स्टार हेल्थ ने नए जबलपुर जोनल कार्यालय के शुभारंभ के साथ मध्य प्रदेश में अपनी उपस्थिति को किया मजबूत स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड भारत की अग्रणी स्टैंडअलोन स्वास्थ्य बीमा कंपनियों में से एक, ने आज जबलपुर में अपने पहले जोनल कार्यालय के शुभारंभ की घोषणा की। यह मध्य प्रदेश के तेजी से उभरते टियर-II स्वास्थ्य बीमा बाजारों में से एक में कंपनी के निवेश और उपस्थिति को और मजबूत करेगा। नए कार्यालय की स्थापना स्थानीय ग्राहकों की पहुंच बेहतर बनाने, हेल्थकेयर पार्टनर्स को सहयोग देने, क्लेम समाधान में तेजी लाने और क्षेत्र में स्टार हेल्थ के बड़े एडवाइजर नेटवर्क के साथ जुड़ाव को और मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। नया जोनल कार्यालय 229, JDA योजना क्रमांक 5, SBI चौक, जबलपुर, मध्य प्रदेश – 482002 में स्थित है। यह जबलपुर के एक आधुनिक, प्रीमियम और प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में है। यह स्थान SH-37 कॉरिडोर पर स्थित है यह शहर के प्रमुख आवासीय क्षेत्रों को महत्वपूर्ण व्यावसायिक प्रवेश मार्गों से जोड़ता है और ग्राहकों तथा पार्टनर्स को शहर के मध्य क्षेत्र की भीड़भाड़ से बचते हुए कार्यालय तक पहुंचने की सुविधा देता है। जबलपुर महाकौशल क्षेत्र के प्रमुख स्वास्थ्य सेवा केंद्रों में से एक है। यहां सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों, मेडिकल कॉलेज से जुड़े स्वास्थ्य ढांचे, मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पतालों, नर्सिंग होम, डायग्नोस्टिक सेंटर और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं का मजबूत नेटवर्क मौजूद है। परामर्श, नियोजित सर्जरी, आपातकालीन देखभाल और उन्नत उपचार के लिए आसपास के जिलों से भी मरीज जबलपुर आते हैं। इससे क्षेत्र में परिवारों के लिए स्थानीय अस्पतालों तक पहुंच और कैशलेस स्वास्थ्य बीमा सुविधा का महत्व लगातार बढ़ रहा है।
स्टार हेल्थ ने नए जबलपुर जोनल कार्यालय के शुभारंभ के साथ मध्य प्रदेश में अपनी उपस्थिति को किया मजबूत स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड भारत की अग्रणी स्टैंडअलोन स्वास्थ्य बीमा कंपनियों में से एक, ने आज जबलपुर में अपने पहले जोनल कार्यालय के शुभारंभ की घोषणा की। यह मध्य प्रदेश के तेजी से उभरते टियर-II स्वास्थ्य बीमा बाजारों में से एक में कंपनी के निवेश और उपस्थिति को और मजबूत करेगा। नए कार्यालय की स्थापना स्थानीय ग्राहकों की पहुंच बेहतर बनाने, हेल्थकेयर पार्टनर्स को सहयोग देने, क्लेम समाधान में तेजी लाने और क्षेत्र में स्टार हेल्थ के बड़े एडवाइजर नेटवर्क के साथ जुड़ाव को और मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। नया जोनल कार्यालय 229, JDA योजना क्रमांक 5, SBI चौक, जबलपुर, मध्य प्रदेश – 482002 में स्थित है।
यह जबलपुर के एक आधुनिक, प्रीमियम और प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में है। यह स्थान SH-37 कॉरिडोर पर स्थित है यह शहर के प्रमुख आवासीय क्षेत्रों को महत्वपूर्ण व्यावसायिक प्रवेश मार्गों से जोड़ता है और ग्राहकों तथा पार्टनर्स को शहर के मध्य क्षेत्र की भीड़भाड़ से बचते हुए कार्यालय तक पहुंचने की सुविधा देता है। जबलपुर महाकौशल क्षेत्र के प्रमुख स्वास्थ्य सेवा केंद्रों में से एक है। यहां सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों, मेडिकल कॉलेज से जुड़े स्वास्थ्य ढांचे, मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पतालों, नर्सिंग होम, डायग्नोस्टिक सेंटर और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं का मजबूत नेटवर्क मौजूद है। परामर्श, नियोजित सर्जरी, आपातकालीन देखभाल और उन्नत उपचार के लिए आसपास के जिलों से भी मरीज जबलपुर आते हैं। इससे क्षेत्र में परिवारों के लिए स्थानीय अस्पतालों तक पहुंच और कैशलेस स्वास्थ्य बीमा सुविधा का महत्व लगातार बढ़ रहा है।
- करौंदी पड़रिया पेट्रोल पंप के पास एंबुलेंस पलटी, बड़ा हादसा टला दमोह। दमोह से तेजगढ़ लौट रही एक एंबुलेंस करौंदी पड़रिया पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि घटना में बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस में पायलट बस सवार था। हादसे के बाद पायलट के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है। एंबुलेंस किस वजह से अनियंत्रित होकर पलटी, इसका स्पष्ट कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हादसे में एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।1
