नन्हे विद्यार्थियों ने किया नगर कोतवाली गोण्डा का शैक्षिक भ्रमण नन्हे विद्यार्थियों ने किया नगर कोतवाली गोण्डा का शैक्षिक भ्रमण आज 27 अगस्त 2026, को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक एवं जीवनोपयोगी जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से सेंट ज़ेवियर्स स्कूल, मालवीय नगर, गोण्डा ने एल.के.जी., यू.के.जी., कक्षा 1 एवं कक्षा 2 के छात्र-छात्राओं के लिए नगर कोतवाली गोण्डा का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया। कोतवाली में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सभी पुलिस कर्मचारियों को राखी बाँधी गई और उनका आशीर्वाद लिया गया। बच्चों ने सब को टीका लगाकर मिठाई भी खिलाई। इस भ्रमण के दौरान नन्हे विद्यार्थियों ने पुलिस थाने के वातावरण एवं कार्यप्रणाली को करीब से जाना। थाना प्रभारी (SHO) श्री विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी तथा दीवान श्री अखिलेश कुमार ने बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें पुलिस की भूमिका, सुरक्षा, अनुशासन तथा अच्छे नागरिक के कर्तव्यों के बारे में सरल एवं रोचक ढंग से जानकारी दी। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। भ्रमण में अनाबिया, अक्षिता, युविका, जानत, जैनब, अनुकृति, निर्वी, आश्वी एवं आयत सहित एल.के.जी., यू.के.जी., कक्षा 1 एवं कक्षा 2 के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों के साथ शिक्षिकाएँ साक्षी सिंह, रजनी मिश्रा, सोनम तथा शिक्षक गौरव उपाध्याय उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से बताया गया कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण बच्चों में आत्मविश्वास, सामाजिक जागरूकता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नगर कोतवाली में विद्यार्थियों का यह अनुभव उनके लिए ज्ञानवर्धक होने के साथ-साथ बेहद उत्साहपूर्ण और यादगार भी रहा। प्रधानाचार्या श्रीमती जीन आनंदम एवं विद्यालय परिवार ने थाना प्रभारी श्री विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी एवं नगर कोतवाली की पूरी टीम का विद्यार्थियों के साथ समय बिताने तथा उन्हें उपयोगी जानकारी प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
नन्हे विद्यार्थियों ने किया नगर कोतवाली गोण्डा का शैक्षिक भ्रमण नन्हे विद्यार्थियों ने किया नगर कोतवाली गोण्डा का शैक्षिक भ्रमण आज 27 अगस्त 2026, को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक एवं जीवनोपयोगी जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से सेंट ज़ेवियर्स स्कूल, मालवीय नगर, गोण्डा ने एल.के.जी., यू.के.जी., कक्षा 1 एवं कक्षा 2 के छात्र-छात्राओं के लिए नगर कोतवाली गोण्डा का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया। कोतवाली में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सभी पुलिस कर्मचारियों को राखी बाँधी गई और उनका आशीर्वाद लिया गया। बच्चों ने सब को टीका लगाकर मिठाई भी खिलाई। इस भ्रमण के दौरान नन्हे विद्यार्थियों ने
पुलिस थाने के वातावरण एवं कार्यप्रणाली को करीब से जाना। थाना प्रभारी (SHO) श्री विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी तथा दीवान श्री अखिलेश कुमार ने बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें पुलिस की भूमिका, सुरक्षा, अनुशासन तथा अच्छे नागरिक के कर्तव्यों के बारे में सरल एवं रोचक ढंग से जानकारी दी। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। भ्रमण में अनाबिया, अक्षिता, युविका, जानत, जैनब, अनुकृति, निर्वी, आश्वी एवं आयत सहित एल.के.जी., यू.के.जी., कक्षा 1 एवं कक्षा 2 के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों के साथ शिक्षिकाएँ साक्षी सिंह, रजनी
मिश्रा, सोनम तथा शिक्षक गौरव उपाध्याय उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से बताया गया कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण बच्चों में आत्मविश्वास, सामाजिक जागरूकता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नगर कोतवाली में विद्यार्थियों का यह अनुभव उनके लिए ज्ञानवर्धक होने के साथ-साथ बेहद उत्साहपूर्ण और यादगार भी रहा। प्रधानाचार्या श्रीमती जीन आनंदम एवं विद्यालय परिवार ने थाना प्रभारी श्री विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी एवं नगर कोतवाली की पूरी टीम का विद्यार्थियों के साथ समय बिताने तथा उन्हें उपयोगी जानकारी प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
- (अंकुर गर्ग )नगर पुलिस सर्राफा व अन्य व्यवसायियों का तैयार कर रहीं डाटा,उपलब्ध करायेगी अतिरिक्त सुरक्षा (अंकुर गर्ग )नगर पुलिस सर्राफा व अन्य व्यवसायियों का तैयार कर रहीं डाटा,उपलब्ध करायेगी अतिरिक्त सुरक्षा1
- Nepal में Bhotekoshi नदी का तांडव: Rasuwa में भारी तबाही, 105 भारतीय लापता, Rescue में जुटी सेना Nepal में Bhotekoshi नदी का तांडव: Rasuwa में भारी तबाही, 105 भारतीय लापता, Rescue में जुटी सेना #nepal #Bhotekoshi #nepalflood #Rasuwa1
