logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुल्तानपुर ब्रेकिंग* सपा नेता पूर्व विधायक संतोष पांडे के गनर के रिपीटर से चली गोली। *सुल्तानपुर ब्रेकिंग* सपा नेता पूर्व विधायक संतोष पांडे के गनर के रिपीटर से चली गोली। कंधे से रिपीटर जमीन में गिरने के बाद चली गोली। हाथ के पंजे में गोली लगने के बाद ले जाया गया सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज। नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत से जुड़ा मामला। नगर कोतवाल सुरेश नारायण मिश्र बोले, प्राथमिक उपचार के बाद पूर्व विधायक के साथ भेजा गया जख्मी गनर। असलहा अचानक जमीन पर गिरने से हुई घटना।

8 hrs ago
user_AdvPrateek Mishra
AdvPrateek Mishra
Lawyer जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

सुल्तानपुर ब्रेकिंग* सपा नेता पूर्व विधायक संतोष पांडे के गनर के रिपीटर से चली गोली। *सुल्तानपुर ब्रेकिंग* सपा नेता पूर्व विधायक संतोष पांडे के गनर के रिपीटर से चली गोली। कंधे से रिपीटर जमीन में गिरने के बाद चली गोली। हाथ के पंजे में गोली लगने के बाद ले जाया गया सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज। नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत से जुड़ा मामला। नगर कोतवाल सुरेश नारायण मिश्र बोले, प्राथमिक उपचार के बाद पूर्व विधायक के साथ भेजा गया जख्मी गनर। असलहा अचानक जमीन पर गिरने से हुई घटना।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • साइबर ठगी करने वाले 3अभियुक्तो को साइबर क्राइम थाना जनपद सुल्तानपुर टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार *प्रेस नोट* *जनपद -सुलतानपुर* *दिनाँक-26.08.2026* *Link /APK फाइल भेजकर पीडितों के खातों से पैसा ट्रान्सफर एवं लोन दिलाने के नाम से खाता लेने वाले अभियुक्तों को साइबर क्राइम थाना जनपद सुलतानपुर टीम के द्वारा किया गया गिरफ्तार।* श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल* के निर्देशन में, अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर एवं क्षेत्राधिकारी महोदय साइबर थाना के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम के नेतृत्व में, आज दिनांक 26.08.2026 को *थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया* गया है। *संक्षिप्त घटना का विवरण-* आवेदक श्री इन्द्रजीत वर्मा पुत्र रामराज वर्मा ग्राम मदनपुर कला थाना दोस्तपुर जनपद सुलतानपुर के बेटे रवि कुमार द्वारा फेसबुक पर प्राप्त एक लिंक पर जाकर मोबाइल बुक किया गया, उस मोबाइल की डिलीवरी करने हेतु दिनांक 16/03/2025 को कहा कि कुछ पैसे भेजने पड़ेगे तभी मोबाइल डिलीवर हो पायेगा उक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीडित रवि कुमार के मो0 नम्बर पर एक लिंक भेजा गया तो उस लिंक पर क्लिक करते ही फोन हैक कर लेने तथा पीडित के बैंक खाते से कई बार में कुल रू0 54,597/- कट जाने के सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम, जनपद सुलतानपुर पर मु0अ0स0 45/2026 धारा 318(4) बी0एन0एस0 व 66(D) I.T.ACT पंजीकृत होकर विवेचना की जा रही थी। पैसा ट्रान्सफर होने वाले खातों का अवलोकन एवं अभियुक्त के बयान से पाया गया कि उक्त खाता उससे अभियुक्तगणों द्वारा लोन दिलाने के नाम से लिया था। परन्तु उक्त अभियुक्तगणों द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उक्त बैंक खाते में बाहर की कम्पनी की मदद से कटिंग / ट्रैडिंग / कार्पोरेट / गैमिंग / बैटिंग (सट्टा एप्प) की धनराशि ट्रान्सफर कराते थे। उक्त खाते के खिलाफ NCRP पोर्टल पर कुल 75 शिकायतें दर्ज हैं। साइबर क्राइम टीम द्वारा कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 26.08.2026 को मय चैकबुक, ए.