पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय मेड़कुरी में वार्षिक महोत्सव का भव्य आयोजन दारू ( हजारीबाग): हजारीबाग जिला अंतर्गत दारू प्रखंड स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय मेड़कुरी में सोमवार को वार्षिक महोत्सव एवं खेलकूद समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलकूद प्रतियोगिताओं की रंगारंग प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह में विशिष्ठ अतिथि जिला परिषद सदस्य गीता देवी, सांसद प्रतिनिधि बलदेव बाबू, दारू मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, विद्यालय के प्रधानाचार्य रविकांत वर्मा, विद्यालय अध्यक्ष मुनिलाल पांडेय, तुलेश्वर पाण्डेय, विद्यालय के सभी शिक्षक, विद्यार्थी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कत्थक नृत्य, पंजाबी भांगड़ा सहित कई आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनकी उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की। वहीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अतिथियों के हाथों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन उपेंद्र पांडे ने किया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय का माहौल उत्साह और तालियों की गूंज से भरा रहा।
पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय मेड़कुरी में वार्षिक महोत्सव का भव्य आयोजन दारू ( हजारीबाग): हजारीबाग जिला अंतर्गत दारू प्रखंड स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय मेड़कुरी में सोमवार को वार्षिक महोत्सव एवं खेलकूद समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय
परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलकूद प्रतियोगिताओं की रंगारंग प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह में विशिष्ठ अतिथि जिला परिषद सदस्य गीता देवी, सांसद
प्रतिनिधि बलदेव बाबू, दारू मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, विद्यालय के प्रधानाचार्य रविकांत वर्मा, विद्यालय अध्यक्ष मुनिलाल पांडेय, तुलेश्वर पाण्डेय, विद्यालय के सभी शिक्षक, विद्यार्थी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कत्थक नृत्य, पंजाबी भांगड़ा सहित कई आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनकी उपस्थित लोगों
ने खूब सराहना की। वहीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अतिथियों के हाथों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन उपेंद्र पांडे ने किया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय का माहौल उत्साह और तालियों की गूंज से भरा रहा।
- हजारीबाग | पवित्र माह रमजान के मद्देनज़र जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में सामूहिक दावत ए इफ्तार का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में रोजेदारों के अतिरिक्त सभी धर्मो के समाजिक, राजनीतिक तथा शहर के गण्यमान्य लोग शामिल हुए। इफ्तार के पूर्व सभी रोजेदारों द्वारा देश में अमन-चैन आपसी भाईचारा और समाज की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गई। सभी धर्म के लोंगो ने बिना भेद-भाव के एक साथ बैठकर रोजा खोला। दावत ए इफ्तार कार्यक्रम के पश्चात आगे आने वाली त्योहार ईद, रामनवमी तथा सरहूल की लोंगो ने आपस में एक दुसरे को हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना सब्र, त्याग, सेवा और मानवता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में आपसी प्रेम आपसी एकता तथा साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना और भी मजबूत होती है। दावत ए इफ्तार कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान वरिष्ठ कांग्रेसी अजय गुप्ता, निजामुद्दीन अंसारी, गोविंद राम, रवि कुमार, मनिषा टोप्पो, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद सेवादल अध्यक्ष गुड्डू सिंह, सुनिल अग्रवाल, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, मकसूद आलम शिक्षक जहांगीर अंसारी, अब्दुल मनान वारसी, नौशाद आलम, दिलीप कुमार रवि, जावेद इकबाल, बाबर अंसारी, शिव नंदन साहू, बालेश्वर महतो, विजय कुमार सिंह, सदरूल होदा, अनिल कुमार राय, एनए चौधरी, मोहम्मद रब्बानी, मोहम्मद वारिश निसार अहमद भोला, अनिल कुमार भुईंया, मुस्ताक अंसारी, अधिवक्ता इजहार हुसैन, बबलू अंसारी, अर्जुन नायक, बिनोद दास, परवेज अंसारी, अफसर अली, वशीम सर, मोहम्मद जिबरैल, अमर सिंह यादव, दामोदर कुमार, प्रभात ओझा, अर्जुन सिंह, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी, शमशाद आलम, वफा खान, मोजीम अंसारी के अतिरिक्त शहर के कई गणमाण्य लोग तथा सैकड़ो कांग्रेसी शामिल हुए।1
- रामनवमी में डीजे को लेकर सांसद मनीष जायसवाल का बड़ा बयान रामनवमी के दौरान डीजे को लेकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद Manish Jaiswal ने स्पष्ट और सख्त संदेश दिया है। सुनिए आखिर क्या कहा सांसद जी ने… पूरा वीडियो जरूर देखें 👇1
