नर्मदापुरम के कांदराखेड़ी में गेहूं की फसल में भीषण आग, 7 एकड़ जलकर राख, फायर ब्रिगेड की देरी से किसानों में आक्रोश, भारी नुकसान नर्मदापुरम- जिले के डोलरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कांदराखेड़ी में उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तीन किसानों के खेतों में लगी करीब 7 एकड़ में फैली गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने के बाद मौके पर मौजूद किसानों ने एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। किसानों ने ट्रैक्टर और पेड़ों की टहनियों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने समय रहते आग को फैलने से रोक लिया,जिससे एक बड़ी आगजनी की घटना टल गई। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर मौके पर नहीं पहुंची। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब जाकर दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंचा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना में किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

- सोहागपुर नगर में नर्मदा जल सप्लाई में नहीं आ रहा घरों में पर्याप्त पानी सोहागपुर में नर्मदा जल परियोजना द्वारा नगरीय क्षेत्र में जल की आपूर्ति की जाती है परंतु घरों में नर्मदा जल का पर्याप्त पानी पर्याप्त प्रेशर कैसे नहीं पहुंच पा रहा है जिससे लोगों को पानी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। नगर के अंबेडकर वार्ड और सुभाष वार्ड में तो पानी की गंभीर समस्या है जहां पर 45 मिनट चलने वाली सप्लाई के दौरान मात्र 10 से 15 मिनट पानी आता है वह भी बहुत कम मात्रा में पतली धार के रूप में पानी पहुंच रहा है जिससे लोगों के घरों की पानी की पूर्ति नहीं हो पा रही है। अंबेडकर वार्ड के नागरिकों ने बताया कि उनके यहां जब से नर्मदा लाइन से पानी की सप्लाई शुरू हुई है तभी से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।1
- Post by Satyanarayan D. panwar4
- Post by PS24NEWS4
- *ब्रेकिंग भोपाल में बदमाशों पर पुलिस का बड़ा एक्शन* राजधानी भोपाल के *थाना गौतम नगर क्षेत्र* में अपराध और नशाखोरी के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। *आरिफ नगर चौक से आसपास के इलाकों में सघन चेकिंग* *टीआई महेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस बल की कार्रवाई* *दो दर्जन से अधिक बदमाशों के ठिकानों पर दबिश* नशाखोरों और चाकूबाजों की तलाश में लगातार सर्चिंग संदिग्धों की चेकिंग और पूछताछ तेज इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में *हड़कंप मच गया*, वहीं बदमाशों में डर का माहौल देखा गया। पुलिस का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और *अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा*1
- मध्यप्रदेश के ग्वालियर में जोरदार ओलो की आफ़त की बरसात1
- राजधानी भोपाल के वार्ड 11 के पूर्व पार्षद मेवा लाल कांजी ने आरोप लगाया कि एक जुलूस के दौरान चंद्रशेखर तिवारी और भानु हिंदू ने भड़काऊ भाषण देकर शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इससे लोगों में नाराजगी बढ़ी है। कांजी ने प्रशासन से मांग की कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं,1
- Post by Satyanarayan D. panwar4
- Post by PS24NEWS1
- उड़ीसा से गांजा लाकर बेचने वाले मुख्य आरोपी राहुल पिता लक्षू को कीया गिरफ्तार मादक पदार्थ बेचने वालों पर बैतूल पुलिस की कड़ी निगरानी1