logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुना का नाम रोशन करने वाले धारावाहिक कलाकार मुकेश आदित्य का हार्ट अटैक से निधन सावधान इंडिया और गंगाजल में निभा चुके हैं किरदार, कला जगत में शोक की लहर गुना टीवी धारावाहिकों और फिल्मों में अपने अभिनय से गुना का नाम रोशन करने वाले वरिष्ठ कलाकार मुकेश आदित्य (50) का शनिवार तडक़े हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शहर के कला प्रेमियों और धारावाहिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगदीश कॉलोनी स्थित अपने निवास पर मुकेश आदित्य अकेले ही रहते थे। शनिवार, 1 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे उन्हें अचानक सीने में तेज घबराहट और बेचैनी महसूस हुई। इस पर पड़ोस में रहने वाले किराएदारों ने तत्काल उनके रिश्तेदारों और परिचितों को सूचना दी। परिजन उन्हें अविलंब जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में आवश्यक प्रक्रियाओं के बाद उनका पोस्टमार्टम कराया गया। पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो मुकेश आदित्य का जीवन काफी दुखद रहा। कुछ वर्ष पूर्व उनकी पत्नी का निधन हो चुका था, जबकि कोरोना काल के दौरान उन्होंने अपने भाई को भी खो दिया था। उनके कोई संतान नहीं थी, जिससे वे घर में अकेले ही रहते थे। मुकेश आदित्य टीवी जगत का जाना-पहचाना चेहरा थे। उन्होंने सावधान इंडिया, क्राइम पेट्रोल जैसे चर्चित टीवी सीरियलों और प्रसिद्ध फिल्म गंगाजल में महत्वपूर्ण किरदार निभाए थे। उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा था। उनके असामयिक निधन पर स्थानीय कलाकारों, सामाजिक संगठनों और शहरवासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

1 hr ago
user_Idris Mansoori TNP News
Idris Mansoori TNP News
Tent House Supplier Guna, Madhya Pradesh•
1 hr ago
d203d5a0-a810-48e3-97bb-1284b0f89f9e

गुना का नाम रोशन करने वाले धारावाहिक कलाकार मुकेश आदित्य का हार्ट अटैक से निधन सावधान इंडिया और गंगाजल में निभा चुके हैं किरदार, कला जगत में शोक की लहर गुना टीवी धारावाहिकों और फिल्मों में अपने अभिनय से गुना का नाम रोशन करने वाले वरिष्ठ कलाकार मुकेश आदित्य (50) का शनिवार तडक़े हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शहर के कला प्रेमियों और धारावाहिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगदीश कॉलोनी स्थित अपने निवास पर मुकेश आदित्य अकेले ही रहते थे। शनिवार, 1 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे उन्हें अचानक सीने में तेज घबराहट और बेचैनी महसूस हुई। इस पर पड़ोस में रहने वाले किराएदारों ने तत्काल उनके रिश्तेदारों और परिचितों को सूचना दी। परिजन उन्हें अविलंब जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में आवश्यक प्रक्रियाओं के बाद उनका पोस्टमार्टम कराया गया। पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो मुकेश आदित्य का जीवन काफी दुखद रहा। कुछ वर्ष पूर्व उनकी पत्नी का निधन हो चुका था, जबकि कोरोना काल के दौरान उन्होंने अपने भाई को भी खो दिया था। उनके कोई संतान नहीं थी, जिससे वे घर में अकेले ही रहते थे। मुकेश आदित्य टीवी जगत का जाना-पहचाना चेहरा थे। उन्होंने सावधान इंडिया, क्राइम पेट्रोल जैसे चर्चित टीवी सीरियलों और प्रसिद्ध फिल्म गंगाजल में महत्वपूर्ण किरदार निभाए थे। उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा था। उनके असामयिक निधन पर स्थानीय कलाकारों, सामाजिक संगठनों और शहरवासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भारत की पहली वंदे भारत फ्रेट ट्रेन का सफल ट्रायल रन भारतीय रेलवे ने माल ढुलाई के क्षेत्र में एक नई क्रांति की
    1
    भारत की पहली वंदे भारत फ्रेट ट्रेन का सफल ट्रायल रन भारतीय रेलवे ने माल ढुलाई के क्षेत्र में एक नई क्रांति की
    user_Ravindra
    Ravindra