- सावन के पावन महीने में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने वाले कांवड़ियों भावपूर्वक समाजसेवी मुकेश कुमार यादव और उनके साथियों के द्वारा जलपान की व्यवस्था किया गया पूरे देश में जिले से लेकर छोटे-छोटे गांव-कस्बे से सावन महीने के पावन अवसर में हर श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की प्रार्थना आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कावड़ यात्रा में एकत्रित होते हैं दूर-दूर से पदयात्रा करते हुए भोलेनाथ के धाम निज निवास को जाते हैं इसी को देखते हुए जिला कटनी ढीमरखेड़ा क्षेत्रसे समाजसेवी पत्रकार मुकेश कुमार यादव और उनके साथी सहयोगियों के द्वारा कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को रस्ते रस्ते में खाने औरजलपान की व्यवस्था भावपूर्वक श्रद्धा अनुसार किऐ और भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण हो भोलेनाथ से प्रार्थना किऐ सावन के इस पावन महीने में कावड़ यात्रा इसलिए निकाली जाती है कि पौराणिक कथा में यह वर्णन किया गया है कि समुद्र मंथन के दौरान निकले हलाहल विष को भगवान भोलेनाथ ने अपनेकंठ में रोक लिए थे जिससे उनका कंठ नीला हो गया और वह नीलकंठ के नाम से जाने जाने लगे इसलिए सावन के पावन अवसर पर भगवान परशुराम और अन्य देवी देवताओं केसाथश्रद्धालु उस विष की प्रचंड गर्मी और जलन को शांत करने के लिए शिवजी के ऊपर गंगाजल से उनका जल अभिषेक किया जाने लगा जिससे सभी श्रद्धालुओं को भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होता है2
- जामा मस्जिद कमेटी गोटेगांव की जानिब से मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह गोटेगांव-2026 का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले करीब 9 मेधावी विद्यार्थियों को कमेटी की ओर से शील्ड एवं एक-एक हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और समाज के अन्य बच्चों में भी मेहनत एवं बेहतर शिक्षा हासिल करने का जज़्बा पैदा करना है। सम्मान समारोह के माध्यम से शिक्षा को बढ़ावा देने और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने का संदेश दिया गया। सुबह हुई परचम कुशाई, मांगी अमन-ओ-अमान की दुआ रातभर चले कार्यक्रम के बाद सुबह करीब 4:30 बजे हज़रत शकूर बाबा रहमतुल्लाहि तआला अलैह के आस्ताने पर परचम कुशाई की रस्म अदा की गई। इस दौरान मुल्क और शहर में अमन-ओ-अमान, खुशहाली, भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआएं की गईं। ग्यारह बजे निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी ﷺ इसके बाद सुबह करीब 11 बजे जुलूस-ए-मुहम्मदी ﷺ का आगाज़ हुआ। जुलूस हज़रत शकूर बाबा रहमतुल्लाहि तआला अलैह के आस्ताने से शुरू होकर फव्वारा चौक, रिपटा, ठाकुर बाबा होते हुए पेट्रोल पंप मार्ग से गुज़रा और वापस शकूर बाबा के आस्ताने पर पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस का शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने बड़ी मोहब्बत और अकीदत के साथ इस्तकबाल किया। जगह-जगह लोगों ने जुलूस में शामिल अकीदतमंदों का स्वागत किया। पूरे जुलूस के दौरान धार्मिक एवं सामाजिक भाईचारे का माहौल देखने को मिला। जुलूस के बाद हुआ लंगर-ए-आम जुलूस के समापन के बाद हज़रत शकूर बाबा रहमतुल्लाहि तआला अलैह के आस्ताने पर लंगर-ए-आम का भी इंतजाम किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। इस तरह गोटेगांव में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ का आयोजन पूरी अकीदत, मोहब्बत और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। आयोजकों की ओर से नगरवासियों सहित देशवासियों को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ की मुबारकबाद पेश की गई तथा आपसी मोहब्बत, अमन, भाईचारे और शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया ।2
- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहगांव में बढ़ती मंहगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन आपको बता दें कि अभी हाल ही में बड़ी तेजी से चीनी गुड़ दुग्ध तेल की बढ़ गई है और पहले से पेट्रोल डीजल की दम भी बढ़ गई सभी चीज के दम बढ़ गई है इसी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहगांव द्वारा आज दिनांक 27 2026 को प्रदर्शन कर मंहगाई कम करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है1
