logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai shree ram jai shree Ram Ram

1 day ago
user_Raju.u.p.44
Raju.u.p.44
सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai shree ram jai shree Ram Ram

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • पयागीपुर में भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत, दो घायल | CO सिटी की बाइट पयागीपुर में भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत, दो घायल | CO सिटी की बाइट दिनांक 24/25.08.2026 की रात्रि थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पयागीपुर में हुई सड़क दुर्घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह की बाइट दिनांक 24/25.08.2026 की रात्रि थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पयागीपुर में एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए। सूचना प्राप्त होते ही थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। दुर्घटना के संबंध में पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उक्त घटना एवं पुलिस द्वारा की गई विधिक कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह द्वारा दी गई बाइट।
    1
    पयागीपुर में भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत, दो घायल | CO सिटी की बाइट
पयागीपुर में भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत, दो घायल | CO सिटी की बाइट
दिनांक 24/25.08.2026 की रात्रि थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पयागीपुर में हुई सड़क दुर्घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह की बाइट
दिनांक 24/25.08.2026 की रात्रि थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पयागीपुर में एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए।
सूचना प्राप्त होते ही थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। दुर्घटना के संबंध में पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
उक्त घटना एवं पुलिस द्वारा की गई विधिक कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह द्वारा दी गई बाइट।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • बौराजगदीशपुर में भव्य रूद्राभिषेक से गूंजा भक्ति मय माहौल ओम नमः शिवाय से गुंजायमान सुल्तानपुर। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बौराजगदीशपुर में श्रद्धा और भक्ति के बीच रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। आचार्य ऋषिकेश तिवारी के मार्गदर्शन में विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजन कराया गया। रुद्राभिषेक के दौरान मंत्रोच्चार और धार्मिक वातावरण से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। आयोजन में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बना।
    1
    बौराजगदीशपुर में भव्य रूद्राभिषेक से गूंजा भक्ति मय माहौल
ओम नमः शिवाय से गुंजायमान 
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बौराजगदीशपुर में श्रद्धा और भक्ति के बीच रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। आचार्य ऋषिकेश तिवारी के मार्गदर्शन में विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजन कराया गया।
रुद्राभिषेक के दौरान मंत्रोच्चार और धार्मिक वातावरण से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। आयोजन में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बना।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • गोसाईगंज कारगिल मानसिंह गेट से लेकर हयात नगर रोड हुआ जलमग्न, राहगीरों को आने जाने में हो रही ,परेशानियों सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गोसाईगंज बाजार से स्थित कारगिल में शहीद हुए मानसिंह गेट से लेकर हयात नगर को जाने वाली संपर्क सड़क मार्ग पूर्ण रूप से जर्जर होने की वजह से थोड़ी सी बारिश को लेकर जलमग्न हो जाती है, जहां पर यह साफ वीडियो में दिख रहा है,और लगभग हजारों की संख्या में रोजाना आने-जाने वाले राहगीरो को काफी परेशानियां हो रही है जो कि यह सड़क नाले का आकर लेकर जल वहाव हो कर रही है, जहां पर जिम्मेदार लोग अभी भी इस रोड पर ध्यान नहीं, दे रहे हैं
    1
    गोसाईगंज कारगिल मानसिंह गेट से लेकर हयात नगर रोड हुआ जलमग्न, राहगीरों को आने जाने में हो रही ,परेशानियों
सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गोसाईगंज बाजार से स्थित कारगिल में शहीद हुए मानसिंह गेट से लेकर हयात नगर को जाने वाली संपर्क सड़क मार्ग पूर्ण रूप से जर्जर होने की वजह से थोड़ी सी बारिश को लेकर जलमग्न हो जाती है, जहां पर यह साफ वीडियो में दिख रहा है,और लगभग हजारों की संख्या में रोजाना आने-जाने वाले राहगीरो को काफी परेशानियां हो रही है जो कि यह सड़क नाले का आकर लेकर जल वहाव हो कर रही है, जहां पर जिम्मेदार लोग अभी भी इस रोड पर ध्यान नहीं, दे रहे हैं
