logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

​सभी क्षेत्रवासियों को सूचित किया जाता है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी... ग्राम बराल में जाहरबाबा मन्दिर पर विशाल जागरण एवं भंडारे का भव्य आयोजन होने जा रहा है! ​रविवार, 20 सितम्बर 2026 को दोपहर 12 बजे — चमत्कारी ज्योति के दर्शन होंगे। ​दोपहर 1 बजे से सायं 6 बजे तक — चन्द्रभान शर्मा जी पार्टी द्वारा भोले शंकर जी के विवाह की संगीतमय कार्यक्रम होगा, ​और शाम 7 बजे से प्रातः 4 बजे तक — सतीशनाथ खुर्जा वालों की टीम द्वारा गोगाजी की जागरण कथा का दिव्य गुणगान होगा! ​इसके पश्चात, अगले दिन सोमवार, 21 सितम्बर 2026 को सुबह 9 बजे से प्रभु इच्छा तक — विशाल भजन कीर्तन एवं भंडारे का प्रसाद वितरित किया जाएगा। ​आप सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं और बहनों से विनम्र निवेदन है कि इस दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ कमाएं और प्रसाद ग्रहण करें। निवेदनकर्ता: जाहरबाबा मंदिर कमेटी एवं समस्त ग्रामवासी बराल

11 hrs ago
user_Bulandshahr Times News
Bulandshahr Times News
Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

​सभी क्षेत्रवासियों को सूचित किया जाता है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी... ग्राम बराल में जाहरबाबा मन्दिर पर विशाल जागरण एवं भंडारे का भव्य आयोजन होने जा रहा है! ​रविवार, 20 सितम्बर 2026 को दोपहर 12 बजे — चमत्कारी ज्योति के दर्शन होंगे। ​दोपहर 1 बजे से सायं 6 बजे तक — चन्द्रभान शर्मा जी पार्टी द्वारा भोले शंकर जी के विवाह की संगीतमय कार्यक्रम होगा, ​और शाम 7 बजे से प्रातः 4 बजे तक — सतीशनाथ खुर्जा वालों की टीम द्वारा गोगाजी की जागरण कथा का दिव्य गुणगान होगा! ​इसके पश्चात, अगले दिन सोमवार, 21 सितम्बर 2026 को सुबह 9 बजे से प्रभु इच्छा तक — विशाल भजन कीर्तन एवं भंडारे का प्रसाद वितरित किया जाएगा। ​आप सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं और बहनों से विनम्र निवेदन है कि इस दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ कमाएं और प्रसाद ग्रहण करें। निवेदनकर्ता: जाहरबाबा मंदिर कमेटी एवं समस्त ग्रामवासी बराल

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • धौलाना की सुख स्टील फैक्ट्री में भीषण आग, आग के बीच फंसे दो मजदूरों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला HAPUR DESK: धौलाना। यूपीएसआइडीसी फेस-3 में गुरुवार को सुख स्टील फैक्ट्री में अचानक लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री में सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे। आग की लपटें दिखाई देते ही मजदूरों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हर कोई अपनी जान बचाने के लिए फैक्ट्री से बाहर निकलने का प्रयास करने लगा। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई तो विभाग में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीएफओ अजय शर्मा दमकल की कई गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचने पर फैक्ट्री के अंदर आग तेजी से फैलती मिली। दमकल कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने के साथ-साथ फैक्ट्री में मौजूद मजदूरों की स्थिति की जानकारी जुटाई। इसी दौरान पता चला कि दो मजदूर आग के बीच फंसे हुए हैं। दमकल कर्मियों ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। आग और धुएं के बीच कड़ी मशक्कत करते हुए दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गया। आग की चपेट में आने से दोनों को हल्की चोटें आने की बात सामने आई है। दोनों मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाले जाने के बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान तेज कर दिया। आग इतनी भीषण थी कि कई दमकल वाहनों को घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी। लगातार पानी की बौछार के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दमकल विभाग की तत्परता से फैक्ट्री में बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि आग से फैक्ट्री में कितना नुकसान हुआ है, इसका अभी आकलन नहीं हो सका है। सीएफओ अजय शर्मा ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। आग काफी विकराल थी और बचाव अभियान के दौरान दो मजदूरों के अंदर फंसे होने की जानकारी मिली। दोनों मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्हें मामूली चोटें आने की सूचना है। काफी प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है और जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
    1
    धौलाना की सुख स्टील फैक्ट्री में भीषण आग, आग के बीच फंसे दो मजदूरों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला
