logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ठेकेदार ने सड़क किनारे गैस पाइपलाइन के लिए गहरा गड्ढा खोदकर छोड़ा, ग्रामीण और राहगीर परेशान, आंदोलन की चेतावनी जनपद एटा की तहसील जलेसर क्षेत्र अंतर्गत गांव इसौली में मेला वाली मोड पर पिछले एक महीने से गैस पाइपलाइन डालने के लिए ठेकेदार ने सात आठ फीट गहरा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया है। जिसके चलते आए दिन बाइक सवार फिसलकर गिर जाते हैं और चोटिल भी हो रहे हैं। इसौली जलेसर मार्ग पर रोजाना बालू और मोरम से भरे दर्जनों ओवर लोड डंपर इसौली होते हुए जलेसर और सिकंदरा राऊ के लिए निकलते हैं।जिसके कारण दिन में ज्यादातर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसौली निवासी दीन दयाल पाठक ने बताया कि मेरी दुकान के सामने सड़क पर गैस की पाइप लाइन के लिए गहरा गड्ढा पिछले 1 महीने से खोदकर छोड़ दिया है लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी आज तक इसमें पाइपलाइन नहीं डाली गई है। जिससे रोजाना बाइक सवार फिसलकर कर गिर रहे हैं और मेरी दुकान में काफी धूल जमा हो जाती है जो मेरे साथ ही ग्रामीणों और राहगीरों की परेशानी का कारण बन रही है। इसौली निवासी बंटू सिंह ने बताया कि यहां पर ठेकेदार गड्ढा खोदकर छोड़ गया है उसके बाद वापस नहीं लौटा है। इसौली के पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल प्रताप सिंह बना साहब ने बताया है कि गैस की पाइपलाइन के लिए ठेकेदार ने यह गहरा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया है। पिछले एक महीने से इस गड्ढे की वजह से अनगिनत लोग फिसलकर गिर चुके हैं और कई लोग चोटिल भी हुए हैं। ठेकेदार की लापरवाही और मनमानी से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि इस समस्या का अति शीघ्र निस्तारण नहीं किया गया तो हम आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। मौके पर पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल प्रताप सिंह बना साहब, बंटू सिंह, राजू पाठक, दीनू पाठक, अजय कुमार पचौरी, रमाकांत पाठक, भोले पचौरी गुड्डू बाबा, राजबीर प्रधान, पुष्पेंद्र बघेल, बाले सिंह एवं अन्य ग्रामीण मौके पर उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_JURM KA PARDAAPHAASH
JURM KA PARDAAPHAASH
Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

ठेकेदार ने सड़क किनारे गैस पाइपलाइन के लिए गहरा गड्ढा खोदकर छोड़ा, ग्रामीण और राहगीर परेशान, आंदोलन की चेतावनी जनपद एटा की तहसील जलेसर क्षेत्र अंतर्गत गांव इसौली में मेला वाली मोड पर पिछले एक महीने से गैस पाइपलाइन डालने के लिए ठेकेदार ने सात आठ फीट गहरा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया है। जिसके चलते आए दिन बाइक सवार फिसलकर गिर जाते हैं और चोटिल भी हो रहे हैं। इसौली जलेसर मार्ग पर रोजाना बालू और मोरम से भरे दर्जनों ओवर लोड डंपर इसौली होते हुए जलेसर और सिकंदरा

राऊ के लिए निकलते हैं।जिसके कारण दिन में ज्यादातर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसौली निवासी दीन दयाल पाठक ने बताया कि मेरी दुकान के सामने सड़क पर गैस की पाइप लाइन के लिए गहरा गड्ढा पिछले 1 महीने से खोदकर छोड़ दिया है लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी आज तक इसमें पाइपलाइन नहीं डाली गई है। जिससे रोजाना बाइक सवार फिसलकर कर गिर रहे हैं और मेरी दुकान में काफी धूल जमा हो जाती

