Shuru
Apke Nagar Ki App…
*प्रेस नोट-चित्रकूट पुलिस* *शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु चित्रकूट पुलिस ने पैदल गश्त कर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की गयी।* आज दिनाँक 11.02.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री सत्यपाल सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु चित्रकूट पुलिस के थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र के मिश्रित आबादी क्षेत्र एवं भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त किया गया। पुलिस टीमों द्वारा दुकानदारों, व्यापारीबंधुओ एवं क्षेत्रीय नागरिको से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने का भरोसा दिया गया तथा पुलिस टीम द्वारा सड़क पर हो रहे अतिक्रमण, शराब की दुकान, रेलवे स्टेशनों,होटल/ढाबा एवं दो/चार पहिया वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी।
छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
*प्रेस नोट-चित्रकूट पुलिस* *शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु चित्रकूट पुलिस ने पैदल गश्त कर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की गयी।* आज दिनाँक 11.02.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री सत्यपाल सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु चित्रकूट पुलिस के थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र के मिश्रित आबादी क्षेत्र एवं भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त किया गया। पुलिस टीमों द्वारा दुकानदारों, व्यापारीबंधुओ एवं क्षेत्रीय नागरिको से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने का भरोसा दिया गया तथा पुलिस टीम द्वारा सड़क पर हो रहे अतिक्रमण, शराब की दुकान, रेलवे स्टेशनों,होटल/ढाबा एवं दो/चार पहिया वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- #santrampaljimahraj1
- प्रेस नोट-चित्रकूट पुलिस उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात SHO राजापुर ने संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए एक छात्र को परीक्षा केन्द्र हरिमोहन सिंह इण्टर कॉलेज बछरन चित्रकूट में समय से पहुंचाया गया आज दिनांक 18.02.2026 को उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के दौरान एक छात्र जो अपने ही स्कूल के0एल0पी0 मेमोरियल इण्टर कॉलेज कलवलिया रोड टेरा बुजुर्ग में परीक्षा देने पहुंच गया था, प्रवेश पत्र से ज्ञात हुआ कि छात्र का परीक्षा केन्द्र हरिमोहन सिंह इण्टर कॉलेज बछरन चित्रकूट है। जिसे तत्काल SHO राजापुर ने अपनी सरकारी गाड़ी में बैठाकर समय से परीक्षा केन्द्र पहुंचाया गया। छात्र सहित शिक्षकों, स्थानीय नागरिकों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई तथा पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया गया।1
- सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट श्रीमती इला चौधरी की मेगा/ बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के संबंध में बाइट।1
- अज्ञात कारणों के चलते लगी आग में जली तीन दुकानों के स्वामियों ने किसी के द्वारा आग लगाने का लगाया आरोप चित्रकूट के शिवरामपुर चौकी क्षेत्र में रात-दर-रात सब्जी दुकानों में आगजनी से मचा हड़कंप — कई अस्थायी दुकानें राख, दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान। प्रत्यक्षदर्शियों ने शरारती तत्वों की सक्रियता बताई; पुलिस ने तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया है। वीडियो में स्थानीय (भारतीय) फुटेज दिखाया गया है और घटनाक्रम, 피해 व प्रशासन की प्रतिक्रिया संक्षेप में प्रस्तुत है। जानिए कौन है जिम्मेदार और क्या कदम उठाए जा रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ रोकी जा सकें। अगर आपको रिपोर्टिंग उपयोगी लगे तो वीडियो को लाइक और शेयर करें। #चित्रकूट #सब्जीमंडीआग #आगजनी #पुलीसजांच #स्थानीयन्यूज़ हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा सही और समय पर जानकारी पाएं। **अभय टीवी** पर सब्सक्राइब करें और हमेशा अपडेटेड रहें! वर्तमान समय में जिन दर्शकों के व्हाट्सएप नंबर में अभय टीवी की खबरें आती थी, अब वह खबरें व्हाट्सएप के नियमानुसार नहीं पहुंच पायेगी, अतः दर्शकों से अनुरोध है, कि वह किसी भी ग्रुप में या अपने व्हाट्सएप नंबर में अभय टी0 वी0 की खबरें देखें, तो अभय टीवी को सब्सक्राइब कर लें, ताकि उनको समय-समय पर अभय टी0 वी0 की खबरें देखने को मिले1
- चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र में मानवता की एक मिसाल सामने आई। कक्षा 10 का छात्र बुद्ध विलास हाई स्कूल की परीक्षा देने निकला, लेकिन गलती से गलत परीक्षा केंद्र पहुँच गया। परीक्षा शुरू होने में बस कुछ ही मिनट बाकी थे और सही केंद्र लगभग 18 किलोमीटर दूर था—एक चूक, पूरा साल बर्बाद कर सकती थी। इसी दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक लाखन सिंह ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए छात्र को अपनी सरकारी गाड़ी से तत्काल सही परीक्षा केंद्र तक पहुँचाया। नतीजा—छात्र समय पर परीक्षा कक्ष में बैठा और उसका भविष्य सुरक्षित हो गया। यह घटना बताती है कि उत्तर प्रदेश पुलिस सिर्फ कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि ज़रूरत के वक्त संरक्षक और मार्गदर्शक भी है। आज बुद्ध विलास के लिए पुलिस एक उम्मीद बनकर आई। 💯 🔥 वायरल लाइन (Highlight Caption) “18 किलोमीटर की दौड़, पुलिस के साथ—बच गया एक छात्र का पूरा साल!” #UttarPradesh #UPPolice #Chitrakoot #Rajapur #HumanityFirst #PoliceWithPeople #MotivationalNews #PositiveNews #StudentLife #BreakingGoodNews1
- *उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा-2026: कौशांबी में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरुआत* *कौशाम्बी संदेश* *जनपद कौशांबी* जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 बुधवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। पहले दिन परीक्षार्थियों में उत्साह के साथ अनुशासन का माहौल देखने को मिला। जनपद के 80 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न कराई जा रही है। परीक्षा की निगरानी के लिए 6 सचल दल, 15 मजिस्ट्रेट और 3 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। केंद्रों पर प्रवेश से पहले गेट पर सघन तलाशी ली गई, इसके बाद ही छात्रों को कक्षाओं में प्रवेश दिया गया। प्रशासन की ओर से नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिलाधिकारी अमित पाल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नकल करते पाए जाने पर संबंधित परीक्षार्थी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को सतर्क रहकर पारदर्शी, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।1
- नव विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध मौत, मां बाप ने लगाया हत्या का आरोप मध्यप्रदेश के रीवा जिले में नव विवाहिता रीना साकेत की ससुराल में निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मृतिका के पिता सुखेंद्र साकेत ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या उसके पति रावेन्द्र साकेत, ससुर राम कीर्तन साकेत, सास बतसिया, जेठानी शिवानी साकेत और जेठ अनिल साकेत ने मिलकर की है। रीना साकेत के पिता सुखेंद्र साकेत और माँ ललिता साकेत, ग्राम सुरसा कला के निवासी हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या ससुराल वालों ने दहेज के लिए या अन्य किसी कारण से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। इस घटना ने समाज में एक बार फिर से दहेज प्रथा और महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मुद्दे को उठाया है। स्थानीय लोगों ने इस घटना की निंदा की है और आरोपियों को सजा दिलाने की मांग की है।1
- सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट श्रीमती इला चौधरी की मेगा/ बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के संबंध में बाइट।1