logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजस्थान के सिरोही में जनगणना ट्रेनिंग शिविर में कर्मचारियों ने घटिया भोजन, खराब नाश्ते और पेयजल व्यवस्था पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने सरकारी आयोजन में खुलेआम सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर भी आपत्ति जताई, जो 'स्वच्छ भारत मिशन' के दावों के विपरीत है।

7 hrs ago
user_Narendra Singh Bhati
Narendra Singh Bhati
पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
7 hrs ago
b7c906a9-f26a-4e16-a9f7-df3d8cedae92

राजस्थान के सिरोही में जनगणना ट्रेनिंग शिविर में कर्मचारियों ने घटिया भोजन, खराब नाश्ते और पेयजल व्यवस्था पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने सरकारी आयोजन में खुलेआम सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर भी आपत्ति जताई, जो 'स्वच्छ भारत मिशन' के दावों के विपरीत है।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • *आबूरोड में महाराणा प्रताप जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, निकली ऐतिहासिक रैली* *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* आबूरोड में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर रविवार को राजपूत युवा संगठन के तत्वावधान में भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली में सैकड़ों समाज बंधुओं ने घोड़ों, बाइक और सजे-धजे रथों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे शहर में देशभक्ति और वीरता के जयघोष गूंज उठे, जिससे माहौल पूरी तरह महाराणा प्रतापमय हो गया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हाथों में भगवा ध्वज लिए युवाओं ने “महाराणा प्रताप अमर रहें” के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। रैली के समापन के बाद आयोजित सभा में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, स्वाभिमान, त्याग और मातृभूमि के लिए संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक योद्धा नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और संघर्ष के प्रतीक हैं। उनके आदर्श आज भी युवाओं को अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े रहने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, युवा और महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजन शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
    1
    *आबूरोड में महाराणा प्रताप जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, निकली ऐतिहासिक रैली*
*पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* 
आबूरोड में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर रविवार को राजपूत युवा संगठन के तत्वावधान में भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली में सैकड़ों समाज बंधुओं ने घोड़ों, बाइक और सजे-धजे रथों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे शहर में देशभक्ति और वीरता के जयघोष गूंज उठे, जिससे माहौल पूरी तरह महाराणा प्रतापमय हो गया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हाथों में भगवा ध्वज लिए युवाओं ने “महाराणा प्रताप अमर रहें” के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। रैली के समापन के बाद आयोजित सभा में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, स्वाभिमान, त्याग और मातृभूमि के लिए संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक योद्धा नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और संघर्ष के प्रतीक हैं। उनके आदर्श आज भी युवाओं को अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े रहने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, युवा और महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजन शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
    1 hr ago