है जो मेरे साथ ही ग्रामीणों और राहगीरों की परेशानी का कारण बन रही है। इसौली निवासी बंटू सिंह ने बताया कि यहां पर ठेकेदार गड्ढा खोदकर छोड़ गया है उसके बाद वापस नहीं लौटा है। इसौली के पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल प्रताप सिंह बना साहब ने बताया है कि गैस की पाइपलाइन के लिए ठेकेदार ने यह गहरा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया है। पिछले एक महीने से इस गड्ढे की वजह से अनगिनत लोग फिसलकर गिर चुके हैं और कई लोग चोटिल भी हुए हैं।

ठेकेदार की लापरवाही और मनमानी से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि इस समस्या का अति शीघ्र निस्तारण नहीं किया गया तो हम आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। मौके पर पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल प्रताप सिंह बना साहब, बंटू सिंह, राजू पाठक, दीनू पाठक, अजय कुमार पचौरी, रमाकांत पाठक, भोले पचौरी गुड्डू बाबा, राजबीर प्रधान, पुष्पेंद्र बघेल, बाले सिंह एवं अन्य ग्रामीण मौके पर उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • एटा ब्रेकिंग:- डॉ परमार का ससरकारी सेवाओं के साथ निजी अस्पताल संचालित करने का भी कबूलनामा वायरल। मेडिकल कॉलेज में धड़ल्ले से चल रहा निजी अस्पतालों में मरीजों को ले जाने का खेल,पहले भी कई बार हो चुकी है डॉ परमार पर कार्रवाई। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश परमार पर तिमारदार व पत्रकार से अभद्रता,धमकी और मारपीट के मामले में भी हो चुका है मुकद्दमा दर्ज। मेडिकल कॉलेज में संविदा पर तैनाती के दौरान ऑपरेशन के नाम पर वसूली की शिकायतों पर दो बार हटाए गए,उससे पूर्व जिला अस्पताल से भी रुपयों के आरोप में हो चुकी है कार्रवाई। पिछले वर्ष नवम्बर में भी हड्डी विभाग में अवैध वसूली का वीडियो हुआ था वायरल,बार-बार विवादों के बावजूद फिर से मिली तैनाती। पुनः तैनाती को लेकर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह की भूमिका पर भी उठे सवाल,जिम्मेदारी तय करने की मांग तेज। डॉ परमार सरकारी सेवा में रहते हुए एटा,फर्रुखाबाद,आगरा सहित अन्य जिलों के निजी अस्पतालों में भी दे रहा सेवाएं,नियमों का हो रहा खुलेआम उल्लंघन। मामले की जांच की उठी मांग,स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर खड़े हुए सवाल। रिपोर्ट:-रवेन्द्र जादौन एटा
    3
    एटा ब्रेकिंग:-
डॉ परमार का ससरकारी सेवाओं के साथ निजी अस्पताल संचालित करने का भी कबूलनामा वायरल।
मेडिकल कॉलेज में धड़ल्ले से चल रहा निजी अस्पतालों में मरीजों को ले जाने का खेल,पहले भी कई बार हो चुकी है डॉ परमार पर कार्रवाई।
अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश परमार पर तिमारदार व पत्रकार से अभद्रता,धमकी और मारपीट के मामले में भी हो चुका है मुकद्दमा दर्ज।
मेडिकल कॉलेज में संविदा पर तैनाती के दौरान ऑपरेशन के नाम पर वसूली की शिकायतों पर दो बार हटाए गए,उससे पूर्व जिला अस्पताल से भी रुपयों के आरोप में हो चुकी है कार्रवाई।
पिछले वर्ष नवम्बर में भी हड्डी विभाग में अवैध वसूली का वीडियो हुआ था वायरल,बार-बार विवादों के बावजूद फिर से मिली तैनाती।
पुनः तैनाती को लेकर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह की भूमिका पर भी उठे सवाल,जिम्मेदारी तय करने की मांग तेज।
डॉ परमार सरकारी सेवा में रहते हुए एटा,फर्रुखाबाद,आगरा सहित अन्य जिलों के निजी अस्पतालों में भी दे रहा सेवाएं,नियमों का हो रहा खुलेआम उल्लंघन।
