ईद मिलादुन्नबी के जुलूस-ए-मुहम्मदी ने सहारनपुर में एकता, सौहार्द और शांति का संदेश दिया सहारनपुर। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सहारनपुर में जुलूस-ए-मुहम्मदी धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाला गया। जुलूस जामे गौसिया रिजविया से शुरू होकर निर्धारित मार्ग से आली की चुंगी, घंटाघर और बाजार-ए-शाहमतुल्लाह होते हुए जनकपुरी पहुंचा। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग, धर्मगुरु, संत-महात्मा और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। रास्ते भर नात, प्रार्थना और नारों के माध्यम से लोगों ने अपनी श्रद्धा व्यक्त की। पूरे मार्ग पर ईद मिलादुन्नबी की खुशी और पैगंबर मौहम्मद (स.अ.व.) के प्रति अक़ीदत का माहौल दिखाई दिया। जुलूस शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से निकाला गया। जुलूस में शामिल लोगों ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया। वहीं प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा एवं यातायात के व्यापक इंतजाम किए गए। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की निगरानी में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान लोगों ने शांति, भाईचारे, आपसी सद्भाव और अनुशासन का संदेश दिया। आयोजकों ने कहा की समाज में शांति और भाईचारा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। जुलूस ने सहारनपुर में एकता, सौहार्द और शांति का संदेश दिया।
ईद मिलादुन्नबी के जुलूस-ए-मुहम्मदी ने सहारनपुर में एकता, सौहार्द और शांति का संदेश दिया सहारनपुर। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सहारनपुर में जुलूस-ए-मुहम्मदी धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाला गया। जुलूस जामे गौसिया रिजविया से शुरू होकर निर्धारित मार्ग से आली की चुंगी, घंटाघर और बाजार-ए-शाहमतुल्लाह होते हुए जनकपुरी पहुंचा। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग, धर्मगुरु, संत-महात्मा और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। रास्ते भर नात, प्रार्थना और नारों के माध्यम से लोगों ने अपनी श्रद्धा व्यक्त की। पूरे मार्ग पर ईद मिलादुन्नबी की खुशी और पैगंबर मौहम्मद (स.अ.व.) के प्रति अक़ीदत का माहौल दिखाई दिया। जुलूस शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से निकाला गया। जुलूस में शामिल लोगों ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया। वहीं प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा एवं यातायात के व्यापक इंतजाम किए गए। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की निगरानी में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान लोगों ने शांति, भाईचारे, आपसी सद्भाव और अनुशासन का संदेश दिया। आयोजकों ने कहा की समाज में शांति और भाईचारा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। जुलूस ने सहारनपुर में एकता, सौहार्द और शांति का संदेश दिया।
- थाना मंडी पुलिस ने कोर्ट में तारीख पर नहीं पहुंचे वाले दो वारंटियों को उनके घर से किया गिरफ्तार, पुराने मुकदमों में पुलिस कर रही थी तलाश सहारनपुर की कोतवाली मंडी पुलिस ने अदालत से जारी वारंट के बाद फरार चल रहे दो आरोपियों को बुधवार दोपहर एक बजे उनके घरों से गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ पुराने आपराधिक मामलों में वारंट जारी थे। पुलिस ने दोनों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक एसएसपी के निर्देश पर जिले में वांछित और वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस ने सुफियान उर्फ चिड़ी पुत्र रिजवान, निवासी