श्रमिक कल्याण उपकर के संग्रहण की गति बढ़ाएं, निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप हो संग्रहण : : शासन सचिव _श्रम, कारखाना एवं बॉयलर निरीक्षण विभाग की संभाग स्तरीय बैठक_ अधिक से अधिक निर्माण श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं : शासन सचिव दौसा, श्रम, कारखाना एवं बॉयलर निरीक्षण विभाग के शासन सचिव पीसी किशन ने भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण उपकर का संग्रहण निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक निर्माण श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। वे मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट में जयपुर संभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। शासन सचिव ने उपकर संग्रहण की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अधिकतम उपलब्धि सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही से ही लक्ष्य अर्जन की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएं तथा निजी क्षेत्र से उपकर संग्रहण पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने सरकारी एवं निजी क्षेत्रों की पृथक समीक्षा करते हुए सर्वे, एसेसमेंट ऑर्डर, उपकर संग्रहण एवं लंबित वसूली प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक माह निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपकर संग्रहण में वृद्धि के लिए सतत मॉनिटरिंग रखें, फील्ड में सक्रिय उपस्थिति बनाए रखें तथा दैनिक, साप्ताहिक एवं मासिक लक्ष्यों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करें। श्रम कल्याण बोर्ड की योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि निर्माण श्रमिकों तक योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए अधिकाधिक श्रमिकों का पंजीयन एवं लाभ देना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कम प्रगति वाली योजनाओं में हितधारकों की भागीदारी बढ़ाने तथा निर्माण श्रमिकों के लिए सुरक्षा मानकों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रेच्युटी से संबंधित तीन माह से अधिक पुराने प्रकरण लंबित नहीं रखने पर बल दिया। लेबर चौक फैसिलिटेशन सेंटर की प्रगति की समीक्षा करते हुए शासन सचिव ने प्रत्येक जिले में प्रारंभिक चरण में पांच-पांच लेबर चौक विकसित करने के निर्देश दिए। कारखाना एवं बॉयलर विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने बॉयलर्स का नियमित निरीक्षण, सुरक्षा मानकों की सख्त पालना तथा हैवी ड्यूटी बॉयलर्स पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। बैठक में श्रम आयुक्त पूजा कुमारी पार्थ सहित श्रम, कारखाना एवं बॉयलर निरीक्षण विभाग तथा ईएसआई विभाग के जयपुर संभाग के विभिन्न जिलों के अधिकारी उपस्थित रहे।
श्रमिक कल्याण उपकर के संग्रहण की गति बढ़ाएं, निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप हो संग्रहण : : शासन सचिव _श्रम, कारखाना एवं बॉयलर निरीक्षण विभाग की संभाग स्तरीय बैठक_ अधिक से अधिक निर्माण श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं : शासन सचिव दौसा, श्रम, कारखाना एवं बॉयलर निरीक्षण विभाग के शासन सचिव पीसी किशन ने भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण उपकर का संग्रहण निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक निर्माण श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। वे मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट में जयपुर संभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। शासन सचिव ने उपकर संग्रहण की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अधिकतम उपलब्धि सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही से ही लक्ष्य अर्जन की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएं तथा निजी क्षेत्र से उपकर संग्रहण पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने सरकारी एवं निजी क्षेत्रों की पृथक समीक्षा करते हुए सर्वे, एसेसमेंट ऑर्डर, उपकर संग्रहण एवं लंबित वसूली प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक माह निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों
को निर्देशित किया कि उपकर संग्रहण में वृद्धि के लिए सतत मॉनिटरिंग रखें, फील्ड में सक्रिय उपस्थिति बनाए रखें तथा दैनिक, साप्ताहिक एवं मासिक लक्ष्यों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करें। श्रम कल्याण बोर्ड की योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि निर्माण श्रमिकों तक योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए अधिकाधिक श्रमिकों का पंजीयन एवं लाभ देना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कम प्रगति वाली योजनाओं में हितधारकों की भागीदारी बढ़ाने तथा निर्माण श्रमिकों के लिए सुरक्षा मानकों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रेच्युटी से संबंधित तीन माह से अधिक पुराने प्रकरण लंबित नहीं रखने पर बल दिया। लेबर चौक फैसिलिटेशन सेंटर की प्रगति की समीक्षा करते हुए शासन सचिव ने प्रत्येक जिले में प्रारंभिक चरण में पांच-पांच लेबर चौक विकसित करने के निर्देश दिए। कारखाना एवं बॉयलर विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने बॉयलर्स का नियमित निरीक्षण, सुरक्षा मानकों की सख्त पालना तथा हैवी ड्यूटी बॉयलर्स पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। बैठक में श्रम आयुक्त पूजा कुमारी पार्थ सहित श्रम, कारखाना एवं बॉयलर निरीक्षण विभाग तथा ईएसआई विभाग के जयपुर संभाग के विभिन्न जिलों के अधिकारी उपस्थित रहे।
- पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बयान पर बिहार राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। इसमें लिखा है- 'राजनीतिक क्षेत्र में काम कर रही महिलाओं के प्रति आपके द्वारा घृणित बयान दिया गया है।1
- श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी बनमनखी एवं एन एच आई के अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से मंगलवार को धरहरा चौक बनमनखी में साइट विजिट के क्रम में एक सब्जी विक्रेता द्वारा भिंडी को केमिकल से कलर करते हुए पकड़ा गया। जिसके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई हेतु थाना अध्यक्ष बनमनखी एवं जिला खाद्य पदाधिकारी के हवाले किया गया है। ज्ञातव्य हो कि खाद्य पदार्थों में मिलावटी करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। वैसे विक्रेता जो खाद्य पदार्थों में मिलावटी करते हैं। उनके विरुद्ध विधि संबंध कार्रवाई की जा रही है।1
- केरल के त्रिशूर जिले में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट होने से बड़ा हादसा हो गया। ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अब तक 13 मजदूरों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 40 मजदूर काम कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और राहत बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं। कई लोगों के घायल होने और कुछ मजदूरों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है तथा विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।1
- Post by Jitubhai barot1
- भाजपा नेता जगमोहन मीणा गिरधारीपुरा गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे इस दौरान विधायक विक्रम सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे जिन्होंने क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया इस दौरान भाजपा नेता जगमोहन मीणा ने बड़ी बात कही जो आप भी सुनिए,,,,1
- बल्कि संविधान संशोधन मत-विभाजन में पारित नहीं हो सका। उन्होंने साफ किया कि महिला आरक्षण अधिनियम 2023 अभी भी लागू है और इसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।1
- हमारे यहां की पुलिस अपराध होगी किस तरह पीटते हुए1
- 20 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग के साथ नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में एक पौधा लगाया। यह कार्यक्रम राष्ट्रपति ली जे-म्युंग की भारत की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान हुआ। इसे भारत और दक्षिण कोरिया के बीच मजबूत हो रही दोस्ती और रणनीतिक साझेदारी के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। #India #SouthKorea #PMModi #LeeJaeMyung #HyderabadHouse #Diplomacy #BilateralRelations1