- *आतिफ की कहानी - एक माँ का संघर्ष और हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट का योगदान* गरीबी, बीमारी और लाचारी जब एक साथ किसी परिवार पर टूट पड़ती है, तो ज़िंदगी एक कठिन इम्तिहान बन जाती है। ऐसी ही एक मार्मिक कहानी है छोटे आतिफ़ की, जिसकी माँ अपने बच्चे की ज़िंदगी बचाने के लिए हर दरवाज़ा खटखटा रही थी। आतिफ़ एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा था और परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि इलाज का खर्च उठाना लगभग असंभव हो गया था। एक माँ के लिए अपने बच्चे को दर्द में देखना सबसे बड़ा दुःख होता है, लेकिन इसके बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी और मदद की उम्मीद में लगातार प्रयास करती रही। इसी मुश्किल घड़ी में हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट एक सहारा बनकर सामने आया। संस्था ने न केवल आतिफ़ के इलाज के लिए आर्थिक और मानवीय सहयोग प्रदान किया, बल्कि परिवार को यह भरोसा भी दिलाया कि वे इस कठिन लड़ाई में अकेले नहीं हैं। अब आतिफ़ को आगे के इलाज के लिए 5 मार्च को पुनः कोलकाता आना है, ताकि डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी रह सके। हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट हमेशा से जरूरतमंद, गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आता रहा है। आतिफ़ के मामले में भी संस्था के सदस्यों ने संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए हर संभव सहायता उपलब्ध कराई। इस अनाथ बच्चे के इलाज में विशेष रूप से हजारीबाग के माननीय पूर्व उप विकास आयुक्त इस्तियाक अहमद, वार्ड 02 की नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद निखत यास्मीन और उनके पति समाजसेवी सबा करीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इसके साथ ही अनवर मल्लिक, मतिनुल हसन, प्रवीन कुमार, रौनक पासवान, मो. खुर्शीद आलम, मो. अफ़ज़ल, मो. इमामन अंसारी, मो. शाहरुख कुरैशी, मो. इब्राहिम अंसारी, फैज अकरम, मो. अरमान, मो. एजाज खान, मो. इज़हार आलम, तौहीद खान, मो. शमशाद खान, मेराज अंसारी एवं अन्य कई साथियों के सामूहिक सहयोग से इलाज में बड़ी मदद मिली। हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट इन सभी सहयोगियों का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने इंसानियत का परिचय देते हुए एक बच्चे के जीवन को बचाने में योगदान दिया। यह कहानी सिर्फ एक बच्चे के इलाज की नहीं, बल्कि एक माँ के हौसले, उम्मीद और समाज में मौजूद इंसानियत की मिसाल है। जब समाज के लोग और संस्थाएँ मिलकर किसी जरूरतमंद का हाथ थामते हैं, तो मुश्किल से मुश्किल हालात भी आसान हो जाते हैं। *हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट का संदेश साफ है — इंसानियत जिंदा है, बस जरूरत है एक कदम आगे बढ़ाने की।*🙏❤️🙏1
- misile1
- "जंगलों में आग लगने की घटनाएँ बहुत पहले से चली आ रही हैं, लेकिन हर बार इसका आरोप महुआ चुनने वाले ग्रामीणों पर लगा दिया जाता है, जो बिल्कुल अनुचित है। महुआ चुनने वाले लोग प्रकृति के सच्चे सेवक होते हैं—उनका जीवन और आजीविका ही जंगलों पर निर्भर है, इसलिए वे जंगल को नुकसान नहीं पहुँचा सकते। बार-बार जंगलों में आग लगना वन विभाग और झारखंड सरकार के लिए गंभीर चिंता का विषय है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि हमारी वन संपदा और प्रकृति सुरक्षित रह सके।"1
- रांची के इटकी रोड स्थित Jaslok Hospital के पास सोमवार को गैस सिलेंडर फटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार जोरदार धमाका सुनाई दिया, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। बताया जा रहा है कि पहले कचरे के ढेर में आग लगी थी। इसके बाद वहां किसी गैस रिफिलिंग करने वाले द्वारा रखे गए सिलेंडर में आग पहुंच गई और अचानक ब्लास्ट हो गया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।1
- सांसद मनीष जायसवाल की फेसबुक पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी, लोहसिंघना थाना में प्राथमिकी दर्ज माहौल बिगाड़ने, धार्मिक विद्वेश फैलाने और धार्मिक आहत पहुंचने की हुई है कोशिश जानिए उनके मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी से पूरा मामला1
- ब्रह्माकुमारीज़ संस्था, हेडक्वार्टर आबू पर्वत पर विगत कई वर्षों से बिना गैस व लाईट पर प्रतिदिन 50,000 लोगों का खाना बनता है! कितनी दुरदर्शिता व लंबी सोच है आज के समय को देखते हुए! सोलर एनर्जी से🙏🙏1
- रातु थाना क्षेत्र के मुरगु गांव के आकाश कुमार के घर हुई चोरी का खुलासा सोमवार को करते हुए पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। वही चोरी का जेवरात भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक 11 मार्च को रात मुरगु गांव के आकाश कुमार के घर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। भुक्तभोगी आकाश सपरिवार अपने एक रिस्तेदार के घर शादी समारोह में गये हुये थे। घर के दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर चोरों ने आकाश के घर नकद के अलावा लाखो रूपये की भीषण चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गये थे। आकाश जब शादी समारोह से वापस लौटा तो घर का दरवाजा खुला हुआ पाया वही घर के अंदर रखे गोदरेज का ताला टूटा हुआ पाया। वही घर का सारा समान बिखरा पड़ा था तथा गोदरेज में रखा सारा जेवरात गायब था। मामले को लेकर आकाश ने रातु थाना में चोरों के खिलाफ प्रथमिकी दर्ज कराया था। पुलिस ने कांड के खुलासे के लिए एक टीम का गठन कर जांच पड़ताल की। इसी उपरांत गठित टीम के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते रविवार को दो संदिग्ध युवक करण कुमार, उम्र 21 वर्ष, पिता स्व० निरंजन साहू, तथा रमेश कुमार उर्फ रमेश तम्बोली उम्र 23 वर्ष पिता स्व० बसंत तम्बोली को हिरासत में लेकर पूछताछ की दोनों मुरगु गांव के ही रहने वाले है।। पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। चोरों ने चोरी की जेवरात को सुनसान जगह पर गढ्ढा खोदकर जमीन में गाड़ दिया था। दोनों युवकों के निशानदेही के आधार पर मुरगू गाँव से कुछ दूरी जाकर ग्राम-चितरकोटा जाने वाले मार्ग में पुल के निकट से चोरी किये गये जेवरात को पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपी करण पर 2025 में भी रातु थाने में कांड संख्या दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियो को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।1