    Singer अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सुशीला देवी आदर्श विद्या मंदिर में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता संपन्न,राष्ट्रभक्ति से गूंजा विद्यालय परिसर, समीक्षा और रक्षिता प्रथम सुशीला देवी आदर्श विद्या मंदिर में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता संपन्न,राष्ट्रभक्ति से गूंजा विद्यालय परिसर, समीक्षा और रक्षिता प्रथम छीपाबड़ौद - बारां विद्या भारती से संचालित सुशीला देवी आदर्श विद्या मंदिर, छीपाबड़ौद में शनिवार को देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के भैया-बहिनों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की भावपूर्ण एवं ओजस्वी प्रस्तुतियाँ देकर समूचे विद्यालय परिसर को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना, आत्मविश्वास तथा भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव की भावना विकसित करना था। प्रतिभागियों ने अपने मधुर स्वर, प्रभावशाली गायन एवं अनुशासित मंच संचालन से उपस्थित आचार्य-दीदियों, भैया-बहिनों एवं निर्णायकों का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, मंच संचालन कौशल, आत्मविश्वास तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्साह और उत्कृष्ट प्रस्तुति की सराहना करते हुए निरंतर अपनी प्रतिभा का विकास करने के लिए प्रेरित किया। शनिवारीय कार्यक्रम संयोजक भारती सिरोहिया ने बताया कि प्रतियोगिता में *प्रथम स्थान* समीक्षा प्रजापति एवं रक्षिता माहेश्वरी ने "वो देश मेरे" गीत की प्रस्तुति पर प्राप्त किया। *द्वितीय स्थान* बहिन चंचल तथा *तृतीय स्थान* बहिन गरिमा कुशवाह ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं का सम्मान सोमवार की वंदना सभा में किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों के उत्साह, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति की भावना की मुक्त कंठ से सराहना की गई।
    4
    सुशीला देवी आदर्श विद्या मंदिर में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता संपन्न,राष्ट्रभक्ति से गूंजा विद्यालय परिसर, समीक्षा और रक्षिता प्रथम

सुशीला देवी आदर्श विद्या मंदिर में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता संपन्न,राष्ट्रभक्ति से गूंजा विद्यालय परिसर, समीक्षा और रक्षिता प्रथम
छीपाबड़ौद - बारां
विद्या भारती से संचालित सुशीला देवी आदर्श विद्या मंदिर, छीपाबड़ौद में शनिवार को देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के भैया-बहिनों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की भावपूर्ण एवं ओजस्वी प्रस्तुतियाँ देकर समूचे विद्यालय परिसर को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना, आत्मविश्वास तथा भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव की भावना विकसित करना था। प्रतिभागियों ने अपने मधुर स्वर, प्रभावशाली गायन एवं अनुशासित मंच संचालन से उपस्थित आचार्य-दीदियों, भैया-बहिनों एवं निर्णायकों का मन मोह लिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, मंच संचालन कौशल, आत्मविश्वास तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्साह और उत्कृष्ट प्रस्तुति की सराहना करते हुए निरंतर अपनी प्रतिभा का विकास करने के लिए प्रेरित किया।
शनिवारीय कार्यक्रम संयोजक भारती सिरोहिया ने बताया कि प्रतियोगिता में *प्रथम स्थान* समीक्षा प्रजापति एवं रक्षिता माहेश्वरी ने "वो देश मेरे" गीत की प्रस्तुति पर प्राप्त किया। *द्वितीय स्थान* बहिन चंचल तथा *तृतीय स्थान* बहिन गरिमा कुशवाह ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं का सम्मान सोमवार की वंदना सभा में किया जाएगा।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों के उत्साह, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति की भावना की मुक्त कंठ से सराहना की गई।
    user_User10561
    User10561
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • खेत पर कार्य के दौरान युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा शाहाबाद थाना क्षेत्र के मुंडियार निवासी अशोक सहरिया (35) पुत्र गजानंद सहरिया की खेत पर कार्य करने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए शाहाबाद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। शाहाबाद अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया खेत पर कार्य के दौरान तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई है।