टी.एम. के साथ- 03 अभियुक्तगणों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय के समक्ष अग्रिम कार्यवाही हेतु पेश किया जा रहा है । *गिरफ्तार अभियक्त का विवरण-* 1. धीरज कुमार पाण्डेय पुत्र जितेन्द्र पाण्डेय निवासी बहरौली, कुतुबपुर, थाना धम्मौर, जिला सुलतानपुर उम्र करीब 33 वर्ष 2. आनन्द राज वर्मा निवासी राजेन्द्र प्रसाद वर्मा निवासी सहसमलपुर, दुल्लापुर थाना दोस्तपुर , जिला सुलतानपुर उम्र 32 वर्ष 3. शैलेश कुमार वर्मा पुत्र राम सेवक वर्मा निवासी डोमनपुर, बगियागांव चौराहा, थाना जयसिंहपुर जिला सुलतानपुर उम्र 39 वर्ष *बरामदगी का विवरण-* 1. एक अदद मोबाइल VIVO T3X 5G 2. एक अदद मोबाइल रेडमी 3. एक अदद मोबाइल VIVO 1904 4. 01 अदद ए.टी.एम. 02 अदद चैक बुक 5. कुल 7,000/- रूपया (प्रत्येक से 4362/-, 1525/-, 1113/-) *गिरफ्तारी / सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-* 1. प्र0नि0 श्रीमती कचंन सिंह 2. उ0नि शिवजनम यादव, 3. हे0का0 अकिंत कुमार, 4. का0 विक्रम सिंह, 5. का0 राजकुमार पाल
    3
    साइबर ठगी करने वाले 3अभियुक्तो को साइबर क्राइम थाना जनपद सुल्तानपुर टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार 
*प्रेस नोट*
*जनपद -सुलतानपुर*
*दिनाँक-26.08.2026*
*Link /APK फाइल भेजकर पीडितों के खातों से पैसा ट्रान्सफर एवं लोन दिलाने के नाम से खाता लेने वाले अभियुक्तों को साइबर क्राइम थाना जनपद सुलतानपुर टीम के द्वारा किया गया गिरफ्तार।*
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल* के निर्देशन में, अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर एवं क्षेत्राधिकारी महोदय साइबर थाना के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम के नेतृत्व में, आज दिनांक 26.08.2026 को *थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया* गया है।
*संक्षिप्त घटना का विवरण-*
आवेदक श्री इन्द्रजीत वर्मा पुत्र रामराज वर्मा ग्राम मदनपुर कला थाना दोस्तपुर जनपद सुलतानपुर के बेटे रवि कुमार द्वारा फेसबुक पर प्राप्त एक लिंक पर जाकर मोबाइल बुक किया गया, उस मोबाइल की डिलीवरी करने हेतु दिनांक 16/03/2025 को कहा कि कुछ पैसे भेजने पड़ेगे तभी मोबाइल डिलीवर हो पायेगा उक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीडित रवि कुमार के मो0 नम्बर पर एक लिंक भेजा गया तो उस लिंक पर क्लिक करते ही फोन हैक कर लेने  तथा  पीडित के बैंक खाते से कई बार में कुल रू0 54,597/- कट जाने के सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम, जनपद सुलतानपुर पर मु0अ0स0 45/2026 धारा 318(4) बी0एन0एस0 व 66(D) I.T.ACT पंजीकृत होकर विवेचना की जा रही थी। पैसा ट्रान्सफर होने वाले खातों का अवलोकन एवं अभियुक्त के बयान से पाया गया कि उक्त खाता उससे अभियुक्तगणों द्वारा लोन दिलाने के नाम से लिया था। परन्तु उक्त अभियुक्तगणों द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उक्त बैंक खाते में बाहर की कम्पनी की मदद से कटिंग / ट्रैडिंग / कार्पोरेट / गैमिंग / बैटिंग (सट्टा एप्प) की धनराशि ट्रान्सफर कराते थे। उक्त खाते के खिलाफ NCRP पोर्टल पर कुल 75 शिकायतें दर्ज हैं। साइबर क्राइम टीम द्वारा कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 26.08.2026 को मय चैकबुक, ए.टी.एम. के साथ- 03 अभियुक्तगणों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय के समक्ष अग्रिम कार्यवाही हेतु पेश किया जा रहा है ।
