logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पंचकूला में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम पंचकूला में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर 14 में हुआ विशेष आयोजन नशे के दुष्प्रभावों और मोबाइल एडिक्शन से बचाव की दी जानकारी पंचकूला 14 सितंबर : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सेवा विभाग, हरियाणा के द्वारा राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सैक्टर-14, पंचकूला में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति सतर्क करना तथा वर्तमान समय में बढ़ती मोबाइल फोन की लत (मोबाइल एडिक्शन) से बचाव के तरीकों पर विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में से डॉ. योसेफ़ काले एवं श्रीमती कमलप्रीत कौर ने शिरकत की। अपने संबोधन में डॉ. योसेफ़ काले और श्रीमती कमलप्रीत कौर ने विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कॉलेज स्टाफ को नशे की गिरफ्त से दूर रहने के व्यावहारिक उपाय बताए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार शुरुआती शौक या मानसिक तनाव के कारण युवा नशे के जाल में फंस जाते हैं और यह कैसे उनके शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक जीवन को पूरी तरह से प्रभावित करता है। इसके साथ ही, वक्ताओं ने डिजिटल युग में मोबाइल फोन के अत्यधिक इस्तेमाल से होने वाले मानसिक तनाव, अनिद्रा, ध्यान में कमी और अन्य व्यवहारिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा डिजिटल डिटॉक्स एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. खुशीला व श्रीमती इंदु एवं श्रीमती अनीता यादव ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं, और एक स्वस्थ एवं नशा-मुक्त समाज के निर्माण में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे इस संदेश को अपने परिवार और समाज तक पहुँचाएँ। इसके अतिरिक्त डा0 विशाल सैनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, पंचकूला व श्री रूपेश कुमार, अन्वेषक ने भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए नशे के खिलाफ इस जंग में एकजुट होकर योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और वक्ताओं से अपनी शंकाओं का समाधान भी किया। इस दौरान महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

23 hrs ago
user_DEV DARSHAN SHARMA PRESS
DEV DARSHAN SHARMA PRESS
Local News Reporter पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
23 hrs ago
b8251629-ea79-4fa0-9db4-a00a6238d6cf

पंचकूला में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम पंचकूला में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर 14 में हुआ विशेष आयोजन नशे के दुष्प्रभावों और मोबाइल एडिक्शन से बचाव की दी जानकारी पंचकूला 14 सितंबर : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सेवा विभाग, हरियाणा के द्वारा राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सैक्टर-14, पंचकूला में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति सतर्क करना तथा वर्तमान समय में बढ़ती मोबाइल फोन की लत (मोबाइल एडिक्शन) से बचाव के तरीकों पर विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में से डॉ. योसेफ़ काले एवं श्रीमती कमलप्रीत कौर ने शिरकत की। अपने संबोधन में डॉ. योसेफ़ काले और श्रीमती कमलप्रीत कौर ने विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कॉलेज स्टाफ को नशे की गिरफ्त से दूर रहने के व्यावहारिक उपाय बताए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार शुरुआती शौक या मानसिक तनाव के कारण युवा नशे के जाल में फंस जाते हैं और यह कैसे उनके शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक जीवन को पूरी

