देवझुलनी एकादशी पर जलाशय पहुंचे ठाकुरजी,हुआ जलाभिषेक #newsjanawaz चैनपुरा-मगरा के मंदिरों से निकली ठाकुरजी की सवारी, जलाभिषेक व परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने की मंगलकामना जोधपुर। देवझुलनी एकादशी के अवसर पर रामतलाई परिसर में धार्मिक आस्था और वर्षों पुरानी परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला। चैनपुरा एवं मगरा क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों से ठाकुरजी की सवारी पारंपरिक रूप से निकाली गई। ठाकुरजी को सुसज्जित पालकी में विराजमान कर डीजे, ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालु रामतलाई जलाशय पहुंचे। इस दौरान “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की” के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। रामतलाई जलाशय पर ठाकुरजी का विधि-विधान से जलाभिषेक किया गया। दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। रामतलाई संस्थान के संयोजक बलवीर भाटी ने बताया कि इस बार अधिकमास के कारण बड़ी संख्या में महिलाओं ने व्रत रखकर धार्मिक आयोजन में भाग लिया। महिलाओं ने तालाब की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। इस अवसर पर वर्षों पुरानी पारंपरिक रस्म भी निभाई गई। इसमें बहनें तालाब के जल में जाती हैं और उनके परिवारजन उन्हें रोककर प्राकृतिक जल पिलाते हुए चुनरी ओढ़ाते हैं। यह परंपरा धार्मिक आस्था के साथ परिवार और समाज में आपसी स्नेह का संदेश देती है तथा प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और उनके महत्व की ओर भी ध्यान आकर्षित करती है। कार्यक्रम में रणछोड़ परिहार, नरेश परिहार, हेमसिंह सांखला, मनोहर टाक, जवरीलाल भाटी, भरत नवल एवं रतन धारू का विशेष सहयोग रहा। आयोजन के दौरान रामतलाई परिसर में श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।

- श्रीमाली समाज की महा बैठक आयोजित #newsjanawaz ##jodhpurnews श्रीमाली समाज की महा बैठक आयोजित भीनमाल। श्रीमाली ब्राह्मणों की आदि उत्पत्ति स्थली भीनमाल में श्रीमाली ब्राह्मण सर्वगौरव भवनम् हेतु ऐतिहासिक राष्ट्रीय महाबैठक सम्पन्न हुई। बैठक कीअध्यक्षता ठाकुर शेखर व्यास ने की। जबकि मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय ज्योतिषाचार्य पंडित घनश्याम जोशी (मूल कालन्द्री, हाल मुंबई) रहे। विशेष प्रणेता प्रवर्तक विधु शेखर दवे, जोधपुर (पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष), सुकनलाल जी दवे (मूल खीमेल, हाल मुंबई), कांतिलाल ठाकुर केशवना (पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता, राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर), पंडित बालकृष्ण शास्त्री श्रीमाली (गायत्री पंचांग, गुजरात) थे। इस अवसर पर सर्वसम्मति से गठित नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित की गई। अध्यक्ष पंडित घनश्याम जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुकनलाल दवे, सुरेन्द्र त्रिवेदी, भीनमाल, कांतिलाल ठाकुर, विधु शेखर दवे, जोधपुर, किशोरभाई मोतीवाला, जयपुर, बालकृष्ण शास्त्री, गायत्री पंचाग अहमदाबाद, जयन्तिलाल दवे, बैंगलोर, कमलेश त्रिवेदी, राजकोट, महासचिव दिनेशकुमार दवे, भीनमाल, कोषाध्यक्ष चेतनभाई अवस्थी, अहमदाबाद, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. घनश्याम व्यास, भीनमाल, युवा अध्यक्ष महिपाल अवस्थी, अहमदाबाद, संगठन मंत्री ललित शर्मा (रेलवे), जोधपुर। कार्यकारिणी सदस्य वणधर, विजयराज जोशी चन्द्रशेखर, अश्विनी व्यास, हितेन्द्र सोजत, ओमप्रकाश दवे महामंदिर जोधपुर। विशेष उपस्थिति के रूप में मुकेश ओझा, अहमदाबाद, विमलभाई, हर्षदभाई, अमृतभाई, डीसा, प्रवीणभाई ओझा, दिलीप त्रिवेदी, झुमरलाल करडा, माधव ठाकुर, दिनदयाल ठाकुर, रवि श्रीमाली, वासुदेव अवस्थी, मनोहर, अशोक, किशोर, नरेन्द्र, महेशचंद्र, सुखदेव, जयनारायण, दिवाकर, कुणाल ठाकुर सहित सैकड़ों बंधु उपस्थित रहे।1
