Shuru
Apke Nagar Ki App…
छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में सुबह 7 बजे परीक्षा देने जा रही एक छात्रा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके भाई को भी चोटें आईं और दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस घटना के बाद सुबह की परीक्षाओं का समय बदलकर 9 बजे करने की जोरदार मांग उठी है।
Junnardeo express
छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में सुबह 7 बजे परीक्षा देने जा रही एक छात्रा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके भाई को भी चोटें आईं और दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस घटना के बाद सुबह की परीक्षाओं का समय बदलकर 9 बजे करने की जोरदार मांग उठी है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *सिंगोड़ी: लाखों की लागत से बने शौचालय शोपीस बने, बस स्टैंड और हाट बाजार में ताले लटके, यात्री परेशान* *सिंगोड़ी/छिंदवाड़ा:* सिंगोड़ी में लाखों रुपये की लागत से बने सार्वजनिक शौचालय शुरू होने से पहले ही शोपीस बन गए हैं। बस स्टैंड और मुख्यमंत्री हाट बाजार में बने शौचालयों पर महीनों से ताले लटके हैं। इससे रोजाना आने-जाने वाले सैकड़ों यात्रियों, खासकर महिलाओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। *लंबे इंतजार के बाद भी सुविधा नहीं* स्थानीय लोगों के अनुसार बस स्टैंड पर शौचालय की मांग लंबे समय से की जा रही थी। कई महीने पहले शौचालय का निर्माण पूरा हो गया था। जानकारी के मुताबिक ठेकेदार ने इसे ग्राम पंचायत को हैंडओवर भी कर दिया है। इसके बावजूद शौचालय शुरू नहीं किया गया और ताला लगा हुआ है। *हाट बाजार का शौचालय भी बंद* वहीं मुख्यमंत्री हाट बाजार में बना सार्वजनिक शौचालय भी किसी के काम नहीं आ रहा है। वहां भी ताला लटका हुआ है। दोनों शौचालय बंद होने से यात्रियों को खुले में शौच के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। *महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत* शौचालय बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी महिला यात्रियों को उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड और हाट बाजार के शौचालयों को जल्द से जल्द आम जनता के लिए खोला जाए ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। *सिंगोड़ी: लाखों की लागत से बने शौचालय शोपीस बने, बस स्टैंड और हाट बाजार में ताले लटके, यात्री परेशान* *सिंगोड़ी/छिंदवाड़ा:* सिंगोड़ी में लाखों रुपये की लागत से बने सार्वजनिक शौचालय शुरू होने से पहले ही शोपीस बन गए हैं। बस स्टैंड और मुख्यमंत्री हाट बाजार में बने शौचालयों पर महीनों से ताले लटके हैं। इससे रोजाना आने-जाने वाले सैकड़ों यात्रियों, खासकर महिलाओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। *लंबे इंतजार के बाद भी सुविधा नहीं* स्थानीय लोगों के अनुसार बस स्टैंड पर शौचालय की मांग लंबे समय से की जा रही थी। कई महीने पहले शौचालय का निर्माण पूरा हो गया था। जानकारी के मुताबिक ठेकेदार ने इसे ग्राम पंचायत को हैंडओवर भी कर दिया है। इसके बावजूद शौचालय शुरू नहीं किया गया और ताला लगा हुआ है। *हाट बाजार का शौचालय भी बंद* वहीं मुख्यमंत्री हाट बाजार में बना सार्वजनिक शौचालय भी किसी के काम नहीं आ रहा है। वहां भी ताला लटका हुआ है। दोनों शौचालय बंद होने से यात्रियों को खुले में शौच के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। *महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत* शौचालय बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी महिला यात्रियों को उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड और हाट बाजार के शौचालयों को जल्द से जल्द आम जनता के लिए खोला जाए ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।1
- अंत्योष्टी कराने आए युवक की गंगा में डूब कर मौत अंत्येष्टि में आया था युवक गंगा में नहाने के लिए कूदा था1
- परासिया के राधा कृष्ण मंदिर वार्ड क्रमांक 13 में नौ दिवसीय श्री मद्भागवत कथा का आज हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर नगर के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भंडारे का महाप्रसाद ग्रहण किया।2
- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में शुक्रवार शाम हुई बेमौसम बारिश ने गेहूं खरीदी केंद्रों पर हड़कंप मचा दिया। खुले में रखा किसानों का सैकड़ों क्विंटल गेहूं भीग गया, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद नाकाफी इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं, जिससे किसान परेशान हैं।1
