अजमेर में बड़ी कार्रवाई! NH ब्यावर रोड पर 2 तस्कर स्मैक के साथ गिरफ्तार, 18 पुड़िया बरामद अजमेर जिले में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला स्पेशल टीम ने नेशनल हाईवे ब्यावर रोड पर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक इलाके में स्मैक बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 18 पुड़िया अवैध स्मैक बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोपाल सिंह और लक्ष्मण गिरी के रूप में हुई है, जो अजमेर के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले की जांच अलवर गेट थाना अधिकारी नरेंद्र जाखड़ को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है। 👉 ऐसी ही ताज़ा खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें

- Post by Kailash Fulwari1
- अजमेर में ऑटो चालकों की परेशानी बढ़ती जा रही है। शहर में वाहन फिटनेस सेंटर नहीं होने के कारण चालकों को हर बार नसीराबाद जाना पड़ रहा है। इससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। अजमेर ऑटो रिक्शा यूनियन ने इस समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है और शहर में ही फिटनेस सेंटर स्थापित करने की मांग की है। क्या प्रशासन इस पर जल्द कदम उठाएगा? जानिए पूरी खबर इस वीडियो में।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by Rajevishnoi rawla1
- सोमलपुर क्षेत्र मे चोरो का बढ़ता आतंक एक साथ तीन भाइयो के मकानों मे दिया वारदात को अंजाम तीनो भाई गए थे शादी मे वापिस आने पर तीनो के मकानों के टूटे मिले ताले वही तीनो के मकानों से लगभग 15 लाख रूपये के सामान व जेवरत मिले गायब तीनो ने रामगंज थाने मे दी शिकायत पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार शुरू की पड़ताल...1
- Post by Rekha Rawat1
- अजमेर के बिहारीगंज क्षेत्र में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। बुजुर्ग महिला संतोष शर्मा जब शाम को बाजार में सब्जी खरीदने गई थीं, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से करीब एक तोले की सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। सूचना मिलते ही अलवर गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। 👉 क्या आपके क्षेत्र में भी ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।1
- Post by Kailash Fulwari1