बागपत में पुराने वाहनों पर कार्रवाई के विरोध में किसानों का धरना BAGHPAT DESK : बागपत में पुराने वाहनों पर हो रही कार्रवाई के विरोध में किसान संगठनों ने आरटीओ कार्यालय पर धरना दिया। किसानों ने साफ किया कि अगर यह कार्रवाई नहीं रोकी गई, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी परिवहन विभाग के अधिकारियों की होगी। बागपत में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई हो रही है। परिवहन विभाग 400 से ज्यादा वाहनों पर कार्रवाई कर उन्हें स्क्रैप के लिए भेज चुका है। जिले भर में 40 हजार वाहन ऐसे हैं, जिन पर कार्रवाई होनी है। आरटीओ विपिन कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रही है। यह आगे भी जारी रहेगी। एआरटीओ के धरने में न पहुंचने पर किसानों ने नाराजगी जताई। उन्होंने एआरटीओ के ऑफिस में पहुंचकर हंगामा किया। इसके बाद एआरटीओ विपिन कुमार और पीटीओ मौके पर पहुंचे। किसानों का धरना अभी भी जारी है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) समेत कई किसान संगठन आरटीओ कार्यालय पर धरना दे रहे हैं। बागपत में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई हो रही है। समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी समेत कई विपक्षी दल इस कार्रवाई को लेकर भाजपा पर हमलावर हैं। उनका कहना है कि सरकार स्क्रैप कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए यह अभियान चला रही है। भाकियू कार्यकर्ता प्रदीप धामा ने कहा कि आज सिर्फ एक दिन का धरना देकर ट्रेलर दिखाया गया है। अगर यह कार्रवाई नहीं रोकी गई, तो बड़ा आंदोलन होगा। उन्होंने महेंद्र सिंह टिकैत के जिला बनने पर हुए आंदोलन जैसा ही अभियान चलाने की बात कही। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कहा कि सरकार मनमानी कर रही है। अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा है। इस कार्रवाई से जरूरतमंद किसानों पर आर्थिक और मानसिक रूप से बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि इस कार्रवाई को तुरंत रोका जाए, नहीं तो जिले में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

- पिलखुआ, हापुड़ जी.एस. आयुर्वेद कॉलेज में 11वें आयुर्वेद दिवस समारोह का भव्य समापन। पिलखुआ, हापुड़ जी.एस. आयुर्वेद कॉलेज में 11वें आयुर्वेद दिवस समारोह का भव्य समापन पिलखुआ से इस वक्त की महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है, जहां जी.एस. आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” थीम के साथ आयोजित 11वें आयुर्वेद दिवस समारोह का भव्य समापन हुआ। 11 सितंबर से शुरू हुए इस समारोह में आयुर्वेद के महत्व, वैज्ञानिक अनुसंधान और आधुनिक चिकित्सा के क्षेत्र में इसकी उपयोगिता को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समारोह के शुभारंभ के अवसर पर कॉलेज की प्रबंध निदेशक श्रीमती सोनाली शर्मा, प्रधानाचार्या डॉ. भावना सिंह, उप-प्रधानाचार्या डॉ. जीना पटनायक, एमएस डॉ. प्रवीण गोयल और समन्वयक डॉ. किरण तंवर सहित संस्थान के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। समारोह का मुख्य आकर्षण एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार रहा। इसमें देशभर से पहुंचे विषय विशेषज्ञों और शोधार्थियों ने आयुर्वेद के वैज्ञानिक अनुसंधान, वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता और चिकित्सकीय उपयोगिता को लेकर अपने विचार साझा किए। वहीं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए निबंध लेखन, वाद-विवाद, पोस्टर मेकिंग, क्विज, खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इसके साथ ही नुक्कड़ नाटक और जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य शिविर लगाए गए और औषधीय पौधों का वितरण भी किया गया। समारोह के अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान धन्वंतरि का विधिवत पूजन और धन्वंतरि होम यानी हवन किया गया। इस दौरान सभी के उत्तम स्वास्थ्य, आरोग्य और मंगल की कामना की गई। कार्यक्रम के माध्यम से संस्थान की ओर से आयुर्वेद के प्राचीन ज्ञान को वैज्ञानिक अनुसंधान और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया। 11वें आ1
- शादी का स्वाद बहुत सुंदर और बहुत कष्ट पहुँचा सकता है। नही तो आप इस वीडियो ध्यान से देख अपना मूल्यांकन कर शादी निर्वहन की प्रतिज्ञा लेकर ही जीवन को सुखद सहयोगी जीये। खुद जीओ और को भी जीने दो। यह जनहित मे अपने ब्वाय व गर्लफ्रेंड को अपने परिवार सदस्य मित्र और सनातन धर्म अनुयाई को कम से कम 24 को जरूर भेज दे। धन्यवाद पंडित कुंजबिहारी.वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक मीडिया कार्यक्रम प्रभारी,अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा पंजीकृत एनसीआर भारत । इनकी श्रीबालाजी इण्डस्ट्रियल पार्क मोदीनगर हापुड रोड एप्रूव्ड प्लाट बुकिंग वीडियो बनाए धन्यवाद1
- डॉ रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर रावण की पोल खोलनी शुरू कर दी है....1
