Shuru
Apke Nagar Ki App…
मानपुर पीतमपुर हाइवे पर हुआ दर्द नाक हादसा कार ने मारी बाइक सवार को टक्कर मानपुर पीतमपुर हाइवे पर एक तेज रफ़्तार कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दि हादसा इतना गंभीर था की कई दूर तक घसीटा गया बाइक सवार हुई मोके पार ही मौत
Prince dhule
मानपुर पीतमपुर हाइवे पर हुआ दर्द नाक हादसा कार ने मारी बाइक सवार को टक्कर मानपुर पीतमपुर हाइवे पर एक तेज रफ़्तार कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दि हादसा इतना गंभीर था की कई दूर तक घसीटा गया बाइक सवार हुई मोके पार ही मौत
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *यूजीसी बिल के समर्थन में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण आंदोलन पर लाठी चार्ज व वाटर केनन का उपयोग किया गया व सभी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो बसों में भरकर थाने ले जाया गया व ज्ञापन कार्यक्रम को खराब करने की कोशिश की गई पर भीम आर्मी के सैनिको द्वारा खजूरी रोड थाने पर गिरफ्तारी देकर विरोध प्रदर्शन किया गया उचित अधिकारियों को थाने पर ज्ञापन दिया गया।*1
- मालवा बरलाई सरकारी शक्कर कारखाने की भूमि को उद्योगपतियों को देने पर किसानों ने जताया विरोध हुए लाबंद कांग्रेस भी हुई इनके साथ इंदौर जिले का मालवा बरलाई शुगर कारखाना शिप्रा इंदौर जिले के पीर कराड़िया (बरलाई), तहसील सांवेर स्थित मालवा सहकारी शक्कर कारखाने की भूमि को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा रेडीमेड उद्योग विभाग को सौंप दी। उद्योग विभाग द्वारा नामांतरण के लिए sdm कार्यालय पर आवेदन दिया गया sdm कार्यालय से नामांतरण के लिए पेपर में विज्ञप्ति निकाली थी किसी को नमांतरण पर आपत्ति हो तो एसडीएम कार्यालय पर आकर आपत्ति दर्ज करे । सैकड़ो शेयर धारक किसानों ने इस निर्णय गंभीर आपत्ति ली है। जब यह कारखाना वर्ष 1974-80 के बीच स्थापित हुआ था, तब किसानों ने ₹1000 प्रति शेयर के हिसाब से अंशपूंजी जमा की थी। उस समय जमीन की कीमत लगभग ₹500 प्रति बीघा थी। कारखाना बंद होने के बाद भी किसानों को न तो कोई आर्थिक सहायता दी गई और न ही उनकी पूंजी का समुचित हिसाब किया गया। केंद्र मेंभाजपा सरकार बनने के बाद से सार्वजनिक एवं सहकारी संस्थानों को निजी उद्योगपतियों के हवाले किया जा रहा है। शक्कर कारखाने में किसानों की अंशपूंजी लगी होने के बावजूद अब इस जमीन को रेडीमेड गारमेंट उद्योग के लिए निजी हाथों में दे दी गई किसान नेता मोतीसिंह पटेल ने सरकार से मांग की हे किशेयरधारक किसानों की उन्हें उनकी हिस्सेदारी के अनुसार आज के बाजार भाव से उचित मुआवजा दिया जाए।13 फरवरी को इंदौर जिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल मोतीसिंह पटेल के नेतृत्व में सांवेर एसडीएम कार्यालय में लग भग 5 हजार शेयर धारक किसानों की सूची के साथ पहुंचकर आपत्ति दर्ज कराई किसानों ने एसडीएम श्री घनश्याम धनकर को अवगत कराया की आपके यहां से 30 हैकटेयर जमीन के लिए नामांतरण हेतु आपत्ति के लिए विज्ञप से निकाली गई जबकि हकीकत यह है कि मालवा सहकारी शक्कर कारखाने पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है अगर भूमि का नामांतरण ही नहीं हुआ है तो निर्माण कार्य कैसे शुरू हो सकता है निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाया जाए। यदि सरकार ने शेयर धारक किसानों की मांगों की अनदेखी की, तो कांग्रेस पार्टी किसानों को साथ लेकर आंदोलन करेगी। प्रतिनिधि मंडल में किसान नेता मोती सिंह पटेल श्याम सोनी सूर्यकुमार ओस्तवाल सुरेश चौधरी विक्रम चौधरी आशीष चौवीसिया कल्याणसिंह पंवार मोतीसिंह सांखला रघुनाथ सिंह पिछोलिया यशवंत अंजना सहित सैकड़ों किसान उपस्थित हुए। मुश्ताक शेख की रिपोर्ट1
- इंदौर की 51 नंबर कॉलोनी में पुलिसकर्मी पर दो बच्चों से मारपीट का आरोप इंदौर। शहर की 51 नंबर कॉलोनी में बुधवार शाम एक पुलिसकर्मी द्वारा दो मासूम बच्चों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दोनों बच्चे कोचिंग से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में दो स्टार लगाए एक पुलिसकर्मी ने उन्हें रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिसकर्मी ने अचानक बच्चों को रोका और उनसे सख्ती से पूछताछ करने लगा। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसने बच्चों के साथ मारपीट भी की। घटना से घबराए बच्चों ने डर के कारण घर पर किसी को तुरंत जानकारी नहीं दी। सूत्रों के मुताबिक बच्चों को कथित रूप से यह भी धमकी दी गई कि यदि उन्होंने किसी से शिकायत या रिपोर्ट की तो उन्हें “अंदर करवा दिया जाएगा।” इस धमकी के चलते बच्चे सहमे रहे। परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने नाराजगी जताई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि बच्चे किसी गलती में भी थे, तो कानून के तहत समझाइश दी जानी चाहिए थी, न कि मारपीट और धमकी। फिलहाल संबंधित थाना क्षेत्र के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।1
