logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फर्रुखाबाद में फिर बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर:चेतावनी बिंदु से सिर्फ 20 सेमी दूर, तटवर्ती गांवों की बढ़ी चिंता फर्रुखाबाद में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, जो शुक्रवार को 136.40 सेंटीमीटर दर्ज किया गया। यह चेतावनी बिंदु से मात्र 20 सेंटीमीटर नीचे है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश को जलस्तर में वृद्धि का कारण बताया जा रहा है। पिछले दो दिनों से जलस्तर में गिरावट दर्ज की जा रही थी, लेकिन गुरुवार रात अचानक इसमें वृद्धि हुई। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक गंगा का जलस्तर 136.40 सेंटीमीटर पर पहुंच गया। पांचाल घाट पर चेतावनी बिंदु 136.60 सेंटीमीटर निर्धारित है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों के निवासियों में चिंता बढ़ गई है। हालांकि, जिला प्रशासन ने बाढ़ से बचाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले ही पूरी कर ली हैं। नरौरा बांध से 163181 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया है, जिससे जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर जा सकता है। वहीं, रामगंगा नदी का जलस्तर अभी 'बिलो गेज' स्थिति में है। खो बैराज से 2100 क्यूसेक, रामनगर बैराज से 648 क्यूसेक और हरेली बैराज से 140 क्यूसेक पानी रामगंगा में छोड़ा गया है।

12 hrs ago
user_सत्य24 न्यूज
सत्य24 न्यूज
Computer Networking Center कलां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago
c9b0d7c0-c773-4e7c-a7b4-6c2058f951c8

फर्रुखाबाद में फिर बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर:चेतावनी बिंदु से सिर्फ 20 सेमी दूर, तटवर्ती गांवों की बढ़ी चिंता फर्रुखाबाद में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, जो शुक्रवार को 136.40 सेंटीमीटर दर्ज किया गया। यह चेतावनी बिंदु से मात्र 20 सेंटीमीटर नीचे है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश को जलस्तर में वृद्धि का कारण बताया जा रहा है। पिछले दो दिनों से जलस्तर में गिरावट दर्ज की जा रही थी, लेकिन गुरुवार रात अचानक इसमें वृद्धि हुई। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक गंगा का जलस्तर 136.40 सेंटीमीटर पर पहुंच गया। पांचाल घाट पर चेतावनी बिंदु 136.60 सेंटीमीटर निर्धारित है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों के निवासियों में चिंता बढ़ गई है। हालांकि, जिला प्रशासन ने बाढ़ से बचाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले ही पूरी कर ली हैं। नरौरा बांध से 163181 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया है, जिससे जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर जा सकता है। वहीं, रामगंगा नदी का जलस्तर अभी 'बिलो गेज' स्थिति में है। खो बैराज से 2100 क्यूसेक, रामनगर बैराज से 648 क्यूसेक और हरेली बैराज से 140 क्यूसेक पानी रामगंगा में छोड़ा गया है।

More news from Farrukhabad and nearby areas
  • फर्रुखाबाद। थाना कादरी गेट क्षेत्र के पांचाल घाट पर एडीजी जोन कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ ने डीआईजी यमुना प्रसाद और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के साथ कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। फर्रुखाबाद। थाना कादरी गेट क्षेत्र के पांचाल घाट पर एडीजी जोन कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ ने डीआईजी यमुना प्रसाद और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के साथ कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। #utter pradesh #kanpur #farrukhabad #fatehgarh #ADG zon# DIG# news #janta ki avaaj #follow me
    1
    फर्रुखाबाद।
 थाना कादरी गेट क्षेत्र के पांचाल घाट पर एडीजी जोन कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ ने डीआईजी यमुना प्रसाद और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के साथ कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। 
