Shuru
Apke Nagar Ki App…
टीकमगढ़ के पलेरा में युवक के साथ मारपीट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल टीकमगढ़ जिले के पलेरा नगर में मामूली विवाद के बाद एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में करीब तीन से चार लोग एक युवक को लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना पलेरा के थाना चौक के पास की है। बस स्टैंड पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर युवक को बचाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल, मारपीट के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। अब देखना होगा कि जांच के बाद इस मामले में क्या कार्रवाई होती है।
Sageer Qadri 7000548645
टीकमगढ़ के पलेरा में युवक के साथ मारपीट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल टीकमगढ़ जिले के पलेरा नगर में मामूली विवाद के बाद एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में करीब तीन से चार लोग एक युवक को लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना पलेरा के थाना चौक के पास की है। बस स्टैंड पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर युवक को बचाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल, मारपीट के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। अब देखना होगा कि जांच के बाद इस मामले में क्या कार्रवाई होती है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- टीकमगढ़ में संदिग्ध मावे पर पुलिस की कार्रवाई, युवक से तीन बोरी मावा जब्त त्योहारों के मद्देनजर मिलावट की आशंका पर टीकमगढ़ कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सकेरा निवासी चंचल साहू के कब्जे से तीन बोरी मावा जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम को भी बुलाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष जैन ने मावे के नमूने लेकर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया की। हालांकि, मावे में मिलावट या उसके नकली होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी गुणवत्ता स्पष्ट होगी। पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल, जांच रिपोर्ट का इंतजार है।1
- संदिग्ध मावे की आशंका पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, युवक के कब्जे से तीन बोरी मावा जब्त खाद्य एवं औषधि विभाग ने लिए नमूने, जांच रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मावे की गुणवत्ता संदिग्ध मावे की आशंका पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, युवक के कब्जे से तीन बोरी मावा जब्त खाद्य एवं औषधि विभाग ने लिए नमूने, जांच रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मावे की गुणवत्ता1
- खेत में भैंस घुसने को लेकर विवाद, किसान की लाठी से मारपीट, दोनों हाथ फैक्चर खेत में भैंस घुसने को लेकर विवाद, किसान की लाठी से मारपीट, दोनों हाथ फैक्चर दिगौड़ा, 1 नवंबर दिगौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुरा के टोंगरा खिरक पर भैंसों के खेत में घुसने को लेकर हुए विवाद में एक किसान के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 अक्टूबर को खेत में भैंसें घुसने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि भैंसों के मालिक रामादीन यादव निवासी खेरा ने किसान किशोरी रजक के साथ लाठी से मारपीट कर दी। मारपीट में किसान घायल हो गया। पीड़ित की रिपोर्ट पर दिगौड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पीड़ित किसान किशोरी रजक घटना के बाद से ही अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों ने जांच में उसके दोनों हाथों में फैक्चर बताया है। पीड़ित और उसके परिजनों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।1