मोहल्ला मुबारकशाह, ठठेरों वाली गली को गिरफ्तार किया है। वह वर्ष 2009 में थाना मंडी में दर्ज जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं के मुकदमे में वारंटी था। मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत में चल रही है और बुधवार को उसकी तारीख थी। दूसरे आरोपी चांद पुत्र कामिल, निवासी विश्वास कॉलोनी, जुल्मगढ़ को भी पुलिस ने घर से पकड़ा। वह शस्त्र अधिनियम के मुकदमे में वारंटी था। मामले की सुनवाई एसीजेएम-3 की अदालत में चल रही है और अगली तारीख 1 सितंबर है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, कांस्टेबल विष्णु कुमार और कांस्टेबल सरताज शामिल रहे।1
- इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला स्कूल में हिजाब पहनने की इजाजत नहीं, सेक्युलरिज्म के लिए यूनिफार्म जरूरी। हाई कोर्ट की स्कूल में हिजाब पहनने पर इजाजत नहीं मामले में अतुल पकड़ लिया है सहारनपुर फीड इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला स्कूल में हिजाब पहनने की इजाजत नहीं, सेक्युलरिज्म के लिए यूनिफार्म जरूरी। हाई कोर्ट की स्कूल में हिजाब पहनने पर इजाजत नहीं मामले में अतुल पकड़ लिया है जिसको लेकर अब सहारनपुर के मुस्लिम धर्मगुरु जमीयत दावतुल मुसलमीन के सरक्षण एवं देवबंदी उलेमा,मौलाना,कारी इसहाक गोरा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुवे नाराजगी भी जाहिर करते हुए कहा कि इलाहाबाद हाई कोर्ट की एक टिप्पणी देखने को मिली जो स्कूल में बच्चियों के यूनिफॉर्म और हिजाब से संबंधित है। हमें याद रखना चाहिए कि जब भी कोर्ट कोई टिप्पणी करता है तो वकील के और उसके सबूत के आधार पर ही टिप्पणी करता है। हमें ये भी याद रखना चाहिए कि मजहब-ए-इस्लाम में महिलाओं के लिए पर्दा लाजमी है। वो इसलिए है क्योंकि महिला इस्लाम में बहुत कीमती मानी गई है। जैसे किसी कीमती चीज को ढांक कर और छुपाकर रखा जाता है, इसी तरह उनको हुक्म दिया गया कि वो अपने आप को ढांक कर और छुपाकर रखें। तो ये मजहब-ए-इस्लाम के लिए लाजमी है लेकिन हमारा मुल्क लोकतांत्रिक मुल्क है, यहाँ सबको आजादी है कि वो अपनी जिंदगी अपने हिसाब से बसर करें। लेकिन मजहब-ए-इस्लाम के मानने वालों के लिए ये जरूरी है कि उनके यहाँ की महिलाएं पर्दा करें। तो कोर्ट ने जो ये टिप्पणी की है, किस आधार पर की है, किस दलील पर की है, इसकी पूरी तहकीक कर लेना भी लाजमी है। बहरहाल अभी और भी कोर्ट के दरवाजे खटखटाए जा सकते हैं। मुझे लगता है कि कोर्ट को अपनी इस टिप्पणी पर पुनर्विचार करने की जरूरत है बाइट। मौलाना,कारी इसहाक गोरा जमीयत दावतुल मुसलमीन के सरक्षण एवं देवबंदी उलेमा,1
- सहारनपुर बार काउंसिल में स्थायी लोक अदालत को लेकर विधिक जागरूकता शिविर *युवा अधिवक्ताओं को स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली और क्षेत्राधिकार की दी गई जानकारी — अधिवक्ताओं ने रखे सवाल और सुझाव, अधिकारियों ने दिए जवाब* सहारनपुर। स्थायी लोक अदालत, सहारनपुर की कार्यप्रणाली एवं क्षेत्राधिकार को लेकर आज अधिवक्ता बार काउंसिल, सहारनपुर में युवा अधिवक्ताओं के लिए विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवा अधिवक्ताओं को स्थायी लोक अदालत की स्थापना के उद्देश्य, कार्यप्रणाली, अधिकारिता, वादों की प्रकृति तथा उनके निस्तारण की प्रक्रिया के संबंध में व्यावहारिक एवं कानूनी जानकारी उपलब्ध कराना रहा। *न्यायिक एवं विधिक अधिकारियों की रही मौजूदगी* कार्यक्रम में श्री मनोज कुमार सिंह, अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत, सहारनपुर; श्री आशुतोष तिवारी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सहारनपुर; श्री पप्पू कुमार सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, सहारनपुर; श्री राहुल त्यागी, अध्यक्ष, बार काउंसिल, सहारनपुर; श्री पालम राणा, महासचिव, बार काउंसिल, सहारनपुर तथा श्री जगपाल सिंह, सदस्य, स्थायी लोक अदालत सहित अन्य अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री पालम राणा, महासचिव, बार काउंसिल, सहारनपुर द्वारा किया गया। *स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी* कार्यक्रम के दौरान श्री मनोज कुमार सिंह, अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत, सहारनपुर ने युवा अधिवक्ताओं को स्थायी लोक अदालत की स्थापना के उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं क्षेत्राधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोक उपयोगी सेवाओं से संबंधित विवादों के निस्तारण तथा सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान की प्रक्रिया के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिवक्ता को स्थायी लोक अदालत के क्षेत्राधिकार, किसी विधिक प्रावधान, वाद की पोषणीयता अथवा अन्य कानूनी विषय को लेकर कोई कठिनाई या जिज्ञासा हो, तो वह स्थायी लोक अदालत में आकर आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है। *न्यायिक प्रक्रिया पर भी हुआ मंथन* श्री पप्पू कुमार सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, सहारनपुर ने युवा अधिवक्ताओं को विधिक प्रक्रिया एवं न्यायिक कार्यप्रणाली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने युवा अधिवक्ताओं को अपने विधिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव को लगातार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। *जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका पर चर्चा* श्री आशुतोष तिवारी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सहारनपुर ने स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली, विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सेवाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने युवा अधिवक्ताओं से विधिक सेवा गतिविधियों से जुड़कर जरूरतमंद लोगों तक विधिक सहायता एवं कानूनी जागरूकता पहुंचाने का आह्वान किया। *बार काउंसिल अध्यक्ष ने किया युवा अधिवक्ताओं का उत्साहवर्धन* श्री राहुल त्यागी, अध्यक्ष, बार काउंसिल, सहारनपुर ने युवा अधिवक्ताओं को स्थायी लोक अदालत के लाभों के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा त्वरित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी विधिक विषय को लेकर समस्या अथवा जिज्ञासा होने पर युवा अधिवक्ता अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत से संपर्क कर समाधान एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। *युवा अधिवक्ताओं ने पूछे महत्वपूर्ण सवाल* कार्यक्रम के दौरान युवा अधिवक्ताओं ने स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली, क्षेत्राधिकार एवं वादों के निस्तारण से संबंधित विभिन्न प्रश्न एवं महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। मौजूद अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने उनके सवालों का समाधान किया तथा सुझावों का स्वागत और समर्थन किया गया। *कार्यक्रम से संबंधित हस्तलिखित सूची भी सामने आई* कार्यक्रम के संबंध में सामने आई हस्तलिखित सूची में कई अधिवक्ताओं एवं उपस्थित लोगों के नाम दर्ज हैं। उपलब्ध सूची में चौधरी राजेंद्र सिंह एडवोकेट, शैलेश त्यागी एडवोकेट, जयप्रकाश सिंह एडवोकेट, गौरव, देवेंद्र पंवार, मोहन राणा, सतीश चौहान, अनीता रानी, सचिन, नरेश खान, सुयम सिंह, गौरव राणा, जमाल साबरी, मुबीन अली, मोहम्मद