logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बैंक के सामने से बाइक चोरी, 2KM पीछा कर ग्रामीणों ने पकड़ा चोर | देखिए कैसे दबोचा गया_ बैंक के सामने से बाइक चोरी, 2KM पीछा कर ग्रामीणों ने पकड़ा चोर | देखिए कैसे दबोचा गया_ कुशीनगर जनपद के दुदही कस्बे में बाइक चोरी का 'लाइव सीन' देखने को मिला। पंजाब नेशनल बैंक के सामने खड़ी बाइक लेकर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर सुराजी बाजार मंदिर के पास दबोच लिया। सेमरा हर्दों कटकुइयां निवासी रितेश कुमार UP 52 AM 8810 नंबर की बाइक से बैंक के पास खरीदारी करने आए थे। बाइक खड़ी कर जैसे ही अंदर गए, एक युवक उनकी बाइक स्टार्ट कर फरार हो गया। लेकिन रितेश ने हिम्मत नहीं हारी। शोर मचाकर आसपास के लोगों के साथ बाइक से ही चोर का पीछा शुरू कर दिया। करीब 2 किमी तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद चोर को सुराजी बाजार मंदिर के पास घेरकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम गुड्डू पुत्र राजिंदर, निवासी गौरी जगदीश बताया। सूचना पर विशुनपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़ित रितेश ने थाने में तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुटी है। #KushinagarNews #BikeChor #Dudahi #ViralNews

5 hrs ago
user_Bharat Up Times
Bharat Up Times
Local News Reporter कप्तानगंज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

बैंक के सामने से बाइक चोरी, 2KM पीछा कर ग्रामीणों ने पकड़ा चोर | देखिए कैसे दबोचा गया_ बैंक के सामने से बाइक चोरी, 2KM पीछा कर ग्रामीणों ने पकड़ा चोर | देखिए कैसे दबोचा गया_ कुशीनगर जनपद के दुदही कस्बे में बाइक चोरी का 'लाइव सीन' देखने को मिला। पंजाब नेशनल बैंक के सामने खड़ी बाइक लेकर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर सुराजी बाजार मंदिर के पास दबोच लिया। सेमरा हर्दों कटकुइयां निवासी रितेश कुमार UP 52 AM 8810 नंबर की बाइक से बैंक के पास खरीदारी करने आए थे। बाइक खड़ी कर जैसे ही अंदर गए, एक युवक उनकी बाइक स्टार्ट कर फरार हो गया। लेकिन रितेश ने हिम्मत नहीं हारी। शोर मचाकर आसपास के लोगों के साथ बाइक से ही चोर का पीछा शुरू कर दिया। करीब 2 किमी तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद चोर को सुराजी बाजार मंदिर के पास घेरकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम गुड्डू पुत्र राजिंदर, निवासी गौरी जगदीश बताया। सूचना पर विशुनपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़ित रितेश ने थाने में तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुटी है। #KushinagarNews #BikeChor #Dudahi #ViralNews

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *पडरौना ,कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र में पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूमों की मौत
    1
    *पडरौना ,कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र में पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूमों की मौत
    user_अशोक जायसवाल
    अशोक जायसवाल
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • NH 730S पर गड़ौरा बाजार में नए पुल निर्माण की शुरुआत, क्षेत्रवासियों में खुशी NH 730S पर गड़ौरा बाजार में नए पुल निर्माण की शुरुआत, क्षेत्रवासियों में खुशी महराजगंज जनपद के निचलौल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा गड़ौरा बाजार में NH 730S पर नए पुल के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। लंबे समय से पुल और सड़क की समस्या झेल रहे क्षेत्रवासियों के लिए यह बड़ी सौगात मानी जा रही है। पुल निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार, महराजगंज से ठूठीबारी तक नेशनल हाईवे निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बरसात के दिनों में जलभराव, टूटी सड़क और जाम की समस्या से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार आवागमन भी बाधित हो जाता था। अब नए पुल और हाईवे निर्माण से निचलौल, गड़ौरा बाजार, ठूठीबारी सहित आसपास के सैकड़ों गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। लोगों का सफर आसान और सुरक्षित होगा, वहीं व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क और पुल बनने से क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है, ताकि आम जनता को जल्द राहत मिल सके।
    1
    NH 730S पर गड़ौरा बाजार में नए पुल निर्माण की शुरुआत, क्षेत्रवासियों में खुशी
NH 730S पर गड़ौरा बाजार में नए पुल निर्माण की शुरुआत, क्षेत्रवासियों में खुशी
