logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस *सम्पूर्ण समाधान दिवस में मण्डलायुक्त ने सुनीं जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने का अधिकारियों को दिया निर्देश* *तहसील सदर में मण्डलायुक्त के समक्ष प्राप्त 193 प्रार्थना पत्रों में मौके पर 21 का निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारियों गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ढंग से निस्तारण करने का दिया निर्देश* मीरजापुर 01 अगस्त 2026- शासन की मंशानुरूप जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील सदर में आयोजित समाधान दिवस में मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश, पुलिस उप महानिरीक्षक पूनम तथा प्रभारी जिलाधिकारी विशाल कुमार ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मण्डलायुक्त के समक्ष कुल 193 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 21 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को तत्काल राहत प्रदान की गई। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को इस स्पष्ट निर्देश के साथ प्रेषित किया गया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप जनसमस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए तथा प्रत्येक शिकायत का स्थलीय एवं तथ्यपरक परीक्षण कर पात्र व्यक्तियों को समय पर न्याय दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन को एक ही मंच पर उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है, इसलिए अधिकारी पूरी जिम्मेदारी, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इसी प्रकार जनपद के अन्य तहसीलों में यथा- तहसील मड़िहान में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह के समक्ष प्राप्त 44 प्रार्थना पत्रों में से 04 का निस्तारण, तहसील चुनार में अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह के समक्ष प्राप्त 119 प्रार्थना पत्रों में से 07 का निस्तारण एवं तहसील लालगंज में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता के समक्ष प्राप्त 67 प्रार्थना पत्रों में से 06 का निस्तारण किया गया। तहसील सदर में परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर महेन्द्र सिंह, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी अशोक त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 कीर्ति कुमार मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

6 hrs ago
user_Anupam Newspaper
Anupam Newspaper
Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
c0d04b50-5fe6-47af-87be-2cf9170a643f

शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस *सम्पूर्ण समाधान दिवस में मण्डलायुक्त ने सुनीं जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने का अधिकारियों को दिया निर्देश* *तहसील सदर में मण्डलायुक्त के समक्ष प्राप्त 193 प्रार्थना पत्रों में मौके पर 21 का निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारियों गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ढंग से निस्तारण करने का दिया निर्देश* मीरजापुर 01 अगस्त 2026- शासन की मंशानुरूप जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील सदर में आयोजित समाधान दिवस में मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश, पुलिस उप महानिरीक्षक पूनम

a1a6f808-7f1a-4907-a8a7-888667fd7e0f

तथा प्रभारी जिलाधिकारी विशाल कुमार ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मण्डलायुक्त के समक्ष कुल 193 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 21 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को तत्काल राहत प्रदान की गई। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को इस स्पष्ट निर्देश के साथ प्रेषित किया गया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी कहा कि

5d9f5dd6-9769-412b-bd76-2c2ce798fe1c

किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप जनसमस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए तथा प्रत्येक शिकायत का स्थलीय एवं तथ्यपरक परीक्षण कर पात्र व्यक्तियों को समय पर न्याय दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन को एक ही मंच पर उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है, इसलिए अधिकारी पूरी जिम्मेदारी, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इसी प्रकार जनपद के अन्य तहसीलों में यथा- तहसील मड़िहान में

