logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

क्राइम ब्रांच ने मेरठ से अवैध हथियार सप्लायर दबोचा: लंबे समय से फरार घोषित था अपराधी गुफरान, बागपत के युवक ने किया खुलासा दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मेरठ से अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ दिल्ली ले गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 42 वर्षीय गुफरान पुत्र खुर्शीद के रूप मे हुई है, जो मेरठ का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, गुफरान को रोहिणी कोर्ट ने 2 फरवरी 2026 को घोषित अपराधी करार दिया था। इसके बाद से उसकी तलाश लगातार की जा रही थी। बागपत निवासी युवक से हुआ था खुलासा पुलिस के मुताबिक, मामले की शुरुआत 2 मार्च 2025 को हुई थी, जब केएनके मार्ग थाना पुलिस ने बागपत निवासी गौरव नाम के युवक को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान उसके पास से दो अवैध पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। पूछताछ मे गौरव ने खुलासा किया था कि हथियार मेरठ निवासी गुफरान और उसके भाई अहसान द्वारा सप्लाई किए गए थे। इसके बाद पुलिस ने दोनो भाइयो की तलाश शुरू की, लेकिन आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलते रहे। दिल्ली में अपराधियों को करता था हथियार सप्लाई पुलिस जांच मे सामने आया है कि गुफरान कई महीनो से फरार चल रहा था। उस पर दिल्ली मे आपराधिक गतिविधियो मे इस्तेमाल होने वाले अवैध देसी कट्टों और कारतूसो की सप्लाई करने का आरोप है। इंस्पेक्टर पुखराज सिंह की टीम को सफलता दिल्ली क्राइम ब्रांच का यह ऑपरेशन पुखराज सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। कार्रवाई एसीपी अशोक शर्मा के मार्गदर्शन और डीसीपी पंकज कुमार की निगरानी में पूरी की गई। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य साथियो की जानकारी जुटा रही है।

2 hrs ago
user_Mohit Kumar
Mohit Kumar
Local News Reporter बड़ौत, बागपत, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

क्राइम ब्रांच ने मेरठ से अवैध हथियार सप्लायर दबोचा: लंबे समय से फरार घोषित था अपराधी गुफरान, बागपत के युवक ने किया खुलासा दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मेरठ से अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ दिल्ली ले गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 42 वर्षीय गुफरान पुत्र खुर्शीद के रूप मे हुई है, जो मेरठ का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, गुफरान को रोहिणी कोर्ट ने 2 फरवरी 2026 को घोषित अपराधी करार दिया था। इसके बाद से उसकी तलाश लगातार की जा रही थी। बागपत निवासी युवक से हुआ था खुलासा पुलिस के मुताबिक, मामले की शुरुआत 2 मार्च 2025 को हुई थी, जब केएनके मार्ग थाना पुलिस ने बागपत निवासी गौरव नाम के युवक को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान उसके पास से दो अवैध पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। पूछताछ मे गौरव ने खुलासा किया था कि हथियार मेरठ निवासी गुफरान और उसके भाई अहसान द्वारा सप्लाई किए गए थे। इसके बाद पुलिस ने दोनो भाइयो की तलाश शुरू की, लेकिन आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलते रहे। दिल्ली में अपराधियों को करता था हथियार सप्लाई पुलिस जांच मे सामने आया है कि गुफरान कई महीनो से फरार चल रहा था। उस पर दिल्ली मे आपराधिक गतिविधियो मे इस्तेमाल होने वाले अवैध देसी कट्टों और कारतूसो की सप्लाई करने का आरोप है। इंस्पेक्टर पुखराज सिंह की टीम को सफलता दिल्ली क्राइम ब्रांच का यह ऑपरेशन पुखराज सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। कार्रवाई एसीपी अशोक शर्मा के मार्गदर्शन और डीसीपी पंकज कुमार की निगरानी में पूरी की गई। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य साथियो की जानकारी जुटा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कोरोनावायरस के बीच अब एक और नए वायरस के फैलने की आशंका जताई जा रही है। इस खतरे से बचने के लिए लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने और नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है। मुजफ्फरनगर सहित सभी क्षेत्रों में सुरक्षा प्रोटोकॉल अपनाने पर जोर दिया जा रहा है।