इशान, फैसल चौहान, रविंद्र, मुकीम खान, विक्रम सिंह, अमीष सैनी, अमी राणा, जावेद अहमद, अरशद अली, आदित्य गौतम, विशाल गौतम, विनीत कपूर, मनोज, आशीष शर्मा, नवल बोघल, ताजिब चौहान, अशोक, मोहम्मद आरिफ, रुकय्या मिर्जा, विपिन खटाना, सुमित बाटला, अरशद अली जैदी, एडवोकेट सोम्य गौतम, एडवोकेट विशाल के. गौतम, एडवोकेट विनीत कपूर, एडवोकेट हंसराज, एडवोकेट आशीष शर्मा, अशोक भाटिया , सचिन बत्रा, दीपक खाना, मुकुल, राहुल सहित अन्य नाम दर्ज दिखाई देते हैं। इसके अतिरिक्त पहले उपलब्ध सूची में दर्ज नरेश खान, सुयम सिंह, गौरव राणा, देवेंद्र पंवार, मोहन राणा, चंद्रभान सिंह, जमाल साबरी, मुबीन अली, अनीता रानी, सचिन, नरेंद्र, जावेद, खालिद खान, सतीश चौहान, चंदन भान सिंह, जुमैल साबरी, हनी कुमार शर्मा समेत अन्य नाम भी कार्यक्रम से संबंधित सूची में दर्ज हैं। *विधिक जागरूकता को मजबूत करने पर जोर* कार्यक्रम के अंत में श्री पालम राणा, महासचिव, बार काउंसिल, सहारनपुर ने उपस्थित अतिथियों एवं युवा अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवा अधिवक्ताओं के विधिक ज्ञान एवं व्यावहारिक अनुभव को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सहारनपुर में आयोजित यह विधिक जागरूकता शिविर इसलिए महत्वपूर्ण रहा क्योंकि इसमें स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली और क्षेत्राधिकार को लेकर युवा अधिवक्ताओं को सीधे जानकारी दी गई और उनके सवालों पर खुलकर संवाद हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा अधिवक्ताओं को स्थायी लोक अदालत से परिचित कराने के साथ-साथ आमजन को इसके लाभों के प्रति जागरूक करना और त्वरित, सुलभ एवं प्रभावी न्याय की प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।1
- Post by Ankur Saini1
- नेपाल में बाढ़ का तांडव! शांत नदी ने अचानक लिया रौद्र रूप, तिब्बत से आई तबाही नेपाल में अचानक आई बाढ़ और मलबे ने भारी तबाही मचा दी। पहाड़ी इलाके में शांत बह रही नदी देखते ही देखते रौद्र रूप में बदल गई और तेज बहाव के साथ मलबा नीचे की ओर आने लगा। सामने आया तबाही का खौफनाक वीडियो। नेपाल बाढ़, Nepal Flood, Nepal Flash Flood, Nepal Flood Video, Tibet Flood, Tibet Nepal Flood, नेपाल फ्लैश फ्लड, नेपाल में बाढ़, तिब्बत से नेपाल बाढ़, नेपाल तबाही, Flood Video, Flash Flood Video, Landslide Nepal, Nepal Disaster, Nepal Breaking News, Flood News, Nepal Flood 2026 #NepalFlood #NepalFlashFlood #Nepal #Tibet #FlashFlood #FloodVideo #NepalDisaster #Flood #BreakingNews #नेपालबाढ़ #नेपालतबाही #तिब्बत #बाढ़ #प्राकृतिकआपदा1
- मुज़फ्फरनगर में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा नशीली दवाईयों/इन्जेक्शन की तस्करी करने वाले 03 शातिर तस्कर अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी मुज़फ्फरनगर में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा नशीली दवाईयों/इन्जेक्शन की तस्करी करने वाले 03 शातिर तस्कर अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी व कब्जे से 72000 नशीले कैप्सूल, 549 नशीले इंजेक्शन (अनुमानित कीमत करीब 6,65,000/- रुपये) तथा तस्करी की घटना में प्रयुक्त एक बलेनो कार की बरामदगी ।3
