logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

***किताबों के नाम पर वसूली का आरोप, निजी स्कूलों की मनमानी पर एनएसयूआई का ज्ञापन**** शाहजहांपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) द्वारा जनपद में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़ी गंभीर समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के जिला अध्यक्ष रफी उल हसन ने निजी विद्यालयों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कई स्कूलों ने पुस्तकों की खरीद को लेकर एक तरह की मोनोपॉली स्थापित कर दी है, जिससे अभिभावकों का आर्थिक शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन अभिभावकों को केवल निर्धारित दुकानों या विशेष प्रकाशकों से ही महंगी पुस्तकें खरीदने के लिए बाध्य करता है, जबकि एनसीईआरटी की सस्ती और मानक पुस्तकों को जानबूझकर लागू नहीं किया जा रहा है। साथ ही यूनिफॉर्म और कोर्स सामग्री भी विद्यालय परिसर या उससे जुड़े दुकानों से खरीदने का दबाव बनाया जाता है, जो नियमों के विरुद्ध है। इस पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव है, जिससे अभिभावकों को किसी प्रकार की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाती। इस दौरान जिला अध्यक्ष रफी उल हसन, महानगर अध्यक्ष अनुभव कटारिया, जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष कुमार मिश्रा, आमिल खान, सिकंदर अली, अंकित सक्सेना, शाश्वत मिश्रा, अचल गुप्ता, हर्ष गंगवार, अयान अकील, परवेज अहमद, सरताज खान, अभिनव, अब्दुल्ला, जमाल खान, बाबुए, सैयद खालिद अली, कुलदीप एवं पवन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष कुमार मिश्रा ने जनपद में स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों एवं धार्मिक स्थलों के आसपास संचालित शराब की दुकानों पर भी चिंता जताई। उन्होंने अंटा चौराहा स्थित तक्षशीला स्कूल के सामने, इस्लामिया स्कूल के पास तथा घंटाघर मार्ग पर मसूरी पब्लिक स्कूल के समीप स्थित दुकानों का उल्लेख करते हुए इन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग में सामने आए फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि अपात्र व्यक्तियों को प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं, जबकि पात्र लोगों से अवैध धन की मांग की जा रही है। इसके अलावा स्कूल-कॉलेजों के आसपास सिगरेट, गुटखा एवं तंबाकू की खुलेआम बिक्री और नाबालिगों को इसकी उपलब्धता पर भी कड़ी आपत्ति जताई गई। एनएसयूआई पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि 7 दिनों के भीतर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान संगठन के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

6 hrs ago
user_Ravi Kaithwar
Ravi Kaithwar
Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
838cf385-5e6b-40aa-9d7d-b8df11f89d3f

***किताबों के नाम पर वसूली का आरोप, निजी स्कूलों की मनमानी पर एनएसयूआई का ज्ञापन**** शाहजहांपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) द्वारा जनपद में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़ी गंभीर समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के जिला अध्यक्ष रफी उल हसन ने निजी विद्यालयों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कई स्कूलों ने पुस्तकों की खरीद को लेकर एक तरह की मोनोपॉली स्थापित कर दी है, जिससे अभिभावकों का आर्थिक शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन अभिभावकों को केवल निर्धारित दुकानों या विशेष प्रकाशकों से ही महंगी पुस्तकें खरीदने के लिए बाध्य करता है, जबकि एनसीईआरटी की सस्ती और मानक पुस्तकों को जानबूझकर लागू नहीं किया जा रहा है। साथ ही यूनिफॉर्म और कोर्स सामग्री

9c64f6de-20f5-4037-b41f-8c39ac66eed0

भी विद्यालय परिसर या उससे जुड़े दुकानों से खरीदने का दबाव बनाया जाता है, जो नियमों के विरुद्ध है। इस पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव है, जिससे अभिभावकों को किसी प्रकार की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाती। इस दौरान जिला अध्यक्ष रफी उल हसन, महानगर अध्यक्ष अनुभव कटारिया, जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष कुमार मिश्रा, आमिल खान, सिकंदर अली, अंकित सक्सेना, शाश्वत मिश्रा, अचल गुप्ता, हर्ष गंगवार, अयान अकील, परवेज अहमद, सरताज खान, अभिनव, अब्दुल्ला, जमाल खान, बाबुए, सैयद खालिद अली, कुलदीप एवं पवन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष कुमार मिश्रा ने जनपद में स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों एवं धार्मिक स्थलों के आसपास संचालित शराब की दुकानों पर भी चिंता जताई। उन्होंने अंटा चौराहा स्थित तक्षशीला स्कूल के सामने, इस्लामिया स्कूल के पास तथा

