Shuru
Apke Nagar Ki App…
भागलपुर के वेद जी से जमुई में मुलाकात और वेदगिरी पर बातचीत सुनिए - भागलपुर के वेद जी से जमुई में मुलाकात और वेदगिरी पर बातचीत सुनिए !
Reaction Bihar News
भागलपुर के वेद जी से जमुई में मुलाकात और वेदगिरी पर बातचीत सुनिए - भागलपुर के वेद जी से जमुई में मुलाकात और वेदगिरी पर बातचीत सुनिए !
More news from बिहार and nearby areas
- भारत रत्न, बाबा साहब अंबेडकर क़ी जयंती पावन अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी पुष्पांजलि समर्पित कर नमन करते हुए !1
- जमुई से 17 हज यात्री रवाना, वैश्विक शांति और भाईचारे के लिए करेंगे दुआ डिस्क्रिप्शन: जमुई जिले से 17 हज यात्रियों का जत्था रविवार को पवित्र यात्रा के लिए रवाना हुआ। शहर के महिला कॉलेज रोड स्थित एक विवाह भवन से उन्हें हरी झंडी दिखाकर विदाई दी गई। इस दौरान परिजनों और स्थानीय लोगों ने भावुक माहौल में यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। विदाई समारोह में जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी अभिषेक कुमार और सुन्नी उलेमा बोर्ड के सचिव मोहम्मद गफ्फारी मौजूद रहे। उन्होंने सभी यात्रियों की सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना की। रवाना होने से पहले हज यात्रियों ने वैश्विक हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच वे पवित्र स्थलों पर पहुंचकर अमन-शांति और भाईचारे के लिए दुआ करेंगे। उन्होंने हज को इंसानियत, एकता और सद्भाव का संदेश देने वाला पवित्र अवसर बताया। यह विदाई समारोह सिर्फ एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि वैश्विक शांति की कामना का प्रतीक बन गया। #JamuiNews #Haj2026 #HajYatra #Peace #GlobalPeace #Brotherhood #Islam #BiharNews #ReligiousNews #HajPilgrimage #Unity #Harmony #LocalNews #HindiNews #LatestNews1
- जमुई जिले से 17 हज यात्रियों का जत्था रविवार को पवित्र यात्रा के लिए रवाना हुआ। शहर के महिला कॉलेज रोड स्थित एक विवाह भवन से उन्हें हरी झंडी दिखाकर विदाई दी गई। इस दौरान परिजनों और स्थानीय लोगों ने भावुक माहौल में यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। विदाई समारोह में जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी अभिषेक कुमार और सुन्नी उलेमा बोर्ड के सचिव मोहम्मद गफ्फारी मौजूद रहे। उन्होंने सभी यात्रियों की सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना की। रवाना होने से पहले हज यात्रियों ने वैश्विक हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच वे पवित्र स्थलों पर पहुंचकर अमन-शांति और भाईचारे के लिए दुआ करेंगे। उन्होंने हज को इंसानियत, एकता और सद्भाव का संदेश देने वाला पवित्र अवसर बताया। यह विदाई समारोह सिर्फ एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि वैश्विक शांति की कामना का प्रतीक बन गया। #JamuiNews #Haj2026 #HajYatra #Peace #GlobalPeace #Brotherhood #Islam #BiharNews #ReligiousNews #HajPilgrimage #Unity #Harmony #LocalNews #HindiNews #LatestNews1
- जमुई में रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन: महिला दरोगा और चौकीदार निलंबित डिस्क्रिप्शन: जमुई के खैरा थाना क्षेत्र से जुड़े रिश्वतखोरी मामले में पुलिस अधीक्षक ने सख्त कार्रवाई करते हुए महिला दरोगा जयश्री और चौकीदार आशीष तांती को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। मामला कांड संख्या 85/26 से जुड़ा है, जिसमें हरियाडीह निवासी श्यामदेव गोस्वामी से केस में नाम नहीं जोड़ने के बदले 8 हजार रुपये की मांग का आरोप है। पैसे नहीं देने पर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई थी। पीड़ित के अनुसार 7500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए थे, जिसकी पुष्टि संबंधित दरोगा ने फोन पर की थी। घटना का ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। इसके बाद एसपी के निर्देश पर गठित जांच टीम ने आरोपों को प्रथम दृष्टया सही पाया, जिसके आधार पर सात दिनों के भीतर यह कार्रवाई की गई। इस मामले में अधिवक्ता सह राजद नेता गोल्डेन अंबेडकर ने भी पहल करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। कार्रवाई के बाद उन्होंने पुलिस प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की। #JamuiNews #KhairaThana #CorruptionCase #PoliceAction #Bribery #Suspension #BiharNews #BreakingNews #CrimeNews #PoliceInvestigation #ViralAudio #Justice #RJD #LatestNews1
- Post by Jamui Samachar Tak News1
- मेरा नाम सुबोध कुमार है, मैं आयुष मंत्रालय के आरसीएफसी विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट हूँ और मैं पीली कैमोमाइल के उपयोगी गुणों की जानकारी साझा करता हूँ।1
- ससमय करें लंबित मामले का निष्पादन एसपी प्रेरणा कुमार। भास्कर न्यूज़ रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत रामगढ़ चौक थाना परिसर कार्यालय सोमवार को औचक निरीक्षण करने पहुंचे नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने जहां थाना के सभी प्रकार के एक्टिविटीज को बारिकी से जांच पड़ताल की एवं वहीं जवानों के वर्दी जूते आदि का भी निरीक्षण किया इसके उपरांत थाना क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी के कार्य की विस्तृत समीक्षा और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोड़ दिया निरीक्षण के दौरान अनुसंधान से जुड़े मामले की प्रगति की बारीकी से जांच की गई। थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया कि सभी लंबित कांडों का समय बद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए साथ ही साथ अपराध नियंत्रण गस्ती और विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थाना के पुलिस कर्मियों की उपस्थिति अनुशासन एवं कार्य शैली का भी मूल्यांकन किया गया एवं पदाधिकारी को जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और पारदर्शी पुलिसिंग को प्राथमिकता दी जाए। इसका निर्देश दिया गया इसके अलावा संवेदनशील मामले पर में विशेष सतर्कता बढ़ाने ने और नियमित रूप से क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने निरीक्षण के उपरांत बताई की थाना में उपस्थित सभी प्रकार के पंजों का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान कई आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं एवं थाना अध्यक्ष को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है अपराध एवं अपराधियों से समझौता नहीं की जाएगी।1
- गर्मी के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पटना और आसनसोल के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इस पहल से जमुई और झाझा रेलखंड के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 03202 पटना-आसनसोल मेमू एक्सप्रेस स्पेशल 13 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन चलेगी। यह सुबह 04:35 बजे पटना से रवाना होकर दोपहर 12:45 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 03201 आसनसोल-पटना मेमू एक्सप्रेस स्पेशल दोपहर 01:45 बजे आसनसोल से चलकर रात 10:10 बजे पटना पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन का ठहराव राजेंद्र नगर, पटना सिटी, फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, लखीसराय, क्यूल, जमुई, झाझा, जसीडीह, मधुपुर और चितरंजन जैसे प्रमुख स्टेशनों पर होगा। रेलवे के इस फैसले से दैनिक यात्रियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को सफर में काफी सहूलियत मिलेगी और भीड़भाड़ से राहत मिलने की उम्मीद है। #JamuiNews #RailwayNews #SummerSpecialTrain #Patna #Asansol #TrainUpdate #IndianRailways #BiharNews #JharkhandNews #TravelUpdate #Passenger सुविधा #DailyPassengers #LatestNews #HindiNews #TrainService1