प्रयागराज रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित मस्जिद पर ध्वस्तीकरण नोटिस से मचा हड़कंप वक्फ बोर्ड में 161 नंबर पर दर्ज मस्जिद को बचाने की मांग, अधिवक्ताओं की राष्ट्रपति से गुहार 📍 प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन के बाहर प्रयागराज में प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित एक ऐतिहासिक मस्जिद को दिए गए ध्वस्तीकरण (डिमोलिशन) नोटिस के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। समस्त अधिवक्ताओं द्वारा इस गंभीर मामले को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया है, जिसमें तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि यह मस्जिद ब्रिटिश कालीन है और तब से लेकर आज तक यहाँ लगातार पाँच वक्त की नमाज अदा की जाती रही है। यह केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि क्षेत्र की आस्था, परंपरा और ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। अधिवक्ताओं ने अपने ज्ञापन में विशेष रूप से उल्लेख किया है कि यह मस्जिद वर्ष 1950 में वक्फ बोर्ड में क्रम संख्या 161 पर विधिवत दर्ज है, जिससे इसकी वैधानिक स्थिति और अधिकार पूरी तरह स्थापित होते हैं। प्रेस को दी गई जानकारी के अनुसार, इस मस्जिद का निर्माण/विकास महान स्वतंत्रता सेनानी एवं मेजर शाहनवाज खान के संरक्षण में हुआ था। वे आज़ाद हिंद फौज के अधिकारी रहे और स्वतंत्र भारत में 1952 से 1964 तक रेलवे मंत्रालय में उप मंत्री के पद पर रहे। उनके योगदान के चलते यह मस्जिद ऐतिहासिक महत्व भी रखती है। समस्त अधिवक्ताओं ने कड़े शब्दों में कहा कि “वक्फ बोर्ड में दर्ज और वर्षों से संचालित इस ऐतिहासिक मस्जिद को ध्वस्त करने का नोटिस देना कानून और न्याय के विरुद्ध है। इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।” ज्ञापन में राष्ट्रपति से मांग की गई है कि: ध्वस्तीकरण नोटिस को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए मस्जिद को ऐतिहासिक धरोहर घोषित कर संरक्षण दिया जाए वक्फ संपत्ति के रूप में उसके अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में शीघ्र न्यायपूर्ण निर्णय नहीं लिया गया, तो वे व्यापक स्तर पर कानूनी लड़ाई और जन आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे। इस पूरे घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में माहौल गर्म है और आमजन में भी इस मुद्दे को लेकर गहरी चिंता और आक्रोश देखा जा रहा है।

- Post by Rishi Rajak1
- बाबुल का ये घर बहना कुछ दिन का ठिकाना है..1
- रेलवे का मास्टर स्ट्रॉक जबलपुर से जंकशन का दरजा छीना गया आखिर क्यों,,,,, आप जा कर हैरान हो जायेंगे1
- प्रयागराज कुंभ से जुड़ा वायरल मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। नाबालिग लड़की के प्रेग्नेंट होने की खबर ने विवाद खड़ा कर दिया है। लड़की के पति फरमान खान का कहना है कि डॉक्टरों ने गर्भावस्था को देखते हुए बेड रेस्ट की सलाह दी है, इसलिए वह पुलिस के सामने पेश नहीं हो सकती। वहीं, मध्य प्रदेश पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।1
- 👮♂️ जबलपुर के एसपी सम्पत उपाध्याय ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है और कहा है कि जांच के बाद सच्चाई सामने लाई जाएगी। इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने शव रखकर चक्काजाम भी किया। प्रशासन द्वारा 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और अन्य योजनाओं का लाभ देने का आश्वासन दिया गया है। - आप क्या सोचते हैं? क्या ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच जरूरी है? अपनी राय कमेंट में जरूर दें। - रिपोर्ट दीपक विश्वकर्मा जबलपुर,1
- संस्कारधानी जबलपुर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें न तो कानून का डर है और न ही पुलिस का खौफ। शहर के रांझी इलाके में दिनदहाड़े एक सिविल इंजीनियर पर फायरिंग की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।"1
- कलेक्टर श्री तिवारी पहुंचे साइलो सेंटर पटोरी, खरीदी व्यवस्थाओं का लिया जायजा,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश... कटनी/पटोरी। जिले के कलेक्टर आशीष तिवारी ने पटोरी स्थित साइलो वेग केंद्र का निरीक्षण कर गेहूं खरीदी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों से सीधे संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीदी प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी किसान को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को समय पर और सुचारु रूप से सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। किसानों ने साइलो वेग केंद्र शुरू होने पर संतोष जताते हुए बताया कि यहां व्यवस्थाएं बेहतर हैं और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है। किसानों ने कहा कि इस केंद्र के संचालन से उन्हें काफी सुविधा और लाभ मिल रहा है। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने कलेक्टर का ध्यान पटोरी चौराहे पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की ओर आकर्षित किया। उन्होंने वहां स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग रखी, ताकि हादसों पर नियंत्रण पाया जा सके। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए आश्वस्त किया कि किसानों की सुविधा और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।4
- Post by Rishi Rajak1