logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

🔱 कचला से गोला तक गूंजा हर-हर महादेव, डाक कांवड़ लेकर निकले शिवभक्त

2 hrs ago
user_देवेंन्द्र पटेल पत्रकार
देवेंन्द्र पटेल पत्रकार
Local News Reporter पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

🔱 कचला से गोला तक गूंजा हर-हर महादेव, डाक कांवड़ लेकर निकले शिवभक्त

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    2
    Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • ****संभव अभियान में सुस्ती पर डीएम का चाबुक, चार परियोजनाओं को चेतावनी*** 👉15 अगस्त तक सुधार के निर्देश, लापरवाही पर जिम्मेदारी तय करने की दो टूक चेतावनी शाहजहांपुर। संभव अभियान-6.0 में खराब प्रगति पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सख्त तेवर अपनाए हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट के बिस्मिल सभागार में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग तथा जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक में उन्होंने भावलखेड़ा, निगोही, सिंधौली और जैतीपुर परियोजनाओं की कम प्रगति पर नाराजगी जताई। डीएम ने संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारियों, मुख्य सेविकाओं/सुपरवाइजरों और ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को संभव अभियान के सभी निर्धारित बिंदुओं पर शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि 15 अगस्त तक प्रगति में अपेक्षित सुधार नजर आना चाहिए। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पात्र लाभार्थियों का शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने को भी कहा। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों पर वीएचएसएनडी सत्रों का समय से आयोजन और सुपरवाइजरों द्वारा नियमित निरीक्षण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। आंगनबाड़ी केंद्रों के ऊपर या आसपास से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों की सूचना जुटाकर सुरक्षा के जरूरी उपाय कराने को भी कहा गया। 👉पोषण ट्रैकर पर भी सख्ती पोषण ट्रैकर की समीक्षा में डीएम ने तीन से छह वर्ष के ऐसे पंजीकृत लाभार्थियों की केंद्रवार सूची तैयार कर अपार आईडी बनवाने के निर्देश दिए, जिनके आधार कार्ड बन चुके हैं। सभी लाभार्थियों का मोबाइल सत्यापन एक दिन में पूरा कराने को कहा। उन्होंने प्रतिदिन शत-प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन और पोषण ट्रैकर पर सभी आवश्यक विवरण दर्ज कराने के निर्देश दिए। एफआरएस के जरिए अनुपूरक पुष्टाहार वितरण की रोजाना समीक्षा तथा जुलाई में टीएचआर वितरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा कराने को कहा। डीएम ने स्पष्ट किया कि बिना चेहरा प्रमाणीकरण के अनुपूरक पुष्टाहार का वितरण किसी भी हालत में नहीं किया जाएगा। 👉अधूरे केंद्र जल्द होंगे हैंडओवर आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के निर्माण कार्य जल्द पूरा कराकर हैंडओवर की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी कराने के निर्देश दिए गए। सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों पर बनाई जा रही पोषण वाटिकाओं का मुख्य सेविकाओं से स्थलीय सत्यापन कराने को भी कहा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराया जाए। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी समेत संबंधित अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाएं और ब्लॉक समन्वयक मौजूद रहे।
    1
    ****संभव अभियान में सुस्ती पर डीएम का चाबुक, चार परियोजनाओं को चेतावनी***