b8ad95df-643e-4512-9739-5a482197e18b

अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह के समक्ष प्राप्त 44 प्रार्थना पत्रों में से 04 का निस्तारण, तहसील चुनार में अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह के समक्ष प्राप्त 119 प्रार्थना पत्रों में से 07 का निस्तारण एवं तहसील लालगंज में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता के समक्ष प्राप्त 67 प्रार्थना पत्रों में से 06 का निस्तारण किया गया। तहसील सदर में परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर महेन्द्र सिंह, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी अशोक त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 कीर्ति कुमार मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सभासदगण ने नगर विधायक से स्टेशन के गेट तक आमजन को पहुंचने के लिए दिया ज्ञापन,नगर विधायक ने तत्काल प्रतिक्रिया दी
    2
    सभासदगण ने नगर विधायक से स्टेशन के गेट तक आमजन को पहुंचने के लिए दिया ज्ञापन,नगर विधायक ने तत्काल प्रतिक्रिया दी
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मोनो ब्लाक व बैटरी चोरी का खुलासा, एक बाल अपचारी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार मीरजापुर। थाना मड़िहान पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक बाल अपचारी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई बैटरियां और मोनो ब्लाक बरामद किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को थाना मड़िहान क्षेत्र के ग्राम मटिहानी निवासी अलीशेर पुत्र बन्धु ने खेत पर लगे मोनो ब्लाक और बैटरी चोरी होने के संबंध में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने मु0अ0सं0-190/2026 धारा 305(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी और माल बरामदगी के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में थाना मड़िहान पुलिस टीम ने भौतिक एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए 1 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने प्रकाश में आए दो अभियुक्त—मोहित प्रजापति (22 वर्ष) पुत्र राकेश प्रजापति निवासी ग्राम राजापुर तथा रोहन यादव (19 वर्ष) पुत्र लल्लू यादव निवासी ग्राम राजापुर—को गिरफ्तार किया। साथ ही एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 4 बैटरियां और 3 मोनो ब्लाक बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 305(2) एवं 317(2) बीएनएस के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया, जबकि बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
    3
    मोनो ब्लाक व बैटरी चोरी का खुलासा, एक बाल अपचारी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
मीरजापुर। थाना मड़िहान पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक बाल अपचारी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई बैटरियां और मोनो ब्लाक बरामद किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को थाना मड़िहान क्षेत्र के ग्राम मटिहानी निवासी अलीशेर पुत्र बन्धु ने खेत पर लगे मोनो ब्लाक और बैटरी चोरी होने के संबंध में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने मु0अ0सं0-190/2026 धारा 305(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी और माल बरामदगी के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में थाना मड़िहान पुलिस टीम ने भौतिक एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए 1 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
पुलिस ने प्रकाश में आए दो अभियुक्त—मोहित प्रजापति (22 वर्ष) पुत्र राकेश प्रजापति निवासी ग्राम राजापुर तथा रोहन यादव (19 वर्ष) पुत्र लल्लू यादव निवासी ग्राम राजापुर—को गिरफ्तार किया। साथ ही एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 4 बैटरियां और 3 मोनो ब्लाक बरामद किए गए।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 305(2) एवं 317(2) बीएनएस के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया, जबकि बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
    user_अमरनाथ गौतम पत्रकार
    अमरनाथ गौतम पत्रकार
    Farmer मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मीरजापुर: बूदा बादीं के बीच बज्रपात होने से 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, घटना से पूरेगांव में शोक  मीरजापुर। जिले के हलिया थाना क्षेत्र के सिलहटा गांव में शनिवार दोपहर लगभग एक बजे बूदा बादीं के बीच बज्रपात होने से 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार सिलहटा गांव निवासी रामदयाल का 17 वर्षीय पुत्र सचिन अपनी 15 वर्षीय चचेरी बहन करीना के साथ घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर सिवान में गाय चरा रहा था। इसी दौरान तेज गरज-चमक व बूंदा बांदी के बीच बज्रपात हो जाने से सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करीना भी अचेत होकर गिर पड़ी। कुछ देर बाद होश आने पर वह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।सूचना मिलते ही दादा चिंता एवं अन्य परिजन सचिन को निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए। जहां चिकित्सक डा. विवेक खरे ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।  स्वजनों ने बताया कि सचिन दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता रामदयाल रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं, जबकि बड़ा भाई भी एक दिन पहले ही रोजगार के लिए मुंबई गया था। चिकित्सक की सूचना पर पहुंची हलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को पीएम के लिये भेजा जा रहा है।
    1
    मीरजापुर: बूदा बादीं के बीच बज्रपात होने से 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, घटना से पूरेगांव में शोक 

