logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाजपा नगर मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं समरसता संकल्प अभियान की तैयारियों पर हुआ मंथन भाजपा नगर मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं समरसता संकल्प अभियान की तैयारियों पर हुआ मंथन नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुर एवं नर्मदापुरम नगर मंडल की मासिक बैठक का आयोजन शनिवार को किया गया। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संगठन की गतिविधियों को प्रभावी एवं सक्रिय रूप से संचालित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज की 650वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों तथा 'समरसता संकल्प अभियान' की तैयारियों, हर घर तिरंगा अभियान, शक्ति केन्द्र बैठक एवं मन की बात कार्यक्रम पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। बैठक के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने आत्मीय वातावरण में टिफिन भोजन के साथ सहभोज किया। इस दौरान संगठनात्मक समन्वय, आत्मीयता एवं आपसी संवाद को और अधिक मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती सविता दीवान शर्मा, अखिलेश खंडेलवाल, पूर्व महामंत्री प्रसन्न हर्णे, जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी, मंडल प्रभारी जितेंद्र चौहान, चरणजीत सिंह, जिला मंत्री गोविंद राय, सह कार्यालय मंत्री श्रीमती वंदना दुबे, मनोहर बडानी, हंस राय, मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, रूपेश राजपूत, अर्चना पुरोहित, सोशल मीडिया विभाग के गजेन्द्र चौहान एवं राहुल सिंह ठाकुर, मंडल महामंत्री महेश बावरिया, विकास राठौर सहित वार्ड पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अमित महाला जिला मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी, नर्मदापुरम

3 hrs ago
user_Raj malviya
Raj malviya
Journalism होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago
19307d2d-22f1-434e-b31a-56a28586ea18

भाजपा नगर मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं समरसता संकल्प अभियान की तैयारियों पर हुआ मंथन भाजपा नगर मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं समरसता संकल्प अभियान की तैयारियों पर हुआ मंथन नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुर एवं नर्मदापुरम नगर मंडल की मासिक बैठक का आयोजन शनिवार को किया गया। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संगठन की गतिविधियों को प्रभावी एवं सक्रिय रूप से संचालित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज की 650वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों तथा 'समरसता संकल्प अभियान' की तैयारियों, हर घर तिरंगा अभियान, शक्ति केन्द्र बैठक एवं मन की बात कार्यक्रम पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने सभी पदाधिकारियों एवं

032c4e87-33f2-4f0f-806b-50651fb9b9e9

कार्यकर्ताओं से अभियान को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। बैठक के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने आत्मीय वातावरण में टिफिन भोजन के साथ सहभोज किया। इस दौरान संगठनात्मक समन्वय, आत्मीयता एवं आपसी संवाद को और अधिक मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती सविता दीवान शर्मा, अखिलेश खंडेलवाल, पूर्व महामंत्री प्रसन्न हर्णे, जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी, मंडल प्रभारी जितेंद्र चौहान, चरणजीत सिंह, जिला मंत्री गोविंद राय, सह कार्यालय मंत्री श्रीमती वंदना दुबे, मनोहर बडानी, हंस राय, मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, रूपेश राजपूत, अर्चना पुरोहित, सोशल मीडिया विभाग के गजेन्द्र चौहान एवं राहुल सिंह ठाकुर, मंडल महामंत्री महेश बावरिया, विकास राठौर सहित वार्ड पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अमित महाला जिला मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी, नर्मदापुरम

More news from Narmadapuram and nearby areas