- एंकर इंदौर का 70 साल पुराना शास्त्री ब्रिज तोड़कर 6 लेन का नया ब्रिज बनेगा, इंदौर नगर निगम और रेलवे मिलकर निर्माण करेंगे, ट्रैफिक जाम की चुनौती को ध्यान में रखते हुए निगम के अधिकारियों और रेलवे के अधिकारियों ने आज रेलवे ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया Vo इंदौर शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले शास्त्री ब्रिज को तोड़कर फिर से बनाया जाएगा. कलेक्टर, सासंद और महापौर की समन्वय बैठक के बाद इसका निर्माण जल्द ही शुरू करने का निर्णय लिया गया है. इंदौर नगर निगम और रेलवे मिलकर इस प्रोजेक्ट को अंजाम देंगे. नया ब्रिज 6 लेन का होगा, जिससे वो ट्रैफिक के दबाव को झेल सकेगा. लंबे समय से शास्त्री ब्रिज की जर्जर हालत और वाहनों के दबाव को देखते हुए यहां नए ब्रिज की मांग की जा रही थी.रेलवे के अनुसार, ब्रिज को 5 मीटर ऊंचा करने की आवश्यकता है. 70 साल से अधिक पुराना शास्त्री ब्रिज शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग पर मौजूद है, जहां से रोजाना हजारों वाहन निकलते हैं. यह इंदौर के पूर्वी और पश्चिम क्षेत्र के बीच सेतु का काम करता है, जो मुख्य रूप से रीगल चौराहा, पलासिया MG रोड, महात्मा को राजवाड़ा, कलेक्ट्रेट, इंदौर रेलवे स्टेशन, शास्त्री मार्केट और सियागंज जैसे व्यापारिक केंद्रों से जोड़ता है. लंबे समय से रेलवे इस ब्रिज को ऊंचा करने की मांग कर रहा था वही ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए शहर हित में इसे जरूरी माना जा रहा है मुझे मुलाकात कर आज रेलवे के अधिकारियों और नगर निगम अपर आयुक्त द्वारा निरीक्षण किया गया इनके साथ मेट्रो रेल प्रोजेक्ट से जुड़े हुए इंजीनियर भी मौजूद रहे बाइट अभय राजनगांवकर एडिशनल कमिश्नर नगर निगम1
- एक ही कंपनी में काम करते हैँ किसी बात को लेकर दोनों में कहां सुनी हुई अचानक पोकलेन ड्राइवर को गुस्सा आ गया और उसने पोकलेन की सुड से मारने की कोशिश की हालांकि इस घटना के शिकायत एरोड्रम थाने में अभी किसी ने की नहीं मगर वीडियो को वायरल देखते हुए एरोड्रम थाना इनचाज ने आश्वासन दिया है कि हम1
- Post by Vishal Jadhav1
- इंदौर के सरवाते बस स्टेशन पर आये दिन लड़ाई होती रहती है तथा नशा का अड्डा बनते जा रहा है प्रशासन से अनुरोध है इसपर की जाय कारवाही1
- तेजाजी नगर क्षेत्र में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी । एंकर - इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के बाद मृतक की पहचान रेन सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गुना का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रेन सिंह इंदौर में एक सीमेंट फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों और साथियों के मुताबिक, वह दो दिन पहले शाम के समय शराब का सेवन करने के बाद निकला था, जिसके बाद से वह लापता हो गया। जब काफी देर तक उसका कोई पता नहीं चला तो उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसी बीच तेजाजी नगर क्षेत्र स्थित बाईपास के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंचकर जब जांच की गई तो उसकी पहचान रेन सिंह के रूप में हुई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शव पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शुरुआती तौर पर हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह हादसा था या फिर सुनियोजित हत्या। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है और मृतक के अंतिम समय में संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। बाइट - राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी,इंदौर1
- इंदौर के हृदय स्थल राजवाड़ा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी और नगर निगम के अपर आयुक्त ने संयुक्त टीम के साथ सराफा बाजार, कपड़ा मार्केट, खजूरी बाजार और सुभाष चौक सहित प्रमुख क्षेत्रों का पैदल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्णय लिया गया कि विभिन्न पार्किंग स्थलों तक वाहन चालकों को मार्गदर्शन देने के लिए दिशासूचक बोर्ड लगाए जाएंगे। साथ ही सड़क किनारे और दुकानों के सामने नई सफेद रोड मार्किंग की जाएगी, ताकि यातायात सुचारू बना रहे। प्रशासन ने दुकानदारों और व्यापारियों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का पालन करने की अपील की है। व्यापारी संगठनों ने भी सहयोग का आश्वासन दिया है। अधिकारियों का मानना है कि इन सुधारों के बाद राजवाड़ा क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था और अधिक व्यवस्थित होगी।1