औरंगाबाद में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे रजौली के प्रखंड अध्यक्ष प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रभारी के हाथों प्राप्त किया प्रमाण-पत्र रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित औरंगाबाद के अम्बा में दो दिवसीय प्रखंड अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर में रजौली प्रखंड कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष कुंदन दीप ने सहभागिता करते हुए संगठनात्मक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू के द्वारा संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक कांग्रेस की विचारधारा एवं नीतियों को पहुंचाने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने सहित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत कुंदन दीप को प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के द्वारा सम्मानपूर्वक प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रमाण-पत्र उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि संगठन के प्रति जिम्मेदारी और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभव एवं मार्गदर्शन का उपयोग रजौली प्रखंड में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करने एवं सक्रिय बनाने में किया जाएगा। साथ ही आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा।
औरंगाबाद में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे रजौली के प्रखंड अध्यक्ष प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रभारी के हाथों प्राप्त किया प्रमाण-पत्र रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित औरंगाबाद के अम्बा में दो दिवसीय प्रखंड अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर में रजौली प्रखंड कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष कुंदन दीप ने सहभागिता करते हुए संगठनात्मक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू के द्वारा संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक कांग्रेस की विचारधारा एवं नीतियों को पहुंचाने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनहित
के मुद्दों को मजबूती से उठाने सहित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत कुंदन दीप को प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के द्वारा सम्मानपूर्वक प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रमाण-पत्र उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि संगठन के प्रति जिम्मेदारी और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभव एवं मार्गदर्शन का उपयोग रजौली प्रखंड में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करने एवं सक्रिय बनाने में किया जाएगा। साथ ही आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा।
- 24 घंटे में मोबाइल दुकान चोरीकांड का उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान शत-प्रतिशत बरामद रिपोर्ट कौशल पांडेय कोडरमा। मरकच्चो थाना क्षेत्र के जामू बाजार स्थित मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन कर दिया। पुलिस ने मामले में संलिप्त सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गए सामानों की शत-प्रतिशत बरामदगी की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, ईयरबड्स, स्मार्ट वॉच, नकदी, मोटरसाइकिल सहित चोरी की घटना में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोडरमा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जामू बाजार स्थित मोबाइल दुकान में चोरी की सूचना मिलने के बाद दुकानदार उमेश कुमार, पिता स्वर्गीय रघुनंदन साव, ग्राम जामू, थाना मरकच्चो के लिखित आवेदन पर मरकच्चो थाना कांड संख्या 56/26, दिनांक 23 अगस्त 2026 को धारा 334(2)/303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक, डोमचांच अंचल के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम गठित की गई। टीम में तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण करने के साथ तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और अन्य वैज्ञानिक अनुसंधान किया। जांच में डॉग स्क्वाड की भी मदद ली गई। लगातार की गई कार्रवाई के परिणामस्वरूप कांड दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर घटना में संलिप्त सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी गए सामानों की शत-प्रतिशत बरामदगी की गई। चार आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में शाहिल खान उर्फ सोनू खान उर्फ सोमुवा खान, पिता आकुब खान, निवासी पाण्डेयडीह तथा आदर्श कुमार, पिता विनोद साव, रवि कुमार, पिता महेन्द्र साव और सोनु कुमार, पिता टुनटुन कर्सरा शामिल हैं। आदर्श कुमार, रवि कुमार और सोनु कुमार गावागढ़ चट्टी, थाना राजधनवार, जिला गिरिडीह के निवासी बताए गए हैं। पुलिस इनके पूर्व आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। आरोपियों की निशानदेही पर बरामदगी सोनु कुमार की निशानदेही पर एक काला बैग, तीन एंड्रॉयड मोबाइल, चार कीपैड मोबाइल, दो ईयरबड्स और एक पावर एडाप्टर बरामद किया गया। रवि कुमार की निशानदेही पर 12 एंड्रॉयड मोबाइल, आठ कीपैड मोबाइल, दो ईयरबड्स, तीन स्मार्ट वॉच, पिस्तौल जैसा दिखने वाला एक लाइटर और बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की एक KTM मोटरसाइकिल बरामद की गई। शाहिल खान उर्फ सोनू खान की निशानदेही पर चार एंड्रॉयड मोबाइल, चार कीपैड मोबाइल, दो ईयरबड्स, एक पावर एडाप्टर, एक प्लसर 220 मोटरसाइकिल, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH11AQ 2911 है, तथा एक काला बैग बरामद किया गया। वहीं, आदर्श कुमार की निशानदेही पर 12 एंड्रॉयड मोबाइल, आठ कीपैड मोबाइल, चार ईयरबड्स और 3,855 रुपये नकद बरामद किए गए। कुल बरामद सामान पुलिस के अनुसार कुल बरामदगी में 31 एंड्रॉयड मोबाइल, 23 कीपैड मोबाइल, 03 स्मार्ट वॉच, 11 ईयरबड्स, 3,855 रुपये नकद, 02 मोटरसाइकिल, 02 पावर एडाप्टर, 01 काला बैग, 01 लोहे का साबल, 01 हेक्सा ब्लेड और पिस्तौल जैसा दिखने वाला 01 लाइटर शामिल है। इस कार्रवाई से जहां मोबाइल दुकान चोरीकांड का त्वरित खुलासा हुआ, वहीं चोरी गए सामानों की शत-प्रतिशत बरामदगी से पुलिस की त्वरित अनुसंधान कार्रवाई सामने आई है। छापामारी दल छापामारी दल में पुअनि बमबम कुमार, थाना प्रभारी मरकच्चो; पुअनि प्रेम कुमार, प्रभारी तिलैया डैम ओपी; पुअनि नफीश अहमद, मरकच्चो थाना; पुअनि कार्तिक सिंह मुंडा, मरकच्चो थाना तथा मरकच्चो थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। 24 घंटे में मोबाइल दुकान चोरीकांड का उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान शत-प्रतिशत बरामद रिपोर्ट कौशल पांडेय कोडरमा। मरकच्चो थाना क्षेत्र के जामू बाजार स्थित मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन कर दिया। पुलिस ने मामले में संलिप्त सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गए सामानों की शत-प्रतिशत बरामदगी की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, ईयरबड्स, स्मार्ट वॉच, नकदी, मोटरसाइकिल सहित चोरी की घटना में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोडरमा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जामू बाजार स्थित मोबाइल दुकान में चोरी की सूचना मिलने के बाद दुकानदार उमेश कुमार, पिता स्वर्गीय रघुनंदन साव, ग्राम जामू, थाना मरकच्चो के लिखित आवेदन पर मरकच्चो थाना कांड संख्या 56/26, दिनांक 23 अगस्त 2026 को धारा 334(2)/303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक, डोमचांच अंचल के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम गठित की गई। टीम में तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण करने के साथ तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और अन्य वैज्ञानिक अनुसंधान किया। जांच में डॉग स्क्वाड की भी मदद ली गई। लगातार की गई कार्रवाई के परिणामस्वरूप कांड दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर घटना में संलिप्त सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी गए सामानों की शत-प्रतिशत बरामदगी की गई। चार आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में शाहिल खान उर्फ सोनू खान उर्फ सोमुवा खान, पिता आकुब खान, निवासी पाण्डेयडीह तथा आदर्श कुमार, पिता विनोद साव, रवि कुमार, पिता महेन्द्र साव और सोनु कुमार, पिता टुनटुन कर्सरा शामिल हैं। आदर्श कुमार, रवि कुमार और सोनु कुमार गावागढ़ चट्टी, थाना राजधनवार, जिला गिरिडीह के निवासी बताए गए हैं। पुलिस इनके पूर्व आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। आरोपियों की निशानदेही पर बरामदगी सोनु कुमार की निशानदेही पर एक काला बैग, तीन एंड्रॉयड मोबाइल, चार कीपैड मोबाइल, दो ईयरबड्स और एक पावर एडाप्टर बरामद किया गया। रवि कुमार की निशानदेही पर 12 एंड्रॉयड मोबाइल, आठ कीपैड मोबाइल, दो ईयरबड्स, तीन स्मार्ट वॉच, पिस्तौल जैसा दिखने वाला एक लाइटर और बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की एक KTM मोटरसाइकिल बरामद की गई। शाहिल खान उर्फ सोनू खान की निशानदेही पर चार एंड्रॉयड मोबाइल, चार कीपैड मोबाइल, दो ईयरबड्स, एक पावर एडाप्टर, एक प्लसर 220 मोटरसाइकिल, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH11AQ 2911 है, तथा एक काला बैग बरामद किया गया। वहीं, आदर्श कुमार की निशानदेही पर 12 एंड्रॉयड मोबाइल, आठ कीपैड मोबाइल, चार ईयरबड्स और 3,855 रुपये नकद बरामद किए गए। कुल बरामद सामान पुलिस के अनुसार कुल बरामदगी में 31 एंड्रॉयड मोबाइल, 23 कीपैड मोबाइल, 03 स्मार्ट वॉच, 11 ईयरबड्स, 3,855 रुपये नकद, 02 मोटरसाइकिल, 02 पावर एडाप्टर, 01 काला बैग, 01 लोहे का साबल, 01 हेक्सा ब्लेड और पिस्तौल जैसा दिखने वाला 01 लाइटर शामिल है। इस कार्रवाई से जहां मोबाइल दुकान चोरीकांड का त्वरित खुलासा हुआ, वहीं चोरी गए सामानों की शत-प्रतिशत बरामदगी से पुलिस की त्वरित अनुसंधान कार्रवाई सामने आई है। छापामारी दल छापामारी दल में पुअनि बमबम कुमार, थाना प्रभारी मरकच्चो; पुअनि प्रेम कुमार, प्रभारी तिलैया डैम ओपी; पुअनि नफीश अहमद, मरकच्चो थाना; पुअनि कार्तिक सिंह मुंडा, मरकच्चो थाना तथा मरकच्चो थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।3
- चीनी की कीमतों में बदलाव को लेकर बाजार में चर्चा तेज है। चीनी रोजमर्रा की जरूरत की चीज है, इसलिए इसके भाव में होने वाला बदलाव सीधे घर के बजट पर असर डाल सकता है। चीनी की कीमतों में बदलाव को लेकर बाजार में चर्चा तेज है। चीनी रोजमर्रा की जरूरत की चीज है, इसलिए इसके भाव में होने वाला बदलाव सीधे घर के बजट पर असर डाल सकता है।1
- तरवां में धूमधाम से मना ईद-ए-मिलाद-उन-नबी, जुलूस में उमड़ा हजारों का जनसैलाब वजीरगंज प्रखंड के तरवां पंचायत में बुधवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर तरवां बाजार को आकर्षक ढंग से सजाया गया। तरवां से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी टाली, देदौर, टिपौव और भलुआही होते हुए वजीरगंज-फतेहपुर मार्ग से तरवां अंदर बाजार पहुंचा और मजार शरीफ तक गया। जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे मार्ग में धार्मिक नारों से माहौल गूंजता रहा। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने जुलूस का स्वागत फूल-मालाओं से किया। कार्यक्रम को लेकर तरवां टीओपी पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मौके पर अंचल अधिकारी प्रकाश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर कुमार सिंह, थानाध्यक्ष नीरज कुमार और एसआई सुभाष यादव सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने तथा आपसी भाईचारा और सौहार्द कायम रखने की अपील की। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि एवं शिक्षाप्रेमी क्रांतिवीर शर्मा, 20 सूत्री सदस्य मो. आरिफ हुसैन, समाजसेवी मो. परवेज खान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और सौहार्द का माहौल बना रहा।1
