logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मछरेहटा में चोरी का खुलासा: हिस्ट्रीशीटर समेत दो शातिर चोर गिरफ्तार मछरेहटा में चोरी का खुलासा: हिस्ट्रीशीटर समेत दो शातिर चोर गिरफ्तार जल निगम की पानी की टंकी से चोरी किए इन्वर्टर-बैटरी बरामद, वारदात में इस्तेमाल बोलेरो पिकअप और चोरी के औजार भी मिले; हिस्ट्रीशीटर से 12 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद संवाददाता,, नरेश गुप्ता सीतापुर। मछरेहटा थाना पुलिस ने चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी का इन्वर्टर और दो बैटरियां, वारदात में इस्तेमाल बोलेरो मैक्स पिकअप तथा चोरी करने के उपकरण बरामद किए गए हैं। एक आरोपी के पास से 12 बोर का अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मिश्रिख विशाल गुप्ता के नेतृत्व में की गई। मछरेहटा पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान चोरी के मामले में वांछित आरोपियों को ग्राम बड़रावा के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल पुत्र भग्गा निवासी पहलीपुरवा मजरा मिर्जापुर, थाना मछरेहटा और तिलक राज पुत्र बालकराम निवासी मटरूआ, थाना मिश्रिख के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक अनिल थाना मछरेहटा का हिस्ट्रीशीटर (HS नंबर 354-A) है। जल निगम की पानी की टंकी को बनाया था निशाना पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपियों ने करीब 15 दिन पहले ग्राम खर्ग बहादुरपुर मजरा ढकिया में जल निगम की पानी की टंकी से दो बैटरियां और एक इन्वर्टर चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले रेकी करते थे और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों के पास से STATCON ENERGIAA 2KVA/24V MPPT Solar PCU इन्वर्टर और HBL कंपनी की दो Triumph Tubular Gel VRLA बैटरियां बरामद हुईं। पुलिस के मुताबिक, इन्वर्टर-बैटरियों को खोलने के लिए हथौड़ी, पेचकश, पिलास, रिंच, लोहे की छैनी और आरी ब्लेड जैसे उपकरण भी उनके पास थे। बेचने जा रहे थे चोरी का माल, पुलिस ने दबोचा पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी किए गए इन्वर्टर और बैटरियों को बेचने के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ लिया। वारदात में इस्तेमाल सफेद बोलेरो मैक्स पिकअप (UP34CT4561) भी बरामद की गई है। हिस्ट्रीशीटर से तमंचा-कारतूस बरामद पुलिस के मुताबिक, आरोपी अनिल के कब्जे से 12 बोर का अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। चोरी के मामले में दर्ज मुकदमे में बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस तथा तमंचे के संबंध में धारा 25(1-B) आयुध अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के अनुसार अनिल के खिलाफ मछरेहटा थाने में चोरी, नकबजनी, आबकारी और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान न्यायालय भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

5 hrs ago
user_Naresh Gupta Reporter
Naresh Gupta Reporter
सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अलग-अलग गांवों में पानी में डूबने से दो बालकों की मौत सदरपुर क्षेत्र में हुए हादसों से मचा कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे अलग-अलग गांवों में पानी में डूबने से दो बालकों की मौत सदरपुर क्षेत्र में हुए हादसों से मचा कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे सदरपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में पानी में डूबने से दो बालकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहली घटना पोखरा कलां गांव की है। गांव निवासी आशीष वर्मा का नौ वर्षीय पुत्र धैर्य वर्मा गुरुवार सुबह गांव के पूरब स्थित मंदिर के पास मोरपंखी नचा रहा था। इसी दौरान मोरपंखी तालाब में चली गई। उसे निकालने के लिए धैर्य तालाब के किनारे पहुंचा, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने के लिए तालाब में तलाश शुरू की, लेकिन तब तक उसकी डूबने से मौत हो चुकी थी। वहीं दूसरी घटना शमशाबाद क्षेत्र के लोनी गांव की है। यहां सुमेरी लाल का 15 वर्षीय पुत्र गांव के पश्चिम शौच के लिए गया था। बताया जा रहा है कि नए मार्ग की खुदाई के दौरान बनी खंती में पानी भरा हुआ था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह खंती में जा गिरा और गहरे पानी में डूब गया। काफी तलाश के बाद उसका शव बरामद किया गया। दोनों घटनाओं की सूचना पर सदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    1