*गिरफ्तार अभियक्त का विवरण-*
1.	धीरज कुमार पाण्डेय पुत्र जितेन्द्र पाण्डेय निवासी बहरौली, कुतुबपुर, थाना धम्मौर, जिला सुलतानपुर उम्र करीब 33 वर्ष
2.	आनन्द राज वर्मा निवासी राजेन्द्र प्रसाद वर्मा निवासी सहसमलपुर, दुल्लापुर थाना दोस्तपुर , जिला सुलतानपुर उम्र 32 वर्ष
3.	शैलेश कुमार वर्मा पुत्र राम सेवक वर्मा निवासी डोमनपुर, बगियागांव चौराहा, थाना जयसिंहपुर जिला सुलतानपुर उम्र 39 वर्ष
*बरामदगी का विवरण-*
1.	एक अदद मोबाइल VIVO T3X 5G 
2.	एक अदद मोबाइल रेडमी 
3.	एक अदद मोबाइल VIVO 1904 
4.	01 अदद ए.टी.एम. 02 अदद चैक बुक
5.	कुल 7,000/- रूपया (प्रत्येक से 4362/-, 1525/-, 1113/-)
*गिरफ्तारी / सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1.	प्र0नि0 श्रीमती कचंन सिंह 
2.	उ0नि शिवजनम यादव, 
3.	हे0का0 अकिंत कुमार, 
4.	का0 विक्रम सिंह, 
5.	का0 राजकुमार पाल
    user_अवधेश पांडेय
    अवधेश पांडेय
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अफीम कोठी लोहा मंडी में सड़क धसी 8 से 10 फिट गहरा गड्ढा बना मुसीबत बार-बार धंस रहे नाले ने खोली निर्माण कार्य की पोल, हादसे का बढ़ा खतरा कानपुर। अफीम कोठी लोहा मंडी में सीएनजी पंप के सामने सड़क धंसने से करीब 8 से 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया है। सड़क के इस तरह धंसने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां नाला पिछले कई महीनों से बार-बार धंस रहा है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और बिना उचित प्लानिंग किए गए काम पर भी सवाल उठाए हैं। बताया जा रहा है कि गड्ढे वाली जगह जीटी रोड से सटी है, जहां दिनभर वाहनों का भारी दबाव रहता है। वहीं सामने यू-टर्न होने के कारण यातायात का दबाव और बढ़ जाता है। ऐसे में सड़क धंसने से जाम के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों ने जिम्मेदार विभाग से तत्काल मौके का निरीक्षण कर गड्ढे को सुरक्षित तरीके से भरने और नाले की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके।
    1
    अफीम कोठी लोहा मंडी में सड़क धसी 8 से 10 फिट गहरा गड्ढा बना मुसीबत
बार-बार धंस रहे नाले ने खोली निर्माण कार्य की पोल, हादसे का बढ़ा खतरा
कानपुर। अफीम कोठी लोहा मंडी में सीएनजी पंप के सामने सड़क धंसने से करीब 8 से 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया है। सड़क के इस तरह धंसने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां नाला पिछले कई महीनों से बार-बार धंस रहा है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और बिना उचित प्लानिंग किए गए काम पर भी सवाल उठाए हैं।
बताया जा रहा है कि गड्ढे वाली जगह जीटी रोड से सटी है, जहां दिनभर वाहनों का भारी दबाव रहता है। वहीं सामने यू-टर्न होने के कारण यातायात का दबाव और बढ़ जाता है। ऐसे में सड़क धंसने से जाम के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।
स्थानीय नागरिकों ने जिम्मेदार विभाग से तत्काल मौके का निरीक्षण कर गड्ढे को सुरक्षित तरीके से भरने और नाले की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • दुनिया ने कहा—'उम्र हो गई, घर बैठो'... CM योगी ने कहा—माँ 'पूरा उत्तर प्रदेश आपका है, जहां मर्जी वहां जाओ! दुनिया ने कहा—'उम्र हो गई, घर बैठो'... CM योगी ने कहा—माँ 'पूरा उत्तर प्रदेश आपका है, जहां मर्जी वहां जाओ! उत्तर प्रदेश में 60+ उम्र की बुजुर्ग महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में टिकट का खर्च अब ₹0।
    1
    दुनिया ने कहा—'उम्र हो गई, घर बैठो'...