HAPUR DESK: धौलाना। यूपीएसआइडीसी फेस-3 में गुरुवार को सुख स्टील फैक्ट्री में अचानक लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री में सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे। आग की लपटें दिखाई देते ही मजदूरों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हर कोई अपनी जान बचाने के लिए फैक्ट्री से बाहर निकलने का प्रयास करने लगा। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई तो विभाग में भी हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही सीएफओ अजय शर्मा दमकल की कई गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचने पर फैक्ट्री के अंदर आग तेजी से फैलती मिली। दमकल कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने के साथ-साथ फैक्ट्री में मौजूद मजदूरों की स्थिति की जानकारी जुटाई। इसी दौरान पता चला कि दो मजदूर आग के बीच फंसे हुए हैं।
दमकल कर्मियों ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। आग और धुएं के बीच कड़ी मशक्कत करते हुए दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गया। आग की चपेट में आने से दोनों को हल्की चोटें आने की बात सामने आई है। दोनों मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाले जाने के बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान तेज कर दिया।
आग इतनी भीषण थी कि कई दमकल वाहनों को घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी। लगातार पानी की बौछार के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दमकल विभाग की तत्परता से फैक्ट्री में बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि आग से फैक्ट्री में कितना नुकसान हुआ है, इसका अभी आकलन नहीं हो सका है।
सीएफओ अजय शर्मा ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। आग काफी विकराल थी और बचाव अभियान के दौरान दो मजदूरों के अंदर फंसे होने की जानकारी मिली। दोनों मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्हें मामूली चोटें आने की सूचना है। काफी प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है और जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
    user_Instant News 24Hr
    Instant News 24Hr
    पत्रकार Hapur, Uttar Pradesh•
    59 min ago
  • पुलिस मुठभेड़ में शातिर चैन स्नैचर गोली लगने से घायल, हुआ गिरफ्तार ​कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस और संदिग्ध मोटरसाइकिल बरामद ​क्षेत्राधिकारी स्याना रामकरन ने बाइट जारी कर दी घटना की विस्तृत जानकारी ​स्याना (बुलंदशहर)। थाना स्याना पुलिस ने बीती रात एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर चोर/चैन स्नैचर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध असलहा, जिंदा व खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना स्याना पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया और खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ​घायल बदमाश को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास और चैन स्नेचिंग/चोरी की कई घटनाओं में संलिप्त होना सामने आया है। ​क्षेत्राधिकारी (CO) स्याना, श्री रामकरन का वक्तव्य (बाइट): घटना के संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी स्याना रामकरन ने बताया, "थाना स्याना पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई थी, जिस पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस एवं एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसके आपराधिक इतिहास की अन्य थानों से जानकारी जुटाई जा रही है।"
    2
    पुलिस मुठभेड़ में शातिर चैन स्नैचर गोली लगने से घायल, हुआ गिरफ्तार
​कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस और संदिग्ध मोटरसाइकिल बरामद
​क्षेत्राधिकारी स्याना रामकरन ने बाइट जारी कर दी घटना की विस्तृत जानकारी
​स्याना (बुलंदशहर)। थाना स्याना पुलिस ने बीती रात एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर चोर/चैन स्नैचर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध असलहा, जिंदा व खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना स्याना पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया और खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
​घायल बदमाश को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास और चैन स्नेचिंग/चोरी की कई घटनाओं में संलिप्त होना सामने आया है।
​क्षेत्राधिकारी (CO) स्याना, श्री रामकरन का वक्तव्य (बाइट):
