एम्स ऋषिकेश में लाखों की चोरी का खुलासा, आंध्र प्रदेश का अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार 🚨 The Aman Times एम्स ऋषिकेश में लाखों की चोरी का खुलासा, आंध्र प्रदेश का अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार देहरादून पुलिस ने एम्स ऋषिकेश के आवासीय परिसर में हुई लाखों रुपये की चोरी का सफल खुलासा करते हुए आंध्र प्रदेश के एक अंतर्राज्यीय शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मंडलपु शिवा अंजनेयुलू (43) निवासी गुंटूर, आंध्र प्रदेश के कब्जे से करीब ₹50 लाख मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, फर्जी आधार कार्ड और चोरी में इस्तेमाल किए गए उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने एम्स ऋषिकेश के साथ ही राजकोट (गुजरात) के एक अस्पताल परिसर में भी चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आरोपी अस्पतालों में मरीज बनकर या बीमारी का बहाना बनाकर बंद घरों की रेकी करता था और पुलिस से बचने के लिए फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर होटलों में ठहरता था। एसएसपी देहरादून के निर्देशन में ऋषिकेश पुलिस की कार्रवाई से अंतर्राज्यीय चोरी के दो मामलों का खुलासा हुआ है। आरोपी का अन्य राज्यों में भी आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

- हरिद्वार के रुड़की में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कलश यात्रा में हुए शामिल देशराज कर्णवाल ने कर दिया बड़ा ऐलान1
- हर पल दिन हो या रात राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट लगातार प्रशासन के कंधे से कंधा मिला कर कर रहा है कार्य राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा संचालित कांवड़ सेवा एवं चलित मेडिकल सेवा शिविरों में संगठन के पदाधिकारियों का प्रमुख योगदान रहा। भगीरथ के सम्मान में हम आ गए मैदान में" के संकल्प के साथ की टीम हरिद्वार से रुड़की तक शिवभक्तों की सेवा में दिन-रात जुटी हुई है। 1. डॉ. सतपाल सैनी जिला संरक्षक, रुड़की 2. डॉ. सुरेश सैनी जिला संरक्षक, हरिद्वार एवं जिला चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार 3. श्री चेतन चौधरी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, हरिद्वार 4. श्रीमती अलका सैनी राष्ट्रीय सचिव, 5. श्री प्रदीप शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, 6. श्री पंकज सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष, सभी अपनी टीम के साथ चलित कांवड़ सेवा कर रहे हैं। शिविरों में निशुल्क जल, विश्राम, मार्गदर्शन एवं डॉ. दीपमाला के नेतृत्व में 11 डॉक्टरों की मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप शर्मा ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी तन-मन-धन से सेवा में लगे हैं। रुड़की और हरिद्वार के संरक्षकों व युवा मोर्चा के सहयोग से हजारों कांवड़ियों को राहत मिली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना की और कहा कि आगे भी इसी तरह मानव सेवा में लगा रहेगा।4
- कांवड़ खंडित होते ही भड़के शिवभक्त, कार में जमकर तोड़फोड़ The Aman Times 🚨 ब्रेकिंग | रुड़की कांवड़ खंडित होते ही भड़के शिवभक्त, कार में जमकर तोड़फोड़ रुड़की के मंगलौर क्षेत्र में गोल्डन ढाबे के पास कांवड़ यात्रा के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे एक कांवड़िए की कांवड़ को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से कांवड़ खंडित होने पर श्रद्धालु आक्रोशित हो गए और कार में जमकर तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। क्षतिग्रस्त कार को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के अनुसार, दोनों पक्ष कांवड़िए बताए जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।1