logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर चौक पर बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे एक मारुति कार की चपेट में आने से गोविंदपुर निवासी मंटु मालाकार की पत्नी प्रभा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोविंदपुर में भर्ती कराया गया। फिलहाल, उनका इलाज जारी है और चिकित्सक उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारुति कार (रजिस्ट्रेशन नंबर jh 02 AV 1848) का अगला टायर अचानक फट गया। इसके कारण कार एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद कार पीछे की ओर बैक हुई, जिससे सड़क किनारे मौजूद प्रभा देवी उसकी चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना अध्यक्ष विजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाने ले गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

3 hrs ago
user_Kanhai chaudhary
Kanhai chaudhary
गोविंदपुर, नवादा, बिहार•
3 hrs ago

नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर चौक पर बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे एक मारुति कार की चपेट में आने से गोविंदपुर निवासी मंटु मालाकार की पत्नी प्रभा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोविंदपुर में भर्ती कराया गया। फिलहाल, उनका इलाज जारी है और चिकित्सक उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारुति कार (रजिस्ट्रेशन नंबर jh 02 AV 1848) का अगला टायर अचानक फट गया। इसके कारण कार एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद कार पीछे की ओर बैक हुई, जिससे सड़क किनारे मौजूद प्रभा देवी उसकी चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना अध्यक्ष विजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाने ले गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

More news from बिहार and nearby areas
  • गोविंदपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना गेट के पास से एक बाइक पर लदी भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है, साथ ही एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से शराब से लदी अपाची बाइक को भी जब्त कर लिया है, और गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे गोविंदपुर थाना को एक गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के बासोडीह की ओर से एक अपाची बाइक (BR 27 X 3808) पर विदेशी शराब की खेप लेकर एक कारोबारी गोविंदपुर के रास्ते बिहार में प्रवेश करने वाला है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विजय कुमार ने तुरंत थाना गेट के पास पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बल को तैनात कर वाहनों की जांच शुरू करा दी। इसी दौरान झारखंड की ओर से आ रही एक संदिग्ध अपाची बाइक को रोककर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें बाइक पर रखे बैग एवं थैले से विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही शराब और बाइक जब्त कर ली और बाइक सवार को गिरफ्तार कर थाना ले आई। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि जब्त की गई शराब में रॉयल कंपनी की 750 एमएल की 9 बोतलें और 500 एमएल की 36 कैन बीयर शामिल हैं। गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान नवादा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के असाढ़ी गांव निवासी रवी कुमार के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर शराब की खेप के स्रोत और इसके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    गोविंदपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना गेट के पास से एक बाइक पर लदी भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है, साथ ही एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से शराब से लदी अपाची बाइक को भी जब्त कर लिया है, और गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे गोविंदपुर थाना को एक गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के बासोडीह की ओर से एक अपाची बाइक (BR 27 X 3808) पर विदेशी शराब की खेप लेकर एक कारोबारी गोविंदपुर के रास्ते बिहार में प्रवेश करने वाला है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विजय कुमार ने तुरंत थाना गेट के पास पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बल को तैनात कर वाहनों की जांच शुरू करा दी। इसी दौरान झारखंड की ओर से आ रही एक संदिग्ध अपाची बाइक को रोककर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें बाइक पर रखे बैग एवं थैले से विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही शराब और बाइक जब्त कर ली और बाइक सवार को गिरफ्तार कर थाना ले आई।

थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि जब्त की गई शराब में रॉयल कंपनी की 750 एमएल की 9 बोतलें और 500 एमएल की 36 कैन बीयर शामिल हैं। गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान नवादा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के असाढ़ी गांव निवासी रवी कुमार के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर शराब की खेप के स्रोत और इसके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Kanhai chaudhary
    Kanhai chaudhary
    गोविंदपुर, नवादा, बिहार•
    3 hrs ago
  • बिहार के सीतामढ़ी में 12 वर्षीय मोहम्मद तौफीक की निर्मम हत्या का मामला अब चर्चा का विषय बन गया है। रिपोर्टों के मुताबिक, 10 लोगों ने मिलकर इस बच्चे की जान ले ली और चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या के बाद उन्होंने 'चिकन पार्टी' भी की। सीतामढ़ी के भंटाबारी गांव के रहने वाले तौफीक का शव गांव के कब्रिस्तान के पास से बरामद किया गया है। सूत्रों और स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, तौफीक की बेरहमी से मॉब लिंचिंग की गई, जहां उसे कुचल-कुचल कर और चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में गहरे शोक और गुस्से का माहौल है। परिवार का कहना है कि उन्हें इंसाफ चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, स्थानीय लोग भी इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं ताकि जो भी जिम्मेदार हो, उसे कानून के मुताबिक कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। इस संबंध में एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। जनता और परिवार बिहार पुलिस से आग्रह कर रहे हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कठोरतम दंड दिलाया जाए।
    1
    बिहार के सीतामढ़ी में 12 वर्षीय मोहम्मद तौफीक की निर्मम हत्या का मामला अब चर्चा का विषय बन गया है। रिपोर्टों के मुताबिक, 10 लोगों ने मिलकर इस बच्चे की जान ले ली और चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या के बाद उन्होंने 'चिकन पार्टी' भी की। सीतामढ़ी के भंटाबारी गांव के रहने वाले तौफीक का शव गांव के कब्रिस्तान के पास से बरामद किया गया है। सूत्रों और स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, तौफीक की बेरहमी से मॉब लिंचिंग की गई, जहां उसे कुचल-कुचल कर और चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में गहरे शोक और गुस्से का माहौल है। परिवार का कहना है कि उन्हें इंसाफ चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, स्थानीय लोग भी इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं ताकि जो भी जिम्मेदार हो, उसे कानून के मुताबिक कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। इस संबंध में एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। जनता और परिवार बिहार पुलिस से आग्रह कर रहे हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कठोरतम दंड दिलाया जाए।
    user_Mohammad Sohrab Ansari
    Mohammad Sohrab Ansari
    Voice of people नवादा, नवादा, बिहार•
    3 hrs ago
  • राजगीर मलमास मेले के झुनुकिया बाबा मंदिर में पासवान समाज के दो युवकों को मॉब लिंचिंग का शिकार बनाया गया है। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जिसके बाद मृतक की बहन ने अब इस मॉब लिंचिंग से जुड़ी सच्चाई का खुलासा किया है।
    1
    राजगीर मलमास मेले के झुनुकिया बाबा मंदिर में पासवान समाज के दो युवकों को मॉब लिंचिंग का शिकार बनाया गया है। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जिसके बाद मृतक की बहन ने अब इस मॉब लिंचिंग से जुड़ी सच्चाई का खुलासा किया है।
    user_Aaj Ka Naya Bharat News
    Aaj Ka Naya Bharat News
    Newspaper publisher नवादा, नवादा, बिहार•
    20 hrs ago
  • नवादा में युवाओं ने भोजपुर में पुलिस द्वारा कथित तौर पर भरत तिवारी की हत्या के विरोध में एक कैंडल मार्च निकाला और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी मैदान स्कूल से शुरू होकर भगत सिंह चौक तक पहुंचे इस मार्च के दौरान, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने आरोप लगाया कि भरत तिवारी ने आत्मसमर्पण कर दिया था, इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें गोली मार दी। इसी घटना के विरोध में न्याय की मांग करते हुए, प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि अपराध नियंत्रण के नाम पर निर्दोष लोगों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए और इस मामले में शामिल दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। हाथों में मोमबत्तियां और भरत तिवारी की तस्वीर वाले पोस्टर लिए युवाओं ने पीड़ित परिवार के लिए 50 लाख रुपये मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इसके साथ ही, उन्होंने मामले की न्यायिक जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की है।
    4
    नवादा में युवाओं ने भोजपुर में पुलिस द्वारा कथित तौर पर भरत तिवारी की हत्या के विरोध में एक कैंडल मार्च निकाला और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी मैदान स्कूल से शुरू होकर भगत सिंह चौक तक पहुंचे इस मार्च के दौरान, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने आरोप लगाया कि भरत तिवारी ने आत्मसमर्पण कर दिया था, इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें गोली मार दी। इसी घटना के विरोध में न्याय की मांग करते हुए, प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि अपराध नियंत्रण के नाम पर निर्दोष लोगों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए और इस मामले में शामिल दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।