  • ऐसे कार्यक्रमों से मेधावी छात्रों का बढ़ता है हौसला, शिक्षा से ही देश आगे बढ़ेगा : कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत। ऐसे कार्यक्रमों से मेधावी छात्रों का बढ़ता है हौसला, शिक्षा से ही देश आगे बढ़ेगा : कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत। सुमेरपुर, 10 मई। श्री गोड़वाड़ सेवा समिति सुमेरपुर-शिवगंज की ओर से स्थानीय टाउन हॉल में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में समाज के गणमान्य नागरिकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में विभिन्न वर्गों के कुल 36 कौमों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान दसवीं एवं बारहवीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही आरएएस सहित विभिन्न सरकारी विभागों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अधिकारियों, पूर्व जिला मजिस्ट्रेट एवं समाजसेवी भामाशाहों का भी सम्मान किया गया। समिति अध्यक्ष सुमेर सिंह पोमावा, संरक्षक फुलाराम सुथार, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वैष्णव, सचिव श्रवण राठी, कोषाध्यक्ष आकाश माली एवं संगठन सचिव मुकेश मोदी चाणोद सहित पूरी टीम ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह के दौरान अतिथियों का स्वागत-सम्मान भी किया गया तथा अंत में भोजन प्रसादी की व्यवस्था रखी गई।अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि प्रतिभा सम्मान जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का हौसला बढ़ता है तथा अन्य विद्यार्थियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने शिक्षा को देश और समाज के विकास की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि शिक्षित युवा ही भारत के उज्ज्वल भविष्य का आधार हैं। कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक एकता और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का सकारात्मक संदेश देखने को मिला।
    4
    ऐसे कार्यक्रमों से मेधावी छात्रों का बढ़ता है हौसला, शिक्षा से ही देश आगे बढ़ेगा : कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत।
ऐसे कार्यक्रमों से मेधावी छात्रों का बढ़ता है हौसला, शिक्षा से ही देश आगे बढ़ेगा : कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत।
सुमेरपुर, 10 मई। श्री गोड़वाड़ सेवा समिति सुमेरपुर-शिवगंज की ओर से स्थानीय टाउन हॉल में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में समाज के गणमान्य नागरिकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में विभिन्न वर्गों के कुल 36 कौमों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान दसवीं एवं बारहवीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही आरएएस सहित विभिन्न सरकारी विभागों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अधिकारियों, पूर्व जिला मजिस्ट्रेट एवं समाजसेवी भामाशाहों का भी सम्मान किया गया।
समिति अध्यक्ष सुमेर सिंह पोमावा, संरक्षक फुलाराम सुथार, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वैष्णव, सचिव श्रवण राठी, कोषाध्यक्ष आकाश माली एवं संगठन सचिव मुकेश मोदी चाणोद 
सहित पूरी टीम ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह के दौरान अतिथियों का स्वागत-सम्मान भी किया गया तथा अंत में भोजन प्रसादी की व्यवस्था रखी गई।अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि प्रतिभा सम्मान जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का हौसला बढ़ता है तथा अन्य विद्यार्थियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने शिक्षा को देश और समाज के विकास की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि शिक्षित युवा ही भारत के उज्ज्वल भविष्य का आधार हैं।
कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक एकता और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का सकारात्मक संदेश देखने को मिला।
    user_ARVIND JOSHI रिपोर्टर
    ARVIND JOSHI रिपोर्टर