    1
    खेत पर कार्य के दौरान युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा


शाहाबाद थाना क्षेत्र के मुंडियार निवासी अशोक सहरिया (35) पुत्र गजानंद सहरिया की खेत पर कार्य करने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए शाहाबाद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। शाहाबाद अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया खेत पर कार्य के दौरान तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई है।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • विदिशा के लटेरी के मुरवास में वन विभाग ने वन भूमि पर दोबारा किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खड़ी फसल पर दवा का छिड़काव कर उसे नष्ट कर दिया। विभाग का कहना है कि वन भूमि पर अवैध खेती स्वीकार नहीं की जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं कि अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा खेती कैसे हो गई और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। #Vidisha #Lateri #ForestDepartment #ForestLand #Encroachment #Farmers #MadhyaPradesh #BreakingNews #HindiNews #NewsUpdate #IndiaNews #Agriculture #ViralNews #YouTubeShorts #Reels
    1
    विदिशा के लटेरी के मुरवास में वन विभाग ने वन भूमि पर दोबारा किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खड़ी फसल पर दवा का छिड़काव कर उसे नष्ट कर दिया। विभाग का कहना है कि वन भूमि पर अवैध खेती स्वीकार नहीं की जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं कि अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा खेती कैसे हो गई और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
#Vidisha #Lateri #ForestDepartment #ForestLand #Encroachment #Farmers #MadhyaPradesh #BreakingNews #HindiNews #NewsUpdate #IndiaNews #Agriculture #ViralNews #YouTubeShorts #Reels
    user_Shubham soni
    Shubham soni
    Court reporter लटेरी, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Shivpuri Mobile Court Action | 'सरपंच (भाजपा)' लिखी गाड़ी पर भी चालान | 34 Vehicles Fined | DRM INDIA NEWS TV
    1
    Shivpuri Mobile Court Action | 'सरपंच (भाजपा)' लिखी गाड़ी पर भी चालान | 34 Vehicles Fined | DRM INDIA NEWS TV
    user_DRM INDIA NEWS TV
    DRM INDIA NEWS TV
    कोलारस, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • "बच्चे अपने ही होते हैं, गलती पर उन्हें तोड़ा नहीं, समझाया जाता है" — जंतर-मंतर विवाद पर पीएम मोदी का भावुक संदेश नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 जुलाई की देर रात जारी एक वीडियो संदेश में जंतर-मंतर पर हुई एक घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि कुछ बच्चों ने उन्हें और उनकी मां के लिए अपशब्द कहे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री ने संयम और संवाद का संदेश दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि "बच्चे तो अपने ही होते हैं। अगर दांतों के बीच जीभ आ जाए तो खून निकलने लगता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि दांतों को तोड़ दिया जाए।" उन्होंने इस उदाहरण के माध्यम से समझाया कि समाज में मतभेद और गलतियां हो सकती हैं, लेकिन उनका समाधान क्रोध या प्रतिशोध नहीं, बल्कि समझाइश और धैर्य से होना चाहिए। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में असहमति व्यक्त करने का अधिकार है, लेकिन भाषा और मर्यादा का पालन भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने सकारात्मक संवाद और सभ्य व्यवहार की संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। समर्थकों ने इसे संयम और परिपक्व नेतृत्व का संदेश बताया, जबकि विपक्षी दलों और अन्य राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर भी शुरू हो गया है। मुख्य बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात वीडियो संदेश जारी किया। जंतर-मंतर पर बच्चों द्वारा अपशब्द कहे जाने का किया उल्लेख। कहा— "बच्चे अपने ही होते हैं, उन्हें समझाना चाहिए, तोड़ना नहीं।" युवाओं से मर्यादित भाषा और सकारात्मक संवाद बनाए रखने की अपील। बयान के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज।
