लखीमपुर खीरी। जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार* ब्रेकिंग *मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार* 👉लखीमपुर खीरी। जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना फरधान पुलिस एवं स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। 👉पकड़ा गया आरोपी मासूम अली पुत्र छोटन्न थाना सिंगाही क्षेत्र के गांव सिंगहा खुर्द का निवासी बताया जा रहा है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। 👉पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से वांछित चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
लखीमपुर खीरी। जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार* ब्रेकिंग *मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार* 👉लखीमपुर खीरी। जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना फरधान पुलिस एवं स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। 👉पकड़ा गया आरोपी मासूम अली पुत्र छोटन्न थाना सिंगाही क्षेत्र के गांव सिंगहा खुर्द का निवासी बताया जा रहा है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। 👉पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से वांछित चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
- बैडमिंटन खेलते हुए मौत यूपी के महोबा में सुधीर गुप्ता बैडमिंटन खेल रहे थे, तभी अचानक गिर पड़े और मौत हो गई वीडियो1
- प्रयागराज – नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख रुपये ठगने वाले व्यक्ति को महिला ने भरे बाजार में पकड़ लिया, पैसे लेकर फरार हुए आरोपी की महिला ने चप्पलों से पिटाई कर दी, मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और पुलिस बुलाकर मामला शांत कराया, बाद में थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ1
- पलिया कलां खीरी।दुधवा टाइगर रिजर्व से एक बेहद दुर्लभ तस्वीर सामने आई है,जहां एक बाघ को दो भालुओं ने पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। सोमवार शाम की सफारी के दौरान पर्यटकों ने इस खूबसूरत पल का वीडियो अपने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है जो काफी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि लखनऊ से आए पर्यटकों को जंगल सफारी के लिए चालक मोनिश और गाइड राजू लेकर निकले थे। इसी दौरान जंगल के रास्ते में एक बाघ दिखाई दिया, लेकिन कुछ ही पलों में झाड़ियों से दो भालू निकल आए और निडरता के साथ बाघ का पीछा करने लगे। इस रोमांचक सफारी के दौरान इस अद्भुत नजारे को पर्यटकों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया ।आमतौर पर भालू बाघ से दूरी बनाकर रखते हैं, लेकिन इस घटना में भालू काफी आक्रामक नजर आए और बाघ को इलाके से बाहर खदेड़ने की कोशिश करते दिखे। लखनऊ से आए सैलानियों के लिए यह अनुभव बेहद यादगार रहा, क्योंकि घने जंगलों में दो ताकतवर शिकारी जीवों के बीच ऐसी लुका-छिपी और आमना-सामना बहुत कम देखने को मिलता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अक्सर अपने क्षेत्र या शावकों की सुरक्षा के लिए वन्यजीव इस तरह का व्यवहार दिखाते हैं। पार्क प्रशासन के अनुसार, यह वीडियो पार्क के भीतर वन्यजीवों की सक्रियता और उनके बीच होने वाले स्वाभाविक संघर्ष को दर्शाता है। वीडियो वायरल होने के बाद से दुधवा आने वाले पर्यटकों में उत्साह और बढ़ गया है। गाइड राजू और चालक मोनिश की भी सराहना की जा रही है, जिन्होंने न केवल पर्यटकों को वन्यजीवों के करीब से दर्शन कराए, बल्कि जंगल के नियमों का पालन करते हुए सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा। तराई के इन जंगलों में बाघों और भालुओं की यह भिड़ंत अब चर्चा का विषय बनी हुई है।1