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • आबूरोड में राजपूत युवा संगठन ने महाराणा प्रताप जयंती पर एक भव्य वाहन रैली निकाली। इसमें सैकड़ों समाज बंधुओं ने घोड़ों, बाइक और रथों के साथ उत्साह से भाग लिया। रैली के बाद आयोजित सभा में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य और जीवन पर प्रकाश डाला।
    2
    आबूरोड में राजपूत युवा संगठन ने महाराणा प्रताप जयंती पर एक भव्य वाहन रैली निकाली। इसमें सैकड़ों समाज बंधुओं ने घोड़ों, बाइक और रथों के साथ उत्साह से भाग लिया। रैली के बाद आयोजित सभा में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य और जीवन पर प्रकाश डाला।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • हिंदू संस्कृति एवं हिंदू तिथि को स्मरण रखते हुए 17 जून को प्रताप जयंती के दिन चार महापुरुषों की जयंती एक साथ मनाने का समिति द्वारा आगाज बाली महाराणा प्रताप सेवा समिति बाली के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष हिंदू तिथि अनुसार 17 जून 2026 को महाराणा प्रताप जयंती के दिन चार महापुरुषों की जयंती मनाने की पूर्व तैयारी निमित श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण, बाली में समिति की बैठक सम्पन्न हुई। समिति के संयोजक नरेन्द्र परमार ने बताया कि बैठक समिति के संरक्षक अमृत परमार पूर्व विधायक एवं समिति के 55 सदस्य बंधुओं की उपस्थिति में शुरू की गई। भारत माता की जयकारे एवं देश भक्ति गीत के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ। बैठक में सह संयोजक महावीरसिंह देवड़ा, न पा पूर्व अध्यक्ष एवं सह संयोजक चुन्नीलाल चौधरी, विहिप जिला अध्यक्ष वनाराम चौधरी, सनातन धर्म अध्यक्ष अजयपाल सिंह जोधा, प्रांत विहिप समरसता प्रमुख लखमाराम परमार, विहिप नगर अध्यक्ष सुरेश कंसारा, भाजपा नगर महामंत्री ललित वैष्णव सभी ने जयंती मनाने को लेकर अपने विचार और सुझाव रखे। नरेन्द्र परमार ने सुझावों को ध्यान में रखते हुए जयंती मनाने को लेकर हमेशा की तरह से रूपरेखा सबके समक्ष रखते हुए जयंती मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। परमार ने कहा कि 1983 से लेकर हर वर्ष बाली में अखंड चार महापुरुषों की जयंती समिति द्वारा मनाई जा रही है। जिसमें 4 स्मारक महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान, छत्रपति शिवाजी, डॉ अंबेडकर बाली में स्थापित हुए है। सबके सौभाग्य से 2025 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में बाली में चौथा स्मारक वीर दुर्गादास जी का रडावा बाली में अनावरण हुआ। जिससे समिति द्वारा अमृत परमार की प्रेरणा से बाली में पांचवां स्मारक स्थापित हुआ। जो 36 कौम का आशीर्वाद एवं सहयोग और समिति के सदस्य बंधुओं की मेहनत से ही संभव है जिससे बाली नगर में समरसता का भाव जगा। महापुरुषों की जयंतियां हिंदू संस्कृति और हिंदू तिथि अनुसार ही हमारे पूर्वज मनाते आए हुए है और इस परिपाटी को हमें संगठित होकर सुचारू रखना है। 17 जून को शाम 4.30 बजे बाली मुख्य बाजार हनुमान चौक से शोभायात्रा शुरू होगी जो प्रताप चौक पर समापन होगी। बैठक में वीर दुर्गादास स्मारक रड़ावा से पृथ्वीराज चौहान चौक तक शोभायात्रा आएगी जिसका संगम पृथ्वीराज चौहान चौक पर होगा। कार्यक्रम के पूर्व पांचों स्मारकों पर रोशनी, भगवाकरण, होल्डिंग सभी व्यवस्था के लिए कार्यकर्ता अग्रसर होकर व्यवस्था में लगने का निर्णय लिया। बैठक में उदय सिंह राठौड़, गवेंद्र सिंह राणावत, राजेंद्र सिंह चौहान, सुरेश रावल, नरेन्द्र सिंह चौहान, छगन प्रजापत, मनोहर सिंह राजपुरोहित, चुन्नीलाल बाबा, करण सिंह सिसोदिया, रूपाराम घांची, धीरज चारण, लक्ष्मण राजपुरोहित , रमेश भंडारी, अजय पूरी, गणपतसिंह, फूलचंद टेलर,निखिल चौहान, मोहन मेघवाल, किरण मारू, राजाराम जणवा, प्रकाश चौधरी, अमित देवगन, नरेश वर्मा एवं सदस्य एवं मातृशक्ति में सीता कंवर, शारदा देवी, डूंगर पूरी, अमृत कंवर, लीला कंवर, राधा मारू एवं सदस्या उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन बाली महाराणा प्रताप सेवा समिति की बैठक में चर्चा करते हुए।
