होली के खुमार में डूबी पाली: शाही गैर, चंग की थाप और 'ढूंढ' की धूम,शाम को निकलेगी 'शाही गैर' पाली,मनीष राठौड़ | शहर में होली का उत्साह आज दूसरे दिन भी परवान पर है। मंगलवार को चंद्र ग्रहण के साये के कारण पालीवासियों ने आज बुधवार को जमकर गुलाल उड़ाया। गलियों से लेकर हाईवे तक, हर तरफ फागुन के रंग और 'हैप्पी होली' की गूंज सुनाई दे रही है। माली समाज की गेर और घर-घर ढूंढोत्सव माली समाज सहित विभिन्न समाजों द्वारा आज पारंपरिक गेर नृत्य का आयोजन किया गया। गेरिये ढोल-धमाकों के साथ समाज के उन घरों में पहुंचे जहां हाल ही में बच्चों का जन्म हुआ है। वहां विधि-विधान से 'ढूंढ' का कार्यक्रम संपन्न हुआ। चंग की थाप पर थिरकते गेरियों ने उत्सव में चार चांद लगा दिए।माली समाज विकास संस्था के अध्यक्ष भजन गायक रमेश माली ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत बेटियों की भी ढूंढ की गई कहीं कड़ाव का रंग, कहीं गुब्बारों की बौछार,शहर के अलग-अलग कोनों में होली के अलग-अलग रंग देखने को मिले नवलखा रोड: यहाँ रंग से भरा कड़ाव रखा गया, जहाँ से गुजरने वाले हर शख्स को रंग में सराबोर कर 'हैप्पी होली' की बधाई दी गई। पानी दरवाजा: यहाँ युवाओं का भारी हुजूम उमड़ा। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर गुजर रही महिलाओं और राहगीरों पर युवाओं ने जमकर रंग भरे गुब्बारे फेंके। सर्राफा बाजार व पुरानी सब्जी मंडी: इन इलाकों में भी युवाओं और महिलाओं की टोलियां एक-दूजे को गुलाल लगाकर पर्व मनाती नजर आईं। पुरानी सब्जी मंडी और गांछों का बास में महिलाएं अपने परिवार के साथ सड़कों पर उतरीं। चेहरे पर गुलाल और हाथों में रंग लिए महिलाएं लोक गीतों पर झूमती दिखीं। पाली-जयपुर हाईवे स्थित श्रीनाथ होटल पर समाजसेवी सूरजपालसिंह रावलवास के नेतृत्व में होली मनाई गई, जहाँ सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। शाम को निकलेगी 'शाही गैर' आज शाम शहर के जोधपुरिया बारी से शाही गैर का भव्य आगाज होगा। प्याऊ चौक से गुजरने वाली इस ऐतिहासिक गैर के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। झीतड़ा में उमड़ा जनसैलाब पाली के निकट झीतड़ा के द्वारकाधीश मंदिर में आज विशाल मेला भरा। यहाँ फूलों की होली का आयोजन हुआ, जिसमें आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और भगवान के दर्शन कर खुशहाली की कामना की। शहर के भीतरी भागों में छतों से फेंकी जा रही रंग की थैलियों से वाहन चालक परेशान दिखे। उत्साह के इस पर्व में राहगीरों की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की जा रही है।

- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- पाली,मनीष राठौड़। लखोटिया रंगमंच के निकट आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही औधोगिक थाने के एएसआई मदनसिंह राजपुरोहित सहित पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची और घटनास्थल का जायजा लिया। शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है, जिसके चलते मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने के प्रयासों में जुटी है। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जा सकेगा।1
