संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की पावन माटी का बदायूँ में भव्य स्वागत, 30 मंडलों तक पहुँचेगा समरसता का संदेश 30 मंडलों में पहुँचेगी पावन माटी, संत गुरु रविदास महाराज के संदेश से जुड़ेगा जन-जन संत रविदास महाराज की पावन माटी से जन-जन में समरसता का भाव जागृत होगा :- राजीव कुमार गुप्ता संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती जनभागीदारी से बनेगी सामाजिक समरसता का महापर्व :- राजीव कुमार गुप्ता हर मंडल तक पहुँचेगा संत रविदास महाराज का समरसता संदेश ,राजीव कुमार गुप्ता बदायूँ :। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में संचालित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत उनकी पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से लाई गई कलश पावन माटी का शुक्रवार को जनपद बदायूँ आगमन पर गौरीशंकर मंदिर में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, डीसीबी चेयरमैन जे.के. सक्सेना, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, मनोज मशीह, तथा दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दातागंज इंटरचेंज पापड़ पर स्वागत किया तथा पार्टी पदाधिकारियों ने श्रद्धापूर्वक स्वागत किया तथा पुष्प अर्पित कर पावन माटी का अभिनंदन किया। इसी क्रम में यह पावन माटी कलश यात्रा जनपद के सभी 30 मंडलों व दलित वस्तियों में पहुँचेगी तथा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के समरसता, समानता, सामाजिक सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेगी। अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ते हुए सामाजिक समरसता को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया जाएगा। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भाजपा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष को जनभागीदारी के साथ मना रही है। समरसता संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक समान सम्मान, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित की भावना पहुँचाने का जनआंदोलन है। जनपद के सभी 30 मंडलों में पहुँचने वाली यह पावन माटी लोगों को संत रविदास महाराज के विचारों से जोड़ते हुए सामाजिक एकता को नई शक्ति प्रदान करेगी। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का जीवन समाज को जोड़ने और भेदभाव मिटाने की प्रेरणा देता है। उनकी जन्मस्थली की पावन माटी का बदायूँ आगमन पूरे जनपद के लिए गौरव का विषय है। यह अभियान समाज में समरसता और आत्मीयता की भावना को और मजबूत करेगा। पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन और वचनों से मानवता, समानता और सेवा का जो मार्ग दिखाया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। पावन माटी कलश यात्रा प्रत्येक मंडल में पहुँचकर समाज को एकता, सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश देगी तथा लोगों को उनके आदर्शों से जोड़ने का कार्य करेगी। इस अवसर पर पूर्व दर्जा मंत्री राममूर्ति लाल जिला महामंत्री/अभियान संयोजक जोगेंद्र सिंह पटेल, एमपी सिंह राजपूत, शैलेन्द्र मोहन शर्मा, बुद्धपाल सिंह, सीमा राठौर, रचना शंखधार, राजवती वर्मा, उदयवीर दिवाकर, धीरज पटेल, सहदेव सागर, अनुभव उपाध्याय, दुष्यंत सिंह, अचल शर्मा, गोपाल शर्मा, अजय मथुरिया, रचित साहू, हिमांशु सक्सेना, अर्चित सिंह, दीपक सक्सेना, अभिषेक मथुरिया आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की पावन माटी का बदायूँ में भव्य स्वागत, 30 मंडलों तक पहुँचेगा समरसता का संदेश 30 मंडलों में पहुँचेगी पावन माटी, संत गुरु रविदास महाराज के संदेश से जुड़ेगा जन-जन संत रविदास महाराज की पावन माटी से जन-जन में समरसता का भाव जागृत होगा :- राजीव कुमार गुप्ता संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती जनभागीदारी से बनेगी सामाजिक समरसता का महापर्व :- राजीव कुमार गुप्ता हर मंडल तक पहुँचेगा संत रविदास महाराज का समरसता संदेश ,राजीव कुमार गुप्ता बदायूँ :। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में संचालित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत उनकी पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से लाई गई कलश पावन माटी का शुक्रवार को जनपद बदायूँ आगमन पर गौरीशंकर मंदिर में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, डीसीबी चेयरमैन जे.के. सक्सेना, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, मनोज मशीह, तथा दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दातागंज इंटरचेंज पापड़ पर स्वागत किया तथा पार्टी पदाधिकारियों ने श्रद्धापूर्वक स्वागत किया तथा पुष्प अर्पित कर पावन माटी का अभिनंदन किया। इसी क्रम में यह पावन माटी कलश यात्रा जनपद के सभी 30 मंडलों व दलित वस्तियों में पहुँचेगी तथा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के समरसता, समानता, सामाजिक सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेगी। अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ते हुए सामाजिक समरसता को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया जाएगा। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार