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी स्याना रामकरन ने बताया, "थाना स्याना पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई थी, जिस पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस एवं एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसके आपराधिक इतिहास की अन्य थानों से जानकारी जुटाई जा रही है।"
    user_त्रिवेन्द्र लोधी
    त्रिवेन्द्र लोधी
    Local News Reporter सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • श्मशान घाट की स्थिति देखकर भड़की आजाद अधिकार सेना दी आंदोलन की चेतावनी हापुड़ में वार्ड नंबर 24 का मामला नगर वासियों का आरोप ,2 वार्ड मेंबरों ने शिलान्यास पर अपना अपना नाम कराने के कारण वर्षों से श्मशान घाट पड़ा खंडर है आरोप यह भी है की श्मशान घाट के पीछे चल रही फैक्ट्री में दो नंबरो के धंधे सक्रिय हैं इसीलिए श्मशान घाट के रास्ते पर पानी भर दिया जाता है ताकि कोई अधिकारी वह पुलिस यहां ना आने पाए
    1
    श्मशान घाट की स्थिति देखकर भड़की आजाद अधिकार सेना दी आंदोलन की चेतावनी
हापुड़ में वार्ड नंबर 24 का मामला नगर वासियों का आरोप ,2 वार्ड मेंबरों ने शिलान्यास पर अपना अपना नाम कराने के कारण वर्षों से श्मशान घाट पड़ा खंडर है आरोप यह भी है की श्मशान घाट के पीछे चल रही फैक्ट्री में दो नंबरो के धंधे सक्रिय हैं इसीलिए श्मशान घाट के रास्ते पर पानी भर दिया जाता है ताकि कोई अधिकारी वह पुलिस यहां ना आने पाए
    user_Sachin Rawal
    Sachin Rawal
    Association or organisation हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • युवक की दबंगों ने की बेरहमी से पिटाई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल दबंगों ने छात्र के की मारपीट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल थाना हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित मधुबन कॉलोनी के पास का बताया जा रहा मामला बताया जा रहा है कि युवक को कुछ दबंग लड़कों ने घेरकर बुरी तरह पीटा। मारपीट के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति को देखते हुए आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कराकर युवक को बचाया। घटना के बाद मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में युवक के साथ मारपीट की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह खुलेआम मारपीट की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
    1
    युवक की दबंगों ने की बेरहमी से पिटाई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
दबंगों ने छात्र के की मारपीट  वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
थाना हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित मधुबन कॉलोनी के पास का बताया जा रहा मामला 
बताया जा रहा है कि युवक को कुछ दबंग लड़कों ने घेरकर बुरी तरह पीटा। मारपीट के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति को देखते हुए आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कराकर युवक को बचाया।
घटना के बाद मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में युवक के साथ मारपीट की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह खुलेआम मारपीट की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
    user_Narender singh
    Narender singh
    Farmer हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • निहाल विहार से बड़ी खबर: समाजसेवी हाजी शकील सैफी के बेटे फैज सैफी का अचानक हुआ निधन, परिवार में छाया मातम। BARAHBASTITV सच की आवाज़ आपके साथ 😭😭😭😭 #DelhiNews #BreakingNews #NihalVihar #BarahbastiTV #LatestNews #nonfollowers #barahbastitv
    1
    निहाल विहार से बड़ी खबर: समाजसेवी हाजी शकील सैफी के बेटे फैज सैफी का अचानक हुआ निधन, परिवार में छाया मातम।
BARAHBASTITV सच की आवाज़ आपके साथ 😭😭😭😭

#DelhiNews
#BreakingNews
#NihalVihar
#BarahbastiTV
#LatestNews
#nonfollowers 
#barahbastitv
    user_Barahbastitv
    Barahbastitv
    Local News Reporter सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • छात्र परिषद में दिर्क हेड बॉय और ख्याति हेड गर्ल चुने, अनूपशहर, संवाददाता जेपी विद्या मंदिर यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्र परिषद का गठन किया गया। दिर्क हेड बॉय और ख्याति हेड गर्ल चुने गए। जेपी विद्या मंदिर छात्र परिषद चुनाव कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित तथा छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया। छात्रा तनुशी वार्ष्णेय को स्पीकर, दिर्क सिंह को हेड बॉय और ख्याति अग्रवाल को हेड गर्ल चुना गया। प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं कर्तव्य की शपथ दिलाई। अभिभावकों एवं सदन अध्यापकों ने बैज और शैश पहनाकर पदाधिकारियों का सम्मान किया। स्पोर्ट्स कैप्टेन प्रियांक भारद्वाज, वाइस