लखीसराय मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की समीक्षा बैठक संपन्न। लखीसराय। उप विकास आयुक्त सुमित कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के जिला स्तरीय क्रियान्वयन की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक उप विकास आयुक्त के कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण विकास विभाग, बिहार के प्रधान सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करना रहा। राज्य कार्यालय, जीविका से प्राप्त निर्देश के आलोक में योजना के तहत पूर्व में दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर चुके लाभार्थियों द्वारा राशि के उपयोग की जानकारी प्राप्त करने तथा शेष दो लाख रुपये की राशि को चरणबद्ध तरीके से लाभार्थियों के खातों में अंतरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।उप विकास आयुक्त ने योजना की अब तक की प्रगति की समीक्षा करते हुए जीविका एवं नगर परिषद लखीसराय, बड़हिया तथा सूर्यगढ़ा के अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य कार्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शीघ्र कार्ययोजना तैयार कर शेष राशि का समयबद्ध अंतरण सुनिश्चित किया जाए।बैठक में नगर परिषद लखीसराय, बड़हिया एवं सूर्यगढ़ा के कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका अनीता कुमारी, जीविका के जिला स्तरीय प्रबंधक, सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे
लखीसराय मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की समीक्षा बैठक संपन्न। लखीसराय। उप विकास आयुक्त सुमित कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के जिला स्तरीय क्रियान्वयन की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक उप विकास आयुक्त के कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण विकास विभाग, बिहार के प्रधान सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करना रहा। राज्य कार्यालय, जीविका से प्राप्त निर्देश के आलोक में योजना के तहत पूर्व में दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर चुके लाभार्थियों द्वारा राशि के उपयोग की जानकारी प्राप्त करने तथा शेष दो लाख रुपये की राशि को चरणबद्ध तरीके से लाभार्थियों के खातों में अंतरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।उप विकास आयुक्त ने योजना की अब तक की प्रगति की समीक्षा करते हुए जीविका एवं नगर परिषद लखीसराय, बड़हिया तथा सूर्यगढ़ा के अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य कार्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शीघ्र कार्ययोजना तैयार कर शेष राशि का समयबद्ध अंतरण सुनिश्चित किया जाए।बैठक में नगर परिषद लखीसराय, बड़हिया एवं सूर्यगढ़ा के कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका अनीता कुमारी, जीविका के जिला स्तरीय प्रबंधक, सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे
- रामगढ़ चौक पुलिस ने लूट कांड घटना के 3 अपराधी को किया गिरफ्तार। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत लखीसराय सिकंदरा पथ में कोली नहर के निकट बीते दिन देर रात्रि 11:00 बजे टोटो चालक को चाकू का भय दिखाकर किया था लूट पाट इस घटना में त्वरित संज्ञान लेते हुए रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष मंटू कुमार ने जहां तीन लूट कांड में सन्लिप्त अपराधियों को गिरफ्तार किया वहीं घटना में प्रयुक्त चाकू अपाचे मोटरसाइकिल लूट हुआ मोबाइल फोन एवं लूटी हुई राशि भी बरामद की गई। टोटो चालक लखीसराय लाल पहाड़ी वार्ड संख्या 33 निवासी विजय शर्मा के पुत्र सूरज कुमार के द्वारा घटना के तुरंत बाद रामगढ़ चौक थाना में लिखित आवेदन दी गई थी जिस मामले का चरित्र संज्ञान लेते हुए रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष ने हलसी थाना क्षेत्र के पश्चिमी गिधा गांव निवासी अमीर यादव के पुत्र मनीष कुमार कनियार कनिहारी गांव निवासी रामदेव चौहान के पुत्र लक्ष्मण कुमार एवं एक नाबालिक को गिरफ्तार किया एवं घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू अपाचे मोटरसाइकिल मोबाइल फोन एवं राशि भी बरामद की गई इस संबंध में जानकारी देते हुए रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि अपराध पर नियंत्रण करने हेतु प्रशासन की चौकसी दिन-रात बढ़ा दी गई है कोई भी और सामाजिक तत्व थोड़ी भी हरकत करेंगे त्वरित कार्यवाही होगी1
- #बिहार में उद्योगपतियों का दुःख आखिर सरकार चाहती क्या है ? क्या विकास किसी ख़ास का हो रहा है ।1
- मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम फाइलेरिया उन्मूलन हेतु समर्जन दवा सेवन कार्यक्रम का शुभारंभ जवाहर नवोदय विद्यालय शेखपुरा में माननीय विधायक शेखपुरा श्री रणधीर कुमार सोनी एवं श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी शेखपुरा उप विकास आयुक्त शेखपुरा सिविल सर्जन शेखपुरा अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी शेखपुरा अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं एमडीए के दवा का सेवन कर किया गया। मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस जिला कल्याण पदाधिकारी जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक समेत स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। मौके पर संबोधित करते हुए माननीय विधायक ने बताया कि मलेरिया उन्मूलन हेतु एमडीए की दवा सभी लोगों को खानी चाहिए यह बीमारी से बचाव का एकमात्र उपाय है। जिला पदाधिकारी ने संबोधन के क्रम में बताया कि यह कार्यक्रम में लगभग 6 लाख 92000 लोगों को दवा खिलाए जानी है कल दिनांक 11 फरवरी को मेगा ड्राइव का आयोजन आंगनबाड़ी केदो पर किया जाएगा जिसमें जीविका दीदी एवं उनके परिवार के सदस्यों को दबा का सेवन कराया जाना है जिला आम जनों से अपील की जाती है कि फलेरिया उन्मूलन हेतु मलेरिया रोधी दवा का सेवन अवश्य करें तथा शेखपुरा को फलेरिया मुक्त जिला बनाने में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करें4