- चोरों का हौसला बुलंद किराना पान गुमटी पर किया हाथ साफ, ब्यूरो रिपोर्ट राजीव मिश्रा बहराइच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र में किराना पान मसाला की गुमटी से हजारों रुपये का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है पीड़ित दुकानदार आकाश वर्मा पुत्र बिनोद कुमार वर्मा निवासी निबिया बेगमपुर ने थाना मटेरा में प्रार्थना पत्र देकर घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है प्रार्थना पत्र के अनुसार पीड़ित पान मसाला का सामान बेचने का व्यवसाय करता है। आरोप है कि उसकी दुकान के पास से अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान में रखा सामान चोरी कर लिया गया पीड़ित के मुताबिक चोरी हुए सामान की कीमत करीब छह हजार रुपये बताई गई है पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी पीड़ित ने थाना प्रभारी मटेरा से मामले की जांच कर चोरी की घटना का खुलासा करने तथा दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है थाना प्रभारी मटेरा ने क्राइम सच न्यूज़ चैनल को बताया तहरीर मिली है जांच की जा रही है जल्द से जल्द मामले का खुलासा करके दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी अब देखना यह है कि पुलिस मामले की जांच कर चोरी की घटना का खुलासा कब तक करती है2
- कर्नलगंजनगर मे की 12 रवी अव्वल की सजावट की विशेष झलकियां1
- अयोध्या मे रामलला को बांधी जाएगी बड़ी बहन शांता की ओर से विशेष राखी। अयोध्या मे रामलला को बांधी जाएगी बड़ी बहन शांता की ओर से विशेष राखी। श्रृंगीऋषि आश्रम से विधि-विधान के साथ अयोध्या पहुंची जरी और मोतियों से सजी राखी। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने ट्रस्ट के सदस्यों को सौंपी राखी। महाराजा दशरथ की पुत्री और श्रीराम की बड़ी बहन शांता की ओर से हर साल आती है प्रतीकात्मक राखी। रक्षाबंधन के दिन श्रृंगार आरती के बाद भगवान रामलला धारण करेंगे बहन शांता की राखी। रामलला की राखी के जरिए दिया जा रहा है आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश।1
- फतेहगंज ओवरब्रिज के नीचे बनेगा खेल पार्क, मिलेगी पार्किंग की सुविधा हुआ शिलान्यास। 2.61 करोड़ रुपये की लागत से होगा सुंदरीकरण व अन्य कार्य,100 कार और 152 बाइक खड़ी करने की होगी व्यवस्था अयोध्या। रामनगरी के विकास कार्यों की कड़ी में फतेहगंज जीआईसी ओवरब्रिज के नीचे खाली पड़ी जगह को अब पार्क और पार्किंग के रूप में विकसित किया जाएगा। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत यहां 2.61 करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण कार्य कराया जाएगा। परियोजना का शिलान्यास गुरुवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के साथ वैदिक रीति-रिवाज से नारियल फोड़कर किया। परियोजना के तहत ओवरब्रिज के नीचे पार्क, फुटपाथ और अन्य नागरिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसके साथ ही वाहनों की पार्किंग के लिए भी पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। प्रस्तावित पार्किंग में करीब 100 कार और 152 बाइक खड़ी की जा सकेंगी। इससे आसपास के क्षेत्र में सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े होने वाले वाहनों की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। परियोजना की खास बात यह होगी कि यहां बच्चों और युवाओं के लिए खेल सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। पार्क को मिनी स्टेडियम के स्वरूप में विकसित करते हुए क्रिकेट नेट प्रैक्टिस एरिया बनाया जाएगा। इससे शहर के बच्चों और उभरते खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर स्थान मिल सकेगा। पार्क में फुटपाथ समेत हरित क्षेत्र विकसित कर लोगों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की भी योजना है। शिलान्यास समारोह में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि नगर निगम शहर के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है। शहर में उपलब्ध संसाधनों और खाली स्थानों का बेहतर उपयोग कर नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम विकास कार्यों को लेकर 24 घंटे तत्पर है। महापौर ने कहा कि शहर के अन्य फ्लाईओवरों के नीचे उपलब्ध स्थानों को भी इसी तरह विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा। इन स्थानों का उपयोग पार्किंग के साथ-साथ बच्चों और युवाओं के लिए खेल गतिविधियों के केंद्र के रूप में किया जा सकता है। इससे एक ओर पार्किंग की समस्या कम होगी, वहीं दूसरी ओर लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि फतेहगंज ओवरब्रिज के नीचे विकसित होने वाला यह स्थान आसपास के लोगों के लिए बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र के रूप में उपयोगी साबित होगा। सुंदरीकरण के बाद क्षेत्र की तस्वीर बदलने के साथ ही यातायात व्यवस्था को भी व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव, उपसभापति संतोष सिंह, क्षेत्रीय पार्षद हरिश्चंद्र गुप्ता, वरिष्ठ पार्षद अनिल सिंह, विशाल पाल, चंदन सिंह, सूर्यकुमार तिवारी सूर्या, सुशील मिश्रा बबलू, अनीता द्विवेदी, ज्ञान केसरवानी, अजय पांडेय, पूर्व पार्षद मनोज श्रीवास्तव, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, नीलकमल अग्रवाल, मनमोहन जायसवाल, शिवकुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, दुर्गा केसरवानी, अनुभव जायसवाल, रामनंदन तिवारी, मुकेश अग्रहरि समेत अन्य लोग मौजूद रहे।1