कैप्टेन हिमांशु वर्मा, एक्टिविटी कैप्टेन फरजाना परवीन और वाइस कैप्टेन ज्योति को भी पदभार दिलाया गया। वहीं क्रेडिबिलिटी हाउस की कैप्टेन तनुष्का गुप्ता, वाइस कैप्टेन नैतिक अग्रवाल, एम्पेथी हाउस की कैप्टेन अक्षरा सिंह, वाइस कैप्टेन अथर्व लखोटिया, हार्मोनी हाउस की कैप्टेन मनोरमा राजपूत, वाइस कैप्टेन मानवी सिंह, ह्यूमिलिटी हाउस की कैप्टेन वृंदा वार्ष्णेय और वाइस कैप्टेन यशी शर्मा समेत सभी प्रीफेक्ट्स ने शपथ ली। प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने कहा कि छात्र परिषद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस मौके पर निष्ठा बाजपेई, काव्या बरार, आराध्या, अनन्या, नित्य गोयल, अन्तरा आर्या व अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    1
    छात्र परिषद में दिर्क हेड बॉय और ख्याति हेड गर्ल चुने,
अनूपशहर, संवाददाता
जेपी विद्या मंदिर यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्र परिषद का गठन किया गया। दिर्क हेड बॉय और ख्याति हेड गर्ल चुने गए। 
जेपी विद्या मंदिर छात्र परिषद चुनाव कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित तथा  छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया।  छात्रा तनुशी वार्ष्णेय को स्पीकर, दिर्क सिंह को हेड बॉय और ख्याति अग्रवाल को हेड गर्ल चुना गया। प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं कर्तव्य की शपथ दिलाई। अभिभावकों एवं सदन अध्यापकों ने बैज और शैश पहनाकर पदाधिकारियों का सम्मान किया। स्पोर्ट्स कैप्टेन प्रियांक भारद्वाज, वाइस कैप्टेन हिमांशु वर्मा, एक्टिविटी कैप्टेन फरजाना परवीन और वाइस कैप्टेन ज्योति को भी पदभार दिलाया गया। वहीं क्रेडिबिलिटी हाउस की कैप्टेन तनुष्का गुप्ता, वाइस कैप्टेन नैतिक अग्रवाल, एम्पेथी हाउस की कैप्टेन अक्षरा सिंह, वाइस कैप्टेन अथर्व लखोटिया, हार्मोनी हाउस की कैप्टेन मनोरमा राजपूत, वाइस कैप्टेन मानवी सिंह, ह्यूमिलिटी हाउस की कैप्टेन वृंदा वार्ष्णेय और वाइस कैप्टेन यशी शर्मा समेत सभी प्रीफेक्ट्स ने शपथ ली। प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने कहा कि छात्र परिषद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस मौके पर निष्ठा बाजपेई, काव्या बरार, आराध्या, अनन्या, नित्य गोयल, अन्तरा आर्या व अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सिखेड़ा गांव में बारिश बनी मुसीबत! जलभराव से ग्रामीण परेशान, स्कूली बच्चों की बढ़ी मुश्किल हापुड़/पिलखुवा के ग्राम पंचायत सिखेड़ा में बारिश के बाद रास्ते पर जलभराव होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पानी जमा होने के कारण राहगीरों और खासकर स्कूली बच्चों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। यह खबर स्थानीय ग्रामीणों की बताई स्थिति पर आधारित है। संबंधित विभाग का पक्ष उपलब्ध होने पर उसे भी प्रमुखता से शामिल किया जाएगा।
    1
    सिखेड़ा गांव में बारिश बनी मुसीबत! जलभराव से ग्रामीण परेशान, स्कूली बच्चों की बढ़ी मुश्किल
हापुड़/पिलखुवा के ग्राम पंचायत सिखेड़ा में बारिश के बाद रास्ते पर जलभराव होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पानी जमा होने के कारण राहगीरों और खासकर स्कूली बच्चों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
यह खबर स्थानीय ग्रामीणों की बताई स्थिति पर आधारित है। संबंधित विभाग का पक्ष उपलब्ध होने पर उसे भी प्रमुखता से शामिल किया जाएगा।
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बुलन्दशहर: प्रेमिका पत्नी ने देवर संग मिलकर की पति की गला घोंटकर हत्या, शव फंदे पर लटकाया ​अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने देवर के साथ रची पति की खौफनाक साजिश बुलंदशहर कोतवाली देहात के गाँव 'खेतलपुर भैंसोली का मामला, दोनों आरोपी गिरफ्तार रिपोर्ट: अमित तोमर, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)
    1
    बुलन्दशहर: प्रेमिका पत्नी ने देवर संग मिलकर की पति की गला घोंटकर हत्या, शव फंदे पर लटकाया 
​अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने देवर के साथ रची पति की खौफनाक साजिश
बुलंदशहर कोतवाली देहात के गाँव 'खेतलपुर भैंसोली का मामला, दोनों आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट: अमित तोमर, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • 🚨 पलवल में भीषण सड़क हादसा! 6 श्रद्धालुओं की मौत, मैनपुरी के किशनी में पसरा मातम BARAHBASTITV सच की आवाज़ आपके साथ
    1
    🚨 पलवल में भीषण सड़क हादसा! 6 श्रद्धालुओं की मौत, मैनपुरी के किशनी में पसरा मातम
BARAHBASTITV सच की आवाज़ आपके साथ
    user_Barahbastitv
    Barahbastitv
    Local News Reporter सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.