  • ई-रिक्शा चालक इमरान खान ने भोपाल में ₹1.5 लाख का कीमती मोबाइल फोन उसके असली मालिक को लौटाकर ईमानदारी की एक बड़ी मिसाल पेश की आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद उन्होंने लालच न करके इंसानियत को चुना और पुलिस के सहयोग से फोन को सही सलामत वापस पहुँचाया। इमरान खान की ईमानदारी की मुख्य बातेंकीमती मोबाइल: इमरान को सड़क पर लगभग ₹1.5 लाख की कीमत का सैमसंग स्मार्टफोन मिला था। असली मालिक: यह फोन भोपाल के एक डॉ क्टर (डॉ. मेहता) का था।सीधे पुलिस स्टेशन: इमरान ने फोन को बेचने या छुपाने के बजाय नजदीकी पुलिस थाने में जमा कराया। पुलिस द्वारा सम्मान: भोपाल के DSP संतोष पटेल और पुलिस टीम ने इमरान के इस नेक काम के लिए उन्हें थाने में सम्मानित किया।नशे से दूरी है जरूरी: इमरान ने समाज को एक बड़ा संदेश दिया कि वह किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहते हैं, जिससे उनका ईमान और निर्णय लेने की क्षमता हमेशा सही रहती है। समाज के लिए एक प्रेरणादायी संदेशइमरान खान का यह कदम साबित करता है कि "ईमानदारी ही सबसे बड़ी दौलत है।" आज के समय में जहाँ लोग थोड़े से लालच में आकर गलत रास्ते चुन लेते हैं, वहीं इमरान जैसे लोग समाज में मानवता और भरोसे को जिंदा रखते हैं। उनके इस हौसला अफजाई वाले संदेश "नशे से दूरी है जरूरी" को हर नागरिक को अपने जीवन में उतारना चाहिए।
    1
    ई-रिक्शा चालक इमरान खान ने भोपाल में ₹1.5 लाख का कीमती मोबाइल फोन उसके असली मालिक को लौटाकर ईमानदारी की एक बड़ी मिसाल पेश की 
आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद उन्होंने लालच न करके इंसानियत को चुना और पुलिस के सहयोग से फोन को सही सलामत वापस पहुँचाया। 
इमरान खान की ईमानदारी की मुख्य बातेंकीमती मोबाइल: इमरान को सड़क पर लगभग ₹1.5 लाख की कीमत का सैमसंग स्मार्टफोन मिला था।
असली मालिक: यह फोन भोपाल के एक डॉ
क्टर (डॉ. मेहता) का था।सीधे पुलिस स्टेशन: इमरान ने फोन को बेचने या छुपाने के बजाय नजदीकी पुलिस थाने में जमा कराया।
पुलिस द्वारा सम्मान: भोपाल के DSP संतोष पटेल और पुलिस टीम ने इमरान के इस नेक काम के लिए उन्हें थाने में सम्मानित किया।नशे से दूरी है जरूरी: इमरान ने समाज को एक बड़ा संदेश दिया कि वह किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहते हैं, जिससे उनका ईमान और निर्णय लेने की क्षमता हमेशा सही रहती है।
समाज के लिए एक प्रेरणादायी संदेशइमरान खान का यह कदम साबित करता है कि "ईमानदारी ही सबसे बड़ी दौलत है।" आज के समय में जहाँ लोग थोड़े से लालच में आकर गलत रास्ते चुन लेते हैं, वहीं इमरान जैसे लोग समाज में मानवता और भरोसे को जिंदा रखते हैं। उनके इस हौसला अफजाई वाले संदेश "नशे से दूरी है जरूरी" को हर नागरिक को अपने जीवन में उतारना चाहिए।
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    23 hrs ago
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 5 अगस्त को इटारसी आगमन को लेकर प्रशासन मुस्तैद! आज अधिकारियों ने कृषि उपज मंडी पहुँचकर कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को व्यवस्थाएँ समय पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। ​5 हैशटैग (Hashtags) ​#Itarsi #ItarsiNews #DrMohanYadav #MadhyaPradesh #ItarsiUpdate मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 5 अगस्त को इटारसी आगमन को लेकर प्रशासन मुस्तैद! आज अधिकारियों ने कृषि उपज मंडी पहुँचकर कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को व्यवस्थाएँ समय पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। ​5 हैशटैग (Hashtags) ​#Itarsi #ItarsiNews #DrMohanYadav #MadhyaPradesh #ItarsiUpdate
    1
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 5 अगस्त को इटारसी आगमन को लेकर प्रशासन मुस्तैद! आज अधिकारियों ने कृषि उपज मंडी पहुँचकर कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को व्यवस्थाएँ समय पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
​5 हैशटैग (Hashtags)
​#Itarsi #ItarsiNews #DrMohanYadav #MadhyaPradesh #ItarsiUpdate
