67 शिकायतें पहुंचीं संपूर्ण समाधान दिवस में, सात का मौके पर निस्तारण 67 शिकायतें पहुंचीं संपूर्ण समाधान दिवस में, सात का मौके पर निस्तारण ठाकुरद्वारा। तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों ने बढ़-चढ़कर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। कुल 67 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से सात का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजकर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में ग्राम बैजनाथपुर निवासी मलखान सिंह ने अपनी पैतृक कृषि भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर रखा है। पूर्व में शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई न होने पर उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। वहीं, ग्राम पंचायत ख्वाजपुर धनतला की रानी देवी, सुनीता देवी, कौशल कुमार, अंकुश कुमार सहित कई ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम काटे जाने का मामला उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले उनका सर्वे हुआ था और उन्हें पात्र भी माना गया था, लेकिन अंतिम सूची से उनके नाम हटा दिए गए। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की। संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार, तहसीलदार विजय श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी उमाकांत मुद्गल, पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।

- ईओ दिनेश कुमार ने कंठ रोड पहुंचकर गौशाला का औचक निरीक्षण किया जिसमें खामियां पाई गई संबंधित को कारण बताओं नोटिस देते हुए कार्रवाई की बात की है।प्रातः 7.30 बजे पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार द्वारा नगर पालिका परिषद अमरोहा द्वारा संचालित नगर के कांठ रोड पर स्थित *अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल* का औचक निरीक्षण किया,निरीक्षण मे कमिया पाए जाने पर गौशाला प्रबंधन मे लगे कार्मिको का नोटिस जारी कर जवाब माँगा गया है। Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 86304422011
- Dilari:नंगला ताहर में अवैध चरस गांझा की बिक्री से ग्रामीण परेशान शिकायत के बाद भी नहीं कार्यवाई1
- मुंडा पांडे बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष तीन महिला घायल1