    1
    कोरोनावायरस के बीच अब एक और नए वायरस के फैलने की आशंका जताई जा रही है। इस खतरे से बचने के लिए लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने और नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है। मुजफ्फरनगर सहित सभी क्षेत्रों में सुरक्षा प्रोटोकॉल अपनाने पर जोर दिया जा रहा है।
    user_Mohammad Farmaan Siddiqui
    Mohammad Farmaan Siddiqui
    Plumber बुढाना, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया जनता का आभार भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल में प्रचंड जीत के बाद बंगाल की जनता को दंडवत प्रणाम कर जताया आभार
    1
    भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया  जनता का  आभार
भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल में प्रचंड जीत के बाद बंगाल की जनता को दंडवत प्रणाम कर जताया आभार
    user_PARUL SIROHI ( M.M.PARBHARI)
    PARUL SIROHI ( M.M.PARBHARI)
    सरधना, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    8 min ago
  • बरनावा हरा खिवाई पुल पर इस गाड़ी के कारण हो सका है कोई बड़ा हादसा प्रशासन की बड़ी लापरवाही
    1
    बरनावा हरा खिवाई पुल पर इस गाड़ी के कारण हो सका है कोई बड़ा हादसा प्रशासन की बड़ी लापरवाही
    user_Aditya chaudhary
    Aditya chaudhary
    Local News Reporter सरधना, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • TVK चीफ विजय तमिलनाडु के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने के बाद लोक भवन से रवाना हुए। कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और IUML के समर्थन से, 121 MLA अब TVK के सपोर्ट में हैं TVK चीफ विजय तमिलनाडु के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने के बाद लोक भवन से रवाना हुए। कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और IUML के समर्थन से, 121 MLA अब TVK के सपोर्ट में हैं, और राज्य में सरकार बनाने का उसका रास्ता अब साफ हो गया है, और सूत्रों के मुताबिक, विजय कल दोपहर 3.15 PM बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
    1
    TVK चीफ विजय तमिलनाडु के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने के बाद लोक भवन से रवाना हुए। कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और IUML के समर्थन से, 121 MLA अब TVK के सपोर्ट में हैं
TVK चीफ विजय तमिलनाडु के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने के बाद लोक भवन से रवाना हुए। कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और IUML के समर्थन से, 121 MLA अब TVK के सपोर्ट में हैं, और राज्य में सरकार बनाने का उसका रास्ता अब साफ हो गया है, और सूत्रों के मुताबिक, विजय कल दोपहर 3.15 PM बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
    user_VACC 24 News
    VACC 24 News
    Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • पत्नी ने खुद को लगाई बंद कमरे में आग दो बेटियों की भी दम घुटने से मौत बुरी तरह झुलसी पत्नी हादसे के बाद बेबस दिखा पिता
    1
    पत्नी ने खुद को लगाई बंद कमरे में आग दो बेटियों की भी दम घुटने से मौत बुरी तरह झुलसी पत्नी हादसे के बाद बेबस दिखा पिता
    user_P7tv
    P7tv