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 5 अगस्त को इटारसी आगमन को लेकर प्रशासन मुस्तैद! आज अधिकारियों ने कृषि उपज मंडी पहुँचकर कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को व्यवस्थाएँ समय पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
​5 हैशटैग (Hashtags)
​#Itarsi #ItarsiNews #DrMohanYadav #MadhyaPradesh #ItarsiUpdate
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर सोहागपुर में भाजपा का विरोध, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर सोहागपुर में भाजपा का विरोध, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन सोहागपुर। सांसद के विरुद्ध सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में भाजपा मंडल सोहागपुर ने शनिवार को थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस एवं आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अभद्र और भ्रामक पोस्ट लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत हैं तथा सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिनव पालीवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर सोहागपुर में भाजपा का विरोध, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर सोहागपुर में भाजपा का विरोध, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
सोहागपुर। सांसद के विरुद्ध सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में भाजपा मंडल सोहागपुर ने शनिवार को थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस एवं आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अभद्र और भ्रामक पोस्ट लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत हैं तथा सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिनव पालीवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_रीतेश साहू
    रीतेश साहू
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से की मुलाकात नेता प्रतिपक्ष के साथ तीन अन्य विधायक भी रहे मौजूद मुलाकात को लेकर उमंग सिंगार ने बताया कि 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है और कमलनाथ सरकार में हमने 9 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर रहा था 9 अगस्त को हर गांव में चर्चा उनकी संस्कृति को लेकर आर्थिक स्थिति सामाजिक स्थिति को लेकर इसलिए हमने मुख्यमंत्री जी से मांग की है कि 9अगस्त को सार्वजनिक औकात घोषित किया जाए इसके अलावा आदिवासी क्षेत्र के आदिवासी छात्रावास और आदिवासी क्षेत्रों में जो सरकारी अस्पताल है उनका निजी हाथों में सौपा जा रहा है निजी हाथों में अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधा को यदि सौंप दिया जाएगा और यदि वहां पर डॉक्टर नहीं रहते हैं तो उसका कोई औचित्य नही है इसी प्रकार से आदिवासी अंचल दूर दराज में है और आदिवासी हॉस्टल्स को यकीन निजी हाथों में सौपा जाएगा तो क्या वहां 50 से 100 किलोमीटर दूर से आने वाले आदिवासी छात्रों को क्या सुविधा मिलेगी क्या उनका समुचित विकास हो पाएगा इसी प्रकार से हमने आईटीआई को लेकर के भी चर्चा की है कि वहां आने वाले छात्रों को नए ट्रेड के हिसाब से नई मशीनों के हिसाब से पढ़ाया जाए मुख्यमंत्री ने इन सब विषयों पर हमसे चर्चा की है और कहां है कि मैं इन सब विषयों पर एक बार विचार करूंगा और सभी विषयों पर दोनों दलों के लोग बैठकर चर्चा करेंगे उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा सरकार करती है तो अच्छी बात है स्वागत है नहीं करती तो कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करेगी अमित कॉल की हत्या के मामले में नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि कल हम डीजीपी से मिले थे और डीजीपी ने बोला है कि हम इसकी निष्पक्ष जांच करेंगे की उसकी हत्या के पीछे की वजह क्या है और क्योंकि उसके पिताजी भी पुलिस विभाग से जुड़े हुए हैं हमने मुख्यमंत्री के अभी तक सज्ञान में लाया है उन्होंने भी इस पर जांच की बात कही है दतिया उप चुनाव को लेकर कहां की मेरी जानकारी में भी आया था कि वहां पर प्रशासन ने और अधिकारियों ने बूथ कैटरिंग का प्रयास किया है हमारे कांग्रेस की उम्मीदवार घनश्याम जी ने भी मुझे बताया मुझे लगता है कि सरकार ने वहां पर निष्पक्ष चुनाव नहीं कराया है लेकिन मेरा विश्वास है कि वहां पर कांग्रेस जीत रही है नगर पालिका क्षेत्र में अवैध होर्डिंग्स को लेकर कहा कि अवैध होल्डिंग्स किसके लग रहे हैं कौन लगता रहा है कौन उसमें कमीशन ले रहा है क्या सरकार की नजर में नहीं है और यदि है तो उसकी जांच कारण निष्पक्ष जांच होनी चाहिए
