Shuru
Apke Nagar Ki App…
विधायक डॉक्टर शैलेश सिंह ने कहा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिया डीग को.....पूरा वीडियो देखे
डीग लाइव पत्रकार
विधायक डॉक्टर शैलेश सिंह ने कहा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिया डीग को.....पूरा वीडियो देखे
More news from राजस्थान and nearby areas
- डीग, 19 मार्च: जल संसाधन एवं प्रभारी मंत्री सुरेश सिंह रावत ने पंचायत समिति सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और ग्रीष्म ऋतु की तैयारियों को लेकर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल आपूर्ति को सुचारू रखने, टैंकर व्यवस्था बढ़ाने और जीपीएस निगरानी लागू करने पर जोर दिया। साथ ही राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का मौके पर सत्यापन कर आमजन को वास्तविक राहत देने की बात कही। बैठक में बिजली व्यवस्था सुधारने, ढीले तारों को ठीक करने, फॉगिंग अभियान चलाने और गैस आपूर्ति में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। पंच गौरव कार्यक्रम और विकास कार्यों की समीक्षा के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी सड़क, बिजली और शिक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए, जिन पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। #DeegNews #RajasthanNews #SureshSinghRawat #BreakingNews #LocalNews #WaterCrisis #SummerPreparation #GovernmentMeeting #PublicIssues #BharatpurNews #HindiNews Shweta Yadav CMO Rajasthan जिला डीग Rajasthan Police जय सैनी न्यूज नेटवर्क SikariPolice-Deeg Jawahar Singh Bedam1
- मथुरा में चोरी की बड़ी वारदात, 15 लाख के जेवर व नगदी लेकर फरार RPRNEESTV मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना लक्ष्मी नगर चौकी क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने घर के मुख्य गेट का ताला गैस कटर से काटकर अंदर प्रवेश किया और करीब 15 लाख रुपये के जेवरात एवं नगदी चोरी कर फरार हो गए। घटना रात्रि करीब 1:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। पीड़ित परिवार के अनुसार, वह अपने गांव गए हुए थे उनसे पीछे रात्रि में पूरी घटना को अंजाम दिया गया तथा सुबह जब वापस आए तो उनका पूरा गेट खुला पड़ा हुआ मिला और सामान फैला हुआ पड़ोसियों से जब जानकारी की तो उन्होंने कहा हमें लगा कि यह आपने खोल रखा है संदेह है इसमें पड़ोसियों का भी सहयोग हो सकता है अधिक जानकारी देते हुए भूपेंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि चोरी हुए जेवर उनकी बेटी की शादी के लिए बनवाकर रखे गए थे, जिन्हें बदमाश अपने साथ ले गए। घटना से परिवार में भारी आक्रोश और दुख का माहौल है। इस पूरी वारदात की तस्वीरें पास ही लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं, जिसमें नकाबपोश बदमाश बाइक पर आते-जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, घटना के लगभग एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा अभी तक बदमाशों की पहचान नहीं की जा सकी है। परिवार के लोगों में घटना को लेकर रोष व्याप्त है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा1
- शुरू हुई बिन मौसम की बरसात। आज 20/03/2026 समय सुबह 5 बजे से बूंदों के साथ शुरू हुई बिन मौसम की बरसात ने किया किसानों को परेशान। क्योंकि इस समय किसान की गेहूं की फसल खेतों में कटी हुई है और 70% फसल खेतों में खड़ी है। और यह बिन मौसम की बरसात इस गेहूं की फसल के लिए काफी नुकसान दायक है, इसलिए किसान परेशान है। नदबई भरतपुर से लाइव।1
- Post by Vinay_creator1121
- गोवर्धन थाना क्षेत्र के गाँव अन्यौर मे कोर्ट मे पति से चल रहे विवाद की तारीख करने जा रही महिला ममता उर्फ़ गुड़िया के साथ घर मे घुसकर की मारपीट मारपीट करने के दौरान बीच बचाव मे आई अन्य महिला उर्मिला, कृष्णा पर हमलावरो ने किया हमला विवाद इतना बढ़ गया की पति बृजकिशोर जेठ बबली उर्फ़ मदन गोपाल जिठानी रेनू सहित अन्य लोगो ने कृष्णा, ममता, उर्मिला सहित लोगो को बुरी तरह घायल कर दिया घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण किया पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहाँ डॉक्टर द्वारा उनका इलाज किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पक्ष से ममता शर्मा, उर्मिला, कृष्णा गंभीर रूप से घायल हुई हैं जबकि दूसरे पक्ष से एक महिला चोटिल हुई हैं सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया ओर गंभीर घायलों की हालत पर नजर रखी जा रही हैं डॉक्टर नेहा चौधरी ने बताया की घायलों का इलाज जारी हैं ओर जिन्हे ज्यादा चोटे आई हैं उन्हें विशेष निगरानी मे रखा गया है पुलिस के अनुसार कोर्ट मे चल रहे विवाद की तारीख को जा रही महिला को जबरन राजीनामा का दबाव बनाया जा रहा था इसी बीच मारपीट हुई हैं मामले की जाँच की जा रही हैं तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्यवाई की जाएंगी3
- मथुरा में गुंडाराज! जूसी रेस्टोरेंट के बाहर जानलेवा हमला, पुलिस पर भी उठे सवाल1
- Post by RPR NEWS TV1
- आज 20/03/2026 का पंचांग। आज के पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी नदबई भरतपुर से लाइव।1
- वृंदावन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, ISKCON मंदिर में की आरती और दर्शन1