मीरजापुर। जिले के हलिया थाना क्षेत्र के सिलहटा गांव में शनिवार दोपहर लगभग एक बजे बूदा बादीं के बीच बज्रपात होने से 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार सिलहटा गांव निवासी रामदयाल का 17 वर्षीय पुत्र सचिन अपनी 15 वर्षीय चचेरी बहन करीना के साथ घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर सिवान में गाय चरा रहा था। इसी दौरान तेज गरज-चमक व बूंदा बांदी के बीच बज्रपात हो जाने से सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करीना भी अचेत होकर गिर पड़ी। कुछ देर बाद होश आने पर वह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।सूचना मिलते ही दादा चिंता एवं अन्य परिजन सचिन को निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए। जहां चिकित्सक डा. विवेक खरे ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।  स्वजनों ने बताया कि सचिन दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता रामदयाल रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं, जबकि बड़ा भाई भी एक दिन पहले ही रोजगार के लिए मुंबई गया था। चिकित्सक की सूचना पर पहुंची हलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को पीएम के लिये भेजा जा रहा है।
    user_Santosh dev giri
    Santosh dev giri
    Farmer मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • #कृपया 1 ₹ #दान #अवश्य करें #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन #srilaprabhupada #iskcontemple #reels  #harharmahadev #vrindavandham #krishnajanmashtami #murlidhar #sanatandharma #shyam #shrikrishna #viral
    1
    #कृपया 1 ₹ #दान #अवश्य करें #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन #srilaprabhupada #iskcontemple #reels  #harharmahadev #vrindavandham #krishnajanmashtami #murlidhar #sanatandharma #shyam #shrikrishna #viral
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बेदखली के आदेश पर वादी को कब्जा दिलाने गई प्रशासन ने मौके पर जाकर किया मुआयना, प्रतिवादी को दिया दस दिन की मोहलत मीरजापुर - एसडीएम न्यायालय द्वारा बेदखली के आदेश पर लोहिया तालाब स्थित एक जमीन पर अवैध रूप से काबिज प्रतिवादी से उक्त जमीन को खाली कराने गई राजस्व प्रशासन ने मौके पर जाकर उक्त जमीन का मुआयना किया तथा प्रतिवादी को दस दिन के अंदर कब्जा हटाने की मोहलत दिया। बताते चले कि कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र की रतनगंज निवासी ज्योति जायसवाल पत्नी आशीष जायसवाल व पूर्णिमा ने संयुक्त नाम से एक किता भूमि मौजा बसही (लोहिया तालाब), तहसील सदर जनपद मीरजापुर आरजी नंबर -639/1मि0 रकबा-0.3850 वर्गफीट जरिए बैनामा रजिस्ट्री मालिक काबिज थे। प्रार्थिनी उक्त भूमि के बाबत एक किता मुकदमा वाद संख्या -7319/2023 चंदा देवी आदि बनाम नंदलाल यादव वगै0 व मुकदमा वाद संख्या - 7317/2023 चंदा देवी आदि बनाम गोपाल मौर्या आदि न्यायालय अतिरिक्त अधिकारी सदर मिर्जापुर के यहां अं0धारा -1 34उ0प्र0 राजस्व संहिता के तहत प्रस्तुत किया था। जिसमें आदेश दिनांक 03/12/2025 चंदा देवी के पक्ष में आदेश पारित किया गया था। इस मुकदमे में न्यायालय ने वादी के पक्ष में तीन दिसंबर 2025 को उक्त मुकदमे का निस्तारण करते हुए बेदखली का आदेश पारित किया था। इस संबंध में वादी ने बेदखली के आदेश पर टीम गठन करने के लिए संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम से गुहार लगाया था। इस दौरान डीएम ने नायब तहसीलदार शहर सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक शहर मंगला सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल वीरेंद्र कुमार, लेखपाल राहुल जादौन, लेखपाल विजय प्रताप सिंह का टीम गठन कर न्यायालय के आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया था।
    1
    बेदखली के आदेश पर वादी को कब्जा दिलाने गई प्रशासन ने मौके पर जाकर किया मुआयना, प्रतिवादी को दिया दस दिन की मोहलत
मीरजापुर - एसडीएम न्यायालय द्वारा बेदखली के आदेश पर लोहिया तालाब स्थित एक जमीन पर अवैध रूप से काबिज प्रतिवादी से उक्त जमीन को खाली कराने गई राजस्व प्रशासन ने मौके पर जाकर उक्त जमीन का मुआयना किया तथा प्रतिवादी को दस दिन के अंदर कब्जा हटाने की मोहलत दिया।
बताते चले कि कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र की रतनगंज निवासी   ज्योति जायसवाल पत्नी आशीष जायसवाल व पूर्णिमा ने संयुक्त नाम से एक किता भूमि मौजा बसही (लोहिया तालाब), तहसील सदर जनपद मीरजापुर आरजी नंबर -639/1मि0 रकबा-0.3850 वर्गफीट जरिए बैनामा रजिस्ट्री मालिक काबिज थे। प्रार्थिनी उक्त भूमि के बाबत एक किता मुकदमा वाद संख्या -7319/2023 चंदा देवी आदि बनाम नंदलाल यादव वगै0 व मुकदमा वाद संख्या - 7317/2023 चंदा देवी आदि बनाम गोपाल मौर्या आदि न्यायालय अतिरिक्त अधिकारी सदर मिर्जापुर के यहां अं0धारा -1 34उ0प्र0 राजस्व संहिता के तहत प्रस्तुत किया था। जिसमें आदेश दिनांक 03/12/2025 चंदा देवी के पक्ष में आदेश पारित किया गया था।
इस मुकदमे में न्यायालय ने वादी के पक्ष में तीन दिसंबर 2025 को उक्त मुकदमे का निस्तारण करते हुए बेदखली का आदेश पारित किया था।