- बीजाडांडी में आजीविका की बहनों ने सीईओ और एसडीएम को बांधा रक्षासूत्र अधिकारियों ने सराही महिलाओं की स्वरोजगार गतिविधियां बीजाडांडी में आजीविका की बहनों ने सीईओ और एसडीएम को बांधा रक्षासूत्र अधिकारियों ने सराही महिलाओं की स्वरोजगार गतिविधियां 27 अगस्त गुरूवार करीब एक बजे मंडला सीईओ बीजाडांडी पहुंचे। जहां उन्होंने आजीविका मिशन की बहनों से मुलाकात कर उनसे रक्षासूत्र बंधवाया। बताया गया कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत विकासखंड बीजाडांडी में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शामिल होने पहुंचे जिला पंचायत सीईओ शाश्वत सिंह मीना ने क्षेत्र में आजीविका और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार से निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर स्वरागिनी आजीविका महिला संकुल स्तरीय परिसंघ की बहनों ने संकुल कार्यालय बीजाडांडी में सीईओ शाश्वत सिंह मीना और एसडीएम निवास सीएल वर्मा को पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। सीईओ श्री मीना और एसडीएम श्री वर्मा ने महिलाओं के इस स्नेहपूर्ण स्वागत को स्वीकारते हुए उनसे आत्मीय बातचीत की। दोनों अधिकारियों ने आजीविका मिशन के तहत महिलाओं द्वारा की जा रही स्वरोजगार गतिविधियों की जमकर सराहना की। इस दौरान नायब तहसीलदार बीजाडांडी आलोक सोनी, विकासखंड प्रबंधक साहेब लाल सूर्यवंशी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। 000000000000000000000000000001
- रीवा पुलिस का वीडियो वायरल स्थानीय व्यापारी के बीच बहस बाजी रीवा पुलिस का वीडियो वायरल स्थानीय व्यापारी के बीच बहस बाजी1
- अभाना-तेंदूखेड़ा मार्ग पर बस और कार की टक्कर, बड़ा हादसा टला दमोह। अभाना-तेंदूखेड़ा मार्ग पर कंचनपुरी के समीप केकरा नाला के पास बस और कार की टक्कर हो गई। दोनों वाहन आमने-सामने टकराए, जिससे वाहनों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और न ही किसी प्रकार की जनहानि की सूचना है। घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। घटना के कारणों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।1
- नारायणगंज के बाजार हुए गुलजार, भद्रा का साया नहीं होने से बहनों में भारी उत्साह नारायणगंज के बाजार हुए गुलजार, भद्रा का साया नहीं होने से बहनों में भारी उत्साह रंग, बिरंगी राखियों से सजा बाजार भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन को लेकर नारायणगंज में उत्साहित का माहौल है। क्षेत्र के बाजारों में रौनक और चहल-पहल बढ गई है। रक्षाबंधन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और रंग-बिरंगी राखियों की दुकानों से बाजार पूरी तरह सज गए हैं। सुबह से ही बाजारों में बहनों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रक्षाबंधन के एक दिन पहले 27 अगस्त गुरूवार दोपहर तीन बजे के बाद से बाजार में रौनक आ गई। वहीं बहनें अपने भाइयों की कलाई सजाने के लिए अपनी पसंद की आकर्षक राखियां बड़े चाव से खरीदी की। व्यापारियों ने बताया कि इस बार बाजार में हर वर्ग और पसंद को ध्यान में रखते हुए राखियों की विशाल वैरायटी उपलब्ध है। साधारण धागे वाली और डिजाइनर राखियों की कीमत 10 रुपये से लेकर 300 रुपये तक है। बच्चों के लिए कार्टून और लाइट वाली राखियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बताया गया कि सामान्य राखियों के अलावा इस साल चांदी की राखियों का क्रेज भी काफी देखने को मिल रहा है। जो बहनें अपने भाइयों के लिए कुछ खास और यादगार खरीदना चाहती हैं, वे चांदी की सुंदर और नक्काशीदार राखियों की खरीदारी की इसके साथ ही मिठाई और गिफ्ट शॉप्स पर भी भाइयों और बहनों की भीड़ देखी जा रही है। इस वर्ष का रक्षाबंधन ज्योतिषीय दृष्टि से भी बेहद खास और शुभ है। पंडितों और ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस वर्ष रक्षाबंधन के पर्व पर अशुभ माने जाने वाले भद्रा काल का साया नहीं पड़ रहा है। इस वर्ष भद्रा काल सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो रहा है, जिसके कारण राखी बांधने के लिए सुबह का समय अत्यंत शुभ माना जा रहा है। भद्रा न होने के कारण मिले इस निर्बाध शुभ मुहूर्त ने लोगों के बीच त्योहार की खुशियों और उत्साह को दोगुना कर दिया है। 00000000000000000000000000001
- सम्बल योजना में लापरवाही मजबूर हो रहे हैं परेशान प्रशासन सुस्त मध्यप्रदेश जिला मण्डला बम्हनी बंजर नगर यहां पवन बंशकार जी ने कैमरे पर अपनी व्यथा सुनाई सम्बल योजना पत्नी का स्वर्गवास हुआ 2 साल पहले पर सहायता राशि वर्तमान तक नहीं मिली मदद न ही जनप्रतिनिधि कर रहे न प्रशासन अपंग व्यक्ति कहां जाए1