मामले की जांच की उठी मांग,स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर खड़े हुए सवाल।
रिपोर्ट:-रवेन्द्र जादौन एटा
    user_Ravendra Jadon पत्रकार
    Ravendra Jadon पत्रकार
    जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सावधान रहने की जरूरत है । चालक बनो बेवक़ूफ़ नहीं जय हिन्द वंदे मातरम्
    1
    सावधान रहने की जरूरत है । चालक बनो बेवक़ूफ़ नहीं
जय हिन्द वंदे मातरम्
    user_Sapna thakur
    Sapna thakur
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • पत्रकार की हत्या का मामला जनपद के पत्रकार बड़ी संख्या में पहुंचे एसपी ऑफिस की कठोर कार्रवाई की मांग
    1
    पत्रकार की हत्या का मामला जनपद के पत्रकार बड़ी संख्या में पहुंचे एसपी ऑफिस की कठोर कार्रवाई की मांग
    user_Astro vastu Expert
    Astro vastu Expert
    Vastu consultant हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • गांव खटोली में काली मंदिर का नवमी पूजा छठ के अवसर पर काली मैया का जन्मदिन मनाया गया जिसमें सुरेंद्र शर्मा मुकेश उमेश रवि विनीत सोनू गिरीश दीपक गोलू डॉक्टर पप्पू संजय पीढ़ी अंकित और छोटे-मोटे नन्हे मुन्ने बच्चे इतिहास लोगों ने मैया की पूजन में सहयोग किया पूजा की
    1
    गांव खटोली में काली मंदिर का नवमी पूजा छठ के अवसर पर काली मैया का जन्मदिन मनाया गया जिसमें सुरेंद्र शर्मा मुकेश उमेश रवि विनीत सोनू गिरीश दीपक गोलू डॉक्टर पप्पू संजय पीढ़ी अंकित और छोटे-मोटे नन्हे मुन्ने बच्चे इतिहास लोगों ने मैया की पूजन में सहयोग किया पूजा की
    user_रवि कुमार
    रवि कुमार
    सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • खामोश हुई आवाज़, अब इंसाफ का इंतज़ार। सोनू की मौत: पत्रकारिता के माथे पर कलंक!*👆 *-------------------* *👉​गटर में मिली लाश ने हिला दी समाज की रूह,आरोपियों को सजा या सिर्फ जांच का दिखावा?🕯️*-------------------------* 👉*देखिए यह विशेष रिपोर्ट। ​अपडेट्स के लिए अभी सब्सक्राइब और फॉलो करें:*👉9012098788
    1
    खामोश हुई आवाज़, अब इंसाफ का इंतज़ार। सोनू की मौत: पत्रकारिता के माथे पर कलंक!*👆
*-------------------*
*👉​गटर में मिली लाश ने हिला दी समाज की रूह,आरोपियों को सजा या सिर्फ जांच का दिखावा?🕯️*-------------------------*
👉*देखिए यह विशेष रिपोर्ट। ​अपडेट्स के लिए अभी सब्सक्राइब और फॉलो करें:*👉9012098788
    user_हाथरस शलमान शाह पत्रकार
    हाथरस शलमान शाह पत्रकार
    रिपोर्टर Hathras, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के शेरपुर गांव में मां-बेटे की एक घंटे के भीतर मौत से सनसनी फैल गई। प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार की आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। देर रात जब उनका शव घर पहुंचा, तो सदमा न झेल पाने के कारण मां को हार्ट अटैक आ गया और उन्होंने भी दम तोड़ दिया। बुधवार को एक ही आंगन से दोनों की अर्थियां उठीं, जिससे पूरे गांव में मातम छा गया।
    1
    हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के शेरपुर गांव में मां-बेटे की एक घंटे के भीतर मौत से सनसनी फैल गई। प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार की आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। देर रात जब उनका शव घर पहुंचा, तो सदमा न झेल पाने के कारण मां को हार्ट अटैक आ गया और उन्होंने भी दम तोड़ दिया। बुधवार को एक ही आंगन से दोनों की अर्थियां उठीं, जिससे पूरे गांव में मातम छा गया।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कानपुर से गोविंदनगर थाना सरकारी वाहन का दुरुपयोग करने का वीडियो वायरल, हेड कांस्टेबल Call112 की जेब्रा से महिला को बाइक सिखा रहा है। महिला को बाइक चलाना सिखाते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, वीडियो गोविंदनगर थाना क्षेत्र के रेलवे ग्राउंड का।