👉15 अगस्त तक सुधार के निर्देश, लापरवाही पर जिम्मेदारी तय करने की दो टूक चेतावनी
शाहजहांपुर। संभव अभियान-6.0 में खराब प्रगति पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सख्त तेवर अपनाए हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट के बिस्मिल सभागार में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग तथा जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक में उन्होंने भावलखेड़ा, निगोही, सिंधौली और जैतीपुर परियोजनाओं की कम प्रगति पर नाराजगी जताई। डीएम ने संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारियों, मुख्य सेविकाओं/सुपरवाइजरों और ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।
डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को संभव अभियान के सभी निर्धारित बिंदुओं पर शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि 15 अगस्त तक प्रगति में अपेक्षित सुधार नजर आना चाहिए। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पात्र लाभार्थियों का शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने को भी कहा।
बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों पर वीएचएसएनडी सत्रों का समय से आयोजन और सुपरवाइजरों द्वारा नियमित निरीक्षण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। आंगनबाड़ी केंद्रों के ऊपर या आसपास से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों की सूचना जुटाकर सुरक्षा के जरूरी उपाय कराने को भी कहा गया।
👉पोषण ट्रैकर पर भी सख्ती
पोषण ट्रैकर की समीक्षा में डीएम ने तीन से छह वर्ष के ऐसे पंजीकृत लाभार्थियों की केंद्रवार सूची तैयार कर अपार आईडी बनवाने के निर्देश दिए, जिनके आधार कार्ड बन चुके हैं। सभी लाभार्थियों का मोबाइल सत्यापन एक दिन में पूरा कराने को कहा।
उन्होंने प्रतिदिन शत-प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन और पोषण ट्रैकर पर सभी आवश्यक विवरण दर्ज कराने के निर्देश दिए। एफआरएस के जरिए अनुपूरक पुष्टाहार वितरण की रोजाना समीक्षा तथा जुलाई में टीएचआर वितरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा कराने को कहा।
डीएम ने स्पष्ट किया कि बिना चेहरा प्रमाणीकरण के अनुपूरक पुष्टाहार का वितरण किसी भी हालत में नहीं किया जाएगा।
👉अधूरे केंद्र जल्द होंगे हैंडओवर
आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के निर्माण कार्य जल्द पूरा कराकर हैंडओवर की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी कराने के निर्देश दिए गए। सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों पर बनाई जा रही पोषण वाटिकाओं का मुख्य सेविकाओं से स्थलीय सत्यापन कराने को भी कहा।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराया जाए। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी समेत संबंधित अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाएं और ब्लॉक समन्वयक मौजूद रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सपा कार्यालय में पूर्व सांसद की जयंती पर गोष्ठी, संघर्ष और सामाजिक न्याय के विचा
    1
    सपा कार्यालय में पूर्व सांसद की जयंती पर गोष्ठी, संघर्ष और सामाजिक न्याय के विचा
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • फुलन देवी की जयंती पर कार्यक्रम मंगलवार 11 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार कश्यप व प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार कश्यप ने दी जानकारी
    1
    फुलन देवी की जयंती पर कार्यक्रम मंगलवार 11 अगस्त को 
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार कश्यप व प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार कश्यप ने दी जानकारी
    user_Arvind Kumar Pandey
    Arvind Kumar Pandey
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • अखिलेश यादव का टैटू, गंगाजल के घड़े पर सपा का झंडा; अनोखे अंदाज में कांवड़ यात्रा पर निकला शिवभक्त अखिलेश यादव का टैटू, गंगाजल के घड़े पर सपा का झंडा; अनोखे अंदाज में कांवड़ यात्रा पर निकला शिवभक्त
    1
    अखिलेश यादव का टैटू, गंगाजल के घड़े पर सपा का झंडा; अनोखे अंदाज में कांवड़ यात्रा पर निकला शिवभक्त
अखिलेश यादव का टैटू, गंगाजल के घड़े पर सपा का झंडा; अनोखे अंदाज में कांवड़ यात्रा पर निकला शिवभक्त
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • किसान नेता देवस्वरूप पटेल ने मां यशवंत्री देवी मंदिर पहुंचकर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत। पवित्र सावन माह के द्वितीय सोमवार को पीलीभीत के कावड़ियों का मां यशवंत्री मंदिर पीलीभीत पहुंचकर किसान नेता एवं प्रांतीय संरक्षक क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश देव स्वरुप पटेल ने तमाम साथियों के साथ कांवड़ियों का फूल बरसाकर स्वागत किया एवं उन्हें प्रसाद के रूप में फल वितरण किये उसके बाद मंदिर परिसर में कावड़ियों के साथ कन्या पूजन कर कन्याओं को प्रसाद एवं उपहार दिये पटेल ने इस अवसर पर सभी के उज्जवल भविष्य की भगवान श्री शिव जी एवं मां यसवंत्री देवी से प्रार्थना की किसान नेता पटेल के साथ राज किशोर सैनी बाबूराम गंगवार बद्री प्रसाद वर्मा आदि संगठन के साथी सहयोग में रहे पटेल ने सावन माह में श्री शिव जी की आराधना कर सभी से अपने परिवार समाज के सुख शांति के लिए आगामी सोमवार को भी कावड़ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की उन्होंने सभी से कावड़यात्रा में उत्साह उमंग के साथ-साथ अनुशासन और संयम क़ो भी अपनाकर कावड़ यात्रा पूर्ण करने का भी आग्रह किया
