पृथ्वी दिवस पर पट्टी में गूंजा “हरियाली बढ़ाओ” का संदेश जलवायु अनुकूलन खेती आज के समय कि मांग - नसीम अंसारी पृथ्वी दिवस पर पट्टी में गूंजा “हरियाली बढ़ाओ” का संदेश जलवायु अनुकूलन खेती आज के समय कि मांग - नसीम अंसारी पट्टी, प्रतापगढ़! पृथ्वी दिवस सप्ताह के अवसर पर प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज स्वयंसेवी संस्था तरुण चेतना द्वारा ग्राम रामपुर बेला में पृथ्वी दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर 'तरुण चेतना' के निदेशक नसीम अंसारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के दौर में पृथ्वी को बचाना अब केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हमारी अनिवार्यता बन गई है। श्री अंसारी ने जलवायु-स्मार्ट कृषि पर जोर देते हुए बताया कि यह पद्धति एक एकीकृत दृष्टिकोण है, जिसका उद्देश्य बदलते मौसम में कृषि उत्पादकता बढ़ाना, जलवायु परिवर्तन के प्रति अनुकूलन विकसित करना और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करना है। जलवायु अनुकूलन कृषि पद्धति खेती के साथ साथ पशुधन, वन और मत्स्य पालन के प्रबंधन में सुधार कर खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करती है। कार्यक्रम मे पृथ्वी संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए संस्था के उप निदेशक श्याम शंकर शुक्ला ने कहा कि वैज्ञानिक और प्राकृतिक खेती के माध्यम से हम मिट्टी की उर्वरता बनाए रख सकते हैं और जल संरक्षण को बढ़ावा दे सकते हैं। इससे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर संस्था के उप निदेशक श्याम शंकर शुक्ला ने पृथ्वी संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्षा जल संचयन और पानी की बर्बादी रोकने के तरीकों पर चर्चा करते हुए एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक का पूरी तरह बहिष्कार करने की अपील की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान शिवकुमारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम स्तर पर छोटे-छोटे प्रयासों से बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता और हरियाली बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। इसी क्रम में समाजसेवी रामआसरे वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होना चाहिए और अपने दैनिक जीवन में ऐसे कार्य करने चाहिए जो प्रकृति के अनुकूल हों। इस मौके पर तरुण चेतना के अभियान समन्वयक हुश्नारा बानो ने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ वातावरण छोड़ना हमारा नैतिक कर्तव्य है। पृथ्वी दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि हर दिन की जीवनशैली होनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन बाल अधिकार परियोजना के कोऑर्डिनेटर रजनीश कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कलावती, संस्था के सह-निदेशक हकीम अंसारी, शोभावती मौर्या, सावित्री देवी, बृजलाल वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पृथ्वी दिवस पर पट्टी में गूंजा “हरियाली बढ़ाओ” का संदेश जलवायु अनुकूलन खेती आज के समय कि मांग - नसीम अंसारी पृथ्वी दिवस पर पट्टी में गूंजा “हरियाली बढ़ाओ” का संदेश जलवायु अनुकूलन खेती आज के समय कि मांग - नसीम अंसारी पट्टी, प्रतापगढ़! पृथ्वी दिवस सप्ताह के अवसर पर प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज स्वयंसेवी संस्था तरुण चेतना द्वारा ग्राम रामपुर बेला में पृथ्वी दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर 'तरुण चेतना' के निदेशक नसीम अंसारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा
कि बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के दौर में पृथ्वी को बचाना अब केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हमारी अनिवार्यता बन गई है। श्री अंसारी ने जलवायु-स्मार्ट कृषि पर जोर देते हुए बताया कि यह पद्धति एक एकीकृत दृष्टिकोण है, जिसका उद्देश्य बदलते मौसम में कृषि उत्पादकता बढ़ाना, जलवायु परिवर्तन के प्रति अनुकूलन विकसित करना और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करना है। जलवायु अनुकूलन कृषि पद्धति खेती के साथ साथ पशुधन, वन और मत्स्य पालन के प्रबंधन में सुधार कर खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करती है। कार्यक्रम मे पृथ्वी संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए संस्था के उप निदेशक श्याम शंकर शुक्ला ने कहा कि वैज्ञानिक और प्राकृतिक खेती के माध्यम से हम
मिट्टी की उर्वरता बनाए रख सकते हैं और जल संरक्षण को बढ़ावा दे सकते हैं। इससे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर संस्था के उप निदेशक श्याम शंकर शुक्ला ने पृथ्वी संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्षा जल संचयन और पानी की बर्बादी रोकने के तरीकों पर चर्चा करते हुए एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक का पूरी तरह बहिष्कार करने की अपील की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान शिवकुमारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम स्तर पर छोटे-छोटे प्रयासों से बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता और हरियाली बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। इसी क्रम में समाजसेवी