02514179-c247-4b2c-a2d7-df005a5837fb

तरह से प्रभावित करता है। इसके साथ ही, वक्ताओं ने डिजिटल युग में मोबाइल फोन के अत्यधिक इस्तेमाल से होने वाले मानसिक तनाव, अनिद्रा, ध्यान में कमी और अन्य व्यवहारिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा डिजिटल डिटॉक्स एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. खुशीला व श्रीमती इंदु एवं श्रीमती अनीता यादव ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं, और एक स्वस्थ एवं नशा-मुक्त समाज के निर्माण में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे इस संदेश को अपने परिवार और समाज तक पहुँचाएँ। इसके अतिरिक्त डा0 विशाल सैनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, पंचकूला व श्री रूपेश कुमार, अन्वेषक ने भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए नशे के खिलाफ इस जंग में एकजुट होकर योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और वक्ताओं से अपनी शंकाओं का समाधान भी किया। इस दौरान महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • मुलाना में चली गोली कार को लोगों ने पकड़ा मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जीती
    1
    मुलाना में चली गोली कार को लोगों ने पकड़ा मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जीती
    user_Vaneet kashyap
    Vaneet kashyap
    अंबाला, अंबाला, हरियाणा•
    1 hr ago
  • सोलन में पानी को लेकर एक तरफ मचा हाहाकार , निगरनिगम ने किया एक करोड़ रुपए इकट्ठा #solan #mc #water #bill सोलन में पानी को लेकर एक तरफ मचा हाहाकार , निगरनिगम ने किया एक करोड़ रुपए इकट्ठा #solan #mc #water #bill
    1
    सोलन में पानी को लेकर एक तरफ मचा हाहाकार , निगरनिगम ने किया एक करोड़ रुपए इकट्ठा #solan #mc #water #bill 
सोलन में पानी को लेकर एक तरफ मचा हाहाकार , निगरनिगम ने किया एक करोड़ रुपए इकट्ठा #solan #mc #water #bill
    user_Solanup2date
    Solanup2date
    Local News Reporter सोलन, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • गायत्री मंदिर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को गायत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया ददाहू सिरमौर अमित अग्रवाल रेणुका जी के गायत्री मंदिर के 42 वें स्थापना दिवस समारोह एवं ऋषि पंचमी महोत्सव बड़े हर्षो उल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह का आयोजन सुबह 11:00 बजे किया गया। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रेष्ठ लोगो को गायत्री पुरस्कार से नवाजे गए। गायत्री मंदिर के संचालक एवं हिमाचल प्रांत के श्री महंत दयानन्द भारती ने बताया कि समारोह के दौरान गायत्री सामान से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले महापुरुषों एवं वशिष्ठ व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। समान समारोह के माध्यम से समाज, शिक्षा, धर्म, संस्कृति एवं जन सेवा के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करने वाले लोगों के योगदान को सराहा गया। समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आश्रम की आध्यात्मिक गतिविधियों एवं लोक कल्याणकारी कार्यों की सराहना की। तथा सदगुरु महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान वातावरण भक्तिमय रहा। सभी ने आश्रम की उन्नति मानव कल्याण तथा विश्व शांति की कामना की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गायत्री आश्रम की आध्यात्मिक परंपरा, गुरु शिष्य संस्कृति, भारतीय ऋषि परंपरा, तथा समाज में सदाचार सेवा संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना रहा। ऋषि पंचमी के पावन पर्व पर ऋषियों के ताप त्याग एवं मानव कल्याण के लिए किए गए कार्य को स्मरण किया गया। श्री भारती ने बताया कि इन पुरस्कारों को देने का उद्देश्य समाज मे लोगों व अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना है। साथ ही उनके द्वारा किए गए कामों को प्रोत्साहित कर उनका मनोबल बढाना हैं। यह समारोह आज गायत्री मंदिर रेणुका मे ऋषि पंचमी के अवसर पर आयोजित किया गया। याद रहे हर वर्ष अधिकारियों कर्मचारियों व पत्रकारों को गायत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
    2
    गायत्री मंदिर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को गायत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया
ददाहू सिरमौर
अमित अग्रवाल
रेणुका जी के गायत्री मंदिर के 42 वें स्थापना दिवस समारोह एवं ऋषि पंचमी महोत्सव बड़े हर्षो उल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह का आयोजन सुबह 11:00 बजे किया गया। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रेष्ठ लोगो को गायत्री पुरस्कार से नवाजे गए। गायत्री मंदिर के संचालक एवं हिमाचल प्रांत के श्री महंत दयानन्द भारती ने बताया कि समारोह के दौरान गायत्री सामान से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले महापुरुषों एवं वशिष्ठ व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। समान समारोह के माध्यम से समाज, शिक्षा, धर्म, संस्कृति एवं जन सेवा के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करने वाले लोगों के योगदान को सराहा गया। समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आश्रम की आध्यात्मिक गतिविधियों एवं लोक कल्याणकारी कार्यों की सराहना की। तथा सदगुरु महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान वातावरण भक्तिमय रहा। सभी ने आश्रम की उन्नति मानव कल्याण तथा विश्व शांति की कामना की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गायत्री आश्रम की आध्यात्मिक परंपरा, गुरु शिष्य संस्कृति, भारतीय ऋषि परंपरा, तथा समाज में सदाचार सेवा संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना रहा। ऋषि पंचमी के पावन पर्व पर ऋषियों के ताप त्याग एवं मानव कल्याण के लिए किए गए कार्य को स्मरण किया गया। श्री भारती ने बताया कि इन पुरस्कारों को देने का उद्देश्य समाज मे लोगों व अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना है। साथ ही उनके द्वारा किए गए कामों को प्रोत्साहित कर उनका मनोबल बढाना हैं। यह समारोह आज गायत्री मंदिर रेणुका मे ऋषि पंचमी के अवसर पर आयोजित किया गया। याद रहे हर वर्ष अधिकारियों कर्मचारियों व पत्रकारों को गायत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
    user_अमित अग्रवाल ईटीवी रैणुका
    अमित अग्रवाल ईटीवी रैणुका
    दादहू, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • धान के सीज़न में किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी मार्किट कमेटी की पूरी तैयारी है धान के सीज़न में किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी मार्किट कमेटी की पूरी तैयारी है
    2
    धान के सीज़न में किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी 