- गौ सम्मान अभियान के तृतीय चरण की बैठक संपन्न 4 दिसंबर को अधिकाधिक संख्या में भोपाल पहुंचने का आह्वान टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार टीकमगढ़। आज माँ मरई माता मंदिर में गौ सम्मान अभियान के तृतीय चरण को लेकर गौ सेवकों एवं टीकमगढ़ क्षेत्र के सरपंचों की महत्वपूर्ण बैठक परम पूज्य गुरुदेव संत स्वामी चौकी वाले बाबा जी के सानिध्य में आयोजित की गई। बैठक का सफल मंच संचालन श्री महेंद्र द्विवेदी द्वारा किया गया। बैठक में गौ माता को सम्मान एवं उनका अधिकार दिलाने के उद्देश्य से आगामी 4 दिसंबर को भोपाल में आयोजित होने वाले अभियान को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। तृतीय चरण के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम से 3,000 हस्ताक्षर कराने तथा प्रत्येक ग्राम से 20-20 लोगों को भोपाल ले जाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान उपस्थित गौ भक्तों ने "गाये बचेंगी तो देश बचेगा, देश रहेगा तो सनातन रहेगा" तथा "जय गौ माता, जय गोपाल" "4 दिसंबर चलो भोपाल" का आह्वान किया गया। बैठक के प्रारंभ में माँ मरई माता मंदिर में विराजित समस्त देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात परम पूज्य गुरुदेव संत स्वामी चौकी वाले बाबा जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा कन्या पूजन के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ। गुरूदेव ने सभी को संदेश देते कहा जो गाय का नहीं वो किसी का नहीं बैठक में सरपंच संघ अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक गांव की गौशालाओं में अच्छी व्यवस्थाएं एवं गौ माता की समुचित देखभाल होना आवश्यक है। सरपंच श्री पुष्पेंद्र जैन ने अपने विचार रखते हुए बताया कि उनका परिवार लंबे समय से गौ सेवा करता आ रहा है तथा उनके घर में 17 गौवंश रहे हैं। सरपंच श्री प्रभु रैकवार ने गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग प्रमुखता से रखी। वहीं सरपंच श्री सरदार सिंह यादव ने गौ सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद श्री हबीब राईन की गौ सेवा के प्रति भावना विशेष चर्चा का विषय रही। उन्होंने निरंतर गौ सेवा करते रहने की बात कही। उपस्थित लोगों ने उनके विचारों की सराहना करते हुए कहा कि गौ सेवक किसी जाति या धर्म के मोहताज नहीं होते, सच्ची गौ सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार देश के जनप्रतिनिधियों को सुख-सुविधाएं एवं अधिकार प्राप्त हैं, उसी प्रकार गौ माता को भी सम्मान, सुरक्षा और सुविधाएं मिलनी चाहिए। टीकमगढ़ के 27 पार्षदों में से बैठक में शामिल हुए वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद श्री हबीब राईन ने अपनी गौ सेवा की भावना से यह संदेश दिया कि गौ माता के सम्मान का विषय सभी का विषय है। उनके विचारों की उपस्थित गौ भक्तों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम प्रभारी श्री रिंकू सुदीप मिश्रा ने कहा कि तृतीय चरण को सफल बनाने के लिए प्रत्येक गांव में व्यापक जनजागरण किया जाए तथा अधिक से अधिक हस्ताक्षर करवाकर 4 दिसंबर को बड़ी संख्या में गौ भक्त भोपाल पहुंचें। गौ सम्मान अभियान के टीकमगढ़ जिला सहप्रभारी श्री राहुल तिवारी जय राम जी ने