हाथों में मोमबत्तियां और भरत तिवारी की तस्वीर वाले पोस्टर लिए युवाओं ने पीड़ित परिवार के लिए 50 लाख रुपये मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इसके साथ ही, उन्होंने मामले की न्यायिक जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की है।
    user_Varunendra kumar (Nawada Live)
    Varunendra kumar (Nawada Live)
    Nawada, Bihar•
    22 hrs ago
  • नवादा जिले में मोहर्रम के सातवें दिन, 23 जून 2026, मंगलवार को हजरत इमाम हुसैन का झंडा इमामबाड़ों पर फहराया गया। हिसुआ प्रखंड क्षेत्र के मंझवे तुंगी, चित्ररघट्टी, चकपर सहित दर्जनों गांवों के इमामबाड़ों पर अकीदतमंदों ने अगरबत्ती, इत्र, गुलाब जल और लोबान जलाकर दरूद-ए-फतिया पढ़ा। इस दौरान पूरे देश में अमन-चैन, भाईचारगी, सौहार्द और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। पैकारों की टोली ने बुलंद आवाज़ में 'या अली या हुसैन' के नारे लगाते हुए इमामबाड़ा की परिक्रमा की, जिसके बाद वे 'कर्बला दूर है, जाना ज़रूर है' का उद्घोष करते हुए आगे बढ़ चले। इस अवसर पर अकीदतमंदों ने दर्शकों के लिए खिचड़ा और मलीदा का भी आयोजन किया। इस मौके पर अकबर राजा आर्यन, समी, वसीम, अब्दुल, फैज़ुन, इरफान, सलीम, अली अहमद, बंटी और मोइन अहमद सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
    1
    नवादा जिले में मोहर्रम के सातवें दिन, 23 जून 2026, मंगलवार को हजरत इमाम हुसैन का झंडा इमामबाड़ों पर फहराया गया। हिसुआ प्रखंड क्षेत्र के मंझवे तुंगी, चित्ररघट्टी, चकपर सहित दर्जनों गांवों के इमामबाड़ों पर अकीदतमंदों ने अगरबत्ती, इत्र, गुलाब जल और लोबान जलाकर दरूद-ए-फतिया पढ़ा। इस दौरान पूरे देश में अमन-चैन, भाईचारगी, सौहार्द और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।

पैकारों की टोली ने बुलंद आवाज़ में 'या अली या हुसैन' के नारे लगाते हुए इमामबाड़ा की परिक्रमा की, जिसके बाद वे 'कर्बला दूर है, जाना ज़रूर है' का उद्घोष करते हुए आगे बढ़ चले। इस अवसर पर अकीदतमंदों ने दर्शकों के लिए खिचड़ा और मलीदा का भी आयोजन किया। इस मौके पर अकबर राजा आर्यन, समी, वसीम, अब्दुल, फैज़ुन, इरफान, सलीम, अली अहमद, बंटी और मोइन अहमद सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
    user_Imtiyaj A Fonwel
    Imtiyaj A Fonwel
    हिसुआ, नवादा, बिहार•
    19 hrs ago
  • डोमचांच के कोलगरमा पंचायत अंतर्गत बिरजामु गांव निवासी गौतम कुमार यादव का चयन इंडियन नेवी के अग्निवीर (SSR) पद पर हुआ है, जिससे परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय युवाओं ने बुधवार सुबह 11 बजे इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि गौतम के पिता अशोक यादव और दादा रामेश्वर यादव हैं। उनकी इस सफलता पर परिजनों और ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताते हुए गौतम को शुभकामनाएं दी हैं। उनके चाचा दीपू यादव (आर्यन) ने भतीजे की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि यह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
    1
    डोमचांच के कोलगरमा पंचायत अंतर्गत बिरजामु गांव निवासी गौतम कुमार यादव का चयन इंडियन नेवी के अग्निवीर (SSR) पद पर हुआ है, जिससे परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय युवाओं ने बुधवार सुबह 11 बजे इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि गौतम के पिता अशोक यादव और दादा रामेश्वर यादव हैं। उनकी इस सफलता पर परिजनों और ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताते हुए गौतम को शुभकामनाएं दी हैं। उनके चाचा दीपू यादव (आर्यन) ने भतीजे की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि यह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
    user_झारखंड news
    झारखंड news
    Court reporter Koderma, Jharkhand•
    27 min ago
  • एक ऐसी इमारत, जिसे 2016 में ध्वस्त करने का स्पष्ट आदेश दिया गया था, आज वही 15 लोगों की दुखद मौत का कारण बन गई है। इस घटना को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं कि क्या इन बेगुनाह जिंदगियों को भ्रष्टाचार और घोर प्रशासनिक लापरवाही ने लील लिया है।
    1
    एक ऐसी इमारत, जिसे 2016 में ध्वस्त करने का स्पष्ट आदेश दिया गया था, आज वही 15 लोगों की दुखद मौत का कारण बन गई है। इस घटना को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं कि क्या इन बेगुनाह जिंदगियों को भ्रष्टाचार और घोर प्रशासनिक लापरवाही ने लील लिया है।
    user_Sunil Kumar journalist
    Sunil Kumar journalist
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.