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बुराड़ी के राशन कार्ड दफ्तर में शनिवार को कोई जनसुनवाई न होने से स्थानीय लोग बेहद नाराज़ हैं। जनता आरोप लगा रही है कि मुख्यमंत्री और रेखा गुप्ता के बड़े-बड़े दावों के बावजूद उन्हें सिर्फ गुमराह किया जा रहा है। इस अनदेखी से इलाके में गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
    1
    बुराड़ी के राशन कार्ड दफ्तर में शनिवार को कोई जनसुनवाई न होने से स्थानीय लोग बेहद नाराज़ हैं। जनता आरोप लगा रही है कि मुख्यमंत्री और रेखा गुप्ता के बड़े-बड़े दावों के बावजूद उन्हें सिर्फ गुमराह किया जा रहा है। इस अनदेखी से इलाके में गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
    user_Chanchal Chanchal sharma
    Chanchal Chanchal sharma
    अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    9 hrs ago
  • बागपत के संस्कार किड इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे: मां के सम्मान मे सजा मंच, बच्चों की प्रस्तुति देख माताए भावुक बागपत के संस्कार किड इंटरनेशनल स्कूल मे आयोजित मदर्स डे समारोह सिर्फ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नही रहा, बल्कि मां और बच्चों के अटूट रिश्ते का भावनात्मक उत्सव बन गया। नन्हे बच्चों ने गीत, नृत्य, कविताओं और भावुक संदेशों के जरिए अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। बच्चों की मासूम अभिव्यक्तियों ने ऐसा माहौल बना दिया कि कई माताओं की आंखे नम हो गईं। पूरे कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर तालियों, मुस्कानो और भावनाओ से गूंजता रहा। दीप प्रज्वलन के साथ हुई शुरुआत कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने मां की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां केवल जन्म देने वाली नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाली पहली गुरु होती है। शुरुआत से ही समारोह में उत्साह और अपनापन दिखाई दिया। बच्चों की प्रस्तुतियो ने बांधा समां नर्सरी से लेकर बड़ी कक्षाओं तक के बच्चों ने मंच पर शानदार प्रस्तुतिया दीं। किसी ने मां के त्याग को कविता में पिरोया तो किसी ने गीतों के माध्यम से मां के प्रेम को अभिव्यक्त किया। बच्चों के मासूम शब्द और अभिनय देखकर उपस्थित अभिभावक भावुक हो उठे। कई बच्चों ने अपनी माताओं के लिए विशेष संदेश भी पढ़े, जिन्हें सुनकर माहौल भावनात्मक हो गया। मंच पर उतरा मां-बेटे का अनमोल रिश्ता कार्यक्रम में प्रस्तुत नृत्य और गीतों मे मां-बच्चे के रिश्ते की झलक साफ दिखाई दी। बच्चों ने बताया कि मां हर परिस्थिति में अपने बच्चों का सहारा बनती है। प्रस्तुतियों के जरिए यह संदेश दिया गया कि मां का प्यार निस्वार्थ और अनमोल होता है। दर्शकों ने बच्चों की प्रस्तुति पर जमकर तालियां बजाई। माताओं ने भी दिखाया उत्साह विद्यालय प्रशासन की ओर से माताओं के लिए म्यूजिकल चेयर, डांस और अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताए आयोजित की गईं। माताओं ने भी पूरे उत्साह के साथ इनमें भाग लिया। बच्चों ने अपनी माताओं का उत्साह बढ़ाया और पूरा परिसर पारिवारिक माहौल मे बदल गया। विजेता माताओं को सम्मानित भी किया गया।
    1
    बागपत के संस्कार किड इंटरनेशनल स्कूल में

मदर्स डे: मां के सम्मान मे सजा मंच, बच्चों की
प्रस्तुति देख माताए भावुक
बागपत के संस्कार किड इंटरनेशनल स्कूल मे आयोजित मदर्स डे समारोह सिर्फ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नही  रहा, बल्कि मां और बच्चों के अटूट रिश्ते का भावनात्मक उत्सव बन गया। नन्हे बच्चों ने गीत, नृत्य, कविताओं और भावुक संदेशों के जरिए अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। बच्चों की मासूम अभिव्यक्तियों ने ऐसा माहौल बना दिया कि कई माताओं की आंखे नम हो गईं। पूरे कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर तालियों, मुस्कानो और भावनाओ  से गूंजता रहा।