मार्किट कमेटी की पूरी तैयारी है 
धान के सीज़न में किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी 
मार्किट कमेटी की पूरी तैयारी है
    user_Dharamvir Singh
    Dharamvir Singh
    Shahbad, Kurukshetra•
    6 hrs ago
  • दूसरे टी-20 से पहले भारत को झटका, वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
    1
    दूसरे टी-20 से पहले भारत को झटका, वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
    user_Dhiraj Thakur
    Dhiraj Thakur
    दरलाघाट, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अपने समाज में परिवर्तन लाएंगे अपने समाज को नंबर वन बनाएंगे यह समाज ऐतिहासिक बनाएंगे अमन सांसी युवा प्रधान जी साहसी समाज परिवर्तन लाएंगे अपने समाज को नंबर वन बनाएंगे इतिहास में हमारा नाम और हमारे समाज का नाम ऐतिहासिक बन जाएगा जो आप सब लोग संगठन करेंगे
    1
    अपने समाज में परिवर्तन लाएंगे अपने समाज को नंबर वन बनाएंगे यह समाज ऐतिहासिक बनाएंगे
अमन सांसी युवा प्रधान जी साहसी समाज परिवर्तन लाएंगे अपने समाज को नंबर वन बनाएंगे इतिहास में हमारा नाम और हमारे समाज का नाम ऐतिहासिक बन जाएगा जो आप सब लोग संगठन करेंगे
    user_AISBSS
    AISBSS
    Construction Worker रादौर, यमुनानगर, हरियाणा•
    1 hr ago
  • जीरकपुर-चंडीगढ़ बॉर्डर के पास आखिर क्या हो रहा है जीरकपुर-चंडीगढ़ बॉर्डर के पास आखिर क्या हो रहा है? जीरकपुर-चंडीगढ़ बॉर्डर के पास आखिर क्या हो रहा है? यहां के हालात देखकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। क्या लोगों में पुलिस का डर खत्म हो गया है? आखिर पुलिस प्रशासन कब लेगा संज्ञान? देखिए पूरी खबर और जानिए क्या है पूरा मामला। ख़बरें 24 TRICITY NEWS आपकी खबर • आपकी आवाज़
    1
    जीरकपुर-चंडीगढ़ बॉर्डर के पास आखिर क्या हो रहा है जीरकपुर-चंडीगढ़ बॉर्डर के पास आखिर क्या हो रहा है?
जीरकपुर-चंडीगढ़ बॉर्डर के पास आखिर क्या हो रहा है? यहां के हालात देखकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। क्या लोगों में पुलिस का डर खत्म हो गया है? आखिर पुलिस प्रशासन कब लेगा संज्ञान?
देखिए पूरी खबर और जानिए क्या है पूरा मामला।
ख़बरें 24 TRICITY NEWS आपकी खबर • आपकी आवाज़
    user_Shri ram
    Shri ram
    Local News Reporter पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    10 hrs ago
  • अम्बाला शहर सर्कुलर रोड पर स्थित आनंदपुर आश्रम में लगी भीषण आग
    1
    अम्बाला शहर सर्कुलर रोड पर स्थित आनंदपुर आश्रम में लगी भीषण आग
    user_Vaneet kashyap
    Vaneet kashyap
    अंबाला, अंबाला, हरियाणा•
    1 hr ago
  • दिखे स्वास्थ्य मंत्री, उम्र को नकारते, नाटी में उतरे तो सबको पछाड़ते! ठुमका ऐसा मारा, जम गया नज़ारा, मंत्री जी के आगे फीका पड़ा नाटी का हर सितारा!#solan #nati #dance #hm #cmo #cm #viral दिखे स्वास्थ्य मंत्री, उम्र को नकारते, नाटी में उतरे तो सबको पछाड़ते! ठुमका ऐसा मारा, जम गया नज़ारा, मंत्री जी के आगे फीका पड़ा नाटी का हर सितारा!#solan #nati #dance #hm #cmo #cm #viral
    1
    दिखे स्वास्थ्य मंत्री, उम्र को नकारते,
नाटी में उतरे तो सबको पछाड़ते! 
ठुमका ऐसा मारा, जम गया नज़ारा,
मंत्री जी के आगे फीका पड़ा नाटी का हर सितारा!#solan #nati #dance #hm #cmo #cm #viral 
दिखे स्वास्थ्य मंत्री, उम्र को नकारते,
नाटी में उतरे तो सबको पछाड़ते! 
ठुमका ऐसा मारा, जम गया नज़ारा,
मंत्री जी के आगे फीका पड़ा नाटी का हर सितारा!#solan #nati #dance #hm #cmo #cm #viral
    user_Solanup2date
    Solanup2date
    Local News Reporter सोलन, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.