फर्रुखाबाद। 
थाना कादरी गेट क्षेत्र के पांचाल घाट पर एडीजी जोन कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ ने डीआईजी यमुना प्रसाद और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के साथ कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
#utter pradesh #kanpur #farrukhabad #fatehgarh #ADG zon# DIG# news #janta ki avaaj #follow me
    user_Kuldip Rajput
    Kuldip Rajput
    Voice of people Amritpur, Farrukhabad•
    13 hrs ago
  • कांवड़ यात्रा पर जीरो चूक का अल्टीमेटम, हर सेकेंड रहें अलर्ट : एडीजी एस.के. भगत एटा में हाईलेवल समीक्षा बैठक, 5 जोन और 18 सेक्टर में सुरक्षा का कड़ा पहरा; मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश एटा। श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जनपद एटा में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एस.के. भगत ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर सूचना पर तत्काल कार्रवाई, हर गतिविधि पर सतर्क निगरानी और प्रत्येक अधिकारी की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिलाधिकारी अरविन्द सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन ने पिछले एक माह से चल रही तैयारियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। कांवड़ मार्गों की सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्जन, सेक्टरवार ड्यूटी, कंट्रोल रूम संचालन, पीस कमेटी बैठकों तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी बिंदुओं की जानकारी एडीजी को दी गई। समीक्षा के उपरांत एडीजी एस.के. भगत ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के प्रत्येक रूट पर पुलिस बल पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहे। विशेष रूप से मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थलों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने यूपी-112 की पीआरवी वाहनों को लगातार गश्त करने, संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। एडीजी ने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और यातायात प्रबंधन को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने बताया कि जनपद को सुरक्षा की दृष्टि से 5 जोन एवं 18 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
    1
    कांवड़ यात्रा पर जीरो चूक का अल्टीमेटम, हर सेकेंड रहें अलर्ट : एडीजी एस.के. भगत
एटा में हाईलेवल समीक्षा बैठक, 5 जोन और 18 सेक्टर में सुरक्षा का कड़ा पहरा; मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश
एटा। श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जनपद एटा में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एस.के. भगत ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर सूचना पर तत्काल कार्रवाई, हर गतिविधि पर सतर्क निगरानी और प्रत्येक अधिकारी की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
बैठक में जिलाधिकारी अरविन्द सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन ने पिछले एक माह से चल रही तैयारियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। कांवड़ मार्गों की सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्जन, सेक्टरवार ड्यूटी, कंट्रोल रूम संचालन, पीस कमेटी बैठकों तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी बिंदुओं की जानकारी एडीजी को दी गई।
समीक्षा के उपरांत एडीजी एस.के. भगत ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के प्रत्येक रूट पर पुलिस बल पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहे। विशेष रूप से मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थलों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने यूपी-112 की पीआरवी वाहनों को लगातार गश्त करने, संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