- इंसान जोड़ो यात्रा के तहत,, called kunfu mastar,,के साथ BLCP ITS ASHOK SAMRAT1
- स्वयं दवा सेवन कर डीएम ने दिया जागरूकता का संदेश... 10 से 27 फरवरी तक चलेगा विशेष जन-जागरूकता अभियान... ‘मच्छर भगाओ, फाइलेरिया से बचाओ’ संदेश के साथ रथ रवाना...1
- जानिए कोर्ट ने क्या कहा 20 सालों के बाद क्या फैसला आया1
- लखीसराय। नगर थाना पुलिस ने संतर मुहल्ला स्थित मिनी एलआईसी ऑफिस में हुई चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर दिया। इस संबंध में साइबर थाना परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी गई।प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि 9 फरवरी को नगर थाना क्षेत्र के संतर मुहल्ला निवासी राजेश कुमार के घर स्थित मिनी एलआईसी ऑफिस में अज्ञात चोरों द्वारा लगभग 93 हजार रुपये नगद चोरी कर ली गई थी। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।साइबर डीएसपी अजीत प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज के आधार पर पहचान करते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र में अपने एक रिश्तेदार के यहां छिपे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान लखीसराय जिले के कजरा निवासी राजन कुमार उर्फ शिवम कुमार के रूप में की गई है। उसके पास से चोरी के 63 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं।1
- श्री सीताराम राधेश्याम प्लस टू उच्च विद्यालय में छात्र को अभिभावक ने जड़ा ताला। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भवंरिया के श्री सीताराम राधेश्याम प्लस टू उच्च विद्यालय महसौरा में सोमवार को विद्यालय के छात्र-छात्रा ग्रामीण अभिभावक एवं प्रबंधन समिति के कार्यकारी सदस्यों के द्वारा विद्यालय में ताला जड़ दिया गया प्रबंधन समिति के सचिव पंकज ज्ञानी अध्यक्ष चक्रवर्ती रंजन ग्रामीण विकास कुमार रुपेश कुमार कौशल कुमार नीरज कुमार विजय सिंह संतोष कुमार रामप्रवेश कुमार ललन सिंह आदि दर्जनों लोगों ने बताया कि नि वर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यापक नीरज कुमार के आकस्मिक दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों एवं उपस्थित तमाम शिक्षकों के विचारों उपरांत सर्वसम्मति से शिक्षक विजयराम को पठन-पाठन एवं अन्य आवश्यक कार्य हेतु विद्यालय का प्रभार देने हेतु लखीसराय जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुनंदन राम को लिखित सूचना प्रेषित की गई थी इसके उपरांत शिक्षक विजय राम के कार्य शैली एवं पठन-पाठन की विधि व्यवस्था से सभी छात्र-छात्र अभिभावक पूर्णता संतुष्ट थे इस बीच डिक्टेशन मेरा है शिक्षक रामप्रवेश कुमार के द्वारा एक लेटर प्रभार की नियुक्ति हेतु लाकर दिखाई गई लेकिन उनके पूर्व के विद्यालय के प्रति पठन-पाठन एवं उदासीन रवैया आने अनुचित गतिविधियों में संलिप्त के चलते विद्यालय के छात्र-छात्र एवं ग्रामीण इसको लेकर लिखित आवेदन पुनः जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुनंदन राम को देकर गुहार लगाया की ने इस विद्यालय से स्थानांतरित कर दिया जाए नहीं तो हम लोगों के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चक्रवर्ती रंजन ने बताया कि आज से कुछ मन पूर्ण सिसमा एवं नदियामा के बच्चों के बीच विद्यालय में झगड़ा करवा कर उसमें थाना में मामला दर्ज हुआ था उसकी वजह भी शिक्षक राम प्रवेश कुमार ही थे इसलिए हम समस्त ग्रामीण जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुनंदन राम एवं जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्रा से यह मांग करते हैं की शिक्षक रामप्रवेश कुमार को यहां से स्थानांतरित किया जाए नहीं तो विद्यालय का कार्य बाधित रहेगी इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुनंदन राम से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि हम अपनी स्तर से जांच पड़तालकर वहां के छात्र-छात्र एवं अभिभावक से वार्ता कर जांच करेंगे जो दोषी पाए जाएंगे उन पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी1
- चेवाड़ा नगर पंचायत में असामाजिक तत्वों का आतंक, ऑटो में लगाई आग चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत उत्तर टोला स्थित आरा मशीन के समीप सोमवार की रात्रि असामाजिक तत्वों ने एक ऑटो में आग लगाकर उसे पूरी तरह जला दिया। इस घटना में ऑटो पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया।पीड़ित ऑटो मालिक मिश्री पासवान के पुत्र चंदन पासवान ने मंगलवार की शाम 5:00 बजे घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ऑटो रोज की तरह आरा मशीन के पास खड़ा किया गया था। देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने ऑटो में आग लगा दी। सुबह जब लोगों ने जले हुए ऑटो को देखा, तब घटना की जानकारी मिली। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार ने स्थानीय थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का कहना है कि इस ऑटो से ही परिवार का भरण-पोषण होता था और इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है तथा संदिग्धों की पहचान में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही दोषियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।1