    अलग-अलग गांवों में पानी में डूबने से दो बालकों की मौत
सदरपुर क्षेत्र में हुए हादसों से मचा कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

अलग-अलग गांवों में पानी में डूबने से दो बालकों की मौत
सदरपुर क्षेत्र में हुए हादसों से मचा कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
सदरपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में पानी में डूबने से दो बालकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पहली घटना पोखरा कलां गांव की है। गांव निवासी आशीष वर्मा का नौ वर्षीय पुत्र धैर्य वर्मा गुरुवार सुबह गांव के पूरब स्थित मंदिर के पास मोरपंखी नचा रहा था। इसी दौरान मोरपंखी तालाब में चली गई। उसे निकालने के लिए धैर्य तालाब के किनारे पहुंचा, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने के लिए तालाब में तलाश शुरू की, लेकिन तब तक उसकी डूबने से मौत हो चुकी थी।
वहीं दूसरी घटना शमशाबाद क्षेत्र के लोनी गांव की है। यहां सुमेरी लाल का 15 वर्षीय पुत्र गांव के पश्चिम शौच के लिए गया था। बताया जा रहा है कि नए मार्ग की खुदाई के दौरान बनी खंती में पानी भरा हुआ था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह खंती में जा गिरा और गहरे पानी में डूब गया। काफी तलाश के बाद उसका शव बरामद किया गया।
दोनों घटनाओं की सूचना पर सदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    user_MO RASHID
    MO RASHID
    Local News Reporter महमूदाबाद, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Mashup Club में फिर सुलगा हुक्का, प्रशासन की सख्ती पर उठे सवाल लखनऊ। विभूतिखंड स्थित Summit Building के Mashup Club का एक वीडियो सामने आया है, 🚨ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ जिसमें क्लब के अंदर एक युवती कथित तौर पर हुक्का पीती नजर आ रही है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि युवती नेपाल की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि पूर्व में JCP Law & Order बाबू कुमार (IPS) के निर्देश पर क्लबों में हुक्का संचालन के खिलाफ कार्रवाई की गई थी और हुक्के बरामद किए गए थे। इसके बावजूद Mashup Club से दोबारा हुक्का पीने का वीडियो सामने आने से कार्रवाई और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग उठ रही है।
    1
    Mashup Club में फिर सुलगा हुक्का, प्रशासन की सख्ती पर उठे सवाल
लखनऊ। विभूतिखंड स्थित Summit Building के Mashup Club का एक वीडियो सामने आया है, 
🚨ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ
जिसमें क्लब के अंदर एक युवती कथित तौर पर हुक्का पीती नजर आ रही है। 
वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि युवती नेपाल की रहने वाली है।
बताया जा रहा है कि पूर्व में JCP Law & Order बाबू कुमार (IPS) के निर्देश पर क्लबों में हुक्का संचालन के खिलाफ कार्रवाई की गई थी और हुक्के बरामद किए गए थे।
इसके बावजूद Mashup Club से दोबारा हुक्का पीने का वीडियो सामने आने से कार्रवाई और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग उठ रही है।
    user_Zahira Bano
    Zahira Bano
    Media company बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लखनऊ की बीकेटी विधानसभा व तहसील क्षेत्र के अकड़रिया गांव से दुघरा गांव को जोड़ने वाली सड़क #बरसात की वजह से #जर्जर, #सड़क पर बड़े-बड़े #गड्ढे, #जिम्मेदारों से #शिकायत के बाद भी #नहीं हो रहा है सड़क पर #काम, गढ्ढों में राहगीर गिरकर हो रहे #चोटिल, #जनप्रतिनिधि नहीं दे रहे #ध्यान जनता #परेशान.....!
    1
    लखनऊ की बीकेटी विधानसभा व तहसील क्षेत्र के अकड़रिया गांव से दुघरा गांव को जोड़ने वाली सड़क
#बरसात की वजह से #जर्जर, #सड़क पर बड़े-बड़े #गड्ढे, #जिम्मेदारों से #शिकायत के बाद भी #नहीं हो रहा है सड़क पर #काम, गढ्ढों में राहगीर गिरकर हो रहे #चोटिल, #जनप्रतिनिधि नहीं दे रहे #ध्यान जनता #परेशान.....!