महराजगंज जनपद के निचलौल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा गड़ौरा बाजार में NH 730S पर नए पुल के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। लंबे समय से पुल और सड़क की समस्या झेल रहे क्षेत्रवासियों के लिए यह बड़ी सौगात मानी जा रही है। पुल निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, महराजगंज से ठूठीबारी तक नेशनल हाईवे निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बरसात के दिनों में जलभराव, टूटी सड़क और जाम की समस्या से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार आवागमन भी बाधित हो जाता था।
अब नए पुल और हाईवे निर्माण से निचलौल, गड़ौरा बाजार, ठूठीबारी सहित आसपास के सैकड़ों गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। लोगों का सफर आसान और सुरक्षित होगा, वहीं व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क और पुल बनने से क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।
ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है, ताकि आम जनता को जल्द राहत मिल सके।
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दिनदहाड़े चली गोलियां, इलाके में फैली दहशत ! शहर के एक इलाके में दिनदहाड़े गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई। दिनदहाड़े चली गोलियां, इलाके में फैली दहशत ! शहर के एक इलाके में दिनदहाड़े गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई। अचानक चली गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और क्षेत्र में डर का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है, मामला और स्थान की पुष्टि नहीं हुई है!
    1
    दिनदहाड़े चली गोलियां, इलाके में फैली दहशत ! शहर के एक इलाके में दिनदहाड़े गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई।
दिनदहाड़े चली गोलियां, इलाके में फैली दहशत !
शहर के एक इलाके में दिनदहाड़े गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई। अचानक चली गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और क्षेत्र में डर का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है, मामला और स्थान की पुष्टि नहीं हुई है!
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • महराजगंज। जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार 08 मई 2026 को थाना पनियरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। थानाध्यक्ष पनियरा, थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा, एसओजी एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और इंजेक्शन बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से हजारों की संख्या में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुई हैं। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह पिछले करीब दो वर्षों से इस अवैध कारोबार में संलिप्त था। वह अपने घर में ही प्रतिबंधित दवाओं का भंडारण कर चोरी-छिपे बिक्री करता था। संयुक्त टीम द्वारा की गई छापेमारी में अवैध भंडारण का खुलासा होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से बरामद सभी प्रतिबंधित दवाओं को कब्जे में लेकर अभियुक्त के खिलाफ थाना पनियरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
    1
    महराजगंज। जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार 08 मई 2026 को थाना पनियरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। थानाध्यक्ष पनियरा, थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा, एसओजी एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और इंजेक्शन बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से हजारों की संख्या में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुई हैं। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह पिछले करीब दो वर्षों से इस अवैध कारोबार में संलिप्त था। वह अपने घर में ही प्रतिबंधित दवाओं का भंडारण कर चोरी-छिपे बिक्री करता था।
संयुक्त टीम द्वारा की गई छापेमारी में अवैध भंडारण का खुलासा होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से बरामद सभी प्रतिबंधित दवाओं को कब्जे में लेकर अभियुक्त के खिलाफ थाना पनियरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बाइक सवारों को मारी टक्कर जोरदार टक्कर में 2 लोगों की दर्दनाक मौत 3 लोग गंभीर रूप से हुए घायल #कुशीनगर:भीषण सड़क हादसे में दो की मौत तीन घायल तेज रफ्तार डंपर ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर जोरदार टक्कर में 2 लोगों की दर्दनाक मौत 3 लोग गंभीर रूप से हुए घायल सभी घायलों को अस्पताल में करवाया गया भर्ती सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी डंपर चालक मौके से हुआ फरार नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पेट्रोल पंप के पास की घटना! #kushinagarpol UP Police
    1
    बाइक सवारों को मारी टक्कर जोरदार टक्कर में 2 लोगों की दर्दनाक मौत 3 लोग गंभीर रूप से हुए घायल