एडीजी ने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और यातायात प्रबंधन को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने बताया कि जनपद को सुरक्षा की दृष्टि से 5 जोन एवं 18 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
    user_Amit Gupta Ptrkar Etah
    Amit Gupta Ptrkar Etah
    Newspaper publisher अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सामाजिक समरसता संगोष्ठी में अमर शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर को श्रद्धांजलि सामाजिक एकता पर दिया गया जोर सामाजिक समरसता संगोष्ठी में अमर शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर को श्रद्धांजलि, सामाजिक एकता पर दिया गया जोर हुकुम सिंह संवादाता दातागंज (बदायूं), 31 जुलाई। दातागंज में शुक्रवार को सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं मेरठ के तत्कालीन सदर कोतवाल अमर शहीद धनसिंह गुर्जर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके अद्वितीय साहस, वीरता और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' ने कहा कि अमर शहीद धनसिंह गुर्जर ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष कर देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में भाईचारा, समानता और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, युवाओं के सशक्तिकरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सामाजिक जागरूकता तथा क्षेत्र के समग्र विकास जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से ही विकास की गति तेज होगी और सामाजिक सौहार्द को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए विधायक के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में मौजूद कई लोगों ने आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी तथा विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' के नेतृत्व के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। संगोष्ठी में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, सर्व समाज के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन, युवा, महिलाएं एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता, राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।
    4
    सामाजिक समरसता संगोष्ठी में अमर शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर को श्रद्धांजलि सामाजिक एकता पर दिया गया जोर
सामाजिक समरसता संगोष्ठी में अमर शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर को श्रद्धांजलि, सामाजिक एकता पर दिया गया जोर
हुकुम सिंह संवादाता
दातागंज (बदायूं), 31 जुलाई। दातागंज में शुक्रवार को सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं मेरठ के तत्कालीन सदर कोतवाल अमर शहीद धनसिंह गुर्जर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके अद्वितीय साहस, वीरता और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' ने कहा कि अमर शहीद धनसिंह गुर्जर ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष कर देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में भाईचारा, समानता और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत किया जा सकता है।
कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, युवाओं के सशक्तिकरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सामाजिक जागरूकता तथा क्षेत्र के समग्र विकास जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से ही विकास की गति तेज होगी और सामाजिक सौहार्द को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए विधायक के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में मौजूद कई लोगों ने आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी तथा विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' के नेतृत्व के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