    user_मो इस्लाम
    मो इस्लाम
    Media Consultant बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पांच बच्चों की मां और दामाद की प्रेम कहानी ने मचाई सनसनी इस वीडियो में दिखाई/बताई गई जानकारी को किसी निष्कर्ष या आरोप की पुष्टि न माना जाए। मामले की वास्तविकता संबंधित पक्षों के बयान और आधिकारिक जानकारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। दर्शकों से अपील है कि बिना सत्यापन किसी भी दावे को आगे शेयर न करें और किसी व्यक्ति की निजता व सम्मान का ध्यान रखें। #TheCrimeNewsTV #ViralVideo #NewsUpdate #ViralNews
    1
    पांच बच्चों की मां और दामाद की प्रेम कहानी ने मचाई सनसनी
इस वीडियो में दिखाई/बताई गई जानकारी को किसी निष्कर्ष या आरोप की पुष्टि न माना जाए। मामले की वास्तविकता संबंधित पक्षों के बयान और आधिकारिक जानकारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
दर्शकों से अपील है कि बिना सत्यापन किसी भी दावे को आगे शेयर न करें और किसी व्यक्ति की निजता व सम्मान का ध्यान रखें।
#TheCrimeNewsTV #ViralVideo #NewsUpdate #ViralNews
    user_Mohd Javed
    Mohd Javed
    News Anchor सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *युवती ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर लूटे 41.70 लाख रुपए, गिरफ्तार:* लड़की ने ही की थी बैंक कर्मचारियों की रेकी, किराए के कमरे से 26.80 लाख रुपए बरामद कमजोर सुरक्षा का उठाया फायदा: युवती के बॉयफ्रेंड मस्तराम मीणा (निवासी करौली) को जानकारी थी कि प्रताप नगर के अक्षयपात्र मंदिर के पास बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम है, जहां भारी कैश ट्रांजैक्शन होता है और अक्सर एक महिला कर्मचारी के साथ केवल एक पुरुष कर्मचारी ही कैश निकालने आते हैं। लड़की ने की थी रेकी: तीन दिन की सरकारी छुट्टियों के बाद 14 सितंबर को एटीएम में भारी कैश जमा था। साजिश के तहत अंशु कुमारी कई दिनों से एटीएम के आसपास संदिग्ध रूप से रेकी कर रही थी। वारदात के दिन सुबह करीब 10:30 बजे जैसे ही बैंक कर्मचारी कैश निकालने पहुंचे, उसने तुरंत अपने बॉयफ्रेंड और उसके साथियों को अलर्ट किया और वहां से निकल गई। पिस्तौल की नोक पर लूट: सूचना मिलते ही बाइक सवार दो बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर डराया और उनसे 41.70 लाख रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।किराए के कमरे में छिपाया कैश: लूट की वारदात के बाद बदमाशों ने पुलिस को चकमा देने के लिए रास्ते में कपड़े बदले और कैश को दो हिस्सों में बांट दिया। रकम का एक बड़ा हिस्सा (26.80 लाख रुपए) अंशु कुमारी के सांगानेर स्थित किराए के कमरे में सूटकेस के अंदर छिपा दिया गया था। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा लखनऊ दैनिक समाचार पत्र
    1
    *युवती ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर लूटे 41.70 लाख रुपए, गिरफ्तार:* लड़की ने ही की थी बैंक कर्मचारियों की रेकी, किराए के कमरे से 26.80 लाख रुपए बरामद कमजोर सुरक्षा का उठाया फायदा: युवती के बॉयफ्रेंड मस्तराम मीणा (निवासी करौली) को जानकारी थी कि प्रताप नगर के अक्षयपात्र मंदिर के पास बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम है, जहां भारी कैश ट्रांजैक्शन होता है और अक्सर एक महिला कर्मचारी के साथ केवल एक पुरुष कर्मचारी ही कैश निकालने आते हैं।  लड़की ने की थी रेकी: तीन दिन की सरकारी छुट्टियों के बाद 14 सितंबर को एटीएम में भारी कैश जमा था। साजिश के तहत अंशु कुमारी कई दिनों से एटीएम के आसपास संदिग्ध रूप से रेकी कर रही थी। वारदात के दिन सुबह करीब 10:30 बजे जैसे ही बैंक कर्मचारी कैश निकालने पहुंचे, उसने तुरंत अपने बॉयफ्रेंड और उसके साथियों को अलर्ट किया और वहां से निकल गई। पिस्तौल की नोक पर लूट: सूचना मिलते ही बाइक सवार दो बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर डराया और उनसे 41.70 लाख रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।किराए के कमरे में छिपाया कैश: लूट की वारदात के बाद बदमाशों ने पुलिस को चकमा देने के लिए रास्ते में कपड़े बदले और कैश को दो हिस्सों में बांट दिया। रकम का एक बड़ा हिस्सा (26.80 लाख रुपए) अंशु कुमारी के सांगानेर स्थित किराए के कमरे में सूटकेस के अंदर छिपा दिया गया था।
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा लखनऊ दैनिक समाचार पत्र
