logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मां शांति बाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का वार्षिक परीक्षा फल घोषित। धामपुर। मां शान्ति बाई सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज जैतरा में वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया। वार्षिक परीक्षा फल की घोषणा विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनिलेश बहादुर द्वारा की गई, विद्यालय का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा, कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत वंदना ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया।इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ इन्द्रवीर सिंह ने सत्र 2025-26 की विस्तृत वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा "इस वर्ष हमारे विद्यालय का परीक्षा फल शत-प्रतिशत रहा है। शैक्षिक गुणवत्ता के साथ-साथ हमने भैया-बहनों के सर्वांगीण विकास पर विशेष बल दिया है। विद्यालय के छात्रों ने न केवल अकादमिक क्षेत्र में, बल्कि खेलकूद, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं और अनुशासन में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद स्तर पर विद्यालय का मान बढ़ाया है। शिक्षकों के कठिन परिश्रम और अभिभावकों के निरंतर सहयोग से ही हम शिक्षण पद्धति में आधुनिकता और संस्कारों का समावेश कर पाए हैं।" इस अवसर पर कक्षाश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहिनें को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन आचार्या हिमानी राठी ने किया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

1 day ago
user_नीरज कुमार
नीरज कुमार
धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
d9a8f18e-70bb-44f1-b51a-3ea6d601bf65

मां शांति बाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का वार्षिक परीक्षा फल घोषित। धामपुर। मां शान्ति बाई सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज जैतरा में वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया। वार्षिक परीक्षा फल की घोषणा विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनिलेश बहादुर द्वारा की गई, विद्यालय का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा, कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत वंदना ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया।इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ इन्द्रवीर सिंह ने सत्र 2025-26 की विस्तृत वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा "इस वर्ष हमारे विद्यालय का परीक्षा फल शत-प्रतिशत रहा है। शैक्षिक गुणवत्ता के साथ-साथ हमने भैया-बहनों के सर्वांगीण विकास पर विशेष बल दिया है। विद्यालय के छात्रों ने न केवल अकादमिक क्षेत्र में, बल्कि खेलकूद, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं और अनुशासन में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद स्तर पर विद्यालय का मान बढ़ाया है। शिक्षकों के कठिन परिश्रम और अभिभावकों के निरंतर सहयोग से ही हम शिक्षण पद्धति में आधुनिकता और संस्कारों का समावेश कर पाए हैं।" इस अवसर पर कक्षाश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहिनें को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन आचार्या हिमानी राठी ने किया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सम्मान समारोह में पंकज कुमार दक्ष को दीवार घड़ी देकर किया सम्मानित बिजनौर। लाइफ प्लस ऑफिस बिजनौर एवं भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) शाखा बिजनौर में मंगलवार 31 मार्च को मैड मिलन डे के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ विकास अधिकारी मुकेश कुमार बिश्नोई के नेतृत्व में SBA डेवलपमेंट ऑफिसर अक्षय चौधरी, भूदेव सिंह, गौतम एवं गंभीर मैड द्वारा अभिकर्ता एवं डीएम क्लब सदस्य पंकज कुमार दक्ष को उत्कृष्ट कार्य एवं बीमा क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए दीवार घड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पंकज कुमार दक्ष ने अपने कार्य से न केवल संस्थान का नाम रोशन किया है, बल्कि अन्य अभिकर्ताओं के लिए भी प्रेरणा का कार्य किया है। कार्यक्रम के दौरान सभी साथियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बिजनौर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष
    1
    सम्मान समारोह में पंकज कुमार दक्ष को दीवार घड़ी देकर किया सम्मानित
बिजनौर। लाइफ प्लस ऑफिस बिजनौर एवं भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) शाखा बिजनौर में मंगलवार 31 मार्च को मैड मिलन डे के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ विकास अधिकारी मुकेश कुमार बिश्नोई के नेतृत्व में SBA डेवलपमेंट ऑफिसर अक्षय चौधरी, भूदेव सिंह, गौतम एवं गंभीर मैड द्वारा अभिकर्ता एवं डीएम क्लब सदस्य पंकज कुमार दक्ष को उत्कृष्ट कार्य एवं बीमा क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए दीवार घड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पंकज कुमार दक्ष ने अपने कार्य से न केवल संस्थान का नाम रोशन किया है, बल्कि अन्य अभिकर्ताओं के लिए भी प्रेरणा का कार्य किया है। कार्यक्रम के दौरान सभी साथियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बिजनौर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष
    user_Pankaj Daksh
    Pankaj Daksh
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जिला बिजनोर क्षेत्र स्योहारा थाने का मामला है इन दोनों बाप बेटो पर किया है थाना पुलिस स्योहारा ने किया है अत्यचार, थाने बुलाकर बात चीत के बहाने मारा पीटा, किया चालान,
    2
    जिला बिजनोर क्षेत्र स्योहारा थाने का मामला है इन दोनों बाप बेटो पर किया है थाना पुलिस स्योहारा ने किया है अत्यचार, थाने बुलाकर बात चीत के बहाने मारा पीटा, किया चालान,