    1
    हिंदू संस्कृति एवं हिंदू तिथि को स्मरण रखते हुए 17 जून को प्रताप जयंती के दिन चार महापुरुषों की जयंती एक साथ मनाने का समिति द्वारा आगाज
बाली महाराणा प्रताप सेवा समिति बाली के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष हिंदू तिथि अनुसार 17 जून 2026 को महाराणा प्रताप जयंती के दिन चार महापुरुषों की जयंती मनाने की पूर्व तैयारी निमित श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण, बाली में समिति की बैठक सम्पन्न हुई। 
समिति के संयोजक नरेन्द्र परमार ने बताया कि बैठक समिति के संरक्षक अमृत परमार पूर्व विधायक एवं समिति के 55 सदस्य बंधुओं की उपस्थिति में शुरू की गई। भारत माता की जयकारे एवं देश भक्ति गीत के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ। 
बैठक में सह संयोजक महावीरसिंह देवड़ा, न पा पूर्व अध्यक्ष एवं सह संयोजक चुन्नीलाल चौधरी, विहिप जिला अध्यक्ष वनाराम चौधरी, सनातन धर्म अध्यक्ष अजयपाल सिंह जोधा, प्रांत विहिप समरसता प्रमुख लखमाराम परमार, विहिप नगर अध्यक्ष सुरेश कंसारा, भाजपा नगर महामंत्री ललित वैष्णव सभी ने जयंती मनाने को लेकर अपने विचार और सुझाव रखे। 
नरेन्द्र परमार ने सुझावों को ध्यान में रखते हुए जयंती मनाने को लेकर हमेशा की तरह से रूपरेखा सबके समक्ष रखते हुए जयंती मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। परमार ने कहा कि 1983 से लेकर हर वर्ष बाली में अखंड चार महापुरुषों की जयंती समिति द्वारा मनाई जा रही है। जिसमें 4 स्मारक महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान, छत्रपति शिवाजी, डॉ अंबेडकर बाली में स्थापित हुए है। सबके सौभाग्य से  2025 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में बाली में चौथा स्मारक वीर दुर्गादास जी का रडावा बाली में अनावरण हुआ। जिससे समिति द्वारा अमृत परमार की प्रेरणा से बाली में पांचवां स्मारक स्थापित हुआ। जो 36 कौम का आशीर्वाद एवं सहयोग और समिति के सदस्य बंधुओं की मेहनत से ही संभव है जिससे बाली नगर में समरसता का भाव जगा। महापुरुषों की जयंतियां हिंदू संस्कृति और हिंदू तिथि अनुसार ही हमारे पूर्वज मनाते आए हुए है और इस परिपाटी को हमें संगठित होकर सुचारू रखना है। 17 जून को शाम 4.30 बजे बाली मुख्य बाजार हनुमान चौक से शोभायात्रा शुरू होगी जो प्रताप चौक पर समापन होगी। 
बैठक में वीर दुर्गादास स्मारक रड़ावा से पृथ्वीराज चौहान चौक तक शोभायात्रा आएगी जिसका संगम पृथ्वीराज चौहान चौक पर होगा। कार्यक्रम के पूर्व पांचों स्मारकों पर रोशनी, भगवाकरण, होल्डिंग सभी व्यवस्था के लिए कार्यकर्ता अग्रसर होकर व्यवस्था में लगने का निर्णय लिया। 
बैठक में उदय सिंह राठौड़, गवेंद्र सिंह राणावत, राजेंद्र सिंह चौहान, सुरेश रावल, नरेन्द्र सिंह चौहान, छगन प्रजापत, मनोहर सिंह राजपुरोहित, चुन्नीलाल बाबा, करण सिंह सिसोदिया, रूपाराम घांची, धीरज चारण, लक्ष्मण राजपुरोहित , रमेश भंडारी, अजय पूरी, गणपतसिंह, फूलचंद टेलर,निखिल चौहान, मोहन मेघवाल, किरण मारू, राजाराम जणवा, प्रकाश चौधरी, अमित देवगन, नरेश वर्मा  एवं सदस्य एवं मातृशक्ति में सीता कंवर, शारदा देवी, डूंगर पूरी, अमृत कंवर, लीला कंवर, राधा मारू एवं सदस्या उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन
बाली महाराणा प्रताप सेवा समिति की बैठक में चर्चा करते हुए।