    1
    कानपुर से गोविंदनगर थाना सरकारी वाहन का दुरुपयोग करने का वीडियो वायरल, हेड कांस्टेबल Call112 की जेब्रा से महिला को बाइक सिखा रहा है। महिला को बाइक चलाना सिखाते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, वीडियो गोविंदनगर थाना क्षेत्र के रेलवे ग्राउंड का।
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • केरल के हज यात्री उस किट को दिखा रहे हैं और आप देख कर चौंक जाएंगे की जरूरत का कोई ऐसा सामान नहीं जिसे केरल सरकार नहीं लेना दिया हो। शीशा कंघी तेल क्रीम पाउडर तो छोड़िए गर्मी में चेहरे पर वॉटर मिस्ट करने का सिस्टम भी दिया है, पानी ठंडा रखने वाला बोतल दिया है, तोलिया दिया है, चादर दिया है, छाता दिया है, चप्पल दिया है और तो और वहां शैतान पर पत्थर फेंकने के लिए पत्थर न खोजना पड़े तो साथ में कुछ पत्थर तक दिए हैं। क्या आज तक किसी राज्य की राज्य सरकार ने हिंदुओं को तीर्थ यात्रा पर जाने के पहले इस तरह का पूरा किट बनाकर मुफ्त में दिया है ??? आखिर धर्मनिरपेक्षता की अलग-अलग परिभाषा क्यों होती है ??
    1
    केरल के हज यात्री उस किट को दिखा रहे हैं और आप देख कर चौंक जाएंगे की जरूरत का कोई ऐसा सामान नहीं जिसे केरल सरकार नहीं लेना दिया हो। 
शीशा कंघी तेल क्रीम पाउडर तो छोड़िए गर्मी में चेहरे पर वॉटर मिस्ट करने का सिस्टम भी दिया है, पानी ठंडा रखने वाला बोतल दिया है, तोलिया दिया है, चादर दिया है, छाता दिया है, चप्पल दिया है और तो और वहां शैतान पर पत्थर फेंकने के लिए पत्थर न खोजना पड़े तो साथ में कुछ पत्थर तक दिए हैं।
क्या आज तक किसी राज्य की राज्य सरकार ने हिंदुओं को तीर्थ यात्रा पर जाने के पहले इस तरह का पूरा किट बनाकर मुफ्त में दिया है ???
आखिर धर्मनिरपेक्षता की अलग-अलग परिभाषा क्यों होती है ??
    user_Sapna thakur
    Sapna thakur
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों के हित में बात करते हुए कहा है कि उनकी सरकार में रजिस्टर्ड पत्रकारों को स्वास्थ्य के लिए कैशलेस सुविधा देने की तैयारी की जा रही है| मुख्यमंत्री का कहना है कि पत्रकार सभी की आवाज उठाते हैं लेकिन पत्रकार जब बीमार होते हैं तो पता भी नहीं चल पता किसी के माध्यम से पता चल जाता है तो उसकी मदद कर दी जाती है इसलिए पत्रकारों को स्वास्थ्य को देखते हुए उन्होंने कैशलेस सुविधा देने की बात की है | Updated News-08/अप्रैल/26- AIN नेटवर्क से संपादक अनुज रावत
    1
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों के हित में बात करते हुए कहा है कि उनकी सरकार में रजिस्टर्ड पत्रकारों को स्वास्थ्य के लिए कैशलेस सुविधा देने की तैयारी की जा रही है| मुख्यमंत्री का कहना है कि पत्रकार सभी की आवाज उठाते हैं लेकिन पत्रकार जब बीमार होते हैं तो पता भी नहीं चल पता किसी के माध्यम से पता चल जाता है तो उसकी मदद कर दी जाती है इसलिए पत्रकारों को स्वास्थ्य को देखते हुए उन्होंने कैशलेस सुविधा देने की बात की है | 
Updated News-08/अप्रैल/26- AIN नेटवर्क से संपादक अनुज रावत
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.