नवादा में कांवड़ियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत, पीस कमेटी ऑफ इंडिया नवादा में कांवड़ियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत, पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने दिया भाईचारे का संदेश बरेली। कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल नवादा में देखने को मिली। पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल अपनी पूरी टीम के साथ नवादा पहुंचे, जहां कांवड़ लेकर जा रहे श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर अमन, शांति और भाईचारे का संदेश दिया गया। पीस कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नदीम इकबाल ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था और श्रद्धा का पर्व है। बरेली की पहचान हमेशा से आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब के लिए रही है। सभी समुदायों को एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए मिल-जुलकर त्योहार मनाना चाहिए। नवादा में पीस कमेटी की टीम ने कांवड़ियों को फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग भी मौजूद रहे और उन्होंने कांवड़ियों का स्वागत कर हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में पीस कमेटी ऑफ इंडिया के सलाहकार डॉ. शहाबुद्दीन, आजम खान, जुल्फिकार अली, पूर्व सांसद उस्मान अल्वी, निक्की मिर्जा और गुल्लन खान सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। थाना बारादरी के इंस्पेक्टर, नवादा चौकी इंचार्ज कुशल पाल सहित पुलिस बल और एलआईयू टीम मौके पर तैनात रही। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। पीस कमेटी ऑफ इंडिया की इस पहल के दौरान अमन, शांति और सामाजिक भाईचारे का संदेश दिया गया। कांवड़ियों के स्वागत के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का आह्वान भी किया गया। नवादा में हुए इस स्वागत कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि बरेली की धरती पर सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे की आस्था का सम्मान करते हुए अमन और भाईचारे के साथ आगे बढ़ सकते हैं।

- एक बार फिर वक्फ की करोड़ों रुपये की संपत्तियों को लेकर मौलाना का बड़ा दावा बरेली में वक्फ की करोड़ों रुपये की संपत्तियों को लेकर बड़ा दावा सामने आया है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर 50 पेज के दस्तावेज सौंपे हैं। उनका आरोप है कि सिर्फ बरेली में करीब 320 करोड़ रुपये की वक्फ संपत्ति में घोटाला हुआ है। उन्होंने बहेड़ी और सदर तहसील की जमीनों का हवाला देते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। वीओ (Visual): मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी शुक्रवार को जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने वक्फ संपत्तियों से जुड़े 50 पेज के दस्तावेज प्रशासन को सौंपे। मौलाना का दावा है कि बहेड़ी तहसील के गांव जाम सावंत में करीब 1400 बीघा वक्फ जमीन, जिसकी मौजूदा कीमत लगभग 220 करोड़ रुपये बताई जा रही है, उसमें गड़बड़ी हुई है। वहीं सदर तहसील के गांव चंद्रपुर बिजपुरी की करीब 100 करोड़ रुपये की जमीन भी गलत तरीके से बेचे जाने का आरोप लगाया गया है। मौलाना ने कहा कि उन्होंने पहले भी मुख्यमंत्री को इस मामले में पत्र लिखा था, लेकिन अब दस्तावेजी सबूत भी प्रशासन को दे दिए हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी और उसके नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वक्फ की संपत्तियां गरीबों और धार्मिक कार्यों के लिए थीं, लेकिन उन्हें कथित तौर पर भू-माफियाओं और जिम्मेदार लोगों की मिलीभगत से कौड़ियों के दाम बेच दिया गया। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बाइट: मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी1
- बरेली- कावड़ यात्रा को हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था कम यात्रा के रास्ते पर पड़ने वाली मास की दुकाने बंद शराब की दुकान भी ढक कर रहेगी -डीआईजी अजय कुमार साहनी1
- कावड़ यात्रा को लेकर बरेली पुलिस अलर्ट मोड पर #हाईलाइट #sspBareilly कावड़ यात्रा को लेकर बरेली पुलिस अलर्ट मोड पर #हाईलाइट1
- पीस कमेटी ऑफ इंडिया में संगठन विस्तार, तीन नए पदाधिकारियों का मनोनयन रहीम खान बने प्रदेश अध्यक्ष, प्रेम सिंह चौधरी कानूनी सलाहकार पीस कमेटी ऑफ इंडिया में संगठन विस्तार, तीन नए पदाधिकारियों का मनोनयन रहीम खान बने प्रदेश अध्यक्ष, प्रेम सिंह चौधरी कानूनी सलाहकार पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने तीन नए पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के लिए पीस कमेटी का संगठन विस्तार पीस कमेटी ऑफ इंडिया में नई नियुक्तियां, तीन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी पीस कमेटी ऑफ इंडिया में तीन नए पदाधिकारियों का मनोनयन बरेली। पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने संगठन का विस्तार करते हुए तीन नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल एवं राष्ट्रीय सलाहकार व मीडिया प्रभारी डॉ. सैयद शहाबुद्दीन की उपस्थिति में रहीम खान को प्रदेश अध्यक्ष, एडवोकेट प्रेम सिंह चौधरी को कानूनी सलाहकार तथा शाहनवाज खान को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने कहा कि नवमनोनीत पदाधिकारी संगठन की नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए शासन-प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करेंगे तथा सामाजिक सौहार्द, शांति व्यवस्था और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी और निष्ठा के साथ दायित्व निभाने की अपेक्षा जताई।1
- Bareilly Islamia mein URSE ala Hazrat/ gyapan Raksha / JayReneo ke liye vishesh trainon ki mang/ Jayreen ki Suraksha ke liye Railway ko gyapan/ Bareilly Ke liye chalengi khas traine janiye Puri khabar/ Bareilly Islamia mein URSE ala Hazrat/ gyapan Raksha / JayReneo ke liye vishesh trainon ki mang/ Jayreen ki Suraksha ke liye Railway ko gyapan/ Bareilly Ke liye chalengi khas traine janiye Puri khabar/1
- योगी के राज में खाकी बनी हैवान! 10 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या" योगी के राज में खाकी बनी हैवान! 10 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या" नमस्कार आप देख रहे हैं भारत vision live गोरखपुर में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। जिस खाकी पर सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है, उसी पर 10 साल की मासूम बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप लगा है। आरोपी डायल-112 में तैनात सिपाही अभिषेक यादव है। गिरफ्तारी के बाद जब उसे मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की, अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया और पुलिस को आरोपी को बचाने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। 28 जुलाई को गोरखपुर के सदर अस्पताल से 10 वर्षीय बच्ची के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो एक शख्स बच्ची को बाइक पर ले जाता दिखाई दिया। जांच आगे बढ़ी तो पहचान डायल-112 में तैनात सिपाही अभिषेक यादव के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर नदी से बच्ची का शव बरामद किया गया। पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराएं मुकदमे में बढ़ा दी हैं। पुलिस ने यह भी कहा है कि दुष्कर्म की आशंका के पहलू की जांच की जा रही है और इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले भी दुष्कर्म के एक मामले में जेल जा चुका था और निलंबित भी रह चुका था। इस खुलासे के बाद लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया तो वहां भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों और अस्पताल स्टाफ के कुछ सदस्यों ने आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि पुलिस को सुरक्षा घेरा बनाकर आरोपी को बचाना पड़ा। बाहर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। इस दौरान धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। उधर, गोरखपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले पर पुलिस की नजर है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एक मासूम की मौत, खाकी पर गंभीर आरोप और गुस्से से उबलती जनता... गोरखपुर की यह घटना कई बड़े सवाल खड़े कर रही है। अब सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की आगे की कार्रवाई पर टिकी है।1