- एक बाइक… पांच नाबालिग छात्र… और सड़क पर नियमों की खुली अनदेखी! सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक ही बाइक पर पांच नाबालिग छात्र सवार दिखाई दे रहे हैं। सवाल यह है कि इतनी बड़ी लापरवाही के बावजूद सड़क पर कोई रोकने-टोकने वाला नहीं था? मामला सामने आने के बाद पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। अब सवाल सिर्फ यातायात नियमों के उल्लंघन का नहीं, बल्कि नाबालिगों की जान और सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की सुरक्षा का भी है। आखिर पांच नाबालिग एक बाइक पर कैसे पहुंचे? बाइक किसकी थी? इसे कौन चला रहा था? और क्या इस मामले में जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होगी? एक वायरल वीडियो ने सिस्टम और अभिभावकों—दोनों के सामने सवाल खड़ा कर दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस की जांच में क्या सामने आता है और इस लापरवाही पर क्या कार्रवाई होती है।1
- मेरठ में सेंट्रल मार्केट के मुद्दे पर सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार को घेरा मेरठ में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के समर्थन में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में एकत्रित हुए सपा कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में व्यापारियों की मदद करना चाहती है तो विधानसभा और केंद्र में कानून लाकर व्यापारियों को राहत दी जाए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को आश्वासन देने के बजाय उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मेरठ के सांसद, राज्य मंत्री और महापौर की ओर से व्यापारियों को लगातार आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका लाभ नहीं मिल रहा है। सपा कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में भाजपा के पदाधिकारियों ने व्यापारियों को मार्केट न टूटने का आश्वासन दिया था। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बीजेपी नेताओ ने व्यापारियों को मिठाई खिलाकर दुकानें खुलवाई, लेकिन करीब दो महीने बाद 50 से अधिक दुकानों पर फिर बुलडोजर चलाया गया। प्रदर्शन के दौरान सपा विधायक अतुल प्रधान ने भी व्यापारियों के समर्थन में आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि जब सरकार व्यापारियों की मदद करने की बात कर रही है, तो उसे वास्तव में व्यापारियों की मदद करनी चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। बाइट - अतुल प्रधान सपा विधायक सरधना बाइट - शाहिद मंजूर, सपा विधायक किठौर सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार से व्यापारियों को राहत देने और सेंट्रल मार्केट से जुड़े विवाद का स्थायी समाधान निकालने की मांग की।1
- बिसवां / सीतापुर।कस्बे के शीतला देवी मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव के समापन पर बृहस्पतिवार को भव्य आरती का आयोजन बिसवां / सीतापुर।कस्बे के शीतला देवी मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव के समापन पर बृहस्पतिवार को भव्य आरती का आयोजन व भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।उसके उपरांत गणेश शोभायात्रा नगर में निकाली गई जिसमें श्रद्धालुओं ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते नजर आए। साथ ही गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू फिर आना के उद्बोधन के साथ अबीर गुलाल उड़ते महिलाएं पुरुष बच्चे सभी चल रहे थे ।कस्बे के बड़े चौराहे पर मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मटकी को फोड़ने की होड लगी रही। पिरामिड बना बना कर मटकी फोड़ने का प्रयास किया गया अंत में आखिर मटकी फूठी ही गई। इसके उपरांत शारदा नहर के पुल पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन वैदिक रीति रिवाज के साथ किया गया। सुरक्षा की दृष्टिकोण से भारी पुलिस दल साथ में मौजूद रहा। रिपोर्ट आशीष कुमार मिश्र तहसील संवाददाता बिसवां1
- थाना हापुड़ देहात पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह का किया पर्दाफाश 44 पेटी अवैध शराब कीमत करीब 3.75 लाख रुपये व शराब तस्करी में प्रयुक्त क्रेटा गाड़ी बरामद। जनपद हापुड़ में थाना हापुड़ देहात पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के एक सदस्य को किया गिरफ्तार। जिसके कब्जे से 44 पेटी अवैध शराब (कीमत करीब 3.75 लाख रुपये) व शराब तस्करी में प्रयुक्त क्रेटा गाड़ी बरामद।* गिरफ्तार अभियुक्त अवैध शराब को हरियाणा राज्य से लाकर बिहार राज्य में शराब प्रतिबन्धित होने के कारण अधिक कीमत पर सप्लाई कर आर्थिक लाभ कमाता था।1
- यह तस्वीर आपके भी बच्चे की हो सकती है, सावधान रहें और सतर्क रहें.....1
- मकान में हुई चोरी की घटना का बाबूगढ़ पुलिस ने किया खुलासा एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पीली व सफेद धातु के आभूषण, नकदी, अवैध असलहा व घटना में प्रयुक्त स्कूटी की बरामद जनपद हापुड़ में थाना बाबूगढ़ पुलिस ने ग्राम शाहपुर जट्ट मे एक मकान में चोरी करने की घटना का किया खुलासा एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार। जिसके कब्जे से पीली व सफेद धातु के आभूषण, नकदी, अवैध असलहा व घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी चोर है, जिसके विरुद्ध जनपद गौतमबुद्धनगर व हापुड़ में चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर आदि से सम्बन्धित करीब 02 अभियोग पंजीकृत हैं।1