रामआसरे वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होना चाहिए और अपने दैनिक जीवन में ऐसे कार्य करने चाहिए जो प्रकृति के अनुकूल हों। इस मौके पर तरुण चेतना के अभियान समन्वयक हुश्नारा बानो ने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ वातावरण छोड़ना हमारा नैतिक कर्तव्य है। पृथ्वी दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि हर दिन की जीवनशैली होनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन बाल अधिकार परियोजना के कोऑर्डिनेटर रजनीश कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कलावती, संस्था के सह-निदेशक हकीम अंसारी, शोभावती मौर्या, सावित्री देवी, बृजलाल वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- रामपुर में पंवारिया स्थित चमरौवा ब्लॉक में पहुंचे प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचने को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस की और जन आक्रोश और महिला सम्मेलन को सफल बनाने को जोर दिया,उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी हमारा नेतृत्व सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगा महिला सशक्तिकरण बिल् को लेकर जो विपक्ष ने गलत बयान बाजी की है हम उसकी घोर निंदा करते हैं. विजुअल बाइट, सुनील कुमार शर्मा केबिनेट मंत्री यूपी सरकार1
- जनपद प्रतापगढ़ में होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा की शुरुआत हो गई। जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा को पारदर्शी, नकलविहीन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आया। इसी क्रम में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।1
- पूर्व विधायक राकेश सिंह इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही तुरंत सक्रिय हो गए और बिना देर किए प्रशासन से संपर्क साधा। उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित परिवार के लिए त्वरित राहत सुनिश्चित कराने की पहल की। राकेश सिंह ने साफ कहा कि जनप्रतिनिधि का धर्म केवल राजनीति नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ा होना है। घटनास्थल पर पहुंचकर उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया कि पीड़ित परिवार को हर योजना का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिया जाए। राकेश सिंह ने यह भी कहा कि ऐसी घटनाएं सिस्टम की खामियों को उजागर करती हैं, जिन्हें सुधारना बेहद जरूरी है। उन्होंने व्यक्तिगत स्तर पर भी आर्थिक सहायता देकर मानवीय संवेदना का परिचय दिया। पूर्व विधायक की तत्परता और सक्रियता से क्षेत्र में उनके जनसेवक होने की छवि और मजबूत हुई।1
- प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ में आज से होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा की शुरुआत हो गई। जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा को पारदर्शी, नकलविहीन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आया। इसी क्रम में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने डीएवी इंटर कॉलेज, लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज तथा केपी हिंदू इंटरमीडिएट कॉलेज के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा संचालन की स्थिति को बारीकी से परखा। निरीक्षण के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ में कुछ खामियां पाई गईं, जिस पर जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक कुलश्रेष्ठ को फटकार लगाई और निर्देश दिए कि कमियों को तत्काल दूर किया जाए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, सुरक्षा बलों की तैनाती और कंट्रोल रूम की सक्रियता की भी गहन जांच की। उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान सभी कैमरे निरंतर चालू रहें, जिससे हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना समाप्त हो। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी लगाया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।3
- Post by REPORTER ANKIT4
- रायबरेली उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों पालियों की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कॉलेज के गेट पर अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की गहन जांच की जा रही हे नकल रोकने के लिए केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए गए है, साथ ही अधिकारियों ने पूरे समय केंद्र का लगातार निरीक्षण किया जा रहा हे । पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र हाईस्कूल स्तर का था। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक अभ्यर्थी दोपहर 1:30 बजे से ही केंद्र पर पहुंचने लगे थे। एसडीएम और पुलिस अधिकारियों की निगरानी में शांतिपूर्ण है1
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- समाजवादी पार्टी मुर्दाबाद के लगाए नारा।भारती जनता पार्टी के पूर्व विधायक धीरज ओझा।1