#कुशीनगर:भीषण सड़क हादसे में दो की मौत तीन  घायल तेज रफ्तार डंपर ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर जोरदार टक्कर में 2 लोगों की दर्दनाक मौत 3 लोग गंभीर रूप से हुए घायल सभी घायलों को अस्पताल में करवाया गया भर्ती सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी डंपर चालक मौके से हुआ फरार नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पेट्रोल पंप के पास की घटना! #kushinagarpol UP Police
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भीषण सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत तीन लोग घायल ट्रक ने कुचला ब्रेकिंग कुशीनगर, - भीषण सड़क हादसे में दो की मौत तीन लोग घायल - एक ही बाइक पर सवार पति-पत्नी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत- गैस लदी तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाईकों में टक्कर मार हुआ फरार - गंभीर रूप से घायलों को स्थानीय सीएससी से जिला अस्पताल किया गया रेफर - कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पेट्रोल पंप के पास की घटना
    2
    भीषण सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत तीन लोग घायल ट्रक ने कुचला 
ब्रेकिंग कुशीनगर, - भीषण सड़क हादसे में दो की मौत तीन लोग घायल - एक ही बाइक पर सवार पति-पत्नी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत- गैस लदी तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाईकों में टक्कर मार हुआ फरार - गंभीर रूप से घायलों को स्थानीय सीएससी से जिला अस्पताल किया गया रेफर - कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पेट्रोल पंप के पास की घटना
    user_Anurag tiwari
    Anurag tiwari
    Khadda, Kushi Nagar•
    4 hrs ago
  • मौत का गड्ढा बना मासूमों की कब्र, बारिश के पानी में डूबे तीन बच्चे
    1
    मौत का गड्ढा बना मासूमों की कब्र, बारिश के पानी में डूबे तीन बच्चे
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 🚨 बालू माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! बहादुरपुर चौकी पर रुकी सैकड़ों ट्रकों की कतार, वायरल खबर के बाद मचा हड़कंप 🚨 बालू माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! बहादुरपुर चौकी पर रुकी सैकड़ों ट्रकों की कतार, वायरल खबर के बाद मचा हड़कंप कुशीनगर में सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। डीएम और एसपी के निर्देश पर बहादुरपुर चौकी क्षेत्र में बालू लदी गाड़ियों के जरिए कथित रूप से हो रही राजस्व चोरी पर प्रशासन ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। बहादुरपुर चौकी पर ट्रैकिंग के लिए लगाए गए सेंसर कैमरों की निगरानी के बीच बिहार के बथना तक हाईवे किनारे खड़ी ट्रकों की लंबी कतार कई सवाल खड़े कर रही है। जांच के दौरान बड़ी संख्या में बालू लदी गाड़ियां घंटों से सड़क किनारे खड़ी दिखाई दीं। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि सभी वाहनों के पास वैध दस्तावेज मौजूद हैं, तो फिर ये ट्रक चौबीस घंटे से अधिक समय से सड़क किनारे क्यों खड़े हैं? सूत्रों के अनुसार पहले कथित “इंट्री सिस्टम” के जरिए कुछ गाड़ियों को पार कराया जा रहा था, लेकिन देर रात हुई मुकदमे की कार्रवाई के बाद पूरे नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। फिलहाल प्रशासनिक सख्ती के चलते संदिग्ध तरीके से चल रही इंट्री व्यवस्था पर रोक लगती दिखाई दे रही है। अब लोगों की निगाह इस बात पर टिकी है कि प्रशासन की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहती है या फिर कुछ दिनों बाद व्यवस्था फिर पुराने ढर्रे पर लौट जाती है। #Kushinagar #बालूमाफिया #BreakingNews #UPNews #Bahadurpur #MiningMafia #RevenueLoss #DMKushinagar #SPKushinagar #ViralNews #HindiNews #KushinagarNews #उत्तरप्रदेश #खननमाफिया #प्रशासनिक_कार्रवाई
    1
    🚨 बालू माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन!

बहादुरपुर चौकी पर रुकी सैकड़ों ट्रकों की कतार, वायरल खबर के बाद मचा हड़कंप
🚨 बालू माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन!
बहादुरपुर चौकी पर रुकी सैकड़ों ट्रकों की कतार, वायरल खबर के बाद मचा हड़कंप
कुशीनगर में सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। डीएम और एसपी के निर्देश पर बहादुरपुर चौकी क्षेत्र में बालू लदी गाड़ियों के जरिए कथित रूप से हो रही राजस्व चोरी पर प्रशासन ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है।
बहादुरपुर चौकी पर ट्रैकिंग के लिए लगाए गए सेंसर कैमरों की निगरानी के बीच बिहार के बथना तक हाईवे किनारे खड़ी ट्रकों की लंबी कतार कई सवाल खड़े कर रही है। जांच के दौरान बड़ी संख्या में बालू लदी गाड़ियां घंटों से सड़क किनारे खड़ी दिखाई दीं।
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि सभी वाहनों के पास वैध दस्तावेज मौजूद हैं, तो फिर ये ट्रक चौबीस घंटे से अधिक समय से सड़क किनारे क्यों खड़े हैं?