    1
    नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से की मुलाकात नेता प्रतिपक्ष के साथ तीन अन्य विधायक भी रहे मौजूद मुलाकात को लेकर उमंग सिंगार ने बताया कि 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है और कमलनाथ सरकार में हमने 9 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर रहा था 9 अगस्त को हर गांव में चर्चा उनकी संस्कृति को लेकर आर्थिक स्थिति सामाजिक स्थिति को लेकर इसलिए हमने मुख्यमंत्री जी से मांग की है कि 9अगस्त को सार्वजनिक औकात घोषित किया जाए इसके अलावा आदिवासी क्षेत्र के आदिवासी छात्रावास और आदिवासी क्षेत्रों में जो सरकारी अस्पताल है उनका निजी हाथों में सौपा जा रहा है निजी हाथों में अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधा को यदि सौंप दिया जाएगा और यदि वहां पर डॉक्टर नहीं रहते हैं तो उसका कोई औचित्य नही है इसी प्रकार से आदिवासी अंचल दूर दराज में है और आदिवासी हॉस्टल्स को यकीन निजी हाथों में सौपा जाएगा तो क्या वहां 50 से 100 किलोमीटर  दूर से  आने वाले आदिवासी छात्रों को क्या सुविधा मिलेगी क्या उनका समुचित विकास हो पाएगा इसी प्रकार से हमने आईटीआई को लेकर के भी चर्चा की है कि वहां आने वाले छात्रों को नए ट्रेड के हिसाब से नई मशीनों के हिसाब से पढ़ाया जाए मुख्यमंत्री ने इन सब विषयों पर हमसे चर्चा की है और कहां है कि मैं इन सब विषयों पर एक बार विचार करूंगा और सभी विषयों पर दोनों दलों के लोग बैठकर चर्चा करेंगे उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा सरकार करती है तो अच्छी बात है स्वागत है नहीं करती तो कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करेगी

अमित कॉल की हत्या के मामले में नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि कल हम डीजीपी से मिले थे और डीजीपी ने बोला है कि हम इसकी निष्पक्ष जांच करेंगे की उसकी हत्या के पीछे की वजह क्या है और क्योंकि उसके पिताजी भी पुलिस विभाग से जुड़े हुए हैं हमने मुख्यमंत्री के अभी तक सज्ञान में लाया है उन्होंने भी इस पर जांच की बात कही है

दतिया उप चुनाव को लेकर कहां की मेरी जानकारी में भी आया था कि वहां पर प्रशासन ने और अधिकारियों ने बूथ कैटरिंग का प्रयास किया है हमारे कांग्रेस की उम्मीदवार घनश्याम जी ने भी मुझे बताया मुझे लगता है कि सरकार ने वहां पर निष्पक्ष चुनाव नहीं कराया है लेकिन मेरा विश्वास है कि वहां पर कांग्रेस जीत रही है

नगर पालिका क्षेत्र में अवैध होर्डिंग्स को लेकर कहा कि अवैध होल्डिंग्स किसके लग रहे हैं कौन लगता रहा है कौन उसमें कमीशन ले रहा है क्या सरकार की नजर में नहीं है और यदि है तो उसकी जांच कारण निष्पक्ष जांच होनी चाहिए
    user_PS24NEWS
    PS24NEWS
    Local News Reporter कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • रायसेन में ‘नमो हरित नगर योजना’ के तहत पौधारोपण महाअभियान: पालिका अध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश देखिए खबर सिर्फ DD NEWS MP दूरदर्शन मध्यप्रदेश पर रायसेन जिला आ जसंवाददाता विनीत माहेश्वरी 9981322343 ओ। NनM
    1
    रायसेन में ‘नमो हरित नगर योजना’ के तहत पौधारोपण महाअभियान: पालिका अध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देखिए खबर सिर्फ DD NEWS MP दूरदर्शन मध्यप्रदेश पर रायसेन जिला आ जसंवाददाता विनीत माहेश्वरी 9981322343
ओ। NनM
    user_Vineet maheshwari
    Vineet maheshwari
    पत्रकारिता Raisen, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