दीप प्रज्वलन के साथ हुई शुरुआत
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने मां की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां केवल जन्म देने वाली नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाली पहली गुरु होती है। शुरुआत से ही समारोह में उत्साह और अपनापन दिखाई दिया।
बच्चों की प्रस्तुतियो  ने बांधा समां
नर्सरी से लेकर बड़ी कक्षाओं तक के बच्चों ने मंच पर शानदार प्रस्तुतिया  दीं। किसी ने मां के त्याग को कविता में पिरोया तो किसी ने गीतों के माध्यम से मां के प्रेम को अभिव्यक्त किया। बच्चों के मासूम शब्द और अभिनय देखकर उपस्थित अभिभावक भावुक हो उठे। कई बच्चों ने अपनी माताओं के लिए विशेष संदेश भी पढ़े, जिन्हें सुनकर माहौल भावनात्मक हो गया।
मंच पर उतरा मां-बेटे का अनमोल रिश्ता
कार्यक्रम में प्रस्तुत नृत्य और गीतों मे  मां-बच्चे के रिश्ते की झलक साफ दिखाई दी। बच्चों ने बताया कि मां हर परिस्थिति में अपने बच्चों का सहारा बनती है। प्रस्तुतियों के जरिए यह संदेश दिया गया कि मां का प्यार निस्वार्थ और अनमोल होता है। दर्शकों ने बच्चों की प्रस्तुति पर जमकर तालियां बजाई।
माताओं ने भी दिखाया उत्साह
विद्यालय प्रशासन की ओर से माताओं के लिए म्यूजिकल चेयर, डांस और अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताए  आयोजित की गईं। माताओं ने भी पूरे उत्साह के साथ इनमें भाग लिया। बच्चों ने अपनी माताओं का उत्साह बढ़ाया और पूरा परिसर पारिवारिक माहौल मे  बदल गया। विजेता माताओं को सम्मानित भी किया गया।
    user_Mohit Kumar
    Mohit Kumar
    Local News Reporter बड़ौत, बागपत, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हंगामा के भेंट चढ़ी शामली नगर पालिका के बोर्ड बैठक पत्नी की जगह पतियों के शामिल होने पर आपत्ति
    1
    हंगामा के भेंट चढ़ी शामली नगर पालिका के बोर्ड बैठक पत्नी की जगह पतियों के शामिल होने पर आपत्ति
    user_P7tv
    P7tv
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "भाजपा पंजाब से प्यार नहीं करती, वो पंजाब से नफ़रत करती है... भाजपा का काम करने का तरीका है कि वे जहां भी जाते हैं, फतेहगढ़ | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "भाजपा पंजाब से प्यार नहीं करती, वो पंजाब से नफ़रत करती है... भाजपा का काम करने का तरीका है कि वे जहां भी जाते हैं, पहले दंगे और झगड़े भड़काते हैं... बंगाल में पहले से ही आग लगी हुई है... लेकिन यह ध्रुवीकरण पंजाब में कामयाब नहीं होगा। कभी-कभी वे ED, CBI, या IT भेजते हैं... लेकिन पंजाबियों को धमकाया नहीं जा सकता। यही उन्होंने अशोक मित्तल के साथ किया। उन्होंने ED भेजी, जिसने दो दिन तक रेड की। फिर वह भाजपा में शामिल हो गए, जिसने उन्हें बचा लिया। फिर ED केस का क्या हुआ?..."
    1
    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "भाजपा पंजाब से प्यार नहीं करती, वो पंजाब से नफ़रत करती है... भाजपा का काम करने का तरीका है कि वे जहां भी जाते हैं,
फतेहगढ़ | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "भाजपा पंजाब से प्यार नहीं करती, वो पंजाब से नफ़रत करती है... भाजपा का काम करने का तरीका है कि वे जहां भी जाते हैं, पहले दंगे और झगड़े भड़काते हैं... बंगाल में पहले से ही आग लगी हुई है... लेकिन यह ध्रुवीकरण पंजाब में कामयाब नहीं होगा। कभी-कभी वे ED, CBI, या IT भेजते हैं... लेकिन पंजाबियों को धमकाया नहीं जा सकता। यही उन्होंने अशोक मित्तल के साथ किया। उन्होंने ED भेजी, जिसने दो दिन तक रेड की। फिर वह भाजपा में शामिल हो गए, जिसने उन्हें बचा लिया। फिर ED केस का क्या हुआ?..."
    user_VACC 24 News
    VACC 24 News
    Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.