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव, रक्षा सूत्र बांधकर लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव, रक्षा सूत्र बांधकर लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प रुदौली, अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नगर एवं खंड द्वारा आदर्श इंटर कॉलेज, रुदौली में रक्षाबंधन उत्सव श्रद्धा, आत्मीयता एवं राष्ट्रभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं को रक्षा सूत्र बांधकर राष्ट्ररक्षा, समाजसेवा, सामाजिक समरसता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला धर्म जागरण समन्वय संयोजक जितेंद्र तिवारी ने रक्षाबंधन के सांस्कृतिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं, बल्कि रक्षा, आत्मीयता, एकता, सामाजिक दायित्व और परस्पर विश्वास का पवित्र प्रतीक है। रक्षा सूत्र हमें यह स्मरण कराता है कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति एक-दूसरे के सुख-दुःख में सहभागी बने और आवश्यकता पड़ने पर एक-दूसरे के साथ दृढ़ता से खड़ा रहे। भारतीय परंपरा के प्रसंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और द्रौपदी के प्रसंग को रक्षाबंधन की भावना से जोड़ा। उन्होंने कहा कि यह प्रसंग रक्षा-सूत्र के उस भाव को प्रकट करता है, जिसमें आत्मीयता, विश्वास और संकट के समय साथ खड़े रहने का संकल्प निहित है। रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि कर्तव्य, संरक्षण और आत्मीय संबंधों की भावना का प्रतीक है। उन्होंने इतिहास के एक महत्वपूर्ण प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 1905 में बंग-भंग के विरोध के दौरान रवींद्रनाथ ठाकुर ने सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करने के लिए लोगों को एक-दूसरे की कलाई पर राखी बांधने के लिए प्रेरित किया। उस समय रक्षा-सूत्र व्यक्तिगत संबंधों से आगे बढ़कर सामाजिक एकता और राष्ट्रीय चेतना का माध्यम बना। यह प्रसंग दर्शाता है कि भारतीय समाज में रक्षाबंधन की भावना सदैव व्यापक रही है और यह पर्व समाज को एकता के सूत्र में बांधने की प्रेरणा देता है। जितेंद्र तिवारी ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष में समाज को सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी आचरण, नागरिक कर्तव्य एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे पंच परिवर्तन के संकल्पों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव से युक्त संगठित समाज ही सशक्त एवं समर्थ राष्ट्र की आधारशिला बन सकता है। रक्षाबंधन उत्सव के दौरान स्वयंसेवकों एवं कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सद्भाव, समरसता और राष्ट्रनिष्ठा को मजबूत करने तथा राष्ट्रहित में निरंतर सेवा कार्य करने का संकल्प लिया। रक्षा सूत्र बांधने के दौरान पूरे वातावरण में आत्मीयता, एकता और राष्ट्रभाव की विशेष अनुभूति देखने को मिली। इस अवसर पर भीष्म नारायण, नगर संघचालक राजेश कुमार, खंड संघचालक अंगद कुमार, नगर कार्यवाह संतोष कुमार, खंड कार्यवाह अभिषेक, नगर एवं खंड प्रचारक सहित संघ एवं विचार परिवार से जुड़े पदाधिकारी, प्रतिनिधिगण, मातृ शक्तियां तथा सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- (अंकुर गर्ग ) केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री ने अन्य जनप्रतिनिधियों संग स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी की मूर्ति का अनावरण (अंकुर गर्ग ) केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री ने अन्य जनप्रतिनिधियों संग स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी की मूर्ति का अनावरण स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय गोण्डा के आडिटोरियम हाल में गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा० सांसद गोण्डा/केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री श्री कीर्तिवर्धन सिंह जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मा० विधायक मनकापुर, मा० विधायक मेहनौन, मा० विधायक सदर गोण्डा, मा० विधायक गौरा, मा० विधायक करनैलगंज, जिलाधिकारी महोदया, जिलाध्यक्ष भाजपा एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा अधिकारीगण।4