्र मण्डावी गिरफ्तार, चोरी की वाहन बरामद जिला कबीरधाम दिनांक 28.03.2026 कबीरधाम पुलिस द्वारा उत्कृष्ट पुलिसिंग एवं सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप पीकअप वाहन चोरी के मामले में त्वरित सफलता प्राप्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई वाहन बरामद की गई है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लोहारा कृष्ण कुमार चन्द्राकर के दिशा-निर्देशन में थाना स. लोहारा पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 26.03.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 25.03.2026 की रात्रि लगभग 08:00 बजे उसने अपनी पीकअप वाहन क्रमांक CG07CA2263 को प्रतिदिन की भांति पेट्रोल पंप बिडोरा के पास खड़ी की थी। रात्रि 08:00 बजे से लेकर दिनांक 26.03.2026 के प्रातः 06:00 बजे के मध्य अज्ञात चोर द्वारा उक्त वाहन को चोरी कर लिया गया। वाहन की अनुमानित कीमत लगभग 1,50,000 रुपये बताई गई।1
- #PILES #पाइल्स1
- 🧑🍳🧑🍳🧑🍳🧑🍳🧑🍳🧑🍳🧑🍳🧑🍳🧑🍳🧑🍳🧑🍳🧑🍳🧑🍳🧑🍳🧑🍳🧑🍳🧑🍳🧑🍳🧑🍳🧑🍳🧑🍳🧑🍳🧑🍳🧑🍳🧑🍳🧑🍳🧑🍳🧑🍳🧑🍳🧑🍳🧑🍳🧑🍳🧑🍳🧑🍳🧑🍳🧑🍳6
- मूंगेली जिले के पथरिया जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरा के आश्रित ग्राम मदवानी में पेयजल की गंभीर समस्या सामने आई है। यहां के ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। गांव में लगी पानी की टंकियों में ढक्कन नहीं होने के कारण बंदर टंकी पर चढ़ जाते हैं और उसी में मल-मूत्र त्याग करते हैं। इसके बावजूद ग्रामीणों के पास पीने के लिए कोई अन्य विकल्प नहीं है, जिससे वे मजबूरी में यही दूषित पानी उपयोग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार सरपंच और सचिव को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस लापरवाही के कारण गांव में आक्रोश का माहौल है।1
- मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत लौदा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में 460 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 75 का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर शासन की योजनाओं की जानकारी दी। विधायक पुन्नूलाल मोहले और कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आमजनों को योजनाओं का लाभ लेने, जल संरक्षण और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। शिविर में हितग्राहियों को विभिन्न सामग्री भी वितरित की गई।1
- वारी मंदिर 2 शव मामला : शव दफनाने के 10 दिन बाद लिया गया विसरा सैंपल, जेसीबी और मजदूर बुलाकर की गई शव की खुदाई लांजी। नगर मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम वारी के पांढरी पाठ मंदिर का 2 मृत शव कांड एक बार फिर चर्चा में आ गया जब जेसीबी और मजदूरों की सहायता से जमीन की खुदाई कर शव निकालकर विसरा सैंपल इकठ्ठा किया गया, बता दें कि बंशी उर्फ चूरण गिरी का शव वारी मंदिर परिसर के पीछे जंगल पहाड़ी में 16 मार्च 2026 को मिला था, 28 मार्च 2026 को एक टीम लांजी नगर के कोटेश्वर मंदिर स्थित मोक्षधाम पंहुची, जहां बंशी उर्फ चूरण सिंह गिरी जिसकी लाश वारी मंदिर परिसर के जंगल में मिली थी के शव को जेसीबी और मजदूर बुलाकर खोदकर बाहर निकाला गया और विसरा लिया गया, इस दौरान लांजी तहसीलदार हिम्मतसिंह भवेदी, बहेला थाना प्रभारी राजकुमार रघुवंशी, मेडिकल ऑफिसर निशांत चितावद आदि प्रमुखता से मौजूद रहे, जानकारी अनुसार मेडिकल ऑफिसर के द्वारा पोस्टमार्टम तो कर दिया गया लेकिन विसरा नहीं लिया गया, लेकिन आखिरकार इस बात पर बंशी के शव को दफन करने के 10 दिन बाद विसरा लिया गया। तो वहीं जानकारी के अनुसार मृतक बंशी की कथित महिला मित्र के शव का विसरा निकालकर रखा गया है और उसके बाद उसके शव का अंतिम संस्कार 18 मार्च को लांजी के स्थानीय मोक्षधाम में किया गया, यहां तक तो सब ठीक है लेकिन 16 मार्च को वारी मंदिर जंगल क्षेत्र में जिस शख्स चूरण सिंह उर्फ बंशी की लाश मिली उसका पोस्टमार्टम 17 मार्च को सिविल अस्पताल लांजी में उसके परिजनो ंकी मौजूदगी में किया गया लेकिन उसका विसरा नहीं लिया गया था।1
- Post by लुकेश साहू दुर्ग1
- नाबालिक बालिका की गुमशुदगी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी भूपेन्द्र कुमार मण्डावी गिरफ्तार जिला कबीरधाम दिनांक 28.03.2026 कबीरधाम पुलिस द्वारा उत्कृष्ट पुलिसिंग एवं त्वरित कार्यवाही का परिचय देते हुए नाबालिक बालिका की गुमशुदगी के मामले में मात्र 24 घंटे के भीतर सफलता प्राप्त की गई है। बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपी भूपेन्द्र कुमार मण्डावी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लोहारा कृष्ण कुमार चन्द्राकर के दिशा-निर्देशन में थाना स. लोहारा पुलिस द्वारा सतत् प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।1
- Post by गोविंद राम 92947315371