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *चौकिया–भरकट–लालका पूरा मार्ग वर्षों से जर्जर, जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ा हादसों का खतरा* लम्भुआ, सुल्तानपुर। चौकिया से भरकट होते हुए लालका पूरा अवसानपुर जाने वाला मार्ग पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण इस मार्ग से प्रतिदिन आवागमन करने वाले स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह सड़क खराब होने से दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई है। वहीं इस मार्ग का उपयोग यहाँ की जनता का लगभग 2000 लोगों का प्रतिदिन आना जाना होता है यह मार्ग भरखरे को भी जोड़ने का कार्य इस सम्पर्क मार्ग से विद्यालय वा हायर एजुकेसन को भी जोड़ता है सवाल भविष्य का है वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। सड़क की खराब स्थिति का असर आपातकालीन सेवाओं पर भी पड़ रहा है। दुर्घटना या बीमारी की स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं को भी इस जर्जर मार्ग से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिससे समय पर चिकित्सा सुविधा पहुंचने में बाधा उत्पन्न होने की आशंका रहती है। शिकायतों के बावजूद नहीं हुई ठोस कार्रवाई स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सड़क की समस्या को लेकर कई बार शासन-प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक मार्ग के मरम्मत कार्य को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि जब सड़क पहले से बनी हुई है तो उसके मरम्मत कार्य में आखिर इतनी देरी क्यों हो रही है? ग्रामीणों का सवाल है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है? जर्जर सड़क के कारण सबसे अधिक खतरा बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए बना हुआ है। विधायक और जिलाधिकारी से शीघ्र कार्रवाई की मांग क्षेत्रवासियों ने 190 लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं जिलाधिकारी, सुल्तानपुर से जनहित में मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि चौकिया–भरकट–लालका पूरा मार्ग का शीघ्र स्थलीय निरीक्षण कराया जाए और आवश्यकतानुसार सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कराया जाए। लोगों की मांग है कि सड़क को जल्द दुरुस्त कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और आम नागरिकों का जीवन सुरक्षित रह सके तथा आपात स्थिति में एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाएं भी बिना बाधा संचालित हो सकें।
    3
    *चौकिया–भरकट–लालका पूरा मार्ग वर्षों से जर्जर, जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ा हादसों का खतरा*
लम्भुआ, सुल्तानपुर।
चौकिया से भरकट होते हुए लालका पूरा अवसानपुर जाने वाला मार्ग पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण इस मार्ग से प्रतिदिन आवागमन करने वाले स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह सड़क खराब होने से दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई है। वहीं इस मार्ग का उपयोग यहाँ की जनता का लगभग 2000 लोगों का प्रतिदिन आना जाना होता है यह मार्ग भरखरे को भी जोड़ने का कार्य इस सम्पर्क मार्ग से विद्यालय वा हायर एजुकेसन को भी जोड़ता है सवाल भविष्य का है वहीं 
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। सड़क की खराब स्थिति का असर आपातकालीन सेवाओं पर भी पड़ रहा है। दुर्घटना या बीमारी की स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं को भी इस जर्जर मार्ग से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिससे समय पर चिकित्सा सुविधा पहुंचने में बाधा उत्पन्न होने की आशंका रहती है।
शिकायतों के बावजूद नहीं हुई ठोस कार्रवाई
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सड़क की समस्या को लेकर कई बार शासन-प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक मार्ग के मरम्मत कार्य को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि जब सड़क पहले से बनी हुई है तो उसके मरम्मत कार्य में आखिर इतनी देरी क्यों हो रही है?
ग्रामीणों का सवाल है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है? जर्जर सड़क के कारण सबसे अधिक खतरा बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए बना हुआ है।
विधायक और जिलाधिकारी से शीघ्र कार्रवाई की मांग
क्षेत्रवासियों ने 190 लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं जिलाधिकारी, सुल्तानपुर से जनहित में मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि चौकिया–भरकट–लालका पूरा मार्ग का शीघ्र स्थलीय निरीक्षण कराया जाए और आवश्यकतानुसार सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कराया जाए।