संगोष्ठी में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, सर्व समाज के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन, युवा, महिलाएं एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता, राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।
    user_Hukum Singh आपकी आवाज जनता तक
    Hukum Singh आपकी आवाज जनता तक
    Local News Reporter Dataganj, Budaun•
    15 hrs ago
  • CITY NEWS कांवड़ यात्रा को लेकर एडीजी का पांचालघाट दौरा, परखीं सुरक्षा व्यवस्था
    1
    CITY NEWS कांवड़ यात्रा को लेकर एडीजी का पांचालघाट दौरा, परखीं सुरक्षा व्यवस्था
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • *प्रेस नोट- थाना सिंधौली* *जनपद शाहजहाँपुर* *सराहनीय कार्य दिनांक 31.07.2026* *जनपदीय एस0ओ0जी/सर्विलांस सेल एवं थाना सिंधौली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में महिलाओं से कुण्डल-झुमकी लूटने वाला शातिर अभियुक्त को मय माल, अवैध शस्त्र, कारतूस व घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल सहित किया गया गिरफ्तार।* *प्रेस नोट- थाना सिंधौली* *जनपद शाहजहाँपुर* *सराहनीय कार्य दिनांक 31.07.2026* *जनपदीय एस0ओ0जी/सर्विलांस सेल एवं थाना सिंधौली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में महिलाओं से कुण्डल-झुमकी लूटने वाला शातिर अभियुक्त को मय माल, अवैध शस्त्र, कारतूस व घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल सहित किया गया गिरफ्तार।* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के नेतृत्व में जनपद में घटित कुण्डल, झुमकी आदि जेवरात छिनैती/ लूट अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया के निकट निर्देशन एंव श्रीमान क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के निकट पर्यवेक्षण में जनपदीय एस0ओ0जी/ सर्विलांस टीम व थाना सिंधौली पुलिस टीम द्वारा महिलाओं से कुण्डल, झुमकी आदि जेवरात लूटने वाले एक अभियुक्त को मय माल व अवैध शस्त्र व कारतूस एंव घटना मे प्रयुक्त चोरी की बाईक सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। *संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 27.07.2026 को समय करीब 14.30 बजे वादी श्री आनन्द पुत्र राकेश निवासी ग्राम बीबीपुर थाना से0म0 दक्षिणी, शाहजहाँपुर अपनी पत्नी श्रीमती सोनी व अपने दो बच्चों के साथ अपनी बाईक से अपनी ससुराल ग्राम खानपुर थाना पुवायाँ, शाहजहाँपुर से शारदा नहर पटरी होकर अपने गांव बीबीपुर जा रहे थे। जब वह ग्राम रेहरिया पुल, थाना क्षेत्र सिंधौली के पास पहुंचे तो पीछे से बाईक पर आये एक अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से वादी की पत्नी श्रीमती सोनी के दोनों कानों के कुंडल झपट्टा मारकर, छीनकर कोरोकुईया/सिंधौली की तरफ भाग गया था। इस घटना के सम्बन्ध मे थाना सिंधौली पर मु0अ0सं0 356/2026, धारा- 304(2) बी.एन.एस. बनाम एक व्यक्ति बाईक सवार अज्ञात पंजीकृत किया गया । विवेचना के दौरान घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा चैक करने एवं यक्ष ऐप के माध्यम से अपराधियों की जानकारी एंव पतारसी की गयी । इसी दौरान दिनांक 30/31.07.2026 की रात्रि में जब उपरोक्त तीनों टीमो के द्वारा बाबा त्रिलोकीनाथ मन्दिर तिराहा रिंग रोड थाना सिंधौली क्षेत्र में संदिग्ध वाहन/ व्यक्तियों की चैकिंग की जा रही थी तो इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक बाईक सवार व्यक्ति को दिनांक 31.07.2026 में समय करीब रात्रि 12.40 बजे पकड़ लिया । पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम पंकज उर्फ पिन्कू पुत्र श्यामबिहारी निवासी ग्राम भटपुरा चंदू थाना पुवायाँ शाहजहाँपुर उम्र करीब 28 वर्ष बताया, जिसके कब्जे से एक तमंचा .12 बोर एवं 02 जिन्दा कारतूस .12 बोर तथा 01 फोन ओप्पो कंपनी तथा पीली धातु के 04 कुण्डल व 04 टुकडे कुण्डल के व नगद 8000 रुपये बरामद हुए तथा घटना में प्रयुक्त HF डीलक्स बाइक बरामद हुई, जिसे अभियुक्त पंकज उर्फ पिन्कू उपरोक्त ने दो तीन महीने पूर्व मछेछा, खीरी से चोरी करना बताया, जिसके सम्बन्ध मे थाना कोतवाली सदर, जिली खीरी मे मुकदमा पंजीकृत होना पाया गया । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* पंकज उर्फ पिन्कू पुत्र श्यामबिहारी निवासी ग्राम भटपुरा चंदू थाना पुवायाँ ,शाहजहाँपुर (उम्र करीब 28 वर्ष) *गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक/समय-* बाबा त्रिलोकीनाथ मन्दिर तिराहा रिंग रोड थाना सिंधौली ,दिनांक 31.07.26 समय करीब रात्रि 12.40 बजे *पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 359/2026, धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना सिंधौली, शाहजहाँपुर *बरामदगी का विवरण-* 1. घटना मे प्रयुक्त एक चोरी की मोटर साईकिल HF डिलक्स UP31AX0747 2. घटना मे प्रयुक्त एक मोबाईल फोन 3. पीली धातु के 4 कुण्डल, 04 टुकड़े कुण्डल के 4. 01 अवैध तमंचा .12 बोर व 02 जिन्दा कारतूस .12 बोर *अभियुक्त पंकज उर्फ पिन्कू पुत्र श्यामबिहारी का आपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0स0-08/2015 धारा 379/411 भादवि थाना बण्डा जनपद शाहजहाँपुर 2. मु0अ0स0-311/2018 धारा 394/411 भादवि थाना सिंधौली जनपद शाहजहाँपुर 3. मु0अ0स0-368/2018 धारा 392/411 भादवि थाना सिंधौली जनपद शाहजहाँपुर 4. मु0अ0स0-425/2018 धारा 307/411/414/420/467/468/471 भादवि थाना सिंधौली, शाहजहाँपुर 5. मु0अ0स0-426/2018 धारा 25 आयुध अधिनियम थाना सिंधौली जनपद शाहजहाँपुर 6. मु0अ0स0-565/2018 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम थाना सिंधौली जनपद शाहजहाँपुर 7. मु0अ0स0-308/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना मोहम्मदी जनपद खीरी 8. मु0अ0स0-840/2021 धारा 323/352/452 भादवि थाना पुवायां जनपद शाहजहाँपुर 9. मु0अ0स0-957/2021 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना पुवायां जनपद शाहजहाँपुर 10. मु0अ0स0-55/2022 धारा 392/411 भादवि थाना बिलसण्डा जनपद पीलीभीत 11. मु0अ0स0-114/2022 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम थाना बिलसण्डा जनपद पीलीभीत 12. मु0अ0स0-71/2022 धारा 392 भादवि थाना दियूरिया कलां जनपद पीलीभीत 13. मु0अ0स0-204/2023 धारा 392/411/413 भादवि थाना गोला जनपद खीरी 14. मु0अ0स0-235/2023 धारा 341/392/411 भादवि थाना गोला जनपद खीरी 15. मु0अ0स0-518/2023 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना गोला जनपद खीरी 16. मु0अ0स0-526/2023 धारा 2(b)(i)/3 गैंगस्टर अधिनियम थाना गोला जनपद खीरी 17. मु0अ0स0-1084/2023 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी 18. मु0अ0स0-153/2023 धारा 394 भादवि थाना मैलानी जनपद खीरी 19. मु0अ0सं0 356/2026, धारा- 304(2)/317(2) बी.एन.एस. थाना सिंधौली शाहजहाँपुर 20. मु0अ0सं0 359/2026, धारा- 3/25 आयुध अधि0 थाना सिंधौली शाहजहाँपुर *पूछताछ विवरण-* पूछताछ के दौरान अभियुक्त पंकज उर्फ पिन्कू ने जुर्म का इकबाल करते हुए दो कुण्डल दिनांक 27.07.2026 को नवाबपुर गंगापुर से कोरोकुइयां की ओर शारदा नहर की पटरी पर थाना क्षेत्र सिंधौली से छीनना बताया । इसके अलावा अन्य कुण्डल अपने साथी राजकुमार पुत्र रामभरोसे निवासी ग्राम कैथनपुरवा थाना मझिला जिला हरदोई के साथ मिलकर दिनांक 22.07.2026 थाना पसगवां, खीरी क्षेत्र से लूटना बताया तथा दिनांक 26.07.2026 को मोहद्दियापुर से चौहत्तर चौराहा थाना उचौलिया, खीरी क्षेत्र से छीनना बताया। यह भी बताया कि दोनो अभियुक्त पूर्व मे भी लूट / छिनैती के कई अपराधो मे जेल जा चुके हैं । गिरफ्तार अभियुक्त पंकज उर्फ पिन्कू उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 359/2026, धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना सिंधौली, शाहजहाँपुर पर दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तारी करने वाली टीम –* 1. श्री मोहन देव शर्मा, प्रभारी एस0ओ0जी/सर्विलांस शाहजहाँपुर मय टीम 2. श्री अजीत सिंह, उप निरीक्षक थाना सिंधौली जनपद शाहजहाँपुर। 3. आरक्षी अंकित कुमार, थाना सिंधौली जनपद शाहजहाँपुर 4. आरक्षी संजीव कुमार, थाना सिंधौली जनपद शाहजहाँपुर 5. आरक्षी शरद तोमर, थाना सिंधौली जनपद शाहजहाँपुर 6. आरक्षी गिरीश कुमार, थाना सिंधौली जनपद शाहजहाँपुर 7. आरक्षी सुनील कुमार, थाना सिंधौली जनपद शाहजहाँपुर