गुप्ता ने कहा भाजपा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष को जनभागीदारी के साथ मना रही है। समरसता संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक समान सम्मान, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित की भावना पहुँचाने का जनआंदोलन है। जनपद के सभी 30 मंडलों में पहुँचने वाली यह पावन माटी लोगों को संत रविदास महाराज के विचारों से जोड़ते हुए सामाजिक एकता को नई शक्ति प्रदान करेगी। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का जीवन समाज को जोड़ने और भेदभाव मिटाने की प्रेरणा देता है। उनकी जन्मस्थली की पावन माटी का बदायूँ आगमन पूरे जनपद के लिए गौरव का विषय है। यह अभियान समाज में समरसता और आत्मीयता की भावना को और मजबूत करेगा। पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन और वचनों से मानवता, समानता और सेवा का जो मार्ग दिखाया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। पावन माटी कलश यात्रा प्रत्येक मंडल में पहुँचकर समाज को एकता, सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश देगी तथा लोगों को उनके आदर्शों से जोड़ने का कार्य करेगी। इस अवसर पर पूर्व दर्जा मंत्री राममूर्ति लाल जिला महामंत्री/अभियान संयोजक जोगेंद्र सिंह पटेल, एमपी सिंह राजपूत, शैलेन्द्र मोहन शर्मा, बुद्धपाल सिंह, सीमा राठौर, रचना शंखधार, राजवती वर्मा, उदयवीर दिवाकर, धीरज पटेल, सहदेव सागर, अनुभव उपाध्याय, दुष्यंत सिंह, अचल शर्मा, गोपाल शर्मा, अजय मथुरिया, रचित साहू, हिमांशु सक्सेना, अर्चित सिंह, दीपक सक्सेना, अभिषेक मथुरिया आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- kabulpura gotiya badayun pakdi wali jarat ke pass pura road gir Rakha Hai ise hatwaya jaaye bahut pareshani Hoti Hai sabko namajon ki bahut pareshani hoti hai1
- दिल्ली पीएम मोदी को गाली देने वाली रूचिका सिंह ने मांगी माफी पीएम मोदी को गाली देने वाली रूचिका सिंह ने मांगी माफी1
- जनपद बदायूं के आलापुर बिजली घर पर आउटसोर्स विद्युत संविदा कर्मचारियों का 2 घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन हुआ जनपद बदायूं के अलापुर बिजलीघर पर आउटसोर्स विद्युत संविदा कर्मचारियों का दो घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन हुआ। संवाददाता हुकुम सिंह बदायूं। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर शनिवार को जनपद के विभिन्न विद्युत केंद्रों पर आउटसोर्स विद्युत संविदा कर्मचारियों ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने हटाए गए कर्मियों की बहाली, न्यूनतम वेतन ₹18,000 निर्धारित करने तथा अन्य लंबित समस्याओं के समाधान की मांग सरकार से की। 28 जुलाई को शक्ति भवन लखनऊ प्रदर्शन के दौरान प्रबंधन और संगठन पदाधिकारी के बीच की वार्ता समस्याओं का समाधान न होने के कारण विफल की गई थी इसके बाद ई इको गार्डन लखनऊ में लगातार संगठन द्वारा धरना प्रदर्शन चल रहा है इसके समर्थन में शनिवार को 3:00 बजे से लेकर 5 बजे तक जनपद बदायूं के प्रत्येक विद्युत उपकेंद्र पर 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है उसी के चलते विद्युत उप केंद्र अलापुर पर सभी आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारियों द्वारा 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन किया गया इसमें उन्होंने अपनी सभी मांगों को रखा। संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह सांकेतिक प्रदर्शन लखनऊ के इको गार्डन में लगातार चल रहे धरना-प्रदर्शन के समर्थन में किया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में हटाए गए कर्मचारियों की पुनर्बहाली, न्यूनतम वेतन ₹18,000 तय करना तथा अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान शामिल है। विरोध प्रदर्शन में विद्युत उपकेंद्र अलापुर के संतोष पाल एसएसओ,उमेश कुमार लाइनमैन, विनोद कुमार,राकेश कुमार, प्रदीप कुमार,आदि सभी संविदा कर्मचारी मौजूद रहे2
- सहसवान की थाना मु जरिया में पेट्रोल Hp गए उसे पर गुंडागर्दी दिखाई जा रही है चौकी बीएल वर्मा का बताया जा रहा है हम आपको बताते चलें कि यहां पर पब्लिक को पेट्रोल काम दिया जाता है पेट्रोल की शिकायत करने पर कहा जाता है कि पुलिस B L वर्मा के जूते चाटती है1
- पुलिस हमारी बाप है, चोरी करना पाप है'... कानपुर नगर 25 हजार का इनामी फरार चोर गिरफ्तार, पुलिस ने पैदल जुलूस निकाला 'पुलिस हमारी बाप है, चोरी करना पाप है'... कानपुर नगर 25 हजार का इनामी फरार चोर गिरफ्तार, पुलिस ने पैदल जुलूस निकाला1
- खेत से लौट रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या, ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा शाहजहांपुर - कांट थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। कमलनैनपुर गांव निवासी 20 वर्षीय गौतम मौर्य काम खत्म करने के बाद खेत देखकर घर लौट रहा था।इसी दौरान सड़क किनारे पहले से मौजूद चार हमलावरों ने उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गौतम की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पीछा कर हमलावरों में से एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।1