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • बाली तहसील स्तर मुस्लिम समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 10 में 2026 रविवार दरगाह शहिद मदार बाबा लाठी जोड़ के परिसर में हुआ आयोजन बाली में मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान। बाली। पाली बाली। बाली तहसील स्तर पर मुस्लिम समाज की नौजवान धार्मिक एवं कल्याण संस्था एवं वक्फ कमेटी बाली के संयुक्त तत्वावधान में “मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह 2026” का भव्य आयोजन दरगाह शहीद मदार बाबा लाठी जोड़ परिसर में आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अमीन गौरी द्वारा मंच संचालन एवं स्वागत उद्बोधन से हुई। हाफिज सिराजुद्दीन अशरफी, इमाम जामा मस्जिद बाली ने तिलावत-ए-कुरआन पेश की। इसके बाद अतिथियों का माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समारोह में हाजी सुलेमान टाक ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अयूब खान आरटी, एएसपी मर्तुजा हसन, मेहराज अली तथा डॉ. ताहिरा खान सहित कई गणमान्य अतिथियों का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है और युवाओं को निरंतर मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य प्राप्त करने चाहिए। प्रतिभा सम्मान समारोह में सरकारी नौकरी में चयनित इरम फातिमा, मोहम्मद तय्यब टाक एवं सैयद अरशद अयूब को सम्मानित किया गया। वहीं 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी मंच पर सम्मानित किया गया। तहसीन रज़ा ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर पाली जिले में पांचवीं रैंक प्राप्त की, जिसकी उपस्थित लोगों ने विशेष सराहना की। इसके अलावा बी.टेक छात्र सैयद रेहान रज़ा को नेशनल लेवल हैकाथॉन में 1.5 लाख रुपए का पुरस्कार जीतने पर सम्मानित किया गया। एमबीबीएस, बीएएमएस, एमसीए, एम.फार्मा सहित विभिन्न उच्च शिक्षा क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी ट्रॉफी एवं सम्मान पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। करियर कोच जुनैद टाक ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उच्च शिक्षा के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में मोहम्मद शिराज कुरैशी ने आभार व्यक्त किया। समारोह को सफल बनाने में वक्फ कमेटी के सदर अजमत खान शेरानी, सचिव मोहम्मद असलम टाक, सेक्रेटरी अयूब खान एवं नौजवान कमेटी के समस्त सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं रजिस्ट्रेशन काउंटर की व्यवस्था इमरान खान पठान एवं मोहम्मद मोहसिन खान भारत ई-मित्र द्वारा संभाली गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधु, अभिभावक एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।
    4
    बाली तहसील स्तर मुस्लिम समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 10 में 2026 रविवार दरगाह शहिद मदार बाबा लाठी जोड़ के परिसर में हुआ आयोजन
बाली में मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान।
बाली। पाली 
बाली। बाली तहसील स्तर पर मुस्लिम समाज की नौजवान धार्मिक एवं कल्याण संस्था एवं वक्फ कमेटी बाली के संयुक्त तत्वावधान में “मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह 2026” का भव्य आयोजन दरगाह शहीद मदार बाबा लाठी जोड़ परिसर में आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अमीन गौरी द्वारा मंच संचालन एवं स्वागत उद्बोधन से हुई। हाफिज सिराजुद्दीन अशरफी, इमाम जामा मस्जिद बाली ने तिलावत-ए-कुरआन पेश की। इसके बाद अतिथियों का माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
समारोह में हाजी सुलेमान टाक ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अयूब खान आरटी, एएसपी मर्तुजा हसन, मेहराज अली तथा डॉ. ताहिरा खान सहित कई गणमान्य अतिथियों का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है और युवाओं को निरंतर मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य प्राप्त करने चाहिए।
प्रतिभा सम्मान समारोह में सरकारी नौकरी में चयनित इरम फातिमा, मोहम्मद तय्यब टाक एवं सैयद अरशद अयूब को सम्मानित किया गया। वहीं 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी मंच पर सम्मानित किया गया। तहसीन रज़ा ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर पाली जिले में पांचवीं रैंक प्राप्त की, जिसकी उपस्थित लोगों ने विशेष सराहना की।