कहा कि प्रथम एवं द्वितीय चरण में अपेक्षित जनजागरूकता नहीं हो पाई थी, लेकिन तृतीय चरण में टीकमगढ़ जिले के गौ भक्त पूरी तरह जागरूक एवं सक्रिय हो चुके हैं। अब प्रत्येक गांव से अधिकाधिक हस्ताक्षर करवाकर और भारी संख्या बल के साथ 4 दिसंबर को भोपाल पहुंचकर गौ माता के सम्मान की आवाज बुलंद की जाएगी। बैठक में प्रमुख रूप से श्री कल्लू यादव कट्टी सरपंच, श्री बॉबी मिश्रा, कुमारी निष्ठा दुबे, श्री योगेश उपाध्याय, श्री महेश अहिरवार, श्री गणेश रैकवार, श्री सुनील जोशी, श्री अंकुश साहू, श्री नरेंद्र मिश्रा, श्री सुरेंद्र कांकरिया, श्री प्रदीप चतुर्वेदी, श्री रिंकू दिलवाले, श्री शैलेंद्र तिवारी, श्री मिथिलेश चक्रवर्ती, श्री आशु सोनी, श्री मोनू विधवा, श्री अरुण प्रेम तिवारी सहित बड़ी संख्या में गौ सेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक का सामूहिक संकल्प — 🚩 प्रत्येक गांव से 3,000 हस्ताक्षर। 🚩 प्रत्येक गांव से 20 गौ भक्त भोपाल पहुंचेंगे। 🚩 4 दिसंबर को भोपाल में गौ माता के सम्मान की आवाज बुलंद होगी। जय गौ माता 🚩 जय गोपाल 🚩 4 दिसंबर – चलो भोपाल!3
- टीकमगढ़ से दिल्ली पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता लगाए वोट चोर के नारे टीकमगढ़/आज कई कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी की पूर्व विधान सभा प्रत्याशी किरण अहिरवार अपने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंची और नारे लगाये वोट चोर गद्दी छोड़,कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए इस दौरान कांग्रेस पार्टी टीकमगढ़ के जिला अध्यक्ष नवीन साहू,किरण अहिरवार,रमेश शर्मा आदि के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद रहे1
- 02 नवंबर को भोपाल चलो मुखमंत्री आवास घेराव सागर में OBC ,SC ST मुस्लिम वर्ग बहुजन का जनसैलाब 52% जनसंख्या वाले OBC वर्ग को 27% आरक्षण की मांग पर तीसहजारों लोग सड़कों पर उतरे पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा एवं ओबीसी महासभा के तत्वाधान में, सागर में पिछड़ा वर्ग एकता का बहुत ही अनोखा दृश्य देखने मिला है। यह दृश्य ओबीसी महासभा एवं सागर संयुक्त मोर्चा पिछड़ा वर्ग के द्वारा लगातार की गई मेहनत के परिणाम स्वरुप आया है ओबीसी आरक्षण लागू करो के नारों के साथ पैदल मार्च में obc जातियों के जिला अध्यक्ष एवं उनके प्रतिनिधि जैसे रजक,नामदेव,माली,सोनी,ताम्रकार, चौरसिया, धाकड़, गुर्जर,प्रजापति, घोसी, सेन, रावत, लोधी यादव कुर्मी कुशवाहा एवं ST और SC के सामाजिक संगठन एवं प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर एक सुर में 27% आरक्षण को मध्य प्रदेश की सरकार नौवीं अनुसूची में डालकर केंद्र को भेज कर कानून बनाए और obc आरक्षण दें,rss बीजेपी की मोहन यादव की सरकार और पिछला वर्ग को गुमराह करना बंद करें, कोर्ट कोर्ट खेलना बंद करें। बीजेपी सरकार को कानून लाना चाहिए जैसा कि अन्य प्रदेशों में 50 परसेंट से आरक्षण लागू करने के लिए 9वी अनुसूची में डालने के लिए सरकारी प्रस्ताव भेजते हैं और केंद्र उसको पास करता है इसके बाद कोर्ट द्वारा कोई स्टे नहीं लगाया जाता एक बात और कहना चाहता हूं सागर में जो आंदोलन हुआ है इसमें सरपंच जनपद पंचायत सदस्य जिला पंचायत सदस्य पार्षद सभी समाजों के जन्म प्रतिनिधि एवं नेतृत्व करता सिर्फ थे अगर यह लोग एक आवाज लगा दे तो मुझे लगता है सागर में जगह नहीं बनेगी पिछड़ा वर्ग इतना निकाल के आ सकता है कि कल मैं खुद देखा एक-एक व्यक्ति 1000 से लेकर 10 हजार लोगों को लाने की ताकत रखता