CM योगी ने कहा—माँ 'पूरा उत्तर प्रदेश आपका है, जहां मर्जी वहां जाओ!
दुनिया ने कहा—'उम्र हो गई, घर बैठो'...
CM योगी ने कहा—माँ 'पूरा उत्तर प्रदेश आपका है, जहां मर्जी वहां जाओ!
उत्तर प्रदेश में 60+ उम्र की बुजुर्ग महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में टिकट का खर्च अब ₹0।
    user_AdvPrateek Mishra
    AdvPrateek Mishra
    Lawyer जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • आरक्षण सहित पांच मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वर्ण परिषद का हुआ प्रदर्शन राष्ट्रपति को,, भेजा ज्ञापन सुल्तानपुर जनपद में राष्ट्रीय स्वर्ण परिषद ने समान समाज के हितों व सामाजिक समानता और विभिन्न नीतिगत मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया ,वहीं संगठन के पदाधिकारीयो ने एकजुट होकर सुल्तानपुर शहर के तिकोनिया पार्क में अपनी मांगों के समर्थन को लेकर आवाज उठाई है ,जहां पर कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर जिलाधिकारी सुल्तानपुर के माध्यम से पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है
    1
    आरक्षण सहित पांच मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वर्ण परिषद का हुआ प्रदर्शन राष्ट्रपति को,, भेजा ज्ञापन
सुल्तानपुर जनपद में राष्ट्रीय स्वर्ण परिषद ने समान समाज के हितों व सामाजिक समानता और विभिन्न नीतिगत मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया ,वहीं संगठन के पदाधिकारीयो ने एकजुट होकर सुल्तानपुर शहर के तिकोनिया पार्क में अपनी मांगों के समर्थन को लेकर आवाज उठाई है ,जहां पर कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर जिलाधिकारी सुल्तानपुर के माध्यम से पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • डेवाढ़ पुल का निर्माण जोरों पर पूरा होने में लगभग 6 से 10 माह लगेगा इसके उपरान्त यह चालू हो जाएगा
    2
    डेवाढ़ पुल का निर्माण जोरों पर पूरा होने में लगभग 6 से 10 माह लगेगा इसके उपरान्त यह चालू हो जाएगा
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पी पी कमैचा में ग्राम पंचायत सहायकों को फैमिली आईडी का प्रशिक्षण पी पी कमैचा में ग्राम पंचायत सहायकों को फैमिली आईडी का प्रशिक्षण चांदा, सुल्तानपुर। विकास खंड प्रतापपुर कमैचा के सभागार में गुरुवार को ब्लॉक क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायकों को स्पेशल फैमिली आईडी के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार के निर्देशन में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण के दौरान पंचायत सहायकों को स्पेशल फैमिली आईडी से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें एकल फैमिली आईडी बनाने, नई फैमिली आईडी तैयार करने तथा अलग-अलग फैमिली आईडी को मर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई। अधिकारियों ने पंचायत सहायकों को निर्देश दिया कि फैमिली आईडी से संबंधित सभी कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सावधानीपूर्वक और सही तरीके से पूरा करें, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशिक्षण के दौरान आवश्यक तकनीकी जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम में विकास खंड प्रतापपुर कमैचा की सभी ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायक मौजूद रहे।
    4
    पी पी कमैचा में ग्राम पंचायत सहायकों को फैमिली आईडी का प्रशिक्षण
पी पी कमैचा में ग्राम पंचायत सहायकों को फैमिली आईडी का प्रशिक्षण
चांदा, सुल्तानपुर। विकास खंड प्रतापपुर कमैचा के सभागार में गुरुवार को ब्लॉक क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायकों को स्पेशल फैमिली आईडी के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार के निर्देशन में आयोजित हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान पंचायत सहायकों को स्पेशल फैमिली आईडी से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें एकल फैमिली आईडी बनाने, नई फैमिली आईडी तैयार करने तथा अलग-अलग फैमिली आईडी को मर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई। अधिकारियों ने पंचायत सहायकों को निर्देश दिया कि फैमिली आईडी से संबंधित सभी कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सावधानीपूर्वक और सही तरीके से पूरा करें, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशिक्षण के दौरान आवश्यक तकनीकी जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम में विकास खंड प्रतापपुर कमैचा की सभी ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायक मौजूद रहे।