इस संबंध में वादी ने बेदखली के आदेश पर टीम गठन करने के लिए संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम से गुहार लगाया था। इस दौरान डीएम ने नायब तहसीलदार शहर सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक शहर मंगला सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल वीरेंद्र कुमार, लेखपाल राहुल जादौन, लेखपाल विजय प्रताप सिंह का टीम गठन कर न्यायालय के आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया था।
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 22 साल की देशसेवा के बाद लौटे JCO विजय बहादुर सरोज का मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत।
    1
    22 साल की देशसेवा के बाद लौटे JCO विजय बहादुर सरोज का मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पर विपक्ष के नेताओं के पुतले फूके जाने को लेकर, सदन में चल रहे उठापटक पर पूर्व राज्य मंत्री गुलाबचंद यादव मुन्नी ने अपनी प्रतिक्रिया दी
    1
    पर विपक्ष के नेताओं के पुतले फूके जाने को लेकर, सदन में चल रहे उठापटक पर पूर्व राज्य मंत्री गुलाबचंद यादव मुन्नी ने अपनी प्रतिक्रिया दी
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मड़िहान पुलिस ने किया चोरी की घटना का खुलासा: 4 बैटरी व 3 मोनोब्लॉक पंप बरामद, बाल अपचारी समेत 3 गिरफ्तार मीरजापुर / मड़िहान। थाना मड़िहान पुलिस ने खेत से मोनोब्लॉक पंप और बैटरी चोरी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बाल अपचारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई 4 अदद बैटरी और 3 अदद मोनोब्लॉक पंप भी बरामद किए हैं। क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, गत 31 जुलाई 2026 को मटिहानी निवासी वादी अलीशेर (पुत्र बंधु) ने खेत में लगे मोनोब्लॉक पंप और बैटरी चोरी होने के संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ मड़िहान थाने में लिखित तहरीर दी थी। वादी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला (मु0अ0सं0-190/2026, धारा 305(2) बीएनएस) पंजीकृत कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मीरजापुर, अपर्णा रजत कौशिक द्वारा चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में घटना के अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए गए थे। मड़िहान थाना पुलिस टीम ने भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को संकलित करते हुए 01 अगस्त 2026 को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रकाश में आए आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी एवं कानूनी कार्रवाई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है: मोहित प्रजापति (22 वर्ष) पुत्र राकेश प्रजापति, निवासी ग्राम राजापुर, थाना मड़िहान, मीरजापुर। रोहन यादव (19 वर्ष) पुत्र लल्लू यादव, निवासी ग्राम राजापुर, थाना मड़िहान, मीरजापुर। बाल अपचारी (1 नफर) पुलिस ने आरोपियों पर धारा 305(2) व 317(2) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए वयस्कों को न्यायालय/जेल तथा बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेज दिया है। बरामदगी का विवरण 4 अदद बैटरी 3 अदद मोनोब्लॉक पंप गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र भूषण मौर्य, उप निरीक्षक राजाराम यादव तथा थाना मड़िहान की पुलिस टीम।
    3
    मड़िहान पुलिस ने किया चोरी की घटना का खुलासा: 4 बैटरी व 3 मोनोब्लॉक पंप बरामद, बाल अपचारी समेत 3 गिरफ्तार
मीरजापुर / मड़िहान। थाना मड़िहान पुलिस ने खेत से मोनोब्लॉक पंप और बैटरी चोरी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बाल अपचारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई 4 अदद बैटरी और 3 अदद मोनोब्लॉक पंप भी बरामद किए हैं।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, गत 31 जुलाई 2026 को मटिहानी निवासी वादी अलीशेर (पुत्र बंधु) ने खेत में लगे मोनोब्लॉक पंप और बैटरी चोरी होने के संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ मड़िहान थाने में लिखित तहरीर दी थी। वादी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला (मु0अ0सं0-190/2026, धारा 305(2) बीएनएस) पंजीकृत कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर, अपर्णा रजत कौशिक द्वारा चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में घटना के अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए गए थे।
मड़िहान थाना पुलिस टीम ने भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को संकलित करते हुए 01 अगस्त 2026 को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रकाश में आए आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी एवं कानूनी कार्रवाई
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है:
मोहित प्रजापति (22 वर्ष) पुत्र राकेश प्रजापति, निवासी ग्राम राजापुर, थाना मड़िहान, मीरजापुर।
रोहन यादव (19 वर्ष) पुत्र लल्लू यादव, निवासी ग्राम राजापुर, थाना मड़िहान, मीरजापुर।
बाल अपचारी (1 नफर)
पुलिस ने आरोपियों पर धारा 305(2) व 317(2) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए वयस्कों को न्यायालय/जेल तथा बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
बरामदगी का विवरण
4 अदद बैटरी
3 अदद मोनोब्लॉक पंप
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र भूषण मौर्य, उप निरीक्षक राजाराम यादव तथा थाना मड़िहान की पुलिस टीम।
    user_Shriyam News Network
    Shriyam News Network
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.