- पलिया कलां खीरी। जिले के तराई क्षेत्र में स्थित दुधवा टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। लगातार मौसम में बदलाव के कारण पड़ रही गर्मी के इस मौसम में जंगल के राजा और उनका परिवार भी ठंडक की तलाश में जल स्रोतों का सहारा ले रहा है। जिनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । हाल ही में दुधवा के घने जंगलों के बीच एक वॉटरहोल पर बाघिन के किशोर शावकों को मस्ती करते हुए देखा गया। शावक बेफिक्र होकर पानी में अठखेलियां कर रहे थे और उनकी मां यानी बाघिन पास ही ऊंची घासों के पीछे छिपकर बड़ी सतर्कता से अपने बच्चों पर नजर रख रही थी। बताया जा रहा है कि दुधवा की चिलचिलाती धूप से बचने के लिए बाघिन अपने कुनबे के साथ इस पानी के ठिकाने पर पहुंची थी। तराई के इन जंगलों में गर्मी के दिनों में अक्सर बाघ ऐसे ही प्राकृतिक जल स्रोतों के पास समय बिताते हैं। बाघिन का व्यवहार एक सुरक्षा कवच की तरह था, जो खुद को छिपाए रखते हुए अपने बच्चों की हर हरकत पर नजर रखे हुए थी ताकि उन्हें किसी भी खतरे का आभास होने पर तुरंत सुरक्षित किया जा सके। वाइल्डलाइफ फोटोग्राफरों और पर्यटकों के लिए यह पल किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं था। दुधवा प्रशासन का कहना है कि पार्क में शावकों की इस तरह की सक्रियता जंगल की सेहत और बाघों के फलते-फूलते कुनबे का सकारात्मक संकेत है। गर्मी बढ़ने के साथ ही पार्क के सभी वॉटरहोल पर विशेष नजर रखी जा रही है ताकि वन्यजीवों को पानी की कमी न हो और वे सुरक्षित वातावरण में अपनी प्राकृतिक गतिविधियां जारी रख सकें। शावकों की यह मासूम मस्ती और मां का उनके प्रति समर्पण सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोर रहा है। हालांकि इस खूबसूरत पल का एक वीडियो पार्क प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया गया है ।1
- दबंग महिलाओं ने घर में घुस कर करी तोड़फोड़ पूरा मामला थाना जरवल रोड क्षेत्र के ग्राम पंचायत धवरिया हसनापुर का है। * जरवल रोड पुलिस नहीं दर्ज किया अभी तक मुकदमा * तोड़फोड़ करने वाली महिलाओं का वितरण 1, श्रीमती डीजल जहां उर्फ सलमा पत्नी उमेर, ग्राम नैनामऊ, थाना जहांगीराबाद, जिला बाराबंकी 2, श्रीमती आशिया पुत्री मोहम्मद उमेर, ग्राम नैनामऊ, थाना जहांगीराबाद, जिला बाराबंकी 3, श्रीमती शब्बो पत्नी अज्ञात, ग्राम सुलवारी, थाना रामनगर, जिला बाराबंकी 4, अज्ञात, ग्राम नैनामऊ, थाना जहांगीराबाद, जिला बाराबंकी1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- थाना हरगांव पुलिस चौकी झरेखापुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत नैनियार की युवति ने फोन करके युवक को।रामजीवन पुत्र राजपाल निवासी ग्राम कैथाभारी पोस्ट हरगांव थाना हरगांव का मूल निवासी था जिसको गत दिनांक 30.3.2026 को समय लगभग 5:00 बजे अपने गांव नौनीयार के पश्चिम तालाब के किनारे बुलाया था। घर पर पीड़ित के परिजन का कहना है हमारे लड़के को मार के लटका दिया गया है। जिससे साफ प्रतीत होता है की जमीन में पैर लगे हुए हैं यह फांसी की घटना नहीं है इससे देखने में लग रहा है की मर्डर करके फिर पेड़ से लटका दिया गया है। पीड़ित का कहना यह है की मोबाइल की जांच हो जिससे स्पष्ट हो सके क्या प्रकरण था। किस कारण मृत्यु हुई है। पीड़ित ने इसी मामले को लेकर सीतापुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर लगाई न्याय की गुहार ऐसे में देखना है कि पुलिस विभाग क्या लेता है संज्ञान स्वतंत्रता एक्सप्रेस लखनऊ मंडल ब्यूरो चीफ कमल किशोर की खास खबर2
- रहा था, ऐसे में झल्लाये एजेंसी मालिक ने कर दी दिव्यांग की पिटाई कर दी। वहीं वीडियो बना रहे युवक को भी मारने के लिए दौड़ाया और गंदी गंदी गालियों से भी नवाजा। इस महामारी में एजेंसी मालिकों की गुंडागर्दी। पिटाई करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। मामला कस्ता गैस एजेंसी का है। *ब्यूरो रिपोर्ट रमाकांत दीक्षित* ✍️1