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    11 hrs ago
  • कमर के पीछे सरकारी पिस्टल, ‘दबंग’ अंदाज में चौकी प्रभारी! वायरल वीडियो ने खड़े किए सुरक्षा पर सवाल लखनऊ। थाना हजरतगंज क्षेत्र की पार्क रोड पुलिस चौकी प्रभारी दिलशाद चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चौकी प्रभारी सरकारी पिस्टल को कमर के पीछे लगाए हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर स्थानीय लोगों के बीच पुलिस की कार्यप्रणाली और हथियार रखने के तरीके को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पार्क रोड चौकी सिविल अस्पताल के सामने स्थित है और चौकी प्रभारी को अस्पताल परिसर में भी आना-जाना रहता है। ऐसे में मरीजों, तीमारदारों और चिकित्सकों के बीच सरकारी हथियार लेकर इस तरह चलने का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिसकर्मियों से आमजन कानून और सुरक्षा व्यवस्था के नियमों का पालन करने की अपेक्षा करता है। ऐसे में यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा तरीका वास्तविक है, तो संबंधित अधिकारियों को इसकी जांच कर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। चौकी क्षेत्र मुख्यमंत्री आवास के नजदीक होने के कारण भी मामला सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने हजरतगंज पुलिस के उच्चाधिकारियों से वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराने तथा हथियार रखने के निर्धारित नियमों के अनुपालन की समीक्षा करने की मांग की है। लखनऊ। थाना हजरतगंज सिविल अस्पताल के सामने चौकी पर तैनात है दिलशाद चौधरी का नया तरीका पिस्टल लगाने का वीडियो वायरल
    1
    कमर के पीछे सरकारी पिस्टल, ‘दबंग’ अंदाज में चौकी प्रभारी! वायरल वीडियो ने खड़े किए सुरक्षा पर सवाल
लखनऊ। थाना हजरतगंज क्षेत्र की पार्क रोड पुलिस चौकी प्रभारी दिलशाद चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में चौकी प्रभारी सरकारी पिस्टल को कमर के पीछे लगाए हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर स्थानीय लोगों के बीच पुलिस की कार्यप्रणाली और हथियार रखने के तरीके को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि पार्क रोड चौकी सिविल अस्पताल के सामने स्थित है और चौकी प्रभारी को अस्पताल परिसर में भी आना-जाना रहता है।
ऐसे में मरीजों, तीमारदारों और चिकित्सकों के बीच सरकारी हथियार लेकर इस तरह चलने का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिसकर्मियों से आमजन कानून और सुरक्षा व्यवस्था के नियमों का पालन करने की अपेक्षा करता है।
ऐसे में यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा तरीका वास्तविक है, तो संबंधित अधिकारियों को इसकी जांच कर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
चौकी क्षेत्र मुख्यमंत्री आवास के नजदीक होने के कारण भी मामला सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने हजरतगंज पुलिस के उच्चाधिकारियों से वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराने तथा हथियार रखने के निर्धारित नियमों के अनुपालन की समीक्षा करने की मांग की है।
लखनऊ। थाना हजरतगंज सिविल अस्पताल के सामने चौकी पर तैनात है दिलशाद चौधरी का नया तरीका पिस्टल लगाने का वीडियो वायरल
    user_Zahira Bano
    Zahira Bano
    Media company बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Mashup Club में फिर सुलगा हुक्का, प्रशासन की सख्ती पर उठे सवाल लखनऊ। विभूतिखंड स्थित Summit Building के Mashup Club का एक वीडियो सामने आया है, 🚨ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ जिसमें क्लब के अंदर एक युवती कथित तौर पर हुक्का पीती नजर आ रही है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि युवती नेपाल की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि पूर्व में JCP Law & Order बाबू कुमार (IPS) के निर्देश पर क्लबों में हुक्का संचालन के खिलाफ कार्रवाई की गई थी और हुक्के बरामद किए गए थे। इसके बावजूद Mashup Club से दोबारा हुक्का पीने का वीडियो सामने आने से कार्रवाई और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग उठ रही है।
    1
    Mashup Club में फिर सुलगा हुक्का, प्रशासन की सख्ती पर उठे सवाल
लखनऊ। विभूतिखंड स्थित Summit Building के Mashup Club का एक वीडियो सामने आया है, 