    3
    *प्रेस नोट- थाना सिंधौली*
*जनपद शाहजहाँपुर*
*सराहनीय कार्य दिनांक 31.07.2026*

*जनपदीय एस0ओ0जी/सर्विलांस सेल एवं थाना सिंधौली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में महिलाओं से कुण्डल-झुमकी लूटने वाला शातिर अभियुक्त को मय माल, अवैध शस्त्र, कारतूस व घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल सहित किया गया गिरफ्तार।*
*प्रेस नोट- थाना सिंधौली*
*जनपद शाहजहाँपुर*
*सराहनीय कार्य दिनांक 31.07.2026*
*जनपदीय एस0ओ0जी/सर्विलांस सेल एवं थाना सिंधौली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में महिलाओं से कुण्डल-झुमकी लूटने वाला शातिर अभियुक्त को मय माल, अवैध शस्त्र, कारतूस व घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल सहित किया गया गिरफ्तार।*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के नेतृत्व में जनपद में घटित कुण्डल, झुमकी आदि जेवरात छिनैती/ लूट अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया के निकट निर्देशन एंव श्रीमान क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के निकट पर्यवेक्षण में जनपदीय एस0ओ0जी/ सर्विलांस टीम व थाना सिंधौली पुलिस टीम द्वारा महिलाओं से कुण्डल, झुमकी आदि जेवरात लूटने वाले एक अभियुक्त को मय माल व अवैध शस्त्र व कारतूस एंव घटना मे प्रयुक्त चोरी की बाईक सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। 
*संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 27.07.2026 को समय करीब 14.30 बजे वादी श्री आनन्द पुत्र राकेश निवासी ग्राम बीबीपुर थाना से0म0 दक्षिणी, शाहजहाँपुर अपनी पत्नी श्रीमती सोनी व अपने दो बच्चों के साथ अपनी बाईक से अपनी ससुराल ग्राम खानपुर थाना पुवायाँ, शाहजहाँपुर से शारदा नहर पटरी होकर अपने गांव बीबीपुर जा रहे थे। जब वह ग्राम रेहरिया पुल, थाना क्षेत्र सिंधौली के पास पहुंचे तो पीछे से बाईक पर आये एक अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से वादी की पत्नी श्रीमती सोनी के दोनों कानों के कुंडल झपट्टा मारकर, छीनकर कोरोकुईया/सिंधौली की तरफ भाग गया था। इस घटना के सम्बन्ध मे थाना सिंधौली पर मु0अ0सं0 356/2026, धारा- 304(2) बी.एन.एस. बनाम एक व्यक्ति बाईक सवार अज्ञात पंजीकृत किया गया । विवेचना के दौरान घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा चैक करने एवं यक्ष ऐप के माध्यम से अपराधियों की जानकारी एंव पतारसी की गयी । इसी दौरान दिनांक 30/31.07.2026 की रात्रि में जब उपरोक्त तीनों टीमो के द्वारा बाबा त्रिलोकीनाथ मन्दिर तिराहा रिंग रोड थाना सिंधौली क्षेत्र में संदिग्ध वाहन/ व्यक्तियों की चैकिंग की जा रही थी तो इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक बाईक सवार व्यक्ति को दिनांक 31.07.2026 में समय करीब रात्रि 12.40 बजे पकड़ लिया । पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम पंकज उर्फ पिन्कू पुत्र श्यामबिहारी निवासी ग्राम भटपुरा चंदू थाना पुवायाँ शाहजहाँपुर उम्र करीब 28 वर्ष बताया, जिसके कब्जे से एक तमंचा .12 बोर एवं 02 जिन्दा कारतूस .12 बोर तथा 01 फोन ओप्पो कंपनी तथा पीली धातु के 04 कुण्डल व 04 टुकडे कुण्डल के व नगद 8000 रुपये बरामद हुए तथा घटना में प्रयुक्त HF डीलक्स बाइक बरामद हुई, जिसे अभियुक्त पंकज उर्फ पिन्कू उपरोक्त ने दो तीन महीने पूर्व मछेछा, खीरी से चोरी करना बताया, जिसके सम्बन्ध मे थाना कोतवाली सदर, जिली खीरी मे मुकदमा पंजीकृत होना पाया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
पंकज उर्फ पिन्कू पुत्र श्यामबिहारी निवासी ग्राम भटपुरा चंदू थाना पुवायाँ ,शाहजहाँपुर (उम्र करीब 28 वर्ष)
*गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक/समय-*
बाबा त्रिलोकीनाथ मन्दिर तिराहा रिंग रोड थाना सिंधौली ,दिनांक 31.07.26 समय करीब रात्रि 12.40 बजे
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 359/2026, धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना सिंधौली, शाहजहाँपुर
*बरामदगी का विवरण-*
1.	घटना मे प्रयुक्त एक चोरी की मोटर साईकिल HF डिलक्स UP31AX0747
2.	घटना मे प्रयुक्त एक मोबाईल फोन 
3.	पीली धातु के 4 कुण्डल, 04 टुकड़े कुण्डल के
4.	01 अवैध तमंचा .12 बोर व 02 जिन्दा कारतूस .12 बोर
*अभियुक्त पंकज उर्फ पिन्कू पुत्र श्यामबिहारी का आपराधिक इतिहास-*
1.	मु0अ0स0-08/2015 धारा 379/411 भादवि थाना बण्डा जनपद शाहजहाँपुर
2.	मु0अ0स0-311/2018 धारा 394/411 भादवि थाना सिंधौली जनपद शाहजहाँपुर
3.	मु0अ0स0-368/2018 धारा 392/411 भादवि थाना सिंधौली जनपद शाहजहाँपुर
4.	मु0अ0स0-425/2018 धारा 307/411/414/420/467/468/471 भादवि थाना सिंधौली, शाहजहाँपुर
5.	मु0अ0स0-426/2018 धारा 25 आयुध अधिनियम थाना सिंधौली जनपद शाहजहाँपुर
6.	मु0अ0स0-565/2018 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम थाना सिंधौली जनपद शाहजहाँपुर
7.	मु0अ0स0-308/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना मोहम्मदी जनपद खीरी
8.	मु0अ0स0-840/2021 धारा 323/352/452 भादवि थाना पुवायां जनपद शाहजहाँपुर
9.	मु0अ0स0-957/2021 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना पुवायां जनपद शाहजहाँपुर
10.	मु0अ0स0-55/2022 धारा 392/411 भादवि थाना बिलसण्डा जनपद पीलीभीत
11.	मु0अ0स0-114/2022 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम थाना बिलसण्डा जनपद पीलीभीत
12.	मु0अ0स0-71/2022 धारा 392 भादवि थाना दियूरिया कलां जनपद पीलीभीत
13.	मु0अ0स0-204/2023 धारा 392/411/413 भादवि थाना गोला जनपद खीरी
14.	मु0अ0स0-235/2023 धारा 341/392/411 भादवि थाना गोला जनपद खीरी
15.	मु0अ0स0-518/2023 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना गोला जनपद खीरी
16.	मु0अ0स0-526/2023 धारा 2(b)(i)/3 गैंगस्टर अधिनियम थाना गोला जनपद खीरी
17.	मु0अ0स0-1084/2023 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी
18.	मु0अ0स0-153/2023 धारा 394 भादवि थाना मैलानी जनपद खीरी
19.	मु0अ0सं0 356/2026, धारा- 304(2)/317(2) बी.एन.एस. थाना सिंधौली शाहजहाँपुर
20.	मु0अ0सं0 359/2026, धारा- 3/25 आयुध अधि0 थाना सिंधौली शाहजहाँपुर
*पूछताछ विवरण-*
पूछताछ के दौरान अभियुक्त पंकज उर्फ पिन्कू ने जुर्म का इकबाल करते हुए दो कुण्डल दिनांक 27.07.2026 को नवाबपुर गंगापुर से कोरोकुइयां की ओर शारदा नहर की पटरी पर थाना क्षेत्र सिंधौली से छीनना बताया । इसके अलावा अन्य कुण्डल अपने साथी राजकुमार पुत्र रामभरोसे निवासी ग्राम कैथनपुरवा थाना मझिला जिला हरदोई के साथ मिलकर दिनांक 22.07.2026 थाना पसगवां, खीरी क्षेत्र से लूटना बताया तथा दिनांक 26.07.2026 को मोहद्दियापुर से चौहत्तर चौराहा थाना उचौलिया, खीरी क्षेत्र से छीनना बताया। यह भी बताया कि दोनो अभियुक्त पूर्व मे भी लूट / छिनैती के कई अपराधो मे जेल जा चुके हैं । गिरफ्तार अभियुक्त पंकज उर्फ पिन्कू उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 359/2026, धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना सिंधौली, शाहजहाँपुर पर दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम –* 
1.	श्री मोहन देव शर्मा, प्रभारी एस0ओ0जी/सर्विलांस शाहजहाँपुर मय टीम
2.	श्री अजीत सिंह, उप निरीक्षक थाना सिंधौली जनपद शाहजहाँपुर।
3.	आरक्षी अंकित कुमार, थाना सिंधौली जनपद शाहजहाँपुर
4.	आरक्षी संजीव कुमार, थाना सिंधौली जनपद शाहजहाँपुर
5.	आरक्षी शरद तोमर, थाना सिंधौली जनपद शाहजहाँपुर
6.	आरक्षी गिरीश कुमार, थाना सिंधौली जनपद शाहजहाँपुर
7.	आरक्षी सुनील कुमार, थाना सिंधौली जनपद शाहजहाँपुर
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    Content Creator (YouTuber) जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.