भूपेंद्र चौधरी के कैबिनेट मंत्री बनने पर मुरादाबाद भाजपा कार्यालय में जश्न, महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइया मुरादाबाद :उत्तर प्रदेश सरकार में वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र चौधरी को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की खबर मिलते ही मुरादाबाद भाजपा कार्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं, महिला पदाधिकारियों और अन्य नेताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा की सक्रिय महिला पदाधिकारी कशिश चौहान, आदेश चौधरी और लवी सक्सेना विशेष रूप से मौजूद रहीं। तीनों महिलाओं ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर खुशी जाहिर की और कहा कि भूपेंद्र चौधरी जैसे कर्मठ, ईमानदार और संगठन को मजबूत करने वाले नेता को कैबिनेट मंत्री बनाया जाना भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है।महिला कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की। भाजपा कार्यालय का माहौल पूरी तरह उत्साह और उल्लास से भरा नजर आया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कार्यकर्ताओं के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भूपेंद्र चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया और हमेशा कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया। उनके कैबिनेट मंत्री बनने से पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा प्रदेश के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। भाजपा कार्यालय में देर तक जश्न का माहौल बना रहा और सभी पदाधिकारियों ने इस फैसले को संगठन के लिए ऐतिहासिक बताया।
भूपेंद्र चौधरी के कैबिनेट मंत्री बनने पर मुरादाबाद भाजपा कार्यालय में जश्न, महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइया मुरादाबाद :उत्तर प्रदेश सरकार में वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र चौधरी को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की खबर मिलते ही मुरादाबाद भाजपा कार्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं, महिला पदाधिकारियों और अन्य नेताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा की सक्रिय महिला पदाधिकारी कशिश चौहान, आदेश चौधरी और लवी सक्सेना विशेष रूप से मौजूद रहीं। तीनों महिलाओं ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर खुशी जाहिर की और कहा कि भूपेंद्र चौधरी जैसे कर्मठ, ईमानदार और संगठन को मजबूत करने वाले नेता को कैबिनेट मंत्री
बनाया जाना भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है।महिला कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की। भाजपा कार्यालय का माहौल पूरी तरह उत्साह और उल्लास से भरा नजर आया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कार्यकर्ताओं के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भूपेंद्र चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया और हमेशा कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया। उनके कैबिनेट मंत्री बनने से पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा प्रदेश के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। भाजपा कार्यालय में देर तक जश्न का माहौल बना रहा और सभी पदाधिकारियों ने इस फैसले को संगठन के लिए ऐतिहासिक बताया।
- जिला जेल में बंदी की संदिग्ध मौत के बाद बवाल, डीआईजी की गाड़ी के आगे लेटे परिजन बिजनौर जिला जेल में बंद 30 वर्षीय बंदी दीपक पुत्र चंद्रपाल निवासी पृथ्वीपुर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मौत की खबर मिलते ही परिजन और सैकड़ों ग्रामीण पोस्ट मार्टम हाउस पहुंच गए, जहां हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस और शहर कोतवाल के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। आक्रोशित परिजनों ने जजी चौराहे पर जाम लगा दिया। इसी दौरान बरेली रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी की गाड़ी वहां से गुजरने पर परिजन गाड़ी के सामने सड़क पर लेट गए और जोरदार हंगामा किया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों को हटाया। इसके बाद परिजन जिला जेल पहुंचे और वहां भी हंगामा किया। सूचना पर एसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थिति को संभाला। बताया जा रहा है कि दीपक लूट के मुकदमे में 18 फरवरी 2025 से जेल में बंद था और पिछले एक माह से जेल अस्पताल में भर्ती था।1
- *नजीबाबाद में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली1
- रामनगर में एक बेटे ने बाल कटवाए। इसके बाद की घटना का विवरण उपलब्ध नहीं है।3
- थाना गजरौला क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात महिला शव मिलने सम्बन्धी प्रकरण का खुलासा, प्रेम प्रसंग में शादी का दबाव बनाने के चलते की गयी थी हत्या, 02 अभियुक्त गिरफ्तार थाना गजरौला क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात महिला शव मिलने सम्बन्धी प्रकरण का खुलासा, प्रेम प्रसंग में शादी का दबाव बनाने के चलते की गयी थी हत्या, 02 अभियुक्त गिरफ्तार*1
- विजय थालापाठ्य ने राहुल गांधी के साथ किया संगठन दोनों साथ साथ1
- Dilari:गल्ला आढ़त पर SDM ठाकुरद्वारा ने की छापेमारी कार्यवाई से आढ़तियों में मचा हडकंप गल्ला आढ़त पर SDM ठाकुरद्वारा की छापेमारी स्टॉक और अभिलेखों की जांच मचा हडकंप मुरादाबाद के डिलारी क्षेत्र में शनिवार को एसडीएम ठाकुरद्वारा ने गल्ला आढ़त पर पहुंचकर स्टॉक की जांच की। निरीक्षण के दौरान आढ़त में रखे अनाज के भंडारण, खरीद-बिक्री रजिस्टर और संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की गई। एसडीएम ने व्यापारियों को सरकारी नियमों के अनुसार कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और संबंधित विभाग के कर्मचारी नायाब तहसीलदार लोकेश कुमार डिप्टी आरएमओ बिनीता मिश्रा और लेखपाल के साथ SDM ठाकुरद्वारा भी मौजूद रही। प्रशासन की इस कार्रवाई से आढ़त व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।1
- मुरादाबाद के मोहल्ला कच्चा बाग में लोगों का जीना मुश्किल होता जा रहा है। इलाके में लगे ट्रांसफॉर्मर और कूड़ा घर के कारण चूहों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि चूहे जमीन के नीचे से मिट्टी खोद रहे हैं, जिससे सड़कें धंस रही हैं और जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। राहगीरों और वाहनों के लिए हर पल हादसे का खतरा बना हुआ है।1
- उत्तर प्रदेश में पुलिस के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले एक सिपाही के घर पर आधी रात को पुलिस ने दबिश दी। इस घटना से पुलिस महकमे में सवाल खड़े हो गए हैं कि क्या यह अभिव्यक्ति की आज़ादी को दबाने की कोशिश है।1