    3
    किसान नेता देवस्वरूप पटेल ने मां यशवंत्री देवी मंदिर पहुंचकर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत।
पवित्र सावन माह के द्वितीय सोमवार को पीलीभीत के कावड़ियों का मां यशवंत्री मंदिर पीलीभीत पहुंचकर किसान नेता एवं प्रांतीय संरक्षक क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश देव स्वरुप पटेल ने तमाम साथियों के साथ कांवड़ियों का फूल बरसाकर स्वागत किया एवं उन्हें प्रसाद के रूप में फल वितरण किये उसके बाद मंदिर परिसर में कावड़ियों के साथ कन्या पूजन कर कन्याओं को प्रसाद एवं उपहार दिये पटेल ने इस अवसर पर सभी के उज्जवल भविष्य की भगवान श्री शिव जी एवं मां यसवंत्री देवी से प्रार्थना की किसान नेता पटेल के साथ राज किशोर सैनी बाबूराम गंगवार बद्री प्रसाद वर्मा आदि संगठन के साथी सहयोग में रहे पटेल ने सावन माह में श्री शिव जी की आराधना कर सभी से अपने परिवार समाज के सुख शांति के लिए आगामी सोमवार को भी कावड़ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की उन्होंने सभी से कावड़यात्रा में उत्साह उमंग के साथ-साथ अनुशासन और संयम क़ो भी अपनाकर कावड़ यात्रा पूर्ण करने का भी आग्रह किया
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • कचला से डाक कांवड़ लेकर बंडा से गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुए शिवभक्त जनपद बदायूं के कचला घाट से पवित्र जल लेकर डाक कांवड़िए गोला गोकर्णनाथ, छोटी काशी के लिए रवाना हुए। डाक कांवड़ यात्रा जनपद शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र से होकर गुजरी कांवड़ियों के जत्थे में शामिल शिवभक्त लगातार यात्रा करते हुए भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते नजर आए। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा मार्ग शिवमय हो गया शिवभक्तों का लक्ष्य गोला गोकर्णनाथ पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का पवित्र जल से जलाभिषेक करना है। डाक कांवड़ को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
    1
    कचला से डाक कांवड़ लेकर बंडा से गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुए शिवभक्त
जनपद बदायूं के कचला घाट से पवित्र जल लेकर डाक कांवड़िए गोला गोकर्णनाथ, छोटी काशी के लिए रवाना हुए। डाक कांवड़ यात्रा जनपद शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र से होकर गुजरी कांवड़ियों के जत्थे में शामिल शिवभक्त लगातार यात्रा करते हुए भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते नजर आए। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा मार्ग शिवमय हो गया शिवभक्तों का लक्ष्य गोला गोकर्णनाथ पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का पवित्र जल से जलाभिषेक करना है। डाक कांवड़ को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
    user_देवेंन्द्र पटेल पत्रकार
    देवेंन्द्र पटेल पत्रकार
    Local News Reporter पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • पात्रों को समय से मिले योजनाओं का लाभ, लंबित मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश ! डीएम शाहजहांपुर। महिला कल्याण विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय से मिलना चाहिए और लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। यह निर्देश जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित महिला कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, चाइल्ड हेल्पलाइन और निराश्रित महिला पेंशन समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में किसी तरह की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। डीएम ने कहा कि विभागीय योजनाओं को पारदर्शिता, प्रभावी निगरानी और समयबद्धता के साथ लागू किया जाए। लंबित मामलों को चिन्हित कर उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि जरूरतमंद लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों को समय से लाभान्वित किया जाए और शासन की मंशा के अनुरूप महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
    1
    पात्रों को समय से मिले योजनाओं का लाभ, 
लंबित मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश ! डीएम

शाहजहांपुर। महिला कल्याण विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय से मिलना चाहिए और लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। यह निर्देश जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित महिला कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, चाइल्ड हेल्पलाइन और निराश्रित महिला पेंशन समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में किसी तरह की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।
डीएम ने कहा कि विभागीय योजनाओं को पारदर्शिता, प्रभावी निगरानी और समयबद्धता के साथ लागू किया जाए। लंबित मामलों को चिन्हित कर उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि जरूरतमंद लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों को समय से लाभान्वित किया जाए और शासन की मंशा के अनुरूप महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    1
    Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.