Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तराखंड के मुनस्यारी में बादल फटने से भारी तबाही- नीचे आया मलबा देखकर लगता है कि ऊपर कोई बड़ी आपदा आई होगी, उत्तराखंड के मुनस्यारी में बादल फटने से भारी तबाही- नीचे आया मलबा देखकर लगता है कि ऊपर कोई बड़ी आपदा आई होगी, मलबा इस क़दर ताक़तवर था कि बड़े बड़े बोल्डर खिलौने की तरह बहते दिखे ये पिथौरागढ़ में थल-मुनस्यारी रोड के ला-झेकला के पास की घटना है, देखकर भयभीत होना लाजिमी है।
Yogesh jangar
उत्तराखंड के मुनस्यारी में बादल फटने से भारी तबाही- नीचे आया मलबा देखकर लगता है कि ऊपर कोई बड़ी आपदा आई होगी, उत्तराखंड के मुनस्यारी में बादल फटने से भारी तबाही- नीचे आया मलबा देखकर लगता है कि ऊपर कोई बड़ी आपदा आई होगी, मलबा इस क़दर ताक़तवर था कि बड़े बड़े बोल्डर खिलौने की तरह बहते दिखे ये पिथौरागढ़ में थल-मुनस्यारी रोड के ला-झेकला के पास की घटना है, देखकर भयभीत होना लाजिमी है।
More news from दिल्ली and nearby areas
- दिल्ली: 80वें स्वतंत्रता दिवस के लाल किला से लाइव प्रसारण की तैयारी पूरी देशभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। दिल्ली के लाल किले पर होने वाले मुख्य समारोह के सीधे प्रसारण के लिए प्रसार भारती और दूरदर्शन ने व्यापक तैयारियां की हैं। दर्शकों और श्रोताओं के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इस बार आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। 15 अगस्त को लाल किले से होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की हर गतिविधि को देशभर तक पहुंचाने के लिए दूरदर्शन की टीम पिछले कई महीनों से तैयारियों में जुटी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव चंचल कुमार और प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रसारण व्यवस्था का जायजा लिया। प्रसारण के लिए 4K कैमरों समेत 50 से अधिक कैमरे लगाए गए हैं। इससे लाल किले से होने वाले राष्ट्रीय समारोह का उच्च गुणवत्ता वाला सीधा प्रसारण सुनिश्चित किया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव चंचल कुमार ने कहा कि दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं, प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने कहा कि इस बार दर्शक और श्रोता उच्च गुणवत्ता में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लाइव देख और सुन सकेंगे। दूरदर्शन का प्रयास है कि राष्ट्रीय महत्व के सभी प्रमुख कार्यक्रमों को आधुनिक तकनीक और भव्य प्रस्तुति के साथ देशवासियों तक पहुंचाया जाए। 15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस समारोह का लाइव प्रसारण भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।1
- फरुखनगर में गूंजे भारत माता के जयकारे, भव्य तिरंगा यात्रा ने जगाई देशभक्ति की अलख फरुखनगर, मनोज यादव, पत्रकार । स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में श्रीराम नगर मंडल फरुखनगर की ओर से मंडल अध्यक्ष अनिल सैनी के नेतृत्व में शुक्रवार को शहर के मुख्य बाजार में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में नगर पालिका चेयरमैन बीरबल सैनी, नगर पालिका के पार्षदों सहित बड़ी संख्या में शहरवासियों और गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा में मार्केट कमेटी के चेयरमैन दौलत राम, पूर्व पार्षद कप्तान सिंह शर्मा, डॉ पंकज बेनीवाल, मनोनीत पार्षद रामबीर यादव, भाजपा महामंडल महामंत्री शिव चरण सिमर, डॉ. बलजीत सैनी, राजेश सोनी सहित अनेक प्रतिष्ठित नागरिकों ने भाग लिया। इसके अलावा पूर्व सैनिकों ने भी तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देशभक्ति का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाते हुए लोगों ने डीजे की देशभक्ति धुनों पर जमकर उत्साह दिखाया। यात्रा के दौरान बाजार का माहौल पूरी तरह देशभक्तिमय हो गया। मुख्य बाजार से गुजर रही तिरंगा यात्रा को देखने के लिए दुकानदारों और बाजारवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने यात्रा का स्वागत करते हुए देशभक्ति के इस आयोजन में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। मंडल अध्यक्ष अनिल सैनी के नेतृत्व में निकली यह यात्रा शहर के मुख्य बाजार के बीचों-बीच से होते हुए आगे बढ़ी। डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों और भारत माता के जयघोष से पूरा बाजार गूंज उठा। यात्रा में शामिल युवाओं, बुजुर्गों और पूर्व सैनिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए हाई स्कूल के सामने पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। आयोजन के माध्यम से नागरिकों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति अपनी एकजुटता का संदेश दिया।2
- दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ की टीम ने 118 आपराधिक मामलों में संलिप्त अपराधी को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार। दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ की टीम ने 118 आपराधिक मामलों में संलिप्त अपराधी को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार। जहाँगीर पूरी थानाक्षेत्र में हुए हत्या के मामले में वांछित था अपराधी। पुलिस टीम ने तकनीकी सर्वेलेंस की मदद से पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम ज़िले से अपराधी को धर दबोचा। दिल्ली आते समय अपराधी ने पुलिस टीम पर हमला कर भागने का प्रयास किया जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह पकड़ा गया।1
- गुमशुदा की तलाश नाम प्रमोद साह ये बुजुर्ग व्यक्ति जिनका मानसिक सन्तुलन ठीक नहीं है। उम्र 60 वर्ष, पिताजी का नाम : बिरजू साह कपड़े : सफेद हॉफ टी शर्ट और ग्रे कलर का लोअर पहना हुआ है। M 8448996823 जो कि दिनाँक 22/06/2026 सुबह 9:00AM बजे पताः- D-193 गेट नं 3D-ब्लॉक नियर गुलाब मस्जिद भगवती विहार से लापता हैं! यदि इनके बारे में किसी सज्जन को कोई जानकारी प्राप्त होती है तो दिए गए 8368486912, 9310226790, 8210171713 नम्बर पर सम्पर्क करें! जानकारी देने वाले को 50000/- का ईनाम दिया जायेगा।2
- हकीकत ये है कि अमित शाह पार्लियामेंट आते थे और अपने कमरे में बैठकर 'समाचार की खेती' करते थे। गृह मंत्री अमित शाह चर्चा के लिए तैयार हैं, ऐसा बार-बार कहा जा रहा था। हकीकत ये है कि अमित शाह पार्लियामेंट आते थे और अपने कमरे में बैठकर 'समाचार की खेती' करते थे। तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 फरवरी 2020 को लोकसभा में गर्व से कहा कि उन्होंने अयोध्या में एक ट्रस्ट का गठन किया है। आज जब उस ट्रस्ट पर सवाल उठ रहे हैं तो कहा जा रहा है कि ये राज्य का विषय है, पार्लियामेंट में चर्चा कैसे हो सकती है। अगर ऐसा है तो नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में क्यों श्रेय लिया ? : कांग्रेस महासचिव (संचार) व राज्य सभा सांसद @Jairam_Ramesh1
- स्वतंत्रता दिवस के 80 वर्ष शहीदों के बलिदान की वजह से आज भारत देश आजाद है जय हिंद जयभारत1
- बेटियों के हाथों में साइकिल देखकर विपक्ष के पेट में दर्द क्यों हो रहा है? GeM के पारदर्शी पोर्टल पर तय प्रक्रिया के तहत L1 विक्रेता से साइकिलें खरीदी गईं। शिकायत करनी थी तो GeM पर करते, लेकिन बेटियों के चेहरे पर खुशी देखकर अब रोज़ घोटाले का नया प्रतिशत बताना शुरू कर दिया। कभी 90 करोड़, कभी 75%, कभी 70%, कभी 60%... घोटाले के आंकड़ों में भी रोज़ नया बदलाव! साफ है, बेटियों की खुशी से ज्यादा विपक्ष को अपनी राजनीति की चिंता है। दिल्ली की जनता इस बौखलाहट का सच अच्छी तरह समझ रही है। Nitin Nabin B L Santhosh1
- 2024 में सुप्रीम कोर्ट के 9 जजों ने राज्य सरकारों को खान और खनिज पर लिए जाने वाले टैक्स के अधिकार को बरकरार रखा था। आज सदन में मोदी सरकार ने एक “काला कानून”पास किया। 2024 में सुप्रीम कोर्ट के 9 जजों ने राज्य सरकारों को खान और खनिज पर लिए जाने वाले टैक्स के अधिकार को बरकरार रखा था। आज वह अधिकार मोदी सरकार ने छीन लिया। अब अडानी को औने-पौने दामों में कोयला और बाकी खदानें दी जाएंगी1
- उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुई एक हिंसक घटना की रिपोर्ट है। बताया जा रहा है कि शाहीननाम की एक युवती को उसके परिचित ने विवाद के बाद गोली मार दी थी।स्थान: लिसाड़ी गेट पुलिस थाना क्षेत्र, मेरठ, उत्तर प्रदेश।1