अपहरण से हत्या तक; झाँसी केस का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी घायल झाँसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के आरोप में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, 7 अप्रैल को उल्दन थाना क्षेत्र के निमौनी गांव में एक कुएं से किशोरी का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतका की पहचान हरिता आर्य के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्वाट और उल्दन थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। जांच के दौरान दो संदिग्धों के नाम सामने आए, जिनकी तलाश तेज कर दी गई। देर रात निमौनी रपट्टा पुल के पास पुलिस टीम की दो संदिग्ध बाइक सवारों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना नाम शैलेंद्र अहिरवार और ठाकुर दास बताया है। आरोपियों ने किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को कुएं में फेंकने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, जिंदा कारतूस, बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है।

- झाँसी में गैंगरेप के बाद नाबालिग छात्रा की हत्या: घर के अंदर खींचकर वारदात की, शव कुएं में फेंका दो दरिंदों का पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर दिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। उनको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।2
- दिनांक 12 अप्रैल 2026 को थाना उल्दन क्षेत्र में हुई 17 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। थाना उल्दन पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त घटना में शामिल थे और गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहे थे, जिसके चलते मुठभेड़ हुई। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। इस पूरे घटनाक्रम पर एसपी सिटी झांसी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।1
- *झांसी। सरेराह छेड़खानी करने वाले बाइक सवारों पर जब चंडी बनकर टूटी महिला, दोनों बाइक सवार हाथ पैर जोड़ते हुए महिला का रौद्र रूप देख बाइक छोड़ कर भागे* यह घटना थाना नवाबाद क्षेत्र की बताई गई है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है1
- Post by Hemant Kumar Gupta1
- Koi batao Kahan ki video hai yah1
- जनपद के कस्बा पूंछ क्षेत्र के ग्राम मबूसा में आज दोपहर अचानक खेतों में भीषण आग लग गई। आग लगते ही किसानों में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। वहीं घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। जानकारी के अनुसार दोपहर के समय अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते कई बीघा खेत को अपनी चपेट में ले लिया। खेतों में रखी गेहूं की फसल और पलारी जलकर पूरी तरह राख हो गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती चली गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किसानों को भारी नुकसान हो चुका था। आग की इस घटना में हरिश्चंद्र राजपूत के खेत में रखी गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई। साथ ही किसानों के सिंचाई के लिए रखे पाइप और अन्य कृषि उपकरण भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन इस घटना ने किसानों की महीनों की मेहनत को पल भर में राख कर दिया। प्रशासन से अब पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की जा रही है।1
- बताया जा रहा है कि बीती रात एक शख्स क्लीनिक में चोरी की नीयत से अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी शटर में उसकी गर्दन फंस गई। वह पूरी रात वहीं फंसा रहा और खुद को छुड़ा नहीं सका। आज दोपहर जब लोगों की नजर उस पर पड़ी, तो तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने काफी मशक्कत के बाद चोर को सुरक्षित बाहर निकाला।1
- झांसी के थाना नवाबाद क्षेत्रान्तर्गत घटित लूट की घटना को अंजाम देने बाले 03 अभियुक्तगण पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, इस प्रकरण में की जा रही कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर श्री रामवीर सिंह की वीडियो बाइट3
- जनपद झाँसी में प्रस्तावित कानपुर जोन की अन्तर्जनपदीय पुलिस आर्चरी प्रतियोगिता का आयोजन, SSPJhansi bbgtsmurthy ips द्वारा आर्चरी प्रतियोगिता का शुभारम्भ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।1