    user_SantoshPandit
    SantoshPandit
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • एक्सीडेंटल फायरिंग में प्राइवेट सुरक्षा कर्मी घायल सुलतानपुर। थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत एक प्राइवेट सुरक्षा कर्मी के पैर में एक्सीडेंटल फायर हो जाने से गोली लगने की सूचना सामने आई है। एक्सीडेंटल फायरिंग में प्राइवेट सुरक्षा कर्मी घायल सुलतानपुर। थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत एक प्राइवेट सुरक्षा कर्मी के पैर में एक्सीडेंटल फायर हो जाने से गोली लगने की सूचना सामने आई है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह द्वारा जानकारी दी गई है। पुलिस के अनुसार, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर की बाइट में विस्तृत जानकारी दी गई है।
    1
    एक्सीडेंटल फायरिंग में प्राइवेट सुरक्षा कर्मी घायल

सुलतानपुर। थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत एक प्राइवेट सुरक्षा कर्मी के पैर में एक्सीडेंटल फायर हो जाने से गोली लगने की सूचना सामने आई है।
एक्सीडेंटल फायरिंग में प्राइवेट सुरक्षा कर्मी घायल
सुलतानपुर। थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत एक प्राइवेट सुरक्षा कर्मी के पैर में एक्सीडेंटल फायर हो जाने से गोली लगने की सूचना सामने आई है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह द्वारा जानकारी दी गई है।
पुलिस के अनुसार, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर की बाइट में विस्तृत जानकारी दी गई है।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • बारिश में खुली सीएचसी प्रतापपुर कमैचा की बदहाल व्यवस्था बारिश में खुली सीएचसी प्रतापपुर कमैचा की बदहाल व्यवस्था चांदा, सुलतानपुर। बारिश शुरू होते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा की बदहाल व्यवस्था सामने आ गई है। अस्पताल की छतों और दीवारों से पानी रिसने के कारण मरीजों व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में जगह-जगह सीलन और जर्जर हालत दिखाई दे रही है। सबसे चिंताजनक स्थिति कमरा नंबर 12 की है, जहां डॉक्टर बैठकर मरीजों का इलाज करते हैं। बताया गया कि डॉक्टर की मेज के ठीक ऊपर छत से सीमेंट प्लास्टर की पापड़ी गिरी मिली। छत के साथ-साथ दीवारों की स्थिति भी खराब बताई जा रही है। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद स्वास्थ्य केंद्र की छत और दीवारों की हालत सवाल खड़े कर रहे है। मरीजों को स्वस्थ करने वाले चिकित्सक और अस्पताल का स्टाफ खुद ऐसी अव्यवस्थाओं के बीच काम करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से अस्पताल की छत व दीवारों की तत्काल मरम्मत कराने की अपील किया है।
    4
    बारिश में खुली सीएचसी प्रतापपुर कमैचा की बदहाल व्यवस्था
बारिश में खुली सीएचसी प्रतापपुर कमैचा की बदहाल व्यवस्था
चांदा, सुलतानपुर। बारिश शुरू होते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा की बदहाल व्यवस्था सामने आ गई है। अस्पताल की छतों और दीवारों से पानी रिसने के कारण मरीजों व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में जगह-जगह सीलन और जर्जर हालत दिखाई दे रही है।
सबसे चिंताजनक स्थिति कमरा नंबर 12 की है, जहां डॉक्टर बैठकर मरीजों का इलाज करते हैं। बताया गया कि डॉक्टर की मेज के ठीक ऊपर छत से सीमेंट प्लास्टर की पापड़ी गिरी मिली।  छत के साथ-साथ दीवारों की स्थिति भी खराब बताई जा रही है।
लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद स्वास्थ्य केंद्र की छत और दीवारों की हालत सवाल खड़े कर रहे है। मरीजों को स्वस्थ करने वाले चिकित्सक और अस्पताल का स्टाफ खुद ऐसी अव्यवस्थाओं के बीच काम करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से अस्पताल की छत व दीवारों की तत्काल मरम्मत कराने की अपील किया है।
    user_SantoshPandit
    SantoshPandit
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.