है और ऐसे लोग आंदोलन में हजारों थे चाहे वह चौरसिया समाज के हो या फिर प्रजापति समाज लोधी यादव कुर्मी कुशवाहा समाज के या फिर सेन सोनी माली घोसी ताम्रकार रैकवार रजक विश्वकर्मा समाज के पिछड़ा वर्ग की सभी जातियों के बहुत बड़े नेता उपस्थित थे और इस रणनीति में जिन लोगों ने भी काम किया है इसके पीछे उन लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा ओबीसी महासभा ने तय किया है कि विधानसभा स्तर पर विधायकों को घेरा जाएगा। CM Madhya Pradesh जी ओबीसी आरक्षण लागू करों नहीं तो हर जिले में इस प्रकार के आंदोलन देखने मिलेंगे और भोपाल की धरती पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू होगा जिसके माध्यम से रेल रोको और हाईवे रोको अभियान शुरू किया जाएगा हम पीछे हटने वाले नहीं हैं जब तक कि हमें संख्या के अनुपात में ओबीसी आरक्षण नहीं मिल जाता इस आंदोलन में ओबीसी आरक्षण के साथ-साथ जनगणना में जाति का कलम होना चाहिए जैसा ऐसी और एसटी भाइयों का है इस आंदोलन के सभी सूत्र धारकों को जो आंदोलन के पीछे बैठे हुए हैं उनको मैं बहुत-बहुत धन्यवाद परीक्षित करता हूं, इस आंदोलन की रणनीति बनाने वालों को धन्यवाद परीक्षित करता हूं हम सागर गए इतना मान सम्मान सत्कार किया उसके लिए भी मैं ओबीसी महासभा की तरफ से आपको धन्यवाद प्रेषित करता हूं आंदोलन में पहुंचे युवा छात्र बुद्धिजीवी कर्मचारी पुलिस पत्रकार प्रशासन पिछला वर्ग के नेताओं को धन्यवाद प्रेषित करता आप सभी को जय ओबीसी जय संविधान जय जवान जय किसान जय भारत अगर जल्द आरक्षण लागू नहीं हुआ ओबीसी का तो दिल्ली दूर नहीं है याद रखना बुंदेलखंड की धरती से यह उबाल शुरू हो रहा है अंग्रेजों के खिलाफ ही आंदोलन यहीं से शुरू किया गया था तो तैयार रहिए2
- मडोरी घाट पर अवैध रेत परिवहन - तेज खबर अपडेट-------------- *टीकमगढ़ | जतारा।* ठेका निरस्त होने के बाद भी टीकमगढ़ जिले में अवैध रेत खनन थम नहीं रहा है। ताजा मामला जतारा क्षेत्र के मडोरी घाट का है, जहां शनिवार को अवैध रूप से बालू का परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉलियां देखी गईं। मामले को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवीन साहू ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि *मडोरी घाट पर भाजपा नेताओं के संरक्षण में खुलेआम अवैध रेत का परिवहन हो रहा है।* प्रशासन जानबूझकर कार्रवाई से बच रहा है। *कांग्रेस का आरोप -* जिलाध्यक्ष नवीन साहू ने कहा कि टानगा और मडोरी घाट पर लगातार ट्रैक्टरों से रेत निकाली जा रही है। आम किसान एक ट्रॉली रेत ले जाता है तो कार्रवाई हो जाती है, लेकिन खनन माफियाओं पर कोई कार्रवाई नहीं होती। *प्रशासन की कार्रवाई -* उधर खनिज विभाग ने पलेरा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान ओवरलोड रेत से भरा एक डंपर जब्त किया है। जिला खनिज अधिकारी विपुल रावत ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर लगातार जांच जारी है। फिलहाल मडोरी घाट से रेत परिवहन का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।1
- दिगौड़ा कस्बा में भैंसे व गाय मिली, किले के पीछे आंगनबाड़ी में रखे गए दिगौड़ा, 1 नवंबर दिगौड़ा कस्बा में आज रविवार की देर शाम को स्थानीय लोगों ने बेसहारा घूम रहे मवेशियों को पकड़ा है। इन मवेशियों को किले के पीछे स्थित आंगनबाड़ी में रखा गया है। इन मवेशियों में कुल 4 भैंसें और 1 गाय हैं। लोगों ने अपील की है कि यह मवेशी जिस भी व्यक्ति के हों, वे संबंधित स्थान पर आकर अपने मवेशियों को ले जा सकते हैं।1