- मुस्लिम समुदायों का बढ़ चढ़कर लोग हिस्सा लिए और अपने आखिरी पैगंबर को मोहम्मद को याद कर लिया अपने आखिरी पैगंबर मोहम्मद को याद करते हुए चौपारण में जुलूस में शामिल यहां के क्षेत्र के वासी लोग और बहुत ही धूमधाम से अपने जुलूस में शामिल करके लोगों को एक शांति का प्रदर्शन दिया1
- पकरीबरावा पासवान एकता मंच ने परियावां गांव पहुंचकर पीड़ितों से की मुलाकात, जहानाबाद एसपी से अपराधियों की गिरफ्तारी व कड़ी सजा की मांग पकरीबरावा पासवान एकता मंच ने परियावां गांव पहुंचकर पीड़ितों से की मुलाकात, जहानाबाद एसपी से अपराधियों की गिरफ्तारी व कड़ी सजा की मांग1
- भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गया के राहुल रंजन जी के धर्मपत्नी डॉo आरती कुमारी के श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जन सैलाब। आए हुए अतिथियों ने नम आंखों से दिए भावपूर्ण श्रद्धांजलि।1
- भागलपुर से नाव हादसे का आया लाइव वीडियो, 19 का रेस्क्यू; 2 अब भी लापता #भागलपुर #Bhagalpur #GangaBoatAccident #नावहादसा #गंगानदी #BoatAccident #RescueOperation #SDRF #भागलपुरन्यूज #बिहारन्यूज #BiharNews #BreakingNews #GangaFlood #FloodNews #Navgachia #खरीक #WRD #Rescue #LatestNews #ViralNews #TrendingNews1
- पालमरुआ में विवाहिता की कुएं में डूबने से मौत: मायके वालों ने सास-ननद पर लगाया हत्या का आरोप, दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया पालमरुआ में विवाहिता की कुएं में डूबने से मौत: मायके वालों ने सास-ननद पर लगाया हत्या का आरोप, दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया तिसरी थाना क्षेत्र के पालमरुआ गांव में कुएं से एक विवाहिता का शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान गांवां प्रखंड के मालाडा पांडेयडीह निवासी रंजीत पंडित की पत्नी अंजली देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे में अंजली अपने पीछे दो साल और पांच साल के दो मासूम बच्चों को छोड़ गई है, जिनका मां के बिना बिलख-बिलखकर रोना हर किसी का कलेजा छलनी कर रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पालमरुआ पहुंचे मृतका के पिता सुरेश पंडित, भाई राजेश पंडित, दीपक कुमार और मां मालती देवी ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मायके वालों के बयान के अनुसार, अंजली की शादी वर्ष 2018 में हुई थी। घटना के समय उसका पति प्रदेश में रहकर मजदूरी कर रहा था। परिजनों का आरोप है कि घर में मौजूद सास और ननद ने मिलकर उसकी हत्या की और साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को कुएं में फेंक दिया। इधर, घटना की सूचना पर पहुंची तिसरी थाना प्रभारी शम्भू नंद ईश्वर शव को कुएं से निकालकर अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया कर रही है। हालांकि, परिजनों की ओर से अभी तक थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और परिजनों द्वारा लिखित आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।3
- : 🔴 गुरपा के गोहिल डीह में मिले शव की हुई पहचान जांच में जुटी पुलिस। गुरपा थाना क्षेत्र के गोहिलडीह में मिले शव की पहचान, जांच में जुटी पुलिस एंकर: गया जिले के गुरपा थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गोहिलडीह इलाके में बरामद किए गए शव की पहचान हो गई है। शव की पहचान होने के बाद पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, गुरपा थाना क्षेत्र के गोहिलडीह इलाके में कुछ समय पहले एक शव बरामद किया गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। शव की पहचान होने के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि संबंधित व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई। मामला दुर्घटना, अपराध या किसी अन्य वजह से जुड़ा है, इसकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाई जा रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मौत की वास्तविक वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। गयाजी से आशुतोष कुमार की रिपोर्ट।1