Shuru
Apke Nagar Ki App…
badayun Uttar Pradesh crime/ bhaiyon se ek Dil dahla Dene wali khabar/ Masoom ka apharan/ 48 ghanton Mein Mila Masoom/ Sadi samaroh se kidnap/ Ankita Sharma ki badi kamyabi/ panch aaropi girftar/ badayun Uttar Pradesh crime/ bhaiyon se ek Dil dahla Dene wali khabar/ Masoom ka apharan/ 48 ghanton Mein Mila Masoom/ Sadi samaroh se kidnap/ Ankita Sharma ki badi kamyabi/ panch aaropi girftar/
Jalal News 901
badayun Uttar Pradesh crime/ bhaiyon se ek Dil dahla Dene wali khabar/ Masoom ka apharan/ 48 ghanton Mein Mila Masoom/ Sadi samaroh se kidnap/ Ankita Sharma ki badi kamyabi/ panch aaropi girftar/ badayun Uttar Pradesh crime/ bhaiyon se ek Dil dahla Dene wali khabar/ Masoom ka apharan/ 48 ghanton Mein Mila Masoom/ Sadi samaroh se kidnap/ Ankita Sharma ki badi kamyabi/ panch aaropi girftar/
- User1741Bareilly, Uttar Pradesh😂1 hr ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- थाना भमोरा, बरेली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भीकमपुर में एक व्यक्ति को गोली लगने से मृत्यु होने की सूचना पर की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में श्रीमती अंशिका वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, बरेली की बाइट।1
- बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में 92.224 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, ये तस्कर उड़ीसा के कटक से कंटेनर के जरिए गांजा लाकर बरेली और आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे। पकड़े गए आरोपियों में शाकिर, सलमान और अमजद शामिल हैं, जो मिलकर इस नेटवर्क को चला रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 3 प्लास्टिक कट्टों में पैक 18 बंडल गांजा, एक ट्रक कंटेनर और एक ई-रिक्शा भी बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने कई अन्य सप्लायर और खरीदारों के नाम भी उजागर किए हैं, जिनकी तलाश जारी है। इस पूरे मामले में थाना इज्जतनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। 👉 पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। पूरे मामले में थाना पुलिस ने आज रविवार समय लगभग शाम के 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया1
- बरेली में दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार बरेली से कविता मौर्य की रिपोर्ट: बरेली के थाना अलीगंज पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना अलीगंज में मुकदमा संख्या 85/2026, धारा 137(2), 74, 65(1) बीएनएस व ¾ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 अप्रैल 2026 को आरोपी राशिद पुत्र बाबू मंसूरी, निवासी इज्जतनगर, बरेली (उम्र 21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी रिछा रोड, कृपानंद फैक्ट्री के पास से की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना अलीगंज के उपनिरीक्षक व पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- #थाना कैंट बरेली द्वारा संगठित अंतरराज्यीय साइबर फ्राड गैंग का पर्दाफाश सफल अनावरण करते हुए 5 अभियुक्त को किया गिरफ्तार#1
- 🔥 फरीदपुर में परशुराम जयंती की भव्य शोभायात्रा ने रचा इतिहास 🔥4
- बरेली। थाना शीशगढ़ क्षेत्र में गोकशी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार सुबह पनवड़िया पुल के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो अभियुक्तों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार 3 अप्रैल को ग्राम बरगवां निवासी ओमकार ने सूचना दी थी कि किच्छा नदी के पास गौवंशीय पशु का वध कर अवशेष फेंके गए हैं। इस मामले में थाना शीशगढ़ पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। शनिवार तड़के करीब 5 बजे पुलिस टीम गश्त के दौरान पनवड़िया पुल के पास पहुंची, तभी तीन संदिग्धों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अब्दुल रहमान और दानिश कुरैशी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में दोनों के पास से 2 तमंचे, 7 कारतूस, 2810 रुपये नकद और गोकशी के उपकरण बरामद हुए। तीसरा आरोपी आरिफ जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस कॉम्बिंग कर रही है। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बहेड़ी भेजा गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।1
- बरेली के दामोदर स्वरूप पार्क में आज उस वक्त माहौल गरमा गया जब तीन तलाक पीड़िता और आला हजरत वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष निदा खान के नेतृत्व में मुस्लिम महिलाओं ने विपक्षी पार्टियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने समाजवादी पार्टी, टीएमसी और कांग्रेस का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। निदा खान ने विपक्षी दलों पर मुस्लिम महिलाओं के मुद्दों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया और कहा कि अब महिलाएं खुलकर अपने हक के लिए आवाज उठा रही हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं और पूरे पार्क में विरोध की गूंज सुनाई दी। प्रदर्शन ने इलाके में राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। कुल मिलाकर, मुस्लिम महिलाओं का ये प्रदर्शन अब सियासी माहौल को और गर्माने वाला माना जा रहा है। पूरे मामले में आज रविवार समय लगभग शाम के 5:00 बजे दी गई जानकारी1
- Bareilly Ke faridpur Ka mamla/Baba shab ka apman bardasht/ Nahin/ nyaay ki mang/ mohalle vasiyon Ki mang/ paraa Ke logon ki mang/ faridpur ke Param mohalle Ke log/ Paraa mohalla ki samasya/ jagah jagah lagai Insaaf Ki ghar1
- बरेली। परशुराम युवा मंच के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर 20 अप्रैल को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा की गई। इस वर्ष शोभायात्रा का यह 24वां आयोजन है, जो पिछले 23 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महंत बलराम दास जी महाराज शामिल होंगे, जबकि शिवानंद महाराज एवं आचार्य संजीव गौड़ विशिष्ट उपस्थिति दर्ज कराएंगे। आयोजन की शुरुआत दोपहर 2 बजे तुलसी स्थल, निकट अलखनाथ बाबा मंदिर पर रुद्राभिषेक से होगी, जिसके बाद शाम 4 बजे से शोभायात्रा प्रारंभ होगी। शोभायात्रा तुलसी स्थल से निकलकर किला चौकी, साहूकारा, थाना किला, बड़ा बाजार, घंटाघर चौराहा, कोतवाली और नावेल्टी चौराहा होते हुए सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर पर समाप्त होगी, जहां आरती के बाद विश्राम किया जाएगा। यात्रा में एटा से आई आकर्षक झांकियां प्रमुख आकर्षण रहेंगी, जिनमें भगवान गणेश, शिव-पार्वती, लक्ष्मी-नारायण, हनुमान जी, श्रीराम परिवार, श्रीकृष्ण-राधा, महाकाल एवं जगन्नाथ जी की झांकियां शामिल होंगी। साथ ही मथुरा का बैंड और चंदौसी का महाकाल बैंड भी प्रस्तुति देंगे। प्रेस वार्ता में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मिश्रा ने बताया कि शोभायात्रा का उद्देश्य भगवान परशुराम के जीवन, आदर्शों और सनातन संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम न्यायप्रिय और धर्मरक्षक थे, जिन्होंने अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं। यह शोभायात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और भाईचारे का भी संदेश देगी, जिसमें सभी समुदायों की सहभागिता देखने को मिलती है। प्रेसवार्ता के दौरान अजय शुक्ला , पंडित पवन मिश्रा,आचार्य संजीव गौड़ आदि मौजूद रहे। बाइट पंडित पवन मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष बाइट आचार्य पंडित संजीव गौड़1