🚨ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ
जिसमें क्लब के अंदर एक युवती कथित तौर पर हुक्का पीती नजर आ रही है। 
वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि युवती नेपाल की रहने वाली है।
बताया जा रहा है कि पूर्व में JCP Law & Order बाबू कुमार (IPS) के निर्देश पर क्लबों में हुक्का संचालन के खिलाफ कार्रवाई की गई थी और हुक्के बरामद किए गए थे।
इसके बावजूद Mashup Club से दोबारा हुक्का पीने का वीडियो सामने आने से कार्रवाई और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग उठ रही है।
    user_मो इस्लाम
    मो इस्लाम
    Media Consultant बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *लखनऊ की सड़क पर मिली 9 साल बाद बिछड़ी मां:* बेटा लिपटकर रोने लगा, बोला- भगवान ने मेरी प्रार्थना सुन ली सड़क पर मिलीं बुजुर्ग महिला: कुछ दिन पहले हजरतगंज पुलिस को बालू अड्डा चौराहे के पास एक बुजुर्ग महिला लावारिस और मानसिक रूप से अस्वस्थ हालत में धूप में बैठी मिलीं। महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें नहलाया, नए कपड़े दिए, खाना खिलाया और प्यार से पूछताछ की। एक शब्द से मिला सुराग: महिला अपनी दिमागी हालत ठीक न होने के कारण अपना पूरा पता नहीं बता पा रही थीं। हालांकि, बातचीत के दौरान उन्होंने टूटे-फूटे शब्दों में "फूलपाड़ा" (सूरत, गुजरात) नाम लिया। पुलिस ने इसे गूगल मैप पर खोजा और गुजरात पुलिस से संपर्क साधा, जहां पता चला कि साल 2017 में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र लखनऊ
    1
    *लखनऊ की सड़क पर मिली 9 साल बाद बिछड़ी मां:* बेटा लिपटकर रोने लगा, बोला- भगवान ने मेरी प्रार्थना सुन ली सड़क पर मिलीं बुजुर्ग महिला: कुछ दिन पहले हजरतगंज पुलिस को बालू अड्डा चौराहे के पास एक बुजुर्ग महिला लावारिस और मानसिक रूप से अस्वस्थ हालत में धूप में बैठी मिलीं। महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें नहलाया, नए कपड़े दिए, खाना खिलाया और प्यार से पूछताछ की। एक शब्द से मिला सुराग: महिला अपनी दिमागी हालत ठीक न होने के कारण अपना पूरा पता नहीं बता पा रही थीं। हालांकि, बातचीत के दौरान उन्होंने टूटे-फूटे शब्दों में "फूलपाड़ा" (सूरत, गुजरात) नाम लिया। पुलिस ने इसे गूगल मैप पर खोजा और गुजरात पुलिस से संपर्क साधा, जहां पता चला कि साल 2017 में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र लखनऊ
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    11 hrs ago
  • लखनऊ में खौफनाक वारदात नहर पटरी पर मिला महिला का गला रेता शव, इलाके में दहशत लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरामऊ गांव में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नहर की पटरी पर एक अज्ञात महिला का गला रेता हुआ शव पड़ा मिला काकोरी इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के मुताबिक मृतका की पहचान प्रेमा देवी 35 के रूप में हुई है सुबह करीब 7:00 बजे ग्रामीणों ने शव देखकर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी ​घटना की जानकारी मिलते ही काकोरी थाना पुलिस बाल के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फॉरेंसिक टीम और पुलिस घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने में लगी है महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
    1
    लखनऊ में खौफनाक वारदात नहर पटरी पर मिला महिला का गला रेता शव, इलाके में दहशत

लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरामऊ गांव में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नहर की पटरी पर एक अज्ञात महिला का गला रेता हुआ शव पड़ा मिला 
काकोरी इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के मुताबिक मृतका की पहचान प्रेमा देवी 35 के रूप में हुई है
सुबह करीब 7:00 बजे ग्रामीणों ने शव देखकर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी
​घटना की जानकारी मिलते ही काकोरी थाना पुलिस बाल के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
फॉरेंसिक टीम और पुलिस घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने में लगी है
महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
    user_Khabro Ki Paini Najar News New
    Khabro Ki Paini Najar News New
    Advertising agency बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.