logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गाजीपुर: मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना की वार्षिक कार्ययोजना को मिली अंतिम मंजूरी गाजीपुर में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना की वार्षिक कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के लिए जनपद स्तरीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य वित्तीय वर्ष के लक्ष्यों की समीक्षा करना, योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना और पूर्व लाभार्थियों की पुनरावृत्ति रोकना रहा। सीडीओ संतोष कुमार वैश्य ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा आवंटित लक्ष्यों की पूर्ति शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिला उद्यान अधिकारी आशीष कुमार ने कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए बताया कि जनपद को 12 हेक्टेयर फल क्षेत्र विस्तार, 50 हेक्टेयर शाकभाजी क्षेत्र विस्तार, 3400 रनिंग मीटर घेराबंदी, 150 बॉक्स मधुमक्खी पालन तथा 5 यूनिट इको लाइट ट्रैप का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। योजना का क्रियान्वयन 'प्रथम आवक-प्रथम पावक' के सिद्धांत पर किया जाएगा। पूर्व में संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के शेष पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस योजना के लिए किसी अन्य पोर्टल पर आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन अथवा औद्यानिक विकास कार्यक्रम के किसी भी पूर्व लाभार्थी को इस नई योजना का लाभ दोबारा न दिया जाए। बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी मंगलेश सिंह, परियोजना निदेशक दीनदयाल, कृषि विज्ञान केंद्र आंकुशपुर के वैज्ञानिक डॉ. दीपक प्रजापति, मंडी निरीक्षक ऋषि सिंह, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, प्रगतिशील कृषक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज गाजीपुर

15 hrs ago
user_Jitendra Singh Kushwaha
Jitendra Singh Kushwaha
Local News Reporter गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago
88c481ce-1d1c-4bbe-80ef-8c965d3e1467

गाजीपुर: मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना की वार्षिक कार्ययोजना को मिली अंतिम मंजूरी गाजीपुर में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना की वार्षिक कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के लिए जनपद स्तरीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य वित्तीय वर्ष के लक्ष्यों की समीक्षा करना, योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना और पूर्व लाभार्थियों की पुनरावृत्ति रोकना रहा। सीडीओ संतोष कुमार वैश्य ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा आवंटित लक्ष्यों की पूर्ति शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिला उद्यान अधिकारी आशीष कुमार ने कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए बताया कि जनपद को 12 हेक्टेयर फल क्षेत्र विस्तार, 50 हेक्टेयर शाकभाजी क्षेत्र विस्तार, 3400

0614846b-0313-44b2-acb1-9ad9bcf61fe0

रनिंग मीटर घेराबंदी, 150 बॉक्स मधुमक्खी पालन तथा 5 यूनिट इको लाइट ट्रैप का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। योजना का क्रियान्वयन 'प्रथम आवक-प्रथम पावक' के सिद्धांत पर किया जाएगा। पूर्व में संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के शेष पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस योजना के लिए किसी अन्य पोर्टल पर आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन अथवा औद्यानिक विकास कार्यक्रम के किसी भी पूर्व लाभार्थी को इस नई योजना का लाभ दोबारा न दिया जाए। बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी मंगलेश सिंह, परियोजना निदेशक दीनदयाल, कृषि विज्ञान केंद्र आंकुशपुर के वैज्ञानिक डॉ. दीपक प्रजापति, मंडी निरीक्षक ऋषि सिंह, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, प्रगतिशील कृषक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज गाजीपुर

More news from Ghazipur and nearby areas
  • Post by Bala Ji
    1
    Post by Bala Ji
    user_Bala Ji
    Bala Ji
    Jakhania, Ghazipur•
    12 hrs ago
  • Post by Tohid Khan
    1
    Post by Tohid Khan
    user_Tohid Khan
    Tohid Khan
    Photographer Sevrai, Ghazipur•
    14 hrs ago
  • घोसी ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में महाशिवरात्रि पर्व पर अखंड हरि कीर्तन समापन पर भण्डारे का आयोजन पहुंचे हजारों श्रद्धालु
    1
    घोसी ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में महाशिवरात्रि पर्व पर अखंड हरि कीर्तन समापन पर भण्डारे का आयोजन पहुंचे हजारों श्रद्धालु
    user_Umesh Yadav
    Umesh Yadav
    पत्रकार मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Har ek ladke ki soch ek ladki ke prati 😅☺️🤪😇 only masti😉😍
    1
    Har ek ladke ki soch ek ladki ke prati  😅☺️🤪😇 only masti😉😍
    user_Lav Chaudhary
    Lav Chaudhary
    Chausa, Buxar•
    9 hrs ago
  • अपना मऊ महादेव...! बहुत बहुत आभार मंत्री महोदय जी A K Sharma मऊ जनपद में स्वच्छता और विकास को लेकर आपका बहुत ही बड़ा योगदान है। फाईटर इंडिया न्यूज़ The Blue Mike #jeettaklivenews #दलजीतसिंह #maunathbhanjan #HumaraUP #NayeBharatKaNayaUP #reelschallenge #maumahadev #facebookreels #fbreels #reelsviralシ
    1
    अपना मऊ महादेव...! बहुत बहुत आभार मंत्री महोदय जी A K Sharma 
मऊ जनपद में स्वच्छता और विकास को लेकर आपका बहुत ही बड़ा योगदान है।
फाईटर इंडिया न्यूज़
The Blue Mike 
#jeettaklivenews #दलजीतसिंह #maunathbhanjan #HumaraUP #NayeBharatKaNayaUP #reelschallenge #maumahadev #facebookreels #fbreels #reelsviralシ
    user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • आपलोग सपोर्ट मिलकर साथ-साथ अधिकार अपना अधिकार पहचान सपना क्यो कि जनता अपना नमस्कार
    1
    आपलोग सपोर्ट मिलकर साथ-साथ अधिकार अपना अधिकार पहचान सपना क्यो कि जनता अपना नमस्कार
    user_Sushil kumar sharma संपादक
    Sushil kumar sharma संपादक
    बक्सर, बक्सर, बिहार•
    20 min ago
  • Post by Chhotelal Prasad
    1
    Post by Chhotelal Prasad
    user_Chhotelal Prasad
    Chhotelal Prasad
    Local Politician चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Bala Ji
    1
    Post by Bala Ji
    user_Bala Ji
    Bala Ji
    Jakhania, Ghazipur•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.