- 🔹शराब के पैसों को लेकर विवाद में पुत्र बना पिता का हत्यारा, कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार 🔹शराब के पैसों को लेकर विवाद में पुत्र बना पिता का हत्यारा, कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार 🔹 *“हत्या को हादसा बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश नाकाम”* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन के कुशल नेतृत्व में जिले में गंभीर अपराधों के त्वरित निराकरण हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी बैतूल श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने पिता की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। 🔹दिनांक 09.05.2026 को चौकी खेड़ी, थाना कोतवाली बैतूल को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चूना लोमा में एक बुजुर्ग व्यक्ति की उसके पुत्र द्वारा हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली एवं चौकी खेड़ी पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और जांच प्रारंभ की गई। 🔹*घटना का विवरण:* दिनांक 09.05.2026 को फरियादिया फुंदिया पति दल्ले धुर्वे, उम्र 60 वर्ष, निवासी चुनालोमा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दिनांक 08.05.2026 को शादी समारोह में चिल्लौर मोहदा गई थी। सुबह उसके नाती सुनील द्वारा सूचना देने पर वह घर पहुँची, जहाँ उसका भाई सद्दू उइके पिता वारु खटिया पर मृत अवस्था में पड़ा मिला। मृतक के दोनों कानों के पीछे एवं आंख के ऊपर गंभीर चोट के निशान थे। घर के बाहर खून एवं खून लगा पत्थर तथा लकड़ी भी मिली। 🔹रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। 🔹जांच के दौरान मृतक के पुत्र अनिल उइके ने प्रारंभ में पुलिस को गुमराह करते हुए बताया कि उसके पिता शराब के नशे में पत्थर पर गिर गए थे, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। किंतु पुलिस द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण एवं आरोपी से गहन पूछताछ किए जाने पर सच्चाई सामने आ गई। 🔹आरोपी अनिल पिता सद्दू उइके, उम्र 32 वर्ष, निवासी पोहा ढाना चुनालोमा ने स्वीकार किया कि दिनांक 08.05.2026 की रात्रि लगभग 9 बजे उसका पिता शराब पीने के लिए बार-बार पैसों की मांग कर रहा था। दो बार पैसे देने के बाद तीसरी बार मना करने पर दोनों के बीच झूमाझटकी हुई। इसी दौरान गुस्से में आकर आरोपी ने पत्थर उठाकर पिता के सिर में पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। 🔹पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पत्थर एवं आरोपी द्वारा छुपाकर रखे गए मृतक के खून लगे कपड़े बरामद कर लिए हैं। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल बैतूल भेज दिया गया। 🔹*गिरफ्तार आरोपी:* अनिल पिता सद्दू उइके, उम्र 32 वर्ष, निवासी चूना लोमा। 🔹*सराहनीय भूमिका:* निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक राकेश सरयाम, प्रधान आरक्षक अजय, आरक्षक ओमकार एवं आरक्षक संदीप यादव की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन द्वारा टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया गया।1
- बेटूल के आमला स्थित खतेड़ा गांव के जंगल में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस आग में कई पेड़-पौधे जलकर खाक हो गए, जिससे वन विभाग को बड़ा नुकसान हुआ है, लेकिन विभाग अब तक इससे बेखबर है।1
- पुत्र ने की के पिता की हत्या शराब के लिए पिता मांग रहा था बार-बार पैसे पत्थर मार कर की हत्या खेड़ी चौकी का मामला अनिल पिता सददु गिरफ्तार1
- मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि ने एक दिवसीय अनशन,,, शिशु रोग डॉक्टर की की जा रही है मांग,, परासिया,,, कोयला आंचल में विगत माह में सिरप कांड की वजह से अधिकतर डॉक्टर जेल में बंद है वहीं आज शिशु रोग विशेषग मौजूद नहीं है जिसको लेकर पालको को बच्चों के इलाज कराने पर परेशान का सामना करना पड़ रहा है इसको लेकर स्थानीय विधायक सोहन बाल्मिक ने जिला कलेक्टर महोदय को एक लिखित आवेदन भी दिया किंतु अभी तक किसी ने ईस ओर ध्यान नहीं दिया जिसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परासिया में आज एक दिन के लिए अनशन पर बैठ गए कांग्रेस विधायक सोहन बाल्मिक,, इसमें सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे जिला छिंदवाड़ा से सी एच ओ महोदय आकर विधायक से समस्या सूनी ,ओर उन्होंने विधायक जी से समस्या निवारण करने का आश्वासन दिया वही परासिया विधायक सोहन बाल्मिक ने शासन प्रशासन स्वास्थ्य विभाग के विरुद्ध अपना रोष व्यक्त किया परासिया संवाददाता शेख फरीद बाइट,,,, विधायक सोहन बाल्मिक परासिया मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि ने एक दिवसीय अनशन,,, शिशु रोग डॉक्टर की की जा रही है मांग,, परासिया,,, कोयला आंचल में विगत माह में सिरप कांड की वजह से अधिकतर डॉक्टर जेल में बंद है वहीं आज शिशु रोग विशेषग मौजूद नहीं है जिसको लेकर पालको को बच्चों के इलाज कराने पर परेशान का सामना करना पड़ रहा है इसको लेकर स्थानीय विधायक सोहन बाल्मिक ने जिला कलेक्टर महोदय को एक लिखित आवेदन भी दिया किंतु अभी तक किसी ने ईस ओर ध्यान नहीं दिया जिसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परासिया में आज एक दिन के लिए अनशन पर बैठ गए कांग्रेस विधायक सोहन बाल्मिक,, इसमें सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे जिला छिंदवाड़ा से सी एच ओ महोदय आकर विधायक से समस्या सूनी ,ओर उन्होंने विधायक जी से समस्या निवारण करने का आश्वासन दिया वही परासिया विधायक सोहन बाल्मिक ने शासन प्रशासन स्वास्थ्य विभाग के विरुद्ध अपना रोष व्यक्त किया परासिया संवाददाता शेख फरीद बाइट,,,, विधायक सोहन बाल्मिक परासिया1