- बांसवाड़ा में नवनिर्वाचित उपसभापति चंकी शाह के कथित बयान से सियासी हलचल बांसवाड़ा नगर परिषद के नवनिर्वाचित भाजपा उपसभापति चंकी शाह का एक कथित वीडियो बयान सामने आने के बाद राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 22 सितंबर को चंकी शाह ने कांग्रेस प्रत्याशी फखरुद्दीन को हराकर उपसभापति पद हासिल किया। उन्हें 60 सदस्यीय बोर्ड में 36 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 24 वोट मिले। वायरल वीडियो क्लिप में चंकी शाह कथित तौर पर कहते सुनाई दे रहे हैं कि केंद्र में भाजपा, राज्य में भाजपा और बांसवाड़ा में भी भाजपा की सरकार है, जिसके बाद वे “जितना लूट सको, लूट लो” जैसी टिप्पणी करते नजर आते हैं। इस वीडियो की अलग-अलग मीडिया रिपोर्टों में चर्चा हुई है। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसे लेकर भाजपा और राज्य सरकार पर राजनीतिक हमला किया है। वहीं, कुछ रिपोर्टों में भाजपा समर्थकों की ओर से यह दावा भी बताया गया है कि टिप्पणी को मजाकिया अंदाज या संदर्भ से अलग करके पेश किया जा रहा है। चंकी शाह की वास्तविक मंशा को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं, इसलिए वायरल क्लिप के संदर्भ को लेकर सावधानी बरतना जरूरी है। चंकी शाह बांसवाड़ा नगर परिषद के वार्ड नंबर 37 से भाजपा पार्षद हैं और अब उपसभापति निर्वाचित हुए हैं।1
- हरियाणा के फतेहाबाद में एक बड़ा हादसा टल गया! फतेहाबाद-हिसार नेशनल हाईवे पर धांगड़ पुल के पास एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई।1
- गाँव भाकरां में सादुलपुर तहसील के हरियाणा सीमावर्ती गाँव भाकरां में गाँव भाकरां में बाबा श्योपुरी जी महाराज का भव्य मन्दिर1
- 22 सितंबर 2026 की सभी खास खबरें देखें और सुने एकसाथ श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के वीडियो न्यूज बुलेटिन में:- 22 सितंबर 2026 की सभी खास खबरें देखें और सुने एकसाथ श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के वीडियो न्यूज बुलेटिन में:-1
- BREAKING NEWS: EC में उठे बगावती सुर! इस Report ने खोली पोल, आपस में भिड़े चुनाव आयुक्त?1
- पीबीएम की पुरानी आपातकालीन के आगे मिला व्यक्ति का शव, मौके पर जुटे लोग बीकानेर / पत्रकार इकबाल खान बीकानेर के पीबीएम अस्पताल की पुरानी आपातकालीन इकाई के आगे गुरुवार, 24 सितंबर 2026 को एक व्यक्ति का शव मिलने से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही पीबीएम चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस की मौजूदगी में सामाजिक संस्थाओं खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों की मदद से शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक की पहचान और मौत के कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है।इस दौरान असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार तथा खिदमतगार खादिम सोसायटी के शोएब भाई सहित सेवादारों ने शव को मोर्चरी तक पहुंचाने में सहयोग किया।1
- श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ मन्दिर का पाटोत्सव 24 को #newsjanawaz #jodhpurnews जोधपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ विकास एवं पर्यावरण ट्रस्ट द्वारा श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ मन्दिर किला रोड़, जोधपुर के प्रांगण में भादवा सुदी त्रयोदशी, गुरुवार दिनांक 24 सितम्बर 2026 को पाटोत्सव का भव्य आयोजन किया जा जाएगा। श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ विकास एवं पर्यावरण ट्रस्ट अध्यक्ष हरिश ओझा एवं सचिव धीरेन्द्र दवे ने बताया कि पाटोत्सव कार्यक्रम में प्रातः 11 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार से श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ का तेलाभिषेक होगा वहीं सायं 6 बजे से भव्य श्रृंगार के बाद महाआरती का आयोजन होगा। शाम 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा जो देर रात्रि तक चलेगा। इस अवसर पर आकर्षक रोशनी एवं भव्य फूलमण्डली कर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष रमेश घोष व कोषाध्यक्ष शरद ठाकुर ने समस्त भक्तजनों से सानुरोध किया कि इस मांगलिक अवसर पर सपरिवार पधारकर देव दर्शन का लाभ उठावें । गणेशवल्लभ व्यास व ओमदत्त बोहरा ने बताया कि पाटोत्सव के शुभ अवसर पर संरक्षक जयनारायण जोशी, प्रतापचन्द त्रिवेदी, हरिश ओझा अध्यक्ष, रमेश घोष उपाध्यक्ष, धीरेन्द्र कुमार दवे सचिव, शरद ठाकुर कोषाध्यक्ष, ट्रस्टीगण गणेशवल्लभ व्यास, ओमदत्त बोहरा, दिलीप बोहरा, अरुण बोहरा, प्रदीप दवे, अर्जुन ओझा, योगेश ओझा, संकेत ओझा एवं मनोनीत सदस्य रणजीत जोशी, कालीचरण ओझा, मनीष त्रिवेदी, धर्मेन्द्र बोहरा, शशी कुमार बोहरा, अनिल दवे, चन्द्रशेखर ओझा, दिनेश ओझा, रितेश दवे, जितेन्द्र जोशी, जितेन्द्र ओझा, अंकुश व्यास, सुरेश ओझा के साथ जोधपुर शहर के ब्रह्मपुरी, तापड़िया बेरा, राजबाग, महामंदिर, एयरफोर्स, फतेहसागर, सरदारपुरा, प्रतापनगर, कमला नेहरू नगर, हाउसिंग बोर्ड, मधुबन, कुड़ी भगतासनी से समाज बंधुओं के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित होकर पुण्य लाभ कमाएंगे।1