इसके अलावा बी.टेक छात्र सैयद रेहान रज़ा को नेशनल लेवल हैकाथॉन में 1.5 लाख रुपए का पुरस्कार जीतने पर सम्मानित किया गया। एमबीबीएस, बीएएमएस, एमसीए, एम.फार्मा सहित विभिन्न उच्च शिक्षा क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी ट्रॉफी एवं सम्मान पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। करियर कोच जुनैद टाक ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उच्च शिक्षा के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में मोहम्मद शिराज कुरैशी ने आभार व्यक्त किया।
समारोह को सफल बनाने में वक्फ कमेटी के सदर अजमत खान शेरानी, सचिव मोहम्मद असलम टाक, सेक्रेटरी अयूब खान एवं नौजवान कमेटी के समस्त सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं रजिस्ट्रेशन काउंटर की व्यवस्था इमरान खान पठान एवं मोहम्मद मोहसिन खान भारत ई-मित्र द्वारा संभाली गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधु, अभिभावक एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।
    user_जमाल खान बाली
    जमाल खान बाली
    बाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • जालौर के भीनमाल स्थित रोड़ा की ढाणी गांव में पिछले एक साल से पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद है। ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, जिससे उनकी दिनचर्या पर बुरा असर पड़ रहा है।
    1
    जालौर के भीनमाल स्थित रोड़ा की ढाणी गांव में पिछले एक साल से पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद है। ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, जिससे उनकी दिनचर्या पर बुरा असर पड़ रहा है।
    user_मंगलाराम राजपुरोहित
    मंगलाराम राजपुरोहित
    जालोर, जालोर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • रानीवाड़ा खुर्द से मामाजी की कांकर तक सड़क बदहाल 2 किलोमीटर मार्ग जर्जर, वाहन चालकों और ग्रामीणों को भारी परेशानी रानीवाड़ा। क्षेत्र के रानीवाड़ा खुर्द 4 रास्ता से लेकर मामाजी की कांकर तक करीब 2 किलोमीटर सड़क पूरी तरह टूटकर बिखर चुकी है। यह सड़क वन विभाग के अधीन होने के कारण लंबे समय से अधूरी पड़ी हुई है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और उखड़ी डामर के कारण वाहन चालकों को जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, विद्यार्थी और छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, लेकिन खराब सड़क के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है।
    1
    रानीवाड़ा खुर्द से मामाजी की कांकर तक सड़क बदहाल
2 किलोमीटर मार्ग जर्जर, वाहन चालकों और ग्रामीणों को भारी परेशानी
रानीवाड़ा। क्षेत्र के रानीवाड़ा खुर्द 4 रास्ता से लेकर मामाजी की कांकर तक करीब 2 किलोमीटर सड़क पूरी तरह टूटकर बिखर चुकी है। यह सड़क वन विभाग के अधीन होने के कारण लंबे समय से अधूरी पड़ी हुई है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और उखड़ी डामर के कारण वाहन चालकों को जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, विद्यार्थी और छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, लेकिन खराब सड़क के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है।
    user_Jitendra dahiya
    Jitendra dahiya
    Local News Reporter रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • राजस्थान के पिंडवाड़ा उपखंड के मांडवाड़ा खालसा गांव में दो सगे भाई-बहनों की अज्ञात कारणों से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी और मातम फैल गया, वहीं एक महिला सहित तीन बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और मेडिकल विभाग मामले की गहन जांच में जुटे हैं।
    1
    राजस्थान के पिंडवाड़ा उपखंड के मांडवाड़ा खालसा गांव में दो सगे भाई-बहनों की अज्ञात कारणों से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी और मातम फैल गया, वहीं एक महिला सहित तीन बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और मेडिकल विभाग मामले की गहन जांच में जुटे हैं।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.