    user_Insaf news channel
    Insaf news channel
    रिपोर्टर Dhampur, Bijnor•
    5 hrs ago
  • राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में किसानों का धरना*
    1
    राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में किसानों का धरना*
    user_TN NEWS CHANNEL
    TN NEWS CHANNEL
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रात में दाल खाने से बनी तेज गैस ने थमा दी 56 वर्षीय साजिद की दिल की धड़कन, बिजनौर में रहस्यमयी मौत उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के उमरी गांव में सोमवार की सुबह 56 वर्षीय साजिद का घर में शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें पता चला कि रात में खाई गई दाल से बनी तेज गैस के कारण उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। घटना की पूरी जानकारी पुलिस के अनुसार, साजिद उस समय घर पर अकेले थे, जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से शहर गए हुए थे। सुबह काफी देर तक मुख्य दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों को चिंता हुई। कई बार आवाज देने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो परिजनों को सूचना दी गई। दरवाजा खुलवाने पर साजिद अचेत अवस्था में पड़े थे और उनकी सांसें थम चुकी थीं। पोस्टमार्टम और परिवार की प्रतिक्रिया पुलिस की प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी भी तरह की चोट या संघर्ष के कोई संकेत नहीं मिले। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, लेकिन परिजनों ने शुरुआत में इसका विरोध किया। पुलिस की समझाइश के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राज़ हुए। क्या कहा नगीना सीओ ने नगीना सीओ अंजनि चतुर्वेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने संकेत दिया कि साजिद ने रात में दाल खाई थी और इसके बाद तेज गैस की शिकायत हुई। उसी दौरान हार्ट अटैक आ गया, जिसे उनकी मौत का मुख्य कारण माना जा रहा है। एहतियातन कमरे में पड़ी उल्टी का सैंपल भी जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया है, ताकि किसी अन्य संभावित कारण को पूरी तरह खारिज किया जा सके।
    1
    रात में दाल खाने से बनी तेज गैस ने थमा दी 56 वर्षीय साजिद की दिल की धड़कन, बिजनौर में रहस्यमयी मौत
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के उमरी गांव में सोमवार की सुबह 56 वर्षीय साजिद का घर में शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें पता चला कि रात में खाई गई दाल से बनी तेज गैस के कारण उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई।
घटना की पूरी जानकारी
पुलिस के अनुसार, साजिद उस समय घर पर अकेले थे, जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से शहर गए हुए थे। सुबह काफी देर तक मुख्य दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों को चिंता हुई। कई बार आवाज देने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो परिजनों को सूचना दी गई। दरवाजा खुलवाने पर साजिद अचेत अवस्था में पड़े थे और उनकी सांसें थम चुकी थीं।
पोस्टमार्टम और परिवार की प्रतिक्रिया
पुलिस की प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी भी तरह की चोट या संघर्ष के कोई संकेत नहीं मिले। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, लेकिन परिजनों ने शुरुआत में इसका विरोध किया। पुलिस की समझाइश के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राज़ हुए।
क्या कहा नगीना सीओ ने
नगीना सीओ अंजनि चतुर्वेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने संकेत दिया कि साजिद ने रात में दाल खाई थी और इसके बाद तेज गैस की शिकायत हुई। उसी दौरान हार्ट अटैक आ गया, जिसे उनकी मौत का मुख्य कारण माना जा रहा है। एहतियातन कमरे में पड़ी उल्टी का सैंपल भी जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया है, ताकि किसी अन्य संभावित कारण को पूरी तरह खारिज किया जा सके।
    user_Kapil Dehuliya
    Kapil Dehuliya
    Job Bijnor, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • Post by Bijnor Super News
    1
    Post by Bijnor Super News
    user_Bijnor Super News
    Bijnor Super News
    Local News Reporter नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • थाना नगीना क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने पर स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगीना अंजनी कुमार की बाइट
    1
    थाना नगीना क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने पर स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगीना अंजनी कुमार  की बाइट
    user_Rajkumar Raj
    Rajkumar Raj
    Chartered Accountant बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जिला बिजनोर क्षेत्र नजीबाबाद गांव हर्षवाड़ा मेले में पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, आजकल पैसा बहुत बड़ी बात हो गया है, इंसानियत खत्म हो गई है
    1
    जिला बिजनोर क्षेत्र नजीबाबाद गांव हर्षवाड़ा मेले में पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, आजकल पैसा बहुत बड़ी  बात हो गया है, इंसानियत खत्म हो गई है
    user_Insaf news channel
    Insaf news channel
    रिपोर्टर Dhampur, Bijnor•
    10 hrs ago
  • बिजनौर में आंगनबाड़ी सशक्तिकरण: 858 को नियुक्ति पत्र, 337 को स्मार्टफोन वितरण
    1
    बिजनौर में आंगनबाड़ी सशक्तिकरण: 858 को नियुक्ति पत्र, 337 को स्मार्टफोन वितरण
    user_TN NEWS CHANNEL
    TN NEWS CHANNEL
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by वीरेन्द्र अग्रवाल
    1
    Post by वीरेन्द्र अग्रवाल
    user_वीरेन्द्र अग्रवाल
    वीरेन्द्र अग्रवाल
    Car and Motor Insurance Agency धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.