ओम प्रकाश पासवान की अध्यक्षता में फारबिसगंज प्रखंड पंचायत समिति बैठक, आंगनवाड़ी व बिजली व्यवस्था पर गंभीर चर्चा फारबिसगंज प्रखंड में पंचायत समिति बैठक संपन्न, आंगनवाड़ी और बिजली व्यवस्था पर गंभीर मंथन फारबिसगंज प्रखंड परिसर स्थित सभा भवन में प्रखंड प्रमुख ओम प्रकाश पासवान की अध्यक्षता में पंचायत समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विकास कार्यों की गहन समीक्षा की गई तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों की बदहाल स्थिति, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं में कमी तथा पोषण आहार वितरण में आ रही समस्याओं पर विशेष रूप से गंभीर मंथन किया गया। जनप्रतिनिधियों ने कई केंद्रों पर आधारभूत सुविधाओं की कमी, भवन जर्जर होने और नियमित देखरेख नहीं होने की बात उठाई। प्रखंड प्रमुख ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को व्यवस्था में शीघ्र सुधार लाने तथा नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं क्षेत्र में बिजली व्यवस्था की लचर स्थिति भी बैठक का प्रमुख मुद्दा रही। अनियमित विद्युत आपूर्ति, बार-बार होने वाली कटौती और ग्रामीण इलाकों में कम वोल्टेज की समस्या को जनप्रतिनिधियों ने प्रमुखता से उठाया। इस पर संबंधित विभाग को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत में तेजी लाने तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में प्रखंड के लगभग सभी पंचायतों के मुखिया, मुखिया प्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्य एवं समिति प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए समाधान की मांग की। प्रखंड प्रमुख ओम प्रकाश पासवान ने कहा कि ग्रामीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन और पारदर्शी कार्यशैली अपनाने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करेंगे, ताकि आम जनता को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके ।

- सूत्रों के हवाले से खबर है कि बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर नई चर्चाएं चल रही हैं। Nitish Kumar के राज्यसभा जाने की चर्चा के बाद अब अगला मुख्यमंत्री कौन हो सकता है, इस पर कई नामों को लेकर चर्चा हो रही है। 👉 आपके हिसाब से बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए?1
- अररिया के पावन धरती पर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का कार्यकर्ता द्वारा भव्य स्वागत किया गया1
- गौ माता का अपमान जबरदस्ती मुंह पर करके उदल दिया गया दारू।।1
- BJP सांसद प्रदीप कुमार सिंह AIMIM विधायक Murshid Alam के समर्थन में आए.1
- Post by Razi Anwar1
- Post by Araria News1
- Post by Shyam Kumar8