लोगों की मांग है कि सड़क को जल्द दुरुस्त कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और आम नागरिकों का जीवन सुरक्षित रह सके तथा आपात स्थिति में एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाएं भी बिना बाधा संचालित हो सकें।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अमेठी में गरजा नारी शक्ति का मंच, अपना दल (एस) के सम्मेलन में उमड़ी हजारों महिलाएं अमेठी में गरजा नारी शक्ति का मंच, अपना दल (एस) के सम्मेलन में उमड़ी हजारों महिलाएं अमेठी। शहर के दुर्गा मैरिज लॉन में मंगलवार को अपना दल (एस) ने शक्ति प्रदर्शन किया। पार्टी की ओर से आयोजित नारी शक्ति समारोह एवं विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों महिला कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा लॉन खचाखच भर गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपना दल (एस) महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपमाला कुशवाहा रहीं। वहीं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा वर्मा और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद रहे। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने सम्मेलन में पहुंचीं सभी महिलाओं को उपहार के रूप में एक-एक साड़ी भेंट की। उन्होंने महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अमेठी विधानसभा से भाजपा को जिताकर प्रदेश में भेजें और भाजपा सरकार बनाने में सहयोग कर पार्टी का हाथ मजबूत करें। उन्होंने कहा कि एनडीए की ओर से जिसे भी टिकट मिलेगा, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसे जिताने का काम करेंगे। अपने संबोधन में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा वर्मा ने कहा कि आज की नारी किसी से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) के तीन प्रमुख संकल्प हैं - शिक्षा, महिलाओं का स्वावलंबन और राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाना। उन्होंने कहा कि 'पढ़ेगी बेटी तो आगे बढ़ेगी बेटी' के मंत्र पर पार्टी काम कर रही है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पटेल भोला प्रसाद वर्मा, करुणा शंकर वर्मा, लल्लन वर्मा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    2
    अमेठी में गरजा नारी शक्ति का मंच, अपना दल (एस) के सम्मेलन में उमड़ी हजारों महिलाएं
अमेठी में गरजा नारी शक्ति का मंच, अपना दल (एस) के सम्मेलन में उमड़ी हजारों महिलाएं
अमेठी। शहर के दुर्गा मैरिज लॉन में मंगलवार को अपना दल (एस) ने शक्ति प्रदर्शन किया। पार्टी की ओर से आयोजित नारी शक्ति समारोह एवं विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों महिला कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा लॉन खचाखच भर गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपना दल (एस) महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपमाला कुशवाहा रहीं। वहीं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा वर्मा और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद रहे।
रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने सम्मेलन में पहुंचीं सभी महिलाओं को उपहार के रूप में एक-एक साड़ी भेंट की। उन्होंने महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अमेठी विधानसभा से भाजपा को जिताकर प्रदेश में भेजें और भाजपा सरकार बनाने में सहयोग कर पार्टी का हाथ मजबूत करें। उन्होंने कहा कि एनडीए की ओर से जिसे भी टिकट मिलेगा, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसे जिताने का काम करेंगे।
अपने संबोधन में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा वर्मा ने कहा कि आज की नारी किसी से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) के तीन प्रमुख संकल्प हैं - शिक्षा, महिलाओं का स्वावलंबन और राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाना। उन्होंने कहा कि 'पढ़ेगी बेटी तो आगे बढ़ेगी बेटी' के मंत्र पर पार्टी काम कर रही है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पटेल भोला प्रसाद वर्मा, करुणा शंकर वर्मा, लल्लन वर्मा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • अमेठी में बांटी जा रही साड़ियां रक्षा बंधन की दी गई शुभकामना अपना दल एस के नारी शक्ति समारोह में महिलाओ को रक्षाबंधन पर्व के लिए बांटी गई साड़ियां विजय पाल उपाध्याय सहित दर्जनों लोगों ने किया वितरण में सहयोग
    1
    अमेठी में बांटी जा रही साड़ियां रक्षा बंधन की दी गई शुभकामना 
अपना दल एस के नारी शक्ति समारोह में महिलाओ को रक्षाबंधन पर्व के लिए बांटी गई साड़ियां विजय पाल उपाध्याय सहित दर्जनों लोगों ने किया वितरण में सहयोग
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • समरसेबल हैंडपंप में करंट, किसान की मौत; पत्नी भी चपेट में आकर घायल, अस्पताल में भर्ती सुलतानपुर के चांदा थाना क्षेत्र के मधुपुरी गांव में मंगलवार सुबह एक किसान की समरसेबल हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी भी घायल हो गईं। मृतक की पहचान 60 वर्षीय उदय भान तिवारी पुत्र स्वर्गीय केदारनाथ तिवारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, उदय भान तिवारी सुबह करीब 6:30 बजे स्नान करने के बाद घर में लगे समरसेबल हैंडपंप से जल भरने गए थे। बताया जा रहा है कि समरसेबल में विद्युत प्रवाह होने के कारण हैंडपंप के नल में भी करंट उतर आया था। नल छूते ही उदय भान करंट की चपेट में आकर गिर पड़े। पति को जमीन पर गिरा देखकर उनकी पत्नी मंजू तिवारी उन्हें उठाने पहुंचीं, तो वह भी विद्युत करंट की चपेट में आ गईं। परिजनों ने तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उदय भान तिवारी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। मृतक उदय भान तिवारी के दो बेटे नीरज और धीरज तथा एक बेटी प्रतिमा हैं, जिनका विवाह हो चुका है। दोनों बेटे नोएडा में रहते हैं और घटना की जानकारी मिलते ही घर के लिए रवाना हो गए हैं। परिजनों के पहुंचने के बाद मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