सूत्रों के अनुसार पहले कथित “इंट्री सिस्टम” के जरिए कुछ गाड़ियों को पार कराया जा रहा था, लेकिन देर रात हुई मुकदमे की कार्रवाई के बाद पूरे नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। फिलहाल प्रशासनिक सख्ती के चलते संदिग्ध तरीके से चल रही इंट्री व्यवस्था पर रोक लगती दिखाई दे रही है।
अब लोगों की निगाह इस बात पर टिकी है कि प्रशासन की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहती है या फिर कुछ दिनों बाद व्यवस्था फिर पुराने ढर्रे पर लौट जाती है।
#Kushinagar #बालूमाफिया #BreakingNews #UPNews #Bahadurpur #MiningMafia #RevenueLoss #DMKushinagar #SPKushinagar #ViralNews #HindiNews #KushinagarNews #उत्तरप्रदेश #खननमाफिया #प्रशासनिक_कार्रवाई
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ग्रामीणों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा दूल्हा समेत 6 घायल कुशीनगर तुरकहा गांव, कप्तानगंज थाना क्षेत्र, का सोशल मीडिया पर वायरल और स्थानीय घटना कुशीनगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी की खुशियां अचानक चीख-पुकार और पथराव में बदल गईं। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तुरकहा गांव में नाश्ते और रस्मों के दौरान शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि ग्रामीणों और बारातियों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले।​विवाद की मुख्य वजह:​पंडित जी से कहासुनी: जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर बारातियों की पंडित जी से बहस हो गई।​ग्रामीणों का गुस्सा: पंडित जी के साथ हुई बदसलूकी से ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने बारातियों को घेर लिया।​खूनी संघर्ष: मामला इतना बढ़ा कि ग्रामीणों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान पत्थरबाजी और लाठियां चलने से शादी का मंडप रणक्षेत्र बन गया। ​घटना का नुकसान ​दूल्हा घायल: इस हिंसक झड़प में दूल्हे समेत कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।​अस्पताल में भर्ती: सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।​अफरा-तफरी: मारपीट और बवाल के कारण विवाह स्थल पर भगदड़ मच गई और कई लोग अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। ​"ग्रामीणों और बारातियों के बीच हुए इस संघर्ष का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग एक-दूसरे पर हमला करते दिख रहे हैं।​पुलिस की कार्रवाई ​घटना की सूचना मिलते ही कप्तानगंज पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही है। पूरे क्षेत्र में इस घटना की चर्चा जोरों पर है।
    1
    ग्रामीणों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा दूल्हा समेत 6 घायल
कुशीनगर तुरकहा गांव, कप्तानगंज थाना क्षेत्र, का सोशल मीडिया पर वायरल और स्थानीय घटना कुशीनगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी की खुशियां अचानक चीख-पुकार और पथराव में बदल गईं। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तुरकहा गांव में नाश्ते और रस्मों के दौरान शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि ग्रामीणों और बारातियों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले।​विवाद की मुख्य वजह:​पंडित जी से कहासुनी: जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर बारातियों की पंडित जी से बहस हो गई।​ग्रामीणों का गुस्सा: पंडित जी के साथ हुई बदसलूकी से ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने बारातियों को घेर लिया।​खूनी संघर्ष: मामला इतना बढ़ा कि ग्रामीणों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान पत्थरबाजी और लाठियां चलने से शादी का मंडप रणक्षेत्र बन गया।
​घटना का नुकसान ​दूल्हा घायल: इस हिंसक झड़प में दूल्हे समेत कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।​अस्पताल में भर्ती: सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।​अफरा-तफरी: मारपीट और बवाल के कारण विवाह स्थल पर भगदड़ मच गई और कई लोग अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले।
​"ग्रामीणों और बारातियों के बीच हुए इस संघर्ष का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग एक-दूसरे पर हमला करते दिख रहे हैं।​पुलिस की कार्रवाई
​घटना की सूचना मिलते ही कप्तानगंज पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही है। पूरे क्षेत्र में इस घटना की चर्चा जोरों पर है।
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.