    1
    "बच्चे अपने ही होते हैं, गलती पर उन्हें तोड़ा नहीं, समझाया जाता है" — जंतर-मंतर विवाद पर पीएम मोदी का भावुक संदेश
नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 जुलाई की देर रात जारी एक वीडियो संदेश में जंतर-मंतर पर हुई एक घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि कुछ बच्चों ने उन्हें और उनकी मां के लिए अपशब्द कहे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री ने संयम और संवाद का संदेश दिया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि "बच्चे तो अपने ही होते हैं। अगर दांतों के बीच जीभ आ जाए तो खून निकलने लगता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि दांतों को तोड़ दिया जाए।" उन्होंने इस उदाहरण के माध्यम से समझाया कि समाज में मतभेद और गलतियां हो सकती हैं, लेकिन उनका समाधान क्रोध या प्रतिशोध नहीं, बल्कि समझाइश और धैर्य से होना चाहिए।
अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में असहमति व्यक्त करने का अधिकार है, लेकिन भाषा और मर्यादा का पालन भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने सकारात्मक संवाद और सभ्य व्यवहार की संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। समर्थकों ने इसे संयम और परिपक्व नेतृत्व का संदेश बताया, जबकि विपक्षी दलों और अन्य राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर भी शुरू हो गया है।
मुख्य बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात वीडियो संदेश जारी किया।
जंतर-मंतर पर बच्चों द्वारा अपशब्द कहे जाने का किया उल्लेख।
कहा— "बच्चे अपने ही होते हैं, उन्हें समझाना चाहिए, तोड़ना नहीं।"
युवाओं से मर्यादित भाषा और सकारात्मक संवाद बनाए रखने की अपील।
बयान के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • संसद परिसर में विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन! पप्पू यादव बने पुजारी, राहुल गांधी ने दानपात्र में डाली राशि #Parliament #RahulGandhi #PappuYadav #Opposition #Politics #BreakingNews #DRMIndiaNewsTV #IndiaNews #संसद #राजनीति #ब्रेकिंगन्यूज़
    1
    संसद परिसर में विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन! पप्पू यादव बने पुजारी, राहुल गांधी ने दानपात्र में डाली राशि

#Parliament #RahulGandhi #PappuYadav #Opposition #Politics #BreakingNews #DRMIndiaNewsTV #IndiaNews #संसद #राजनीति #ब्रेकिंगन्यूज़
    user_DRM INDIA NEWS TV
    DRM INDIA NEWS TV
    कोलारस, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • 24 घंटे में बड़ा खुलासा! 🚨 युवक-युवती के साथ लूट एवं युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास के मामले में गुना पुलिस की बड़ी सफलता। 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी। महिला सुरक्षा के प्रति जीरो टॉलरेंस की प्रभावी कार्रवाई। 👮‍♀️⚖️ #GunaPolice #Guna #Police #Crime #WomenSafety #ZeroTolerance #MPPolice
    1
    24 घंटे में बड़ा खुलासा! 🚨
युवक-युवती के साथ लूट एवं युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास के मामले में गुना पुलिस की बड़ी सफलता। 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी। महिला सुरक्षा के प्रति जीरो टॉलरेंस की प्रभावी कार्रवाई। 👮‍♀️⚖️
#GunaPolice #Guna #Police #Crime #WomenSafety #ZeroTolerance #MPPolice
    user_नवदुनिया संवाददाता उसमान खान पत्रकार
    नवदुनिया संवाददाता उसमान खान पत्रकार
    मकसूदनगढ़, गुना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.