    1
    समरसेबल हैंडपंप में करंट, किसान की मौत; पत्नी भी चपेट में आकर घायल, अस्पताल में भर्ती
सुलतानपुर के चांदा थाना क्षेत्र के मधुपुरी गांव में मंगलवार सुबह एक किसान की समरसेबल हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी भी घायल हो गईं। मृतक की पहचान 60 वर्षीय उदय भान तिवारी पुत्र स्वर्गीय केदारनाथ तिवारी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, उदय भान तिवारी सुबह करीब 6:30 बजे स्नान करने के बाद घर में लगे समरसेबल हैंडपंप से जल भरने गए थे। बताया जा रहा है कि समरसेबल में विद्युत प्रवाह होने के कारण हैंडपंप के नल में भी करंट उतर आया था। नल छूते ही उदय भान करंट की चपेट में आकर गिर पड़े।
पति को जमीन पर गिरा देखकर उनकी पत्नी मंजू तिवारी उन्हें उठाने पहुंचीं, तो वह भी विद्युत करंट की चपेट में आ गईं। परिजनों ने तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उदय भान तिवारी को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। मृतक उदय भान तिवारी के दो बेटे नीरज और धीरज तथा एक बेटी प्रतिमा हैं, जिनका विवाह हो चुका है। दोनों बेटे नोएडा में रहते हैं और घटना की जानकारी मिलते ही घर के लिए रवाना हो गए हैं। परिजनों के पहुंचने के बाद मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • पयागीपुर के पास डिवाइडर से कार टकराने के दौरान एक व्यक्ति की हुई मृत्यु के संदर्भ में क्षेत्राधिकारी, की बाइट सुल्तानपुर जनपद के पयागीपुर के पास अनियंत्रित एक कार डिवाइडर से टकरा जाने के कारण, एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, मृत्यु के दौरान क्षेत्राधिकारी की बाइट, वहीं दूसरी तरफ घायल हुए लोग का इलाज अस्पताल में चल रहा है
    1
    पयागीपुर के पास डिवाइडर से कार टकराने के दौरान एक व्यक्ति की हुई मृत्यु के संदर्भ में क्षेत्राधिकारी, की बाइट
सुल्तानपुर जनपद के पयागीपुर के पास अनियंत्रित एक कार डिवाइडर से टकरा जाने के कारण, एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, मृत्यु के दौरान क्षेत्राधिकारी की बाइट, वहीं दूसरी तरफ घायल हुए लोग का इलाज अस्पताल में चल रहा है
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मौसम ने ली करवट, सुबह से रुक-रुककर बारिश, आकाशीय बिजली का अलर्ट मौसम ने ली करवट, सुबह से रुक-रुककर बारिश, आकाशीय बिजली का अलर्ट अमेठी। जिले में मंगलवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह से ही रुक-रुककर रिमझिम बारिश का दौर जारी है, जिससे कई दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि इस सुहावने मौसम के बीच जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। जिलाधिकारी संजय चौहान ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। यदि बहुत जरूरी हो तभी बाहर जाएं और काम पूरा कर जल्द सुरक्षित घर लौटें। मौसम विभाग ने बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों से कहा गया है कि बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले खेतों में न जाएं, पेड़ों के नीचे खड़े न हों और जर्जर मकानों, पुराने भवनों और कमजोर दीवारों के पास जाने से बचें। ग्रामीण इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार हो रही बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। प्रशासन ने सभी तहसीलों और ब्लॉकों को अलर्ट पर रखा है और लोगों से मौसम पर नजर रखने व किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कंट्रोल रूम या संबंधित अधिकारियों को सूचना देने की अपील की है।
    1
    मौसम ने ली करवट, सुबह से रुक-रुककर बारिश, आकाशीय बिजली का अलर्ट

मौसम ने ली करवट, सुबह से रुक-रुककर बारिश, आकाशीय बिजली का अलर्ट
अमेठी। जिले में मंगलवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह से ही रुक-रुककर रिमझिम बारिश का दौर जारी है, जिससे कई दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया है।
हालांकि इस सुहावने मौसम के बीच जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। जिलाधिकारी संजय चौहान ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। यदि बहुत जरूरी हो तभी बाहर जाएं और काम पूरा कर जल्द सुरक्षित घर लौटें।
मौसम विभाग ने बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों से कहा गया है कि बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले खेतों में न जाएं, पेड़ों के नीचे खड़े न हों और जर्जर मकानों, पुराने भवनों और कमजोर दीवारों के पास जाने से बचें। ग्रामीण इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
लगातार हो रही बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। प्रशासन ने सभी तहसीलों और ब्लॉकों को अलर्ट पर रखा है और लोगों से मौसम पर नजर रखने व किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कंट्रोल रूम या संबंधित अधिकारियों को सूचना देने की अपील की है।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.