- आज जोधपुर उत्तर वाड 65 मदेरणा कोलोनी में होली के और चंद्र ग्रहण होन कारण भगवान पर भार आजाता इस लिए सुख समृद्धि शांति और सभी भक्तों की श्री राम मनोकामना पूर्ण हो इस लिए मदेरणा कोलोनी लक्षमी नारायण मंदिर के पीछे गियान गली में सुंदर काण्ड पाठ किया गया जिसमें सयोगी रहे सेठू दर्जी चंद्र प्रकाश रतावा धनराज दाधीच रामेश्वर जी दाधीच सुभाष भाटी रामचंद्र गजेंद्र नैमिचंद1
- गाड़िया तोड़ी घरों पर बरसाई लाठियां *जोधपुर के प्रताप नगर सदर थाना के पिछे बदमाशों ने आतंक मचाया घरों के दरवाजे व गाड़ियों में तोड़फोड़ कर उत्पात मचाया।*1
- बाली उपखण्ड के कोठार गांव काम्बेश्वर महादेव 36 कोम की गैर रबारी समाज की वेशभूषा मे नृत्य उपखण्ड बाली क्षेत्र कोठार गांव मे गैर नृत्य का इतिहास सालों से चलता आ रहा है कोठार गांव मै होली चौक के प्रागण मै गोल घेरे में गैर नृत्य की संरचना सालों से चली आ रही है गैर नृत्य करने वालें ‘गैरिया’ होली से प्रारम्भ होता है तथा 7दिन तक चलता है यह बाली क्षेत्र कोठार गांव प्रसिद्ध रबारी लोक नृत्य कला जो पुरुषों द्वारा सामूहिक रूप से गोल घेरा बनाकर ढोल थाली से आदि वाद्ययंत्रों के साथ हाथों में डंडा लकड़ी लेकर किया इस नृत्य को देखने लोग गांव से सैकड़ो आते है मारवाड़ के गैरिये नृत्यकार सफेद अंगरखी, धोती व सिर पर लाल पगड़ी धारण कर आते हैं लाइन से गोल घेरा लगाकर पुरुष एक साथ मिलकर वृत्ताकार रूप में नृत्य करते- इसे बोलते की मारवाड़ी गैर नृत्य की मूल रचना एक ही प्रकार है मण्डल में लगातार हाथो मे लकड़ी से ताल से ताल मिलाकर चलते है गैरिया अन्य रूप रबारी संस्कृति को प्रदर्शित करता है कोठार की प्रसिद्ध गैर नृत्य है1
- गिरी मे होली की धूम1
- उम्मेदाबाद के पुलिस चौकी परिसर में होली का त्यौहार इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस चौकी परिसर में पुलिस जवानों ने भी होली इस अवसर खेताराम व विरमसिंह व नैनाराम हनुमानराम ग्रामीण सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। चौकी परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे गुलाल लगाकर होली शुभकामनाएं दी। सभी ने मिलकर रंग गुलाल से होली खेली और त्योहारों की खुशी साझा की। आपसे प्रेम एकता और सद्भाव का प्रतीक होली कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि होली आपसे प्रेम एकता और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों का कार्य क्षेत्र चुनौतीपूर्ण होता है। लेकिन ऐसे त्यौहार उन्हें तनावमुक्त होने और आपसी समन्वय बढ़ाने का अवसर प्रदान करते है। जवानों ने डीजे की धुन पर उत्सवपूर्णक होली मनाई मिठाइयां बताकर एक दूसरे को मुंह मीठा करवाया यह आयोजन पुलिसकर्मियों के बीच भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देने का माध्यम बना इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देशन दिए गए ताकि आमजन शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का आनन्द ले सकें। अधिकारियों ने आमजन से भी अपील की1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- आज जोधपुर उत्तर वाड 65 मदेरणा कोलोनी में होली के और चंद्र ग्रहण होन कारण भगवान पर भार आजाता इस लिए सुख समृद्धि शांति और सभी भक्तों की श्री राम मनोकामना पूर्ण हो इस लिए मदेरणा कोलोनी लक्षमी नारायण मंदिर के पीछे गियान गली में सुंदर काण्ड पाठ किया गया जिसमें सयोगी रहे सेठू दर्जी चंद्र प्रकाश रतावा धनराज दाधीच रामेश्वर जी दाधीच सुभाष भाटी रामचंद्र गजेंद्र नैमिचंद4