- सहारनपुर में जुनयरा क्रिकेट कप सीजन-2 का खिताब ग्लोरियस क्रिकेट क्लब ने जीता, हंगरी लायंस 11 को 28 रन से हराया सहारनपुर में इस्लामिया इंटर कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित जुनयरा क्रिकेट कप (सीजन-2) का रोमांचक फाइनल मुकाबला ग्लोरियस क्रिकेट क्लब के नाम रहा। ग्लोरियस क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हंगरी लायंस 11 को 28 रन से हराकर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।ग्लोरियस क्रिकेट क्लब ने टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। टीम की ओर से प्रशांत शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। कप्तान शब्बर खान ने ओपनिंग करते हुए 22 गेंदों पर 28 रन बनाए। वहीं, मध्यक्रम के बल्लेबाज दानिश ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 11 गेंदों पर 24 रन का योगदान दिया। इन पारियों की बदौलत टीम ने हंगरी लायंस 11 के सामने 167 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हंगरी लायंस 11 की टीम निर्धारित 18 ओवर में 7 विकेट खोकर 138 रन ही बना सकी। इस तरह ग्लोरियस क्रिकेट क्लब ने 28 रन से फाइनल मुकाबला जीतकर जुनयरा क्रिकेट कप सीजन-2 की विजेता ट्रॉफी हासिल की।मैच समाप्त होने के बाद समाजसेवी साद अली खान और अब्दुल वली उर्फ बंटी प्रधान ने विजेता और उपविजेता टीम के कप्तानों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फाइनल में शानदार 50 रन बनाने वाले ग्लोरियस क्रिकेट क्लब के प्रशांत शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट में ग्लोरियस क्रिकेट क्लब के उपकप्तान एवं ऑलराउंडर काशिफ पठान का भी शानदार प्रदर्शन रहा। उन्हें मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द टूर्नामेंट और बेस्ट बॉलर के खिताब से नवाजा गया। आयोजकों ने उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए पुरस्कार प्रदान किए।आयोजक डॉ. खुर्रम खान ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना था। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में हैदर अली, डॉ. आकिब जावेद, अदील खान, अजहर खान, यूनुस मलिक, माजिद कुरैशी, मोहम्मद फिरोज, अली अहमद और मोहम्मद दिलनवाज सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।1
- पावर प्लांट-पुल बहे; 133 भारतीय लापता, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) के कारण भारी तबाही हुई है, जिसमें कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए 133 भारतीय पर्यटकों (105 भारतीय नागरिक और 37 एनआरआई) सहित करीब 400 तीर्थयात्री और ट्रेकर्स लापता (संपर्क से बाहर) हो गए हैं। बुधवार सुबह करीब 9 बजे आई इस अचानक बाढ़ की वजह से नेपाल और चीन (तिब्बत) को जोड़ने वाला नेपाल-चीन मितेरी पुल (फ्रेंडशिप ब्रिज) बह गया है और लगभग 11 हाइड्रो पावर प्लांट, 19 पुल और 40 किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह तबाह हो गई है। लापता लोगों की संख्या: नेपाल पर्यटन बोर्ड (NTB) के अनुसार कुल 384 तीर्थयात्री लापता हैं, जिनमें 105 भारतीय, 37 एनआरआई (अनिवासी भारतीय), 93 नेपाली और अन्य देशों (जैसे अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया आदि) के नागरिक शामिल हैं।सद्गुरु के समूह के लोग भी फंसे: ईशा फाउंडेशन के प्रमुख सद्गुरु ने बताया कि उनके एक तीर्थयात्री समूह के 77 लोग चीनी आव्रजन (इमिग्रेशन) कार्यालय के पास फंसे हुए हैं और बाढ़ में इमारत बहने के बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।संपर्क पूरी तरह ठप: रसुवागढ़ी-केरुंग मार्ग (जो तिब्बत जाने का सबसे मुख्य निजी रास्ता है) पूरी तरह से बंद हो गया है। क्षेत्र में फाइबर और मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह ठप हो जाने के कारण यात्रियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।राहत और बचाव कार्य: नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और स्थानीय प्रशासन ने बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए 14-15 हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र लखनऊ1