ef58b81c-ef5c-4110-bf56-5abbf3b60ea2

घंटाघर मार्ग पर मसूरी पब्लिक स्कूल के समीप स्थित दुकानों का उल्लेख करते हुए इन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग में सामने आए फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि अपात्र व्यक्तियों को प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं, जबकि पात्र लोगों से अवैध धन की मांग की जा रही है। इसके अलावा स्कूल-कॉलेजों के आसपास सिगरेट, गुटखा एवं तंबाकू की खुलेआम बिक्री और नाबालिगों को इसकी उपलब्धता पर भी कड़ी आपत्ति जताई गई। एनएसयूआई पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि 7 दिनों के भीतर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान संगठन के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नौ वर्षों में विकास की रफ्तार तेज, गांव-गांव तक पहुंचीं योजनाएं: विधायक हरिप्रकाश वर्मा
    1
    नौ वर्षों में विकास की रफ्तार तेज, गांव-गांव तक पहुंचीं योजनाएं: विधायक हरिप्रकाश वर्मा
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • शाहजहांपुर के नवागत पुलिस कप्तान सौरभ दीक्षित की पहली क्राइम मीटिंग में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हर किसी को भावुक कर दिया। थाना रामचन्द्र मिशन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र गुप्ता, लंगड़ाते हुए, हेड कांस्टेबल के कंधों का सहारा लेकर मीटिंग हॉल में पहुंचे। ​दरअसल, धर्मेंद्र गुप्ता का पैर होली के जुलूस के दौरान टूट गया था, लेकिन अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण ने उन्हें मीटिंग में आने से नहीं रोका। आपका अपना शहर aapka apna sehar
    1
    शाहजहांपुर के नवागत पुलिस कप्तान सौरभ दीक्षित की पहली क्राइम मीटिंग में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हर किसी को भावुक कर दिया। थाना रामचन्द्र मिशन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र गुप्ता, लंगड़ाते हुए, हेड कांस्टेबल के कंधों का सहारा लेकर मीटिंग हॉल में पहुंचे।
​दरअसल, धर्मेंद्र गुप्ता का पैर होली के जुलूस के दौरान टूट गया था, लेकिन अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण ने उन्हें मीटिंग में आने से नहीं रोका। 
आपका अपना शहर aapka apna sehar
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जनपद शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश में अनुसार खबरें देखने के लिए चैनल को सब्सक्राइब लाइक करना ना भूले अनुभवी पत्रकारों की आवश्यकता है जॉइनिंग निशुल्क स्क्रीन पर दिए हुए व्हाट्सएप नंबर पर डिटेल्स भेजें समाज सेवा में सहयोग दें
    1
    जनपद शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश में अनुसार खबरें देखने के लिए चैनल को सब्सक्राइब लाइक करना ना भूले अनुभवी पत्रकारों की आवश्यकता है जॉइनिंग निशुल्क स्क्रीन पर दिए हुए व्हाट्सएप नंबर पर डिटेल्स भेजें समाज सेवा में सहयोग दें
    user_मीडिया संपादक /अनीश खान
    मीडिया संपादक /अनीश खान
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • शाहजहांपुर, 04 अप्रैल। जनपद में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र ने आज जलालाबाद स्थित भगवान परशुराम मंदिर एवं उससे संबंधित झील के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर एवं झील क्षेत्र में चल रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अभियंताओं एवं संबंधित अधिकारियों क निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि कार्य में किसी प्रकार की कमी न हो और सभी कार्य मानकों के अनुरूप हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यों में तेजी लाने के लिए एक साप्ताहिक कार्य योजना तैयार की जाए तथा आवश्यकतानुसार मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाए, उन्होंने कहा कि यह परियोजना जनपद की पर्यटन संभावनाओं को नई दिशा प्रदान करेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के अवसर भी बढ़ाएगी। उन्होंने  परिसर की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था एवं आगंतुकों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर अनुभव प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने भगवान परशुराम के मंदिर में विधिवत दर्शन एवं पूजा अर्चना की। गौरतलब हो कि यह कार्य भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना आध्यात्मिक परिपथ-1 के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से परशुरामपुरी को एक प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
    3
    शाहजहांपुर, 04 अप्रैल। जनपद में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र ने आज जलालाबाद स्थित भगवान परशुराम मंदिर एवं उससे संबंधित झील के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। 
जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर एवं झील क्षेत्र में चल रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अभियंताओं एवं संबंधित अधिकारियों क निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि कार्य में किसी प्रकार की कमी न हो और सभी कार्य मानकों के अनुरूप हो सके। 
जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यों में तेजी लाने के लिए एक साप्ताहिक कार्य योजना तैयार की जाए तथा आवश्यकतानुसार मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाए, 
उन्होंने कहा कि यह परियोजना जनपद की पर्यटन संभावनाओं को नई दिशा प्रदान करेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के अवसर भी बढ़ाएगी। उन्होंने  परिसर की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था एवं आगंतुकों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर अनुभव प्राप्त हो सके। 
जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने भगवान परशुराम के मंदिर में विधिवत दर्शन एवं पूजा अर्चना की।
गौरतलब हो कि यह कार्य भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना आध्यात्मिक परिपथ-1 के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से परशुरामपुरी को एक प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Asha Rani
    1
    Post by Asha Rani
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • Post by विवेक मिश्र
    1
    Post by विवेक मिश्र
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अलंकार अग्निहोत्री शाहजहांपुर में स्वागत हुआ और उन्होंने 2027 के इलेक्शन की लड़ने की तैयारी बताई
    1
    अलंकार अग्निहोत्री शाहजहांपुर में स्वागत हुआ और उन्होंने 2027 के इलेक्शन की लड़ने की तैयारी बताई
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Local News Reporter तिलहर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • खबरों व विज्ञापन संपर्क करें व्हाट्सएप नंबरपर 8318126773
    1
    खबरों व विज्ञापन संपर्क करें व्हाट्सएप नंबरपर 8318126773
    user_मीडिया संपादक /अनीश खान
    मीडिया संपादक /अनीश खान
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.