  • शिव धाम के रास्ते में बिक रही थी कच्ची शराब आबकारी विभाग ने की कार्रवाई नागद्वारी मेले के पहले 450 किलो महुआ लाहन और 70 लीटर कच्ची शराब जप्त,अंग्रेजी शराब की बड़ी मात्रा में हो रही सप्लाई
    1
    शिव धाम के रास्ते में बिक रही थी कच्ची शराब आबकारी विभाग ने की कार्रवाई
नागद्वारी मेले के पहले 450 किलो महुआ लाहन और 70 लीटर कच्ची शराब जप्त,अंग्रेजी शराब की बड़ी मात्रा में हो रही सप्लाई
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • होशंगाबाद और सोहागपुर विधानसभा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। इस जर्जर सड़क के कारण रोज़ाना 1,000 से अधिक छात्र-छात्राओं और लोहारिया कला, तारारोड़ा, ग्वाड़ी खुर्द, सोमलवाडा, हिम्मत कदई, रामपुर सहित एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामवासियों ने दोनों क्षेत्रीय विधायकों से इस मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ​ताज़ा और सटीक खबरों के लिए 'इटारसी अपडेट' को फॉलो करें। ​5 हैशटैग (Hashtags): ​#ItarsiUpdate ​#HoshangabadNews ​#Sohagpur ​#RoadRepair ​#MPNews होशंगाबाद और सोहागपुर विधानसभा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। इस जर्जर सड़क के कारण रोज़ाना 1,000 से अधिक छात्र-छात्राओं और लोहारिया कला, तारारोड़ा, ग्वाड़ी खुर्द, सोमलवाडा, हिम्मत कदई, रामपुर सहित एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामवासियों ने दोनों क्षेत्रीय विधायकों से इस मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ​ताज़ा और सटीक खबरों के लिए 'इटारसी अपडेट' को फॉलो करें। ​5 हैशटैग (Hashtags): ​#ItarsiUpdate ​#HoshangabadNews ​#Sohagpur ​#RoadRepair ​#MPNews
    1
    होशंगाबाद और सोहागपुर विधानसभा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। इस जर्जर सड़क के कारण रोज़ाना 1,000 से अधिक छात्र-छात्राओं और लोहारिया कला, तारारोड़ा, ग्वाड़ी खुर्द, सोमलवाडा, हिम्मत कदई, रामपुर सहित एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामवासियों ने दोनों क्षेत्रीय विधायकों से इस मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
​ताज़ा और सटीक खबरों के लिए 'इटारसी अपडेट' को फॉलो करें।
​5 हैशटैग (Hashtags):
​#ItarsiUpdate
​#HoshangabadNews
​#Sohagpur
​#RoadRepair
​#MPNews
होशंगाबाद और सोहागपुर विधानसभा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। इस जर्जर सड़क के कारण रोज़ाना 1,000 से अधिक छात्र-छात्राओं और लोहारिया कला, तारारोड़ा, ग्वाड़ी खुर्द, सोमलवाडा, हिम्मत कदई, रामपुर सहित एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामवासियों ने दोनों क्षेत्रीय विधायकों से इस मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
​ताज़ा और सटीक खबरों के लिए 'इटारसी अपडेट' को फॉलो करें।
​5 हैशटैग (Hashtags):
​#ItarsiUpdate
​#HoshangabadNews
​#Sohagpur
​#RoadRepair
​#MPNews
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के पावन उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत निकाली गई भव्य कलश यात्रा में सहभागिता कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया। संत गुरु रविदास महाराज जी का जीवन हमें समरसता, समानता, सेवा और मानवता का संदेश देता है। आइए, उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और समरस समाज के निर्माण का संकल्प लें।
    4
    संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के पावन उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत निकाली गई भव्य कलश यात्रा में सहभागिता कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया।
संत गुरु रविदास महाराज जी का जीवन हमें समरसता, समानता, सेवा और मानवता का संदेश देता है। आइए, उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और